रविवार, 15 दिसंबर 2019

छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों का नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। खबर है कि जामिया के छात्रों तीन बसों में आग लगा दी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों में भी छात्रों ने तोड़फोड़ की है। जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते ओखला अंडरपास से सरिता विहार इलाके में जाम लग गया है। बता दें, जामिया के छात्र अपने परिसर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह से स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब शनिवार से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय अब 6 जनवरी 2020 को खुलेगा।


नागरिक बिल को बताया महान कानून

रायपुर। नागरिक संशोधन बिल को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने महान कानून बताया है और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता लेकर CAB को करोड़ों लोगों को सम्मान दिलाने वाला बिल बताया है।उन्होंने कहा कि नागरिक सांसोधन बिल दोनों सदनों में पास हुआ, इसकी देश के कुछ महान कानूनों में गिनती होगी, शरणागतों का हमेशा देश ने सम्मान किया है, ये बिल करोड़ों लोगों को सम्मान देगा।


उन्होंने कहा, “नागरिक सांसोधन बिल का चुनाव घोषणा पत्र में हमने जिक्र किया था, 370 हटाने का भी जिक्र किया था, हम उसी को इम्प्लिमेंट कर रहे हैं।कांग्रेस को बताना चाहिए की नेहरु-लियाकत समझौता जिसे दिल्ली समझौता भी कहा जाता है उसका पाकिस्तान और बंगलादेश ने पालन क्यों नहीं किया? कांग्रेस की सरकार आजादी के बाद इतने सालों तक रही, असम और बंगाल की सीमा पर शरणार्थियों की नहीं बल्कि घुसपैठियों की बड़ी तादाद है जिन्होने शहर का शहर बसा लिया है।” बिल को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि सीएबी के मसले पर प्रदेश के सीएम का बयान अजीब है, क्या छत्तीसगढ़ की अलग से नागरिकता देने का सोचते हैं? सीएम को पता नहीं कि नागरिकता देना केंद्र का काम है! बिल पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। भारत बचाओ रैली में सीएम भूपेश बघेल के बयान कि बन्दर के हाथ में उस्तरा आ गया है पर रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “किस बन्दर के हाथ में उस्तरा आ गया है, ये छत्तीसगढ़ के और देश के लोग ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। वहीं सावरकर पर दिए राहुल गांधी के बयान पर रमन सिंह ने कहा कि सावरकर को लेकर राहुल गांधी की जानकारी अधूरी है, उन्हें पढ़ना चाहिए।


सड़क हादसे में 14 की मौत 19 घायल

काठमांडू! नेपाल के सिंधुपालचोक में हुए एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत गई है! जबकि 19 घायल हुए हैं। हादसा आज सुबह हुआ है, उस वक्त बस में कुल 40 लोग सवार थे। बस अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।


हादसे की सूचना मिलते ही नेपाली सेना, सश्स्त्र पुलिस बल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को घड़ी और धूलिखेल के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है,जिनमें से कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


स्कूल बस पलटी 16 बच्चे घायल

सलीम अहमद


रामनगर! गर्जिया मंदिर दर्शन करने के लिए आई एडीएम पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की बस गर्जिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है! जिसमें 2 छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मौके पर पहुंचे विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवम तहसीलदार पूनम पंत ने घायल बच्चों का हाल जाना।


सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी

फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से मना किया है। 


अपने फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से मना किया है। मैसेज में लिखा है कि फेसबुक पर किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें क्योंकि ये लोग साइबर क्रिमिनल भी हो सकते हैं। यह क्रिमिनल फेसबुक, व्हाट्सएप्प, जैसे सोशल मीडिया की मदद से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लोगों से दोस्ती करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करके या अन्य तरीकों से अपने बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर करते हैं। 
पुलिस ने फेसबुक पर एक युवक के बारे में भी बताया है, जिसने एक फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की। कुछ हफ्तों बाद उस महिला ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर युवक से पैसे मांगे। युवक ने उसे पैसे भेज दिए, लेकिन उसके बाद महिला का अकाउंट ही बंद हो गया। ऐसे और भी कई मामले हैं, जिनमें साइबर क्रिमिनलों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इसलिए पुलिस की लोगों से अपील है कि वो किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें।


गुरुनानक जयंती के अवसर पर खेल-महोत्सव

रायपुर। 15 से 22 दिसम्बर तक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर यूनियन क्लब में खेल महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल हुए। उन्होंने वहां पर अल्पसंख्यक अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा के साथ बैडमिंटन खेलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


डॉ.चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बैडमिंटन, बॉलीबाल, कबड्डी, खोखो तो मैं खेलता था। जहां खेल की बात करो तो यहाँ राजनीति में भी खेल हो रहा है, समाज में भी खेल हो रहा है और घर मे भी खेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जी के 550वी जयंती पर खेल का आयोजन किया है। मै यूनियन क्लब के सचिव गुरुचरण सिंह होरा, यहाँ उपस्थित आयोजक बॉम्बरा जी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि किसी न किसी बहाने बुजुर्गों को याद किया जाए, चाहे खेल के बहाने ही। अल्पसंख्यक के अध्यक्ष ने बताया कि बचपन मे गुरुजी कैसे करते थे ये अपने बच्चे को बताए। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आने वाले हैं। वही यूनियन क्लब के सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि श्री गुरुनानक जी के आशीर्वाद से उनके बताए रास्ते पर खेल महोत्सव यूनियन क्लब में 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजन किया गया है। यहाँ छोटे एज से बड़े एज तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमे कोई बंधन नही है, यह एक ओपन कार्यक्रम है। अभी तक 500 लोगो की एंट्री हो चुकी है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करता हूं।


साफिन 22 साल की उम्र में बने आईपीएस

 नई दिल्ली! संघ लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी या भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी  बनने के लिए युवा दिलो-जान लगा देते हैं। उस पद पर पहुंचने वाले ज्यादातर युवा की अपनी एक कहानी होती है। कहानी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ इरादों की। ऐसी ही एक कहानी हम आज आपको बता रहे हैं।  प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, महिलाओं ने मिलकर किया ऐसा की हो गयी मौत


ये कहानी है! साफिन हसन की। साफिन जिन्होंने 2017 यूपीएससी परीक्षा में 570 रैंक हासिल की और मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने। न जाने ऐसी कितनी रातों को इन्हें खाना तक नसीब नहीं हुआ। ऐसी कई मुश्किलों को मात देकर साफिन हसन ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। देश के सबसे कम उम्र के इस आईपीएस अधिकारी को जामनगर में नियुक्ति दी गई है। वे 23 दिसंबर से पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...