गुरुवार, 12 मार्च 2020

2 दिन पश्चिम यूपी में बारिश के आसार

लखनऊ। देश के कई अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 14 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बदली छाई रहेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 12 से 14 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने के आसार हैं। शनिवार 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। अफगानिस्तान और उससे सटे हुए पाकिस्तान के ऊपर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के ऊपर केंद्रित कम हवा के चक्रवातीय दबाव के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई अंचलों में घने बादल छाए रहे। कहीं सामान्य तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। मंगलवार 10 मार्च को होली के अवसर पर भी मौसम बिगड़ा रहा। बदली-बारिश की वजह से होली में इस बार रंगों की फुहारें कम पड़ीं, लोगों ने सूखे रंग, अबीर व गुलाल से ही त्योहार मनाया।


बरसों बाद होली में इतनी ठंडक पड़ी। दिनभर बदली रही और ठंडी हवाएं चलती रही। लोगों को रंग से ज्यादा ठंडे पानी ने डराया। दिन का पारा पांच डिग्री गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह से ही घने बादल आसमान में छा गए। बीच-बीच बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई। तेज सर्द हवाएं चलने से दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पारा सामान्य से 08 डिग्री से भी अधिक नीचे रहा। इससे सर्दी का एहसास समझा जा सकता है। यही नहीं रात का पारा भी गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से करीब 02 डिग्री कम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...