मंगलवार, 25 अगस्त 2020

2000 के नोटों की छपाई नहीं की

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 में दो हजार रुपये के नए नोटों की छपाई नहीं की। इस दौरान दो हजार के नोटों का प्रसार कम हुआ है। रिजर्व बैंक की 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2018 के अंत तक चलन में मौजूद 2000 के नोटों की संख्या 33,632 लाख थी, जो मार्च, 2019 के अंत तक घटकर 32,910 लाख पर आ गई। मार्च, 2020 के अंत तक चलन में मौजूद 2000 के नोटों की संख्या और घटकर 27,398 लाख पर आ गई।रिपोर्ट के अनुसार, प्रचलन में कुल मुद्राओं में 2000 के नोट का हिस्सा मार्च, 2020 के अंत तक घटकर 2.4 प्रतिशत रह गया। यह मार्च, 2019 के अंत तक तीन प्रतिशत तथा मार्च, 2018 के अंत तक 3.3 प्रतिशत था।
मूल्य के हिसाब से भी 2000 के नोटों की हिस्सेदारी घटी है। आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2020 तक चलन में मौजूद कुल नोटों के मूल्य में 2,000 के नोट का हिस्सा घटकर 22.6 प्रतिशत रह गया। यह मार्च, 2019 के अंत तक 31.2 प्रतिशत और मार्च, 2018 के अंत तक 37.3 प्रतिशत था। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से तीन साल के दौरान 500 और 200 रुपये के नोटों के प्रसार में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।


मूल्य और मात्रा दोनों के हिसाब से 500 और 200 रुपये के नोट का प्रसार बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘2019-20 में दो हजार के करेंसी नोट की छपाई के लिए कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) तथा सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एसपीएमसीआईएल) की ओर दो हजार के नोट की कोई नई आपूर्ति नहीं की गई। 2019-20 में बैंक नोटों के लिए ऑर्डर एक साल पहले की तुलना में 13.1 प्रतिशत कम थे।’रिपोर्ट कहती है कि ‘2019-20 में बैंक नोटों की आपूर्ति भी इससे पिछले साल की तुलना में 23.3 प्रतिशत कम रही। इसकी मुख्य वजह कोविड-19 महामारी और उसके चलते लागू लॉकडाउन है।’ रिजर्व बैंक ने कहा कि ‘2019-20 में 500 के 1,463 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इसमें से 1,200 करोड़ नोटों की आपूर्ति हुई। वहीं 2018-19 में 1,169 करोड़ नोटों की छपाई के ऑर्डर पर 1,147 करोड़ नोटों की आपूर्ति की गई।’रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘2019-20 में बीआरबीएनएमपीएल तथा एसपीएमसीआईएल को 100 के 330 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इसी तरह 50 के 240 करोड़ नोटों, 200 के 205 करोड़ नोटों, 10 के 147 करोड़ नोटों और 20 के 125 करोड़ नोटों की छपाई का ऑर्डर दिया गया। इनमें से ज्यादातर की आपूर्ति वित्त वर्ष के दौरान की गई।’                   


दिल्ली-मुंबई के बीच जल्द रेल संचालन

 नई दिल्ली/लखनऊ। रेलवे प्रशासन मुम्बई और दिल्ली की ट्रेनों में सीटों की मारामारी को देखते हुए लखनऊ के रास्ते कई और अतिरिक्त ट्रेनें जल्द चलाने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


पूर्वोत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने मंगलवार को बताया कि कोरोना महामारी के दौरान  मुम्बई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए जल्द ही मुम्बई और दिल्ली के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से अनलॉक तक पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। इससे रेल संरक्षा को मजबूत आधार मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने माल ढुलाई के लिए मिनी रैक की ट्रेनें चलाई हैं जो 600 किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं।
डीआरएम ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नए टाइम टेबल से कई और ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। नए टाइम टेबल से ट्रेनें चलने से यात्रियों को जोड़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल अभी लखनऊ से मुम्बई के बीच पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ से दिल्ली के बीच गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ मेल का संचालन किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अभी तक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया है।                                                                                                                   


रासुका लगा कर भी अनियंत्रित है अपराध

बड़े आपराधिक मामलों को लेकर विभिन्न वर्गों के नेताओं को दी जिम्मेदारी


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के बदहाल होने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां आए दिन हर प्रकार के अपराध देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के शासन से लोग दुखी हो गए हैं। अब सपा-भाजपा के शासन में कोई अंतर नहीं रह गया है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सूबे 75 जिलों में कोई बड़ी या छोटी आपराधिक वारदात न घटित होती हो। ऐसे में बसपा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने इसको लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाते हुए अलग-अलग नेताओं को अधिकृत किया।
मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं। आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में सरकार की बदहाली का हाल ये है कि बात-बात पर रासुका, देशद्रोह व अन्य अति संगीन धाराओं के इस्तेमाल के बावजूद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानून का डर नहीं बचा है। आम जनता त्रस्त है कि सरकार कार्यशैली में सुधार करे तो बेहतर होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब हमारे चार बार के कार्यकाल के समय की कानून-व्यवस्था याद आने लगी है। गरीब, मजदूर तथा कमजोर वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। 
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में आपराधिक वारदातें हो रही हैं, उस स्थिति में उनका हर जगह पहुंच पाना मुमकिन नहीं है। इसलिए अब उत्तर प्रदेश में अति गम्भीर व अति संवदेनशील घटना पर बसपा का प्रतिनिधित्व मंडल पीड़ित परिवार से घटनास्थल पर जाकर मुलाकात करेगा। छोटी घटना पर फोन पर पीड़ित से बात की जायेगी। वहीं अति गम्भीर व अति संवदेनशील मामलों को छोड़कर अन्य मामलो में टेलिफोन के जरिए पुलिस प्रशासन से बात करके न्याय की कोशिश की जाएगी। 
मायावती ने कहा कि ये विशेष व्यवस्था बसपा को मजबूरी में उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के कारण करनी पड़ रही है। है। इसके लिए, प्रत्येक समाज के वरिष्ठ लोगों को अधिकृत किया जाएगा। दलितों के लिए दयाचरण दिनकर, पिछड़ों के लिए लाल जी वर्मा, ब्राह्मणों व अन्य सर्वणों के लिए सतीश चंद्र मिश्रा, मुस्लिम वर्ग के लिए शमशुद्दीन राईन व मुनकाद अली को अधिकृत किया गया है। 
जब ये लोग घटना स्थल पर जाएंगे तो वहां बसपा के स्थानीय स्तर पर सेक्टर मुख्य प्रभारियों को लेकर जाना होगा। जिलाध्यक्ष भी साथ में मौजूद रहेंगे। मायावती ने कहा कि बसपा ने ये जो थोड़ी व्यवस्था की है, उम्मीद है इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
उनको कहा इस बात के सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अधिकृत किए लोग घटना स्थल पर धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। कर्फ्यू के दौरान मौके पर नहीं जाएंगे। पीड़ित परिवार से मिलेंगे सही तथ्यों की जानकारी लेंगे और मीडिया को भी इससे अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा​ कि न्याय नहीं मिलने पर विधामनंडल सत्र के दौरान दोनों सदनों में मामलों को उठाया जाएगा। वहीं इसके बाद भी कदम नहीं उठाये जाने पर अपनी सरकार में आने पर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।                    


गाजियाबादः बीएसएनल का 'ई लर्निंग कोर्स'

गाजियाबाद। गाजियाबाद राजनगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में 24 अगस्त, सोमवार से” ई–लर्निंग कोर्स ” शुरू किया गया है। इसमें दुनियाभर से 19 लोगों सहित भारत के सौ लोग हिस्सा ले रहे है। यह पाठ्यक्रम अत्यधिक प्रतिष्ठित है और देश के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धिइंडस्ट्री 4.0डिजिटल इंडिया, डिजिटल वर्ल्ड  आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाजो भारत के माननीय प्रधान मंत्री का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है 

बीएसएनएल के मुख्य महा प्रबन्धक अल्ट सेंटर गाज़ियाबाद महेश कुमार सेठ(संचार रत्न)पीजीएम सुभाष चंद और जीएम देवी प्रसाद व अन्य अधिकारियों ने उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीएसएनएल और डीओटी के कई उच्च अधिकारियों ने भी इस उन्नत पाठ्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भाग लिया है। ALTTC, BSNL, गाजियाबाद के DGM (BB और CFA) अशोक शर्माने प्रतिनिधियों को ऑनलाइन सुविधा एवं सहायता प्रदान की और अपने व्याख्यान के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संप्रेषित करने के लिए यथा संभव व्यवस्था की । 

ई-लर्निंग कोर्स के उद्घाटन समारोह में एस सी सिंह अतिरिक्त जीएम (बीएस-ई), एच के दीक्षित (डीजीएम) ए के झा (डीजीएम)श्रीमती सुरेश देवी (डीजीएम) डीजीएम  सुदीप पांडे (डीजीएम), आनंद कुमार (सहायक निदेशक),  नरेश सिंह (सहायक निदेशक),  नरेंद्र सिंह चौहान (सहायक निदेशक), एवं  आलोक त्यागी (जेटीओ) भी मौजूद थे।

दिल्लीः यमुना खतरे के निशान से कुछ नीचे

रेशम दयाल / अलोक कुमार 

नई दिल्ली। मानसून सीजन और पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर अब दिल्ली में यमुना नदी में दिखने लगा है। बारिश का पानी हरियाणा बैराज तक पहुंचता है तो पानी का  दवाब बढ़ने लगता है, और बैराज के गेट खोल दिए जाते है। जिसके कारण यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। दिल्ली में बाढ़ ( Flood situation in Delhi )की स्थिति बन जाती है। निचले हिस्से में पानी भर जाता है और यहाँ का जनजीवन प्रभावित होता है। दिल्ली के जल मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे  हथनी बैराज से 5,883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

यमुना खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है खतरे का निशान 205 . 33 मीटर है। जबकि जल स्तर सोमवार को सुबह 8 बजे , 204.18 मीटर तक पहुँच गया है।  जबकि दोपहर साढ़े 3 बजे जल स्तर 204. 32 मीटर तक पहुँच गया था।

दिल्ली के जल मंत्री श्री जैन ने कहा कि सरकार स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और यह  सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाए।हमारे पास बाढ़-नियंत्रण प्रणाली तैयार है, और यह तब सक्रिय होगा जब कोई भी स्थिति इसकी मांग करेगी। मंत्री ने बताया कि सरकार ने और यह तब सक्रिय होगा जब कोई भी स्थिति इसकी मांग करेगी। मंत्री ने बताया कि सरकार ने यमुना के किनारे के सभी निचले इलाकों में, पल्ला गाँव से ओखला तक एक योजना बनाई।

सीएम अस्पताल में भर्ती, सत्र पर संयश

मेदांता में भर्ती, मानसून सत्र पर संशय के बादल 



राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना से ग्रसित पाए गए हैं जिसके चलते वह मेदांता में भर्ती हैं।हालांकि, पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने आवास पर ही आइसोलेट हो रहे थे।जहां उनके आवास पर ही उनका इलाज चलता लेकिन देर रात अचानक वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।इस दौरान उनके साथ PPE किट पहने डॉक्टरों की एक टीम मौजूद रही।


इससे पहले वाले टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी…


बतादें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इससे पहले भी अपना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आप को अपने आवास पर 3 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया था।वहीं, अब जब उन्होंने दोबारा कोरोना टेस्ट करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।


मनोहर लाल ही नहीं हरियाणा के कई नेता कोरोना पॉजिटिव…


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पहले व बाद में प्रदेश के कई और नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।


हरियाणा विधानसभा स्पीकर भी कोरोना पॉजिटिव…


पंचकूला से विधायक व हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।वहीं प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है वह भी पॉजिटिव पाए गए हैं।


मानसून सत्र कैसे चलेगा…


26 अगस्त यानि कल बुधवार से हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत होनी है लेकिन यह प्रदेश के मुखिया समेत कई नेताओं व खासकर स्पीकर की गैरहाजिरी में कैसे चलेगा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव तो विधानसभा जाएंगे नहीं और इनमें से दो मेन लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर शामिल हैं।ऐसे में सत्र को लेकर संशय के बादल पैदा हो गए हैं।                 



वियतनाम हटा पाएगा समुद्र से कब्जा ?

वियतनाम। चीन की हरकतों से परेशान वियतनाम अब भारत से रणनीतिक साझेदारी की पहल कर रहा है। बता दें कि चीन ने दक्षिण चीन सागर को हथियाने के लिए कई देशों की नाक में दम किया हुआ है। वियतनाम भी इनमें से एक है। उसे धमकाते हुए चीन ने अब वहां पर बमवर्षक तैनात कर दिए हैं। इससे तनाव में आए वियतनाम ने भारत से संबंध मजबूत करने में दिलचस्पी दिखाई। जानिए, क्या है दक्षिण चीन सागर का मसला और क्यों वियतनाम भारत से मदद की उम्मीद में है। भारत में मौजूद वियतनाम के राजदूत फैम सन चाउ ने चीन की धमकियों की बात भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला को एक कॉल के दौरान बताई। बता दें कि वहां पर चीन ने पार्सल आइलैंड में H-6J बमवर्षक तैनात कर दिए हैं। ये साउथ चाइना सी का वही हिस्सा है, जिसपर विवाद है। वितयनाम का दावा है कि समुद्र का ये द्वीप उसका है। अब चीन न केवल इस द्वीप पर कब्जा करना चाहता है, बल्कि उसका कहना है कि समुद्र का 80 प्रतिशत से ज्यादा भाग उसी का है।          


ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का प्राविधान

उ0प्र0 शासन द्वारा दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का प्राविधान किया


लखनऊ। उ0प्र0 शासन द्वारा दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का प्राविधान किया इच्छुक दिव्यांगजन निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु 15 सितम्बर तक आवेदन करें:- प्रणव पाठक हरदोई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है। कि उ0प्र0 शासन द्वारा ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफीलियां आदि से ग्रसित या कोई व्यक्ति उपयुक्त की भांति शारीरिक स्थिति में हो उसकी दृष्टि अचछी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का भाग स्वस्थ्य हो, मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों में उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणित की गयी हो, को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का प्राविधान किया गया है।उन्होने कहा है कि इस योजना के लाभ हेतु उक्त दिव्यांग की आयु 16 वर्ष से अधिक हो और उसके परिवार की वार्षिक आय रू0-1,80,000 से अधिक न हो ऐसे इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र तथा विद्यार्थी वर्ग हाईस्कूल/उच्चतर शिक्षा का शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता दर्शाता हुआ पासपोर्ट साईज नवीन फोटो के साथ अपना आवेदन पत्र 15 सितम्बर 2020 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में जमा करें।             


यूपीः बातचीत के दौरान हुआ बाद- विवाद

पंचायत चुनाव की बातचीत के दौरान हुआ बाद- विबाद, बीडीसी की गोली मारकर हत्या


आजमगढ़। जिले के नवादा बाजार में सोमवार रात साढ़े नौ बजे नवादा के बीडीसी सुरेंद्र यादव (35) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए एक वर्ग के लोगों ने आक्रोशित होकर बाजार में खड़ी दो बाइक फूंक दी। कुछ के घरों पर पत्थरबाजी भी की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। करीब दस दिन पहले तरवां के बांसगांव में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। सोमवार रात नवादा बाजार में रात नौ बजे के आसपास कुछ लोग पंचायत चुनाव को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर बीडीसी सदस्य से झगड़ा हो गया।कई थानों की फोर्स पहुंची, गांव में तनाव दोनों और से पहले पथराव हुआ फिर लाठी-डंडे चले।इस बीच किसी ने बीडीसी सदस्य को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल बीडीसी सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहांँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना को लेकर के गांव में फैले तनाव के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।और मामले की जांच की जा रही है। एसओ अनवर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।             


वेलनेस सेंटर पर भी लगेंगे 'अंतरा इंजेक्शन'

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर भी लगेंगे अंतरा इंजेक्शन


नई दिल्ली। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर भी लगेंगे अंतरा इंजेक्शन। अंतरा व छाया टेबलेट अब महिलाओं की पहली पसंद। महिलाएं केयरलाइन नंबर 1800-103-3044 से करे संपर्क औरैया,  24 अगस्त 2020नवीन गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा व  छाया टेबलेट ने कुछ ही समय में महिलाओं के बीच खास जगह बनाई है। अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर इस इंजेक्शन व छाया टेबलेट के लाभार्थी महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक इन दोनों साधनों की उपलब्धता प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा जनपद के सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तक बढ़ाया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन दोनों साधनों को अपनाये । लाभार्थी महिलाओं का अंतरा केयरलाइन में पंजीकरण होगा, जहां से समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी होती रहेगी । 
परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.शशिबाला सिंह ने बताया कि कुल 22 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट एक्टिवेट करवाने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है।जिसमें 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 16 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर शामिल हैं । अगस्त माह तक कुल 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 9 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में अंतरा इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गयी है।बाकी में अगले  माह तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने निकटवर्ती सेंटर पर जाकर इंजेक्शन लगवा सकती हैं। इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं का अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 में पंजीकरण हो जाएगा। जहां से समय-समय पर काउंसिलिंग होती रहेगी। इस टोल फ्री नंबर से महिलाएं बड़ी ही आसानी से अपने हर सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं। 
तीन  महीने में लगता है एक बार इंजेक्शन
अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए तीन  माह में एक बार लगाया जाता है। इसके लगाने से पहले यह जांच जरूरी है कि कहीं महिला पहले से तो गर्भवती नहीं है। चिकित्सकों के मुताबिक अंतरा इंजेक्शन करीब चार  माह तक असर रहता है। इसके लगने से महिला को किसी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। 
हर शुक्रवार अस्पतालों में मनाया जाता है अंतराल दिवस
परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र और जिला अस्पताल में शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जाता है। अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए सुरक्षित अस्थाई गर्भनिरोधक विकल्पों में से एक है। जब से अंतरा इंजेक्शन लांच हुआ है तब से करीब पाँच हजार के से अधिक डोज़ महिलाओं को दी जा चुकी हैं । वहीँ सात हज़ार से अधिक छाया टेबलेट महिलाओं को दी जा चुकी हैं। इस दिवस के अलावा भी समुदाय के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थाई साधनों को हर दिन उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंतराल दिवस पर अस्थाई साधनों की जानकारी व सेवाएं दी जाती हैं लेकिन कोई स्थाई साधन अपनाना चाहता है तो उन्हें वह सेवाएं भी दी जाएंगी।             


भंडाफोड़ करते हुए संचालक किया अरेस्ट

फैक्ट्री में बनाये जा रहे थे घटतौली वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एसटीएफ ने तराजू गैंग का किया भंड़ाफोड़, प्रदेश में होती थी सप्लाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र से घटतौली करने वाले इलेक्ट्रानिक तराजू बनाने की फैक्ट्री का आज भण्डाफोड़ करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को लखनऊ और बाराबंकी में एसटीएफ ने इलेक्ट्रानिक तराजू में चिप व रिमोट लगाकर घटतौली करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनसे घटतौली के लिए प्रोग्राम्ड मदरबोर्ड लगी इलेक्ट्रानिक तराजू, अतिरिक्त चिप, रिमोट व अन्य उपकरण बरामद किये गये थे। जिनके विरूद्ध बाराबंकी के थाना लोनी कटरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों से की गयी पूछताछ एवं अभिसूचना संकलन से प्राप्त तथ्यों के सम्बन्ध में एसटीएफ द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि विभिन्न जगहो पर छोटी एवं बड़ी ऐसी फैक्ट्रिया संचालित हैं। जिसमें घटतौली के लिए प्रोग्राम्ड मदरबोर्ड लगाकर इलेक्ट्रानिक तराजू बनाया जाता है।जिसके मदरबोर्ड को इस प्रकार से डिजाईन किया गया है, कि वह एक ही सामान के वजन को उसके सही वजन से अधिक या कम डिस्प्ले पर तराजू मालिक की इच्छा अनुसार प्रदर्शित कर सकती है। तथा केवल एक बटन को दबाने से अथवा रिमोट की सहायता से क्षण भर में उसके सही वजन को भी तत्काल डिस्प्ले कर सकती है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश और प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने ऐसी फैक्ट्रियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के नेतृत्व में टीम गठित कर इस विषय में अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।
उन्होंने बताया कि आज सूचना मिली कि लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में एक इलेक्ट्रानिक तराजू बनाने की फैक्ट्री है, जिसमें अवैध इलेक्ट्रानिक तराजू बनाई जाती है। इस सूचना पर डीएसपी अमित कुमार नागर के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम गठित कर लखनऊ के अपर नगर मजिस्ट्रेट-06 को साथ लेकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर कृष्णानगर पुलिस को साथ पहुॅचकर देखा गया तो वहाॅ यूनिक नाम की फैक्ट्री चल रही थी, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित इलेक्ट्रिानिक तराजू और अन्य उपकरण रखे थे। जिसके बारे में पूछा गया तो वहाॅ मौजूद अशफाक अली ने बताया कि वह इस फैक्ट्री का संचालक है। जिसमें घटतौली करने वाला मदरबोर्ड लगाकर अवैध इलेक्ट्रिानिक तराजू बनाये जाते है। जिस पर अशफाक अली को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में घटतौली करने वाला मदरबोर्ड लगाकर इलेक्ट्रानिक तराजू बनाये जाते है, जिसमें अतिरिक्त चिप लगाकर उसे रिमोट के माध्यम से और अधिक छिपाकर संचालित कर घटतौली की जा सकती है। इस इलेक्ट्रानिक तराजू को बनाने के लिए उसके पार्ट को दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेष आदि जगहो से मंगाकर ऐसे इलेक्ट्रानिक तराजू तैयार कराकर उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदशों के जनपदों में घटतौली करने वाले लोगो को उनकी मांग पर बेचता हूॅ और उनको घटतौली करने के लिए तराजू को प्रयोग करने का तरीका भी बताता हॅूं। साथ ही यह भी बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलो में घटतौली करने वाले इलेक्ट्रानिक तराजू की मांग होने पर देश के कई जगहो पर इस तरह की छोटी व बड़ी फैक्ट्रिया चल रहीं है। उसके द्वारा दी गयी इस सूचना का भौतिक सत्यापन पूर्व से ही किया जा रहा है।जिसके उपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री संचालक को बाराबंकी में थाना लोनी कटरा में पंजीकृत मुकदमें में में दाखिल किया गया है, अग्रिम विविध कार्रवाई विवेचक/स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।           


सरकार में सुरक्षित नहीं 'मंदिर का स्थान'

योगी सरकार में नहीं सुरक्षित है मंदिर का स्थान


लखनऊ। योगी सरकार में नहीं सुरक्षित है मंदिर का स्था हरदोई,तहसील संडीला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेहन्दर कला में मंदिर  के स्थान पर नन्हे लाल ग्राम प्रधान पिलखनी दमगड़ा के द्वारा दबंगई दिखाते हुए । अपने रिश्तेदारों का समर्थन करते हुए । मंदिर के जगह पर निकाश के लिए दरवाजा रखने पर आमदा  जबकि वहीं के रहने वाले बुजुर्गों की माने तो लगभग 30-40 वर्ष पहले से भी इधर से कोई निकास नहीं था। इसके बावजूद दबंगई करके जबरदस्ती निकाश लेने पर अमादा है । जबकि सामने उनके निकलने के लिए पहले से ही लगभग 10 फिट से अधिक रास्ता है। और साथ में ऊंची ऊंची पहुंच का रॉब भी दिखा रहे हैं। और प्रधान जी कहते हैं।कि कुछ भी हो जाए हम दरवाजा तो दोनों तरफ ही रखेंगे हमारा कौन क्या कर लेगा। दावा योगी सरकार में नहीं सुरक्षित मंदिर की जगह।जबकि यह जमीन मंदिर के नाम पर संडीला तहसील से समुचित तौर पर 20 से 25 वर्ष पूर्व महंत श्री श्री 108 दिगंबर सत्यजीत गिरी महाराज के नाम पर दाखिल खारिज है। जिसके संरक्षक देवी शरण जी है। और इसका भव्य निर्माण प्रारंभ हो चुका है।और नवरात्रि में मूर्ति स्थापना का भी कार्य होगा महंत जी के सानिध्य में मूर्ति का विनोद पूर्वक नव निर्माण कार्य होने वाला है। पिलखनी दमगड़ा के ग्राम प्रधान नन्हे लाल  को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बनाया गया नियम एंटी भू माफिया का भी डर नहीं है।जिस प्रकार से हुए मंदिर की भूमि पर गेट रखने पर आमादा है।               


आकाशीय बिजली से 3 की मौत, 3 झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से झुलसे


जगतपुर/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोठिया गांव के पास रविवार दोपहर के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी व दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, यह घटना उस समय हुई जब सभी लोग घर से जानवर चराने के लिए गए थे। बारिश में भीगने के डर से सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए थे।


आपको बताते चलें कि गोठिया गांव के किनारे महुआ के बाग में रविवार दोपहर बाद गांव के महिलाएं और बच्चे जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। अचानक तेज बारिश के साथ आकाशी बिजली पेड़ पर गिर गई। बिजली गिरने से पेड़ की एक डाल टूट कर गिर गई, जिससे पेड़ के नीचे खड़े सभी लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला तब तक अंजली (20) पुत्री अमृतलाल दीपांशी (16) पुत्री शिवकुमार कमला (55) पत्नी श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही गांव की रहने वाली कुमकुम (20) पुत्री शमशेर पाल रामपति (50) पत्नी रामेश्वर गोलू (16) पुत्र रामप्रकाश, गंभीर रूप से झुलस गए। ग्राम प्रधान पारसनाथ बाजपेई की सूचना पर राजस्व टीम और सूची चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने झुलसे लोगों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जगतपुर कोतवाली पुलिस टीम के अलावा सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच की पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया है कि बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और तहसीलदार राम कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया है कि मृतक परिवारों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपए तथा घायलों को बारह -बारह हजार रुपए की सरकारी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जताया शोक चार चार लाख राहत राशि देने के दिए निर्देश।


 दीपक कुमार                        


पंजीकरण- क्वारंटाइन पर केंद्र से परामर्श

देहरादून। उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के पंजीकरण और क्वारंटाइन की व्यवस्था बहाल रखी जाए या नहीं, इस बारे में राज्य सरकार ने केंद्र से परामर्श लेने का निर्णय किया है। परामर्श मिलने के बाद प्रदेश में प्रतिदिन 2000 लोगों को प्रवेश की अनुमति देने की व्यवस्था बदलने पर विचार होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सरकार फैसले लेगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बीते शनिवार सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर किसी भी तरह की पाबंदी लगाने पर आपत्ति जताई थी। साथ ही आवाजाही के लिए राज्य सरकार या जिला प्रशासन से किसी भी तरह की अनुमति या ई-परमिट की जरूरत से इन्कार किया गया था। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव के पत्र पर सरकार विचार कर रही है। इस बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा।  सचिवालय में सोमवार शाम मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इस मौके पर केंद्रीय गृह सचिव के निर्देशों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में राज्य में बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे व्यक्तियों को क्वारंटाइन करने के लिए संस्थागत या होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू है। 
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में मौजूदा व्यवस्था केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार लागू की गई। इसमें संशोधन से पहले केंद्र सरकार को पत्र भेजकर बाहर से राज्य में आने वाले व्यक्तियों के बारे में परामर्श मांगा जाएगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी व आपदा प्रबंधन प्रभारी सचिव एसए मुरुगेशन मौजूद रहे।             


देश में लॉकडाउन, अनलॉक-4 होगा लागू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अगले महीने से अनलॉक 4.0 लागू करने जा रही है। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस जल्द आ सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार 1 सितंबर से कई गतिविधियों पर से प्रतिबंध उठाने का ऐलान कर सकती है, हालांकि किस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में अनलॉक 4.0 के कितने प्रावधान लागू होंगे, यह उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ताजा हालात पर निर्भर करेगा। 
इनके खुलने का मिलने लगा संकेत 
केंद्र सरकार को अब तक लोकल ट्रेनें, मेट्रो ट्रेन सर्विस, सिंगल थिएटर सिनेमा हॉल, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल समेत ऐसी ही कुछ अन्य जगहों को खोलने पर अलग-अलग तरह की राय दी गई है। इन सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार अनलॉक 4.0 के तहत सितंबर के पहले हफ्ते से लोकल ट्रेनों और मेट्रो ट्रेन सर्विस खोलने पर विचार कर रही है। संभव है कि सरकार सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉलों को भी खोलने की अनुमति दे दे। हालांकि, इसके लिए कड़ी शर्तें रखी जाएंगी। इसी तरह, सरकार ऑडोटोरियम, हॉल आदि को भी खोलने की अनुमति दे सकती है। इन्हें सोशल डिस्टैंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, टेंपरेचर चेक, क्षमता से कम भीड़ जुटाने जैसी शर्तें रखी जानी तय है।           


'जनता' से जुड़ने के लिए मैसेज किया जारी

हल्द्वानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता से जुड़ने के लिए एक मिनट का ऑडियो मैसेज जारी किया है। इसमें वह आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में सुधरी स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कों की स्थिति की जानकारी देने के साथ ही बेहतर उत्तराखंड बनाने का आह्वान कर रहे हैं। सोमवार को कालाढूंगी रोड स्थित खंडेलवाल भवन में आप कार्यकर्ताओं ने इस ऑडियो के बारे में बताया।
आप के संगठन मंत्री बीएस कोटलिया ने कहा कि वर्तमान दौर में वोट देने के बाद भी आम आदमी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीतने के बाद नेताओं, मंत्रियों और विधायकों जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। आम लोगों को स्थानीय विधायक से मिलना तक नहीं हो पाता। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने एक ऑडियो संदेश के जरिए उत्तराखंड के जनमानस से जुड़ने का प्रयास किया है। एक मिनट का ऑडियो मैसेज फोन के जरिए जन-जन तक पहुंच रहा है।
इसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल कोराना को लेकर हाल-चाल पूछने के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कों में आए बदलाव के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में बिजली व पानी फ्री मिलने से लोग खुश हैं और 24 घंटे बिजली रहती है। इस संदेश के जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल कहते हैं कि उत्तराखंड में भी जनता को बिजली व पानी फ्री मिल सकता है और बेहतर सड़कें बन सकती है। इसके साथ ही दिल्ली की दर्ज पर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य और शिक्षा बेहतर किया जा सकता है।
             


यूपीः हड़ताल पर रहेंगे 'हाईकोर्ट के वकील'

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के वकील आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों की मांग है कि वर्चुअल बहस की व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए और पहले की तरह फिजिकल बहस की व्यवस्था को शुरू किया जाना चाहिए। खराब वीडियो क्वालिटी और कनेक्टिविटी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सही सुनवाई नहीं हो पाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं।


उनका कहना है कि जब तक अदालतों में वकीलों को बहस करने और व्यक्तिगत तौर पर मुकदमों को दाखिल करने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों के समर्थन में अवध बार एसोसिएशन लखनऊ ने तीन पन्नों का पत्र भी जारी किया है। पत्र में हड़ताल पर जाने का ऐलान करते हुए लिखा गया है कि जब तक व्यवस्था नहीं सुधरती तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।             


आंध्र प्रदेश में संक्रमित संख्या-1000 हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कोरोना का आंकड़ा एक ही दिन में 1000 से पार पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में आज एक ही दिन में 1077 मरीज मिले है। इन आंकड़ों के साथ अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 22054 पहुंच गया है। वहीं अस्पताल में एक्टिव केस 8424 पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में आज 493 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।। वहीं 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मौत का आंकड़ा 206 हो गया है।


जिलों की बात करें तो रायपुर में 298, रायगढ़ में 131, दुर्ग में 137, राजनांदगांव में 59, बस्तर में 37, जांजगीर में 33, सुकमा में 28, कोंडगांव में 24, बिलासपुर में 34, बीजापुर में 85, सूरजपुर में 20, मुंगेली में 19, महासमुंद में 17, बालोद में 13, धमतरी में 13, सरगुजा में 11, नारायणपुर में 11, बलौदाबाजार में 12, कांकेर में 34, कबीरधाम में 8, कोरबा में 8, गरियाबंद में 6, दंतेवाड़ा में 4, बलरामपुर में 3, कोरिया में 2 मरीज मिले हैं।           


एमपी: कोरोना संक्रमितों की संख्या-10068

भोपाल। पूर्व डीजीपी और मध्यप्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय रेगुलेटरी कमीशन के मेंबर ऑफिसा स्वराज पुरी सहित 129 नए कोविड पॉजिटिव मरीज सोमवार को मिले हैं। इससे राजधानी में को लाभांश पॉजिटिव रोगियों की संख्या 9939 से बढ़कर 10068 हो गई है।


वहीं राजाभोज टर्मिनल पर एअर इंडिया के इंचार्ज इंजन मैनेजर श्याम टेकम की पत्नी नीरा टेकाम की कोविड से मौत हो गई है। वे कोविड डेडिकेटिड चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। इससे भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 274 हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि सोमवार को भोपाल में कोरोना के 129 नए मरीज मिले हैं। नए पॉजिटिव रोगियों में मंत्री गोपाल भार्गव के स्टाफ का एक कर्मचारी शामिल है। उन्होंने मंत्री भार्गव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांच के लिए सुआब का नमूना रविवार को दिया था।             


भूषण को 'सुप्रीम कोर्ट' सजा सुनाएगी

नई दिल्ली।  देश के दिग्गज वकील प्रशांत भूषण ने न्याय पालिका के प्रति अपमानजनक दो ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट उन्हें आज सजा का ऐलान करेगा।

प्रशांत भूषण ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त किया है जिन पर वह हमेशा विश्वास करते हैं। उन्हें माफी मांगने के लिए 24 अगस्त तक का समय दिया गया था। जिसका मियाद कल पूरी तरह से हो गया है। अब माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट आज उनकी सजा का ऐलान कर देगा। प्रशांत भूषण दो ट्वीट के लिए अवमानना ​​के दोषी ठहराए गए हैं।

प्रशांत भूषण ने अवमानना ​​के मामले में अपना बयान दर्ज करते हुए कहा कि पाखंडपूर्ण क्षमा याचना मेरी अंतरात्मा और एक संस्थान के अपमान के समान होगी। भूषण ने कहा कि अदालत के जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में मेरा मानना ​​है कि जब भी मुझे लगता है कि यह संस्था अपने स्वर्णिम रिकॉर्ड से भटक रही है तो इस बारे में आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। इसलिए, मैंने अपने विचार अच्छी भावना में व्यक्त किए, न कि सुप्रीम कोर्ट या किसी प्रधान न्यायाधीश विशेष को बदनाम करने के लिए किए गए हैं।           

सड़क हादसे में 2 युवतियों की मौत

कांकेर। कांकेर मे अभी एक बहुत बड़ी घटना घटित हुई है, आपको बता दे की नेशनल हाइवे (NH) 30 पर सड़क हादसा हुआ है जिसमे  बोलेरो और बाईक में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। 2 युवतियों की मौके पर मौत की बात सामने आ रही है ओर  एक युवक घायल हुआ है ,लखनपुरी के पास यह हादसा हुआ है, घायल युवक का इलाज फिलहाल जारी है|               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...