शुक्रवार, 13 मार्च 2020

वायरस ने सेंसेक्स की कमर तोड़ी

मुंबई। कोरोना के कहर ने शुक्रवार को फिर दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मचाया। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 3200 अंक से ज्यादा टूटकर 29,600 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 966 अंक लुढ़ककर 8,624 के स्तर पर आ गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे पिछले सत्र से 3,171.58 अंकों यानी 9.68 फीसदी की गिरावट के साथ 29,606.56 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले सेंसेक्स कमजोरी के साथ 32,214.13 पर खुला और 29,564.58 तक लुढ़का।


इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 966.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,64.05 पर आ गया जबकि इससे पहले निफ्टी 9,107.60 पर खुला और 9,133.20 तक चढ़ा। पिछले सत्र में निफ्टी 9,590.15 पर बंद हुआ था।


दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप गहराता जा रहा है और भारत में भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दुनिया के 120 से अधिक देशों में अब तक करीब 1.34 लाख मरीजों के कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के मामले आए हैं जबकि तकरीबन 5,000 लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार बन चुके हैं।


कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के मद्देनजर दुनियाभर में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय करेंसी रुपए में भी कमजोरी आई है डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को पिछले सत्र से 17 पैसे की कमजोरी के साथ 74.40 पर खुला।


संक्रमित फेफड़ों की पहली 3डी तस्वीर

वॉशिंगटन। कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। वायरस के चलते अबतक दुनिया भर में 4,967 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस जानलेवा वायरस से निपटने दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। वहीं रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने कोरोनावायरस से संक्रमित फेफड़े की 3D तस्वीर जारी की है। 


फोटो में साफ दिख रहा है कि कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के फेफड़े बलगम से भर गया है। इस कारण पीड़ित शख्स को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस 3D तस्वीर की मदद से डॉक्टर एक्स-रे और सीटी स्कैन से मरीजों को जल्द पहचान जाएंगे। इसके बाद संक्रमित मरीज को तुरंत पर्सनल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।


महंगाई भत्ता 4 फ़ीसदी बढ़ाने को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक संकट के दौर से गुजर रहे यस बैंक के रिस्ट्रक्चरिंग प्लान को मंजूरी मिल गई है। साथ ही, कोरोना वायरसकी वजह से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के बारे में भी चर्चा हुई है। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर आई है।


सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता- कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला हो गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैठक में केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ गया है। पिछले सप्ताह ही राज्यसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने​ जानकारी दी थी कि मार्च महीने की सैलरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है, जो देश के सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है। पूरी दुनिया में सिर्फ भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ही ऐसे देश हैं, जिनके सरकारी कर्मचारियों को ये भत्ता दिया जाता है।


ये पैसा इसलिए दिया जाता है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में पैसे की वजह से दिक्कत न हो। ये पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है।
इसकी शुरुआत दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हुई थी। सिपाहियों को खाने और दूसरी सुविधाओं के लिए उनकी तनख्वाह से अतिरिक्त पैसा दिया जाता था। इस पैसे को उस वक्त खाद्य महंगाई भत्ता या डियर फूड अलाउंस कहा जाता था। जैसे-जैसे वेतन बढ़ता जाता था, इस भत्ते में भी इजाफा होता था।
भारत में मुंबई के कपड़ा उद्योग में 1972 में सबसे पहले महंगाई भत्ते की शुरुआत हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने लगी थी, ताकि बढ़ती हुई महंगाई का असर सरकारी कर्मचारी पर न पड़े। इसके लिए 1972 में ही कानून बनाया गया, जिससे कि ऑल इंडिया सर्विस एक्ट 1951 के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाने लगे।


ग्लोबल वार्मिंगः तेजी से पिघलती बर्फ

1992 से 2017 के बीच 6.4 हजार करोड़ टन बर्फ पिघली, इससे 0.7 इंच समुद्र तल में इजाफा हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक- 80 साल बाद जलवायु परिवर्तन के चलते समुद्र तल में 6.6 इंच तक बढ़ सकता है



वॉशिंगटन। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ तेजी से पिघल रही है। 50 देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिकों ने 11 सैटेलाइट की मदद से किए विश्लेषण में यह दावा किया गया। पिछले 25 साल (1992 से 2017) में 6.4 हजार करोड़ टन बर्फ पिघली। इससे 0.7 इंच (17 सेंटीमीटर) समुद्र तल में इजाफा हुआ। द आइसशीट मास बैलेंस इंटरकम्पेरिजन एक्सरसाइज के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2100 तक इतनी बर्फ पिघल जाएगी, जिससे समुद्र तल में 6.6 इंच तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे द्वीपों, तटीय शहरों के 40 करोड़ लोग खतरे में होंगे।
जीव जगत पर तबाही का खतरा रहेगा
जलवायु परिवर्तन के चलते ग्रीनलैंड की 60% और अंटार्कटिका की 40% बर्फ पिघलने का खतरा है। इससे तटों का कटाव, बाढ़ जैसी आपदाएं आएंगी। कैलिफोर्निया स्थित नासा की जेट प्रपुल्शन लैबोलेटरी के एरिक आइविन्स ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बर्फ के पिघलने और समुद्री तल बढ़ने का अध्ययन किया। उन्होंने बताया, कम्यूटर की मदद और सैटेलाइट से अध्ययन के आधार पर यह डाटा तैयार हुआ है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
2300 तक 4 फीट बढ़ जाएगा जलस्तर
नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘बर्फ अनुमान से ज्यादा तेजी से पिघल रही है। जाहिर है इससे सागरों के जलस्तर में इजाफा होगा।’’ 2015 के पेरिस क्लाइमेट गोल में वैज्ञानिकों ने चेताया था कि 2300 तक समुद्री जलस्तर 4 फीट तक बढ़ जाएगा। इससे संघाई से लेकर लंदन तक के शहरों और बांग्लादेश लेकर फ्लोरिडा, म्यांमार को खतरा हो सकता है।


कनाडा पीएम की पत्नी वायरस संक्रमित

सोफी ग्रेगोर ट्रूडो मंगलवार से बीमार थीं, गुरुवार देर रात कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई
प्रधानमंत्री ट्रूडो को भी आईसोलेशन में रखा गया है, वे घर से ही सरकारी कामकाज संभालेंगे


टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। कनाडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। सोफी के साथ अब जस्टिन भी आईसोलेशन में रहेंगे। वे घर से सरकारी कामकाज संभालेंगे। सोफी मंगलवार को ही लंदन से लौटी थीं। इसके बाद से वो बीमार चल रहीं थीं। गुरुवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन भी संक्रमित पाए गए हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 4984 हो गया है, जबकि 1 लाख 34 हजार 823 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


इस बीच, नेपाल ने 14 मार्च से 30 अप्रैल तक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के सारे परमिट रद्द कर दिए हैं। यानी 48 दिन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई नहीं की जा सकेगी। नेपाल को हर साल पर्वतारोहण से 4 मिलियन डॉलर (करीब 29.5 करोड़ रुपए) की आमदनी होती है।
सोफी की हालत बेहतर
कनाडा सरकार ने कहा, “सोफी की हालत अब पहले से बेहतर है। उन्हें जरूरी ऐहतियात बरतने को कहा गया है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी एक बयान जारी किया। कहा, “प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं। उनमें किसी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 14 दिन तक आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है।” गुरुवार को कनाडा में 35 नये मामलों की पुष्टि होने से कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 138 हो गई है।
एशिया में कोरोनावायरस
भारत में 78 मामले सामने आए
देश में संक्रमण के अब तक 78 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच दिल्ली और हरियाणा में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में 31 मार्च तक सभी सिनेमा हॉल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, वे भी 31 तक बंद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, अगले आदेश तक दिल्ली में खेल से जुड़े सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आईपीएल का भी कोई मैच नहीं होगा। साथ ही ऐसे कोई कार्यक्रम नहीं होंगे, जहां सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हों।
स्पेन की मंत्री कोरोनावायरस से संक्रमित
स्पेन की मंत्री इरेन मोंटेरो भी कोरोना की चपेट में आ गई है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि इक्वैलिटी मिनिस्टर मोंटेरो कोरोनावायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। मोंटेरो को उनके एक साथी, उपप्रधानंत्री कार्मेन काल्वो और पॉडेमस पार्टी के नेता पैबलो इग्लेसियास के साथ क्वारैंटाइन में रखा गया है। इसके बाद सरकार के सभी मंत्रियों से कोरोनावायरस की जांच कराने के लिए कहा गया है। अभी तक स्पेन में 2,200 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण होने की पुष्टि हुई है और 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में मृतक संख्या एक हजार के पार
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इटली में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 1,016 हो गया। यहां अब तक कुल 15,113 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चीन के बाद कोरोनावायस का सबसे ज्यादा असर इटली और ईरान में ही देखा गया है। इटली में इलाज के बाद 1,258 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
डिज्नी ने फ्लोरिडा और पेरिस के थीम पार्क बंद किए
कोरोनावायरस के मद्देनजर डिज्नीवर्ल्ड ने अमेरिका के फ्लोरिडा और फ्रांस की राजधानी पेरिस के थीम पार्क बंद कर दिए हैं। वहीं, न्यूयॉर्क में 500 से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है।
डब्ल्यूचओ ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कोरोनावारस को महामारी घोषित कर दिया। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयोसियोस ने कहा कि कोरोना एक ही समय में दुनियाभर में फैल चुकी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महामारी को रोकने के लिए तत्काल और आक्रामक कार्रवाई करने की अपील की।


हिंदू राजाओं ने कोई मस्जिद नहीं तोड़ी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कहना है कि पांच हजार साल के इतिहास में अभी तक कोई ऐसी घटना नहीं हुई है कि किसी हिंदू राजा ने कोई मस्जिद तोड़ी होगी या फिर तलवार के बल पर किसी का जबरन धर्मांतरण कराया हो। उन्होंने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति- हमारी भारतीय संस्कृति प्रगतिशील भी है, सर्वसमावेशक भी है और सहिष्णु भी है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम मुस्लिम या मुस्लिम संस्कृति के नहीं बल्कि हम अच्छे हैं, सब काफिर हैं इस प्रवृत्ति के खिलाफ हैं। हमारी संस्कृति न संकुचित है, न जातिवाद है और न ही सांप्रदायिक है। मंत्री ने कहा कि यदि हिंदुस्तान को भविष्य में जीवित रखना चाहते हो, सावरकर को अगर भूल जाएंगे तो 1947 में एक बार ऐसा हो चुका है, मुझे लगता है कि आगे भविष्य के दिन भी अच्छे नहीं जाएंगे। मैं यह बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं।


एक माह मीन राशि में रहेंगे सूर्य

शनिवार 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि कुंभ से निकलकर अपने मित्र गुरु की राशि मीन में 11 बजकर 53 मिनिट पर आ जायेंगे। इस राशि में सूर्य के आने से मलमास आरंभ हो जायेगा वहीं मीन संक्रांति शनिवार के दिन होने से यह देश दुनिया में असंतोष, रोग, शोक को बढाने वाला है।


मराही माता स्थित कपीश्वर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी उपेंद्र महाराज ने बताया कि इसके चलते राजनीतिक पार्टियों में टकराव बढ़ेगा। संक्रांति का पुण्य काल पूरे दिन रहेगा जिसमें स्नान दान आदि किये जा सकेंगे। जहां तक राशियों की बात है तो इस संक्रांति का शुभ फल 06 राशियों को अधिक मिल रहा है। आइए देखें आपके लिये सूर्य का मीन में आना अगले एक महीने तक कैसा रहेगा।


मेष राशि के जातकों के हो सकते हैं सपने पूरे  : इस राशि के स्वामी मंगल से सूर्य देव की मित्रता मानी जाती है। मीन राशि में गोचर होने से सूर्य देव आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे। आपके लिये यह गोचर इच्छा पूर्ति वाला साबित होने वाला है। इससे विदेश जाने के इच्छुोक लोगों के सपने पूरे हो सकते हैं। हालांकि इस गोचर की वजह से आपको प्रेम संबंधों में निराश होना पड़ सकता है। धन खर्च भी बढ़ सकता है और बीमारियों से भी सावधान रहें।


वृषभ राशि के जातकों को मिल सकती है सौगात : सूर्य देव आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। इसे लाभ भाव कहते हैं और इस भाव में सूर्य का गोचर शुभ फलदायी माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप आपको आमदनी में वृद्धि की सौगात मिल सकती है। इस वक्तइ आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी आपको लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।


मिथुन राशि वालों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में सम्मान : सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। इस भाव में सूर्य के गोचर को बलशाली माना जाता है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा और आय में भी वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को भी सम्मासन प्राप्ता होगा। आपके विरोधी शांत होंगे और समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। वरिष्ठा अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी और तरक्की प्राप्त होगी।


कर्क राशि वाले कर सकते हैं कारोबार में विस्तार : आपके राशि स्वाोम चंद्रमा के मित्र हैं सूर्य देव और आपकी राशि से नवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिये गोचर का प्रभाव शुभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में विस्तारर होगा। आप धन को किसी विशेष परोपकार के कार्य में लगा सकते हैं। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर में भी पूजा पाठ का कोई कार्यक्रम करवा सकते हैं। इस अवधि में आपको कोई उत्तम लाभ भी हो सकता है।


सिंह राशि वालों के लिये है मिलाजुला समय : सूर्य देव आपकी राशि के स्वाहमी हैं और यह आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपका समय मिला जुला कटने वाला है। एक तरफ तो आपका मन आध्यात्म में लगेगा और दूसरी तरफ आपको सरकारी मामलों में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी छिपी हुई बातें सबके सामने भी आ सकती हैं। आपकी छवि को भी नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है आपको।


कन्या राशि वालों के लिये शुभ है समय : सूर्य देव आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसे गोचर के परिणाम से आपको विशेष रूप से लाभ होने वाला है। इस वक्त आपका व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। कुछ फायदे के सौदे हो सकते हैं। आपको पदोन्नति मिल सकती है। सूर्य का यह गोचर आपके लिये खुशियां लेकर आ सकता है। इस वक्तत आपके वेतन में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ विशेष प्रकार के उत्तरदायित्व संभालने पड़ सकते हैं। इस वक्त गोचर के कारण आपके दांपत्य जीवन में मिल-जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। बहस में न पड़ें।


तुला राशि वालों का खर्च बढ़ेगा : आपकी राशि के लिये सूर्य देव लाभ के स्वानमी हैं और यह आपकी राशि के छठें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिये लाभ लेकर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस वक्त आपकी आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस वक्त में आप अपना कर्ज या फिर बैंक लोन चुकाने में सफल हो सकते हैं। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


वृश्चिक राशि वालों के लिये नौकरी बदलने का उत्तम समय : सूर्य के इस गोचर की भूमिका आपके लिये बहुत ही खास होने वाली है। सूर्य देव आपके दशम भाव के स्वामी हैं और दशम भाव कर्म का भाव कहलाता है। सूर्य देव आपकी राशि के पाँचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस वक्तभ यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। आपको कामयाबी मिल सकती है। वहीं व्यापार में भी खासा लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपको संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।


धनु राशि वालों को मिलेगा सम्मान और प्रशंसा : धनु राशि के लोगों के भाग्य के स्थान नवम भाव में सूर्य देव का अधिकार है। सूर्य के मीन में गोचर के साथ ही यह आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। इसकी वजह से आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र के मामले में यह गोचर आपके लिये शुभ हो सकता है। आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान और प्रशंसा दोनों मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। कोई प्रॉपर्टी की खरीद भी इस वक्त आप कर सकते हैं, लेकिन सौदा देखभाल कर करें।


मकर राशि वाले रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान : सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आमतौर पर तीसरे भाव में सूर्य का गोचर काफी अनुकूल माना जाता है। इसके फलस्वरूप मकर राशि के लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं आपके माता – पिता को भी इस वक्त बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यापार में रिस्क ले सकते हैं और आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। कुछ लोग इस वक्ति आत्म विश्वास के साथ काम करेंगे और आगे चलकर उन्हें इसका अच्छाक फल भी मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ सकता है।


कुंभ राशि वाले बरतें संयम : सूर्य देव आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपके पार्टनर के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ आ सकती है। आप दोनों के बीच कुछ मतभेत भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा संयम से काम लेने की जरूरत है और हो सके तो बहस की बातों को टाल दें। इस वक्त आपको धन संचय के काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोगों को भी इस वक्त लाभ की प्राप्ति होने की उम्मीाद है। जनता के बीच आपकी छवि सुधरेगी।


मीन राशि वाले घिर सकते हैं तनाव से : सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको इस वक्त किसी बात से तनाव हो सकता है और पार्टनर के साथ भी टकराव पैदा हो सकता है। बिजनस पार्टनर के साथ आपके संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको कारोबार में विशेष प्रकार से हिसाब-किताब रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।


मुझे शिकायत है

इस स्तंभ के माध्यम से मैं जिला प्रशासन से आग्रह करना चाहता हूँ कि पिछले वर्षों में जिले के जो ग्रामीण अंचल जल संकट की समस्या से दो चार होते आये हैं उनकी ओर समय रहते ध्यान दे दिया जाये ताकि वे गर्मी के दिनों में परेशानी में न पड़ सकें।


गौरतलब होगा कि गर्मी के दिनों में आम लोगों के द्वारा पशु पक्षियों के लिये जल की उचित व्यवस्था बनाने की अपीलें की जाती हैं, वहीं जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ के लोग पेयजल के लिये ही तरस जाते हैं। जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि जिन ग्रामों में पेयजल का परिवहन किये जाने की आवश्यकता पड़ती है, उन ग्रामों को चिन्हित किया जाकर, उनके लिये विशेष कार्य योजना बनायी जाना चाहिये।


इसके साथ ही गाँवों में चल रही नल जल योजना की भी सतत मॉनिटरिंग किये जाने की आवश्यकता है ताकि कोई भी नल जल योजना बंद न रह पाये। आवश्यकता समझी जाये तो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भी निर्देश दिये जायें कि जिले के प्रत्येक ग्रामों तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


ग्रामों में बंद पड़े हैण्डपंपों की ओर भी समय रहते ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। यदि इन हैण्डपंपों में पानी की उपलब्धता है तो वे क्यों बंद पड़े हैं, इस ओर ध्यान दिया जाकर उनका सुधार कार्य करवा दिया जाये तो संबंधित ग्राम वासियों के लिये सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी साफ पेयजल मुहैया करवाया जा सकेगा।


इस कार्य के लिये ग्राम पंचायतों के माध्यम से जानकारियां बुलायी जाना चाहिये कि उनके क्षेत्र में पेयजल की क्या स्थिति है। पेयजल की व्यवस्था के साथ ही साथ अग्निशामक वाहन भी सूचना पर तत्काल उपलब्ध होना चाहिये क्योंकि गर्मी के दिनों में अग्नि की दुर्घटनाएं ज्यादा प्रकाश में आती हैं जिसमें कई बार तो किसानों की पूरी की पूरी फसल ही स्वाहा हो जातीं हैं। यह सुनिश्चित किया जाये कि गर्मी के दिनों में पेयजल की आपूर्ति के लिये अग्निशामक वाहनों को न लगाया जाये ताकि सूचना पर ये तत्काल ही मौके पर पहुँच सकें।


मंजूर नकवी


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-215 (साल-01)
2. शनिवार, मार्च 14, 2020
3. शक-1942,चैैत्र - कृष्ण पक्ष, तिथि-पंचमी, संवत 2077


4. सूर्योदय प्रातः 06:30,सूर्यास्त 06:32
5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै.,अधिकतम-26+ डी.सै., भारी बारिश की संभावना रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित


गुरुवार, 12 मार्च 2020

2 दिन पश्चिम यूपी में बारिश के आसार

लखनऊ। देश के कई अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 14 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बदली छाई रहेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 12 से 14 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने के आसार हैं। शनिवार 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। अफगानिस्तान और उससे सटे हुए पाकिस्तान के ऊपर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के ऊपर केंद्रित कम हवा के चक्रवातीय दबाव के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई अंचलों में घने बादल छाए रहे। कहीं सामान्य तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। मंगलवार 10 मार्च को होली के अवसर पर भी मौसम बिगड़ा रहा। बदली-बारिश की वजह से होली में इस बार रंगों की फुहारें कम पड़ीं, लोगों ने सूखे रंग, अबीर व गुलाल से ही त्योहार मनाया।


बरसों बाद होली में इतनी ठंडक पड़ी। दिनभर बदली रही और ठंडी हवाएं चलती रही। लोगों को रंग से ज्यादा ठंडे पानी ने डराया। दिन का पारा पांच डिग्री गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह से ही घने बादल आसमान में छा गए। बीच-बीच बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई। तेज सर्द हवाएं चलने से दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पारा सामान्य से 08 डिग्री से भी अधिक नीचे रहा। इससे सर्दी का एहसास समझा जा सकता है। यही नहीं रात का पारा भी गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से करीब 02 डिग्री कम है।


जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। कश्मीर के बड़गाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सक्रिय थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने दिलावर सोफी और समीर युसूफ गनी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य हैं। गिरफ्तार किया गया तीसरा सदस्य नाबालिग है। सभी बड़गाम स्थित चदूरा के निवासी हैं।”


प्रवक्ता ने कहा कि तीनों विभिन्न प्रकार की ध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल थे और आतंकवादियों को शरण और सहायता देते थे। उनके द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाला सामान, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...