हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

2 साल बीतने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार नही हुआ

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा सीएम मनोहर लाल दिन प्रतिदिन राजनीति में भी क्रिकेट खेल की तरह शॉट लगाते जा रहे हैं। हरियाणा में ऐसा पहली बार हो रहा है, कि लगभग पौने दो साल बीतने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार नही हुआ। सरकार में खाली पड़े दो मन्त्री पद पर अभी तक शपथ नहीं दिलाई गई। ऐसा क्यों कर रहे हैं हरियाणा के सीएम ? प्रदेश की जनता और चुने हुए विधायक हर बार अपना हाथ मल कर रह जाते हैं। 
मन्त्री बनने का सपना देखने वाले कुछ विधायक तो अंदर ही अंदर खट्टर सरकार को कोस भी रहे होंगे कि यह कैसा सीएम है ? जो हर बार चर्चाएं पैदा होने के बाद भी मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार नहीं करते। अभी हाल ही में सीएम खट्टर ने मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा करते हुए कहा यह हमारी रणनीति का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल जरूर होगा। राजनीति के जानकार ऐसा सोचते है कि ऐसा बोलकर सीएम साहब ने फिर एक नई शतरंज की चाल चली है। ऐसा भी कह सकते हैं कि जो विधायक सरकार के खिलाफ थोड़ा सा मुखर रुख अपनाते हैं। उनको मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं पैदा कर दबाने का प्रयास किया जाता है। 
या यूं कहें, कि मुखर विधायको को मन्त्री बंनाने का सपना दिखा दिया जाता है। जिससे वह शांत हो जाते हैं। जो भी हो बरसो से यह भी तो राजनीति का एक हिस्सा ही माना जाता है। मुख्यमंत्री खट्टर के बयान बाद मन्त्री बनने की चाह रखने वाले एक विधायक से बात की तो उसने व्यंग्यात्मक स्वर में कहा, कि सीएम ने हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार को आगे बढ़ाकर विधायको को बिना बरसने वाले बादल की तरह चकमा दे दिया है।

पशु पालन विभाग का एहतियात के तौर पर सर्वे शुरू

राणा ओबराय             
गुरुग्राम। गुरुग्राम के गांव चकरपुर में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) संक्रमण का पहला मामला आने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा पशु पालन विभाग सतर्क हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और पशु पालन विभाग ने एहतियात के तौर पर बुधवार से सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे गांव चकरपुर के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों से बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में पूछताछ कर डेटा एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि अभ तक सर्वे के दौरान कोई भी संदिग्ध टीमों को नहीं मिला है।
28 टीमें कर रही सर्वे : पशु पालन विभाग की उप निदेशक डॉ. पुनीता गहलावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर गांव चकरपुर तथा आसपास के गांवों में सर्वे शुरू कर दिया है, जो घर-घर जाकर लोगों से बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। इसके अलावा पशु पालन विभाग द्वारा जिले के पोल्ट्री फार्मों को भी लगातार जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 20 पोल्ट्री फार्म हैं, इनमें चेकिंग के लिए टीमें बनाई गई हैं। गांव चकरपुर व आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे के लिए 17 टीमें अलग से काम कर रही हैं। इसके अलावा जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों की जांच के लिए 28 टीमें गठित गई हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम में एच-5 एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) से 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत की जांच के लिए गुरुवार को एक केन्द्रीय टीम वहां पहुंच गई है और इस मामले की महामारी संबंधी जांच की जा रही है। पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मीडिया में आई खबरों के बाद मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी महामारी संबंधी जांच के लिए तुरंत चार सदस्यीय एक समिति गठित की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से इस मामले की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया गया है। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि एनसीडीसी से मंजूरी प्राप्त होने के तुरंत बाद टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

जासूसी विवाद के सिलसिले में नेताओं का प्रदर्शन

राणा ओबरॉय              
चंडीगढ़। विधायकों समेत कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने पेगासस प्रकरण में जासूसी विवाद के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और जब उन्होंने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया, तब उन्हें पुलिस ने रोक दिया। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन जब वे राजभवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।कांग्रेस नेताओं ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने कोविड-19 के चलते लगाई गई निषेधाज्ञा का हवाला दिया और उसने उन्हें मार्च नहीं निकालने दिया। सैलजा ने कहा, ”हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने हमें आगे नहीं बढ़ने दिया।” 
विपक्षी दल के नेताओं ने कहा कि वे तो बस जासूसी विवाद के सिलसिले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।सैलजा ने कहा कि केंद्र को जवाब देना चाहिए कि विपक्षी नेताओं समेत देश में विभिन्न लोगों के कम से कम 300 फोन नंबरों की जासूसी के लिए इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का कथित इस्तेमाल उसके नाक के नीचे कैसे हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जासूसी प्रकरण के संभावित पीड़ितों में शामिल राहुल गांधी सरकार के लिए इसलिए निशाना बन गए क्योंकि वह लोक महत्व के कई मुद्दे उठाते रहे हैं।इस बीच, इस प्रदर्शन में विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गैर मौजूदगी के बारे में जब बंसल से पूछा गया तो उन्होंने संवाददताओं से कहा कि उन्होंने बता दिया था कि वह नहीं आ पाएंगे क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य आधार पर कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

हरियाणा में दागी अफसरों पर कार्यवाही की तैयारी की

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा में दागी अफसरों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी सरकार ने कर ली है। इसके लिए मुख्य सचिव की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है।
आईएएस आईपीएस एससीएस और एचपीएस अधिकारी जिनके खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच चल रही है या उन पर कोई मामला दर्ज है उनको फील्ड में नहीं नॉन पब्लिक डीलिंग वाले पोस्ट पर नियुक्त दें।
मुख्य सचिव की तरफ से जारी इस आदेश में साफ किया गया है कि जिन भी अफसरों पर किसी प्रकार की जांच चल रही है उनको पब्लिक डिलिंग के कार्यों से दूर रखा जाएा।

दंपति की कार पर भूस्खलन के कारण पत्थर गिरा

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरूग्राम जिले से नैनीताल घुमने गए एक दंपति की कार पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से भारी पत्थर आकर गिर गया। इस हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस वक्त भारी बारिश ने उत्तराखंड में कहर बरपा रखा है। बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में सड़कों पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है।
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को नैनीताल के मंगोली में हुआ। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी हनुमंत तलवार अपनी पत्नी मीना तलवार के साथ कार से नैनीताल घूमने आए थे। दोनों रामनगर के एक रिजॉर्ट में रुके हुए थे। मंगलवार को दोनों मुक्तेश्वर जा रहे थे। तभी मंगोली में उनकी कार पर बोल्डर गिर गया है।
इस हादसे में हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मीना तलवार गंभीर रूप से घायल हो गईं।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंची, लेकिन बोल्डर गिरने से कार पूरी तरह पिचक गई थी। ऐसे में दोनों को कार से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने कार को कटर से काटा।
मीना तलवार को घायल अवस्था में सुशील तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

सोमवार, 19 जुलाई 2021

ईमारत ढहने से 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका

राणा ओबराय           
गुरूग्राम। हरियाणा में यहां फर्रूखनगर खंड के ख्वासपुर गांव में रविवार देर रात कारगो डिलक्स कम्पनी परिसर में तीन मंजिला ईमारत ढहने से इसके मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया है।
पुलिस ने बताया कि ईमारत में कुछ श्रमिक रह रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार ईमारत के मलबे में चार-पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति को जिंदा निकाल लिया गया है। पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता, एसडीएम प्रदीप कुमार सहित अग्नि शमन विभाग की टीमें, एम्बूलेंस और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल(एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गुरुग्राम के उपायुक्त डॉक्टर यश गर्ग ने कहा कि घटना का पता चलते ही राहत और बचाव के लिए टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है।

नेता सिद्धू को पीपीसीसी का प्रमुख नियुक्त किया

राणा ओबराय                  
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सोमवार को कहा कि वह राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए और अधिक काम करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू को रविवार रात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का प्रमुख नियुक्त किया। 
सिद्धू ने सुनील जाखड़ की जगह ली है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सिद्धू ने ट्वीट किया, ”आज से हम सभी को एक ही सपने के लिए आगे बढ़कर काम करना और पंजाब में कांग्रेस के अजेय किले को मजबूत करना है। मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जीतेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए मैं पंजाब में कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य कांग्रेस आलाकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे और पंजाब मॉडल के जरिए लोगों की शक्ति को उन्हें वापस लौटाना है। मेरा सफर अभी शुरू हुआ है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां पार्टी में आंतरिक कलह के बाद हुईं है जिससे पार्टी की प्रदेश इकाई सिंह और सिद्धू के प्रति निष्ठा रखने वाले गुटों में विभाजित हो गई।पंजाब इकाई के नये कार्यकारी अध्यक्ष हैं। संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा। ये सभी विभिन्न क्षेत्रों एवं जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सिद्धू ने टि्वटर पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”केवल कुछ लोगों के बीच नहीं बल्कि सभी के साथ समृद्धि, विशेषाधिकार और स्वतंत्रता साझा करने के लिए मेरे पिता जोकि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता थे, उन्होंने एक शाही जिंदगी छोड़कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। उन्हें उनके देशभक्ति कार्यों के लिए मौत की सजा दी गई थी, किंग्स एमनेस्टी से राहत मिली और वह डीसीसी अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी और महाधिवक्ता बने।

रविवार, 18 जुलाई 2021

हरियाणा मंत्रीमंडल में नहीं हुआ विस्तार व फेरबदल

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्रीमंडल फेरबदल की चर्चाएं मोदी मंत्रीमंडल फेरबदल से पहले चल रही है। परंतु अभी तक हरियाणा के मंत्रिमंडल में ना तो विस्तार हुआ है और ना ही फेरबदल। वैसे जब-जब हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली का दौरा करते हैं, तो हरियाणा मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं बलवान हो जाती है। फिर हर बार सीएम को खंडन करना पड़ता है। शायद इस बार चर्चाओं को असली जामा पहनाया जा सकता है। 
उच्च सुत्रो के अनुसार हरियाणा मंत्रीमंडल में फेरबदल अब कुछ दिनों में हो सकता है। यह भी सम्भव है कि मंत्रीमंडल से कुछ मंत्रियों की छटनी के साथ कुछ नए विधायको को मंत्रिपद सौंप दिया जाए। सीएम मनोहरलाल पीएम मोदी की तरह कसौटी पर खरा न उतरने वाले मंत्रियो की छुट्टी कर सकते हैं। हरियाणा में अभी दो नए मंत्रियों के लिए पद रिक्त है जिसमे एक जेजेपी कोटे से मन्त्री बनना तय है। अब देखना यह है कि किस विधायक की मन्त्री बनने की लॉटरी निकलेगी। ऐसा कौन सा मन्त्री होगा। जिसकी परफॉर्मेंस ठीक न होने के उसकी छुटी होगी। यह चर्चाएं भी सुनने को मिल रही है कि किसी बड़े मंत्री का विभाग की बदला जा सकता है।

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

गारंटी योजना: 1200 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

राणा ओबरॉय               

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि सरकार का चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग भी है, ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-20 में जहां 370 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे, वहीं 2020-21 में 802 करोड़ रुपये खर्च किये गये। इस वर्ष लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये के खर्च का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, बागवानी, वन, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल विभाग समेत तमाम विभागों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों की शिनाख्त करें।

उप मुख्यमंत्री ने इसीके साथ अधिकारियों से कहा कि किसानों में पारंपारिक फसल के बजाय 'कैश क्रॉप्स' पर जोर देने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से दूसरे प्रदेशों में 'सफल' किसानों की तकनीकों का अध्ययन करने को भी कहा ताकि प्रदेश के किसान वह तकनीकें अपनाकर समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश के 80 फीसदी किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है और अधिकतर किसान पारंपारिक फसलें बोते हैं जबकि ज्यादा आय कैश क्रॉप्स में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य छोटे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनकी आय बढ़े।

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

रेप के आरोपी बाबा को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया

राणा ओबराय                     
रोहतक। दो महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के सुप्रीमो गुरमीत राम रहीम सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंडोस्कोपी के लिए एम्स में लाए गए राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रखा जाएगा इसका फैसला उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
गलवार को दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गुरमीत राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए एम्स में लाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि उसके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले 13 मई को भी जेल अधिकारियों की सलाह पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस ले जाया गया था। उस समय जेल के डॉक्टरों ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का रक्तचाप घट बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वर्ष 2019 के जनवरी माह में एक अन्य अदालत ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 वर्ष पहले हुए एक पत्रकार की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सोमवार, 12 जुलाई 2021

सहयोगियों के साथ राज्यपाल का किया गया स्वागत

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के नव-नियुक्त राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को हरियाणा राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता और अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नव-नियुक्त राज्यपाल से उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता तथा अपने मंत्रिमण्डल सहयोगियों का परिचय कराया। नव-नियुक्त राज्यपाल के साथ उनके परिवारिक सदस्य भी थे।
तदोपरान्त नव-नियुक्त राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और निरीक्षण भी किया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए एच.ए.पी. के जवानों ने डी.एस.पी. अभीलक्ष जोशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय-धुन बजाकर सलामी दी। इसके बाद नव-नियुक्त राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमण्डल सहयोगियों के साथ जलपान भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा की भौगोलिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा करवाये जा रहे कुछ प्रमुख विकास कार्यों और योजनाओं से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा की सीमाएं लगती हैं। कृषि एवं खेलों में हरियाणा की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व बात है कि निकट भविष्य में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा को मिली है। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा, सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री श्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, गृह तथा स्वास्थ्य विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव, सचिव राज्यपाल श्री अतुल द्विवेदी, डायरेक्टर सिविल मिलिट्री अफेयर्स वेस्टर्न कमाण्ड कर्नल जसदीप संधु, एयर वाइस मार्शल वेस्टर्न एयर कमाण्ड एम.वी. रामाराव तथा वेस्टर्न कमाण्ड से मेजर जनरल श्री छिब्बर समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

हरियाणा: लॉकडाउन को 19 तक बढ़ाने का फैसला

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत मुख्य सचिव विजय वर्धन के आदेश के अनुसार, महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को और एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया दिया गया। हरियाणा में 12 जुलाई सुबह पांच बजे से 19 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया। हालांकि राज्य सरकार ने अन्य कई छूट की अनुमति दी है। आदेश के अनुसार, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को अनुमति दी गई है कि वे शंका समाधान, लैब में प्रैक्टिकल क्लास और ऑफलाइन परीक्षाओं आदि के लिए छात्रों को बुला सकते हैं। लेकिन उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

आदेश के अनुसार, सिर्फ परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ही यूनिवर्सिटी के छात्रावास खोले जाएंगे।बाकी छात्र अभी छात्रावास में नहीं रह सकते। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शादी और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं स्पा और जिम सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। जान लें कि हरियाणा में इस वक्त 939 एक्टिव केस हैं। जबकि यहां अब तक कुल 7,69,279 लोगों के संक्रमित होने के मामले दर्ज किए गए हैं।

रविवार, 11 जुलाई 2021

कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की घोषणा एक या दो सप्ताह में हो जाएगी, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।हरियाणा में लगभग 8 वर्षों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बाद अशोक तंवर के हाथ हरियाणा कांग्रेस की कमान आयी थी। परन्तु, गुटबाजी के कारण अशोक तंवर 6 साल अध्यक्ष रहने के बाद भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा कांग्रेस के चुनाव बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी जाएगी।

2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामलें सामने आएं

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आएं हैं। श्री रणजीत सिंह ने आज यहां मीडियाकर्मियों से यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस और पुलिस कर्मियों की 507 टीमों का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरओ, पानी और दूध शीतलक संयंत्र, ईंट भट्टे, कोल्ड स्टोर और सडक़ किनारे स्थित ढाबों सहित 27,307 परिसरों की जांच की गई जिनमें से बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आए हैं।
श्री रणजीत सिंह ने कहा कि छापेमारी के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने कहा कि अब तक 12.5 मेगावॉट से अधिक बिजली चोरी का खुलासा हो चुका है और डिफॉल्टरों पर लगभग 24 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों का खुलासा होने से प्रदेश के बिजली विभाग के राजस्व में करोड़ों रुपये कीे वृद्धि होगी। जिससे बिजली कटौती में कमी आएगी और वाणिज्य और घरेलू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन स्थायी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वे जब अपना बकाया चुकाकर नए बिजली कनेक्शन लगवाएंगे तब इससे भी बिजली क्षेत्र में अधिक राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी के फलस्वरूप अन्य बिजली उपभोक्ताओं में भी बिजली चोरी न करने का संदेश जाएगा।

शनिवार, 10 जुलाई 2021

वाहनों की स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किएं

राणा ओबराय          

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वाहन चलाने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में ड्राइविंग संबंधी कई नियम बदल गए हैं। अब यहां वाहनों स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। अब ट्रैफिक पुलिस नए नियमों के तहत ही चालान कर रही है। नए नियमों के मुताबिक 8 लोगों तक की क्षमता वाले वाहनों को डिवाइडर वाली सड़क पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा, एकल सड़क पर 50 किमी और सेक्टर के अंदर की सड़कों पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। 

नौ लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और एकल व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।दोपहिया और तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।

रोड़ के कटों को खोला जाना सबसे बड़ी जरूरत

राणा ओबराय             
पानीपत। पानीपत शहर के ऊपरगामी पुल के दोनों ओर कटों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीढी के समक्ष शहर की मुख्य समस्या को रख इस पर सम्भावना तलाशने के लिए कहा है।
उपायुक्त ने बैठक कर कहा कि पूरा शहर भीड़ से जूझ रहा है। इसलिए वर्तमान में जीटी रोड़ के दोनों ओर कटों को खोला जाना सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सकारात्मक सोच के साथ इन सभी पहलुओं पर गौर करे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एनएचएआई के साथ मिलकर इन सम्भावनाओं पर विचार-विमर्श करेगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोई समझौता नही किया जाएगा। सभी सम्भावनाओं को तलाशा जाएगा जो आमजन के हित की है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी दूसरे शहरों और पानीपत की भौगोलिक स्थिति की अच्छी तरह पड़ताल करें और इस पर काम करना शुरू करें। एनएचएआई के प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वे इस बाबत सकारात्मकता के साथ ठोस निर्णय लेंगे और कटों को खोले जाने की सम्भावनाओ को तलाशने को लेकर एनएचएआई में बात करेंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम धीरज चहल भी उपस्थित थे।

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

भुपेंद्र ने परिवर्तन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

राणा ओबरॉय               
चंडीगढ़। भुपेंद्र यादव ने गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंने सरकार में काम करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें दी गई। सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
भूपेन्द्र यादव ने पदभार ग्रहण करने से पहले पर्यावरण मंत्रालय के परिसर में एक पौधा लगाया। पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री  का स्वागत किया।

राजनीति जैसी शतरंज के उम्दा खिलाड़ी बनें मनोहर

राणा ओबराय                     
चंडीगड़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब राजनीति जैसी शतरंज के एक उम्दा खिलाड़ी बन चुके हैं। परिपक्व नेता की भांति वह हर काम को सही तरीके से करने का गुर सीख चुके हैं। 
अभी हाल ही में उन्होंने दिल्ली में राव इंद्रजीत के सामने ब्यान दिया था की दक्षिण हरियाणा से दोनों मंत्री सही कार्य कर रहे हैं। उनके इस ब्यान से राजनीतिक जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि खट्टर साहब परिपक्व खिलाड़ी की तरह अब कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। 
कुछ समय पहले तक सीएम खट्टर मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर न नूकर करते आ रहे थे। परंतु अब हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल दूर नहीं है। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल के कई ऐसे मंत्री जिनका कार्य संतोषजनक नहीं माना जा रहा। वह सीएम की नजर में है औऱ हो सकता है इन मंत्रियों को पुनः विधायक ही रहना पड़ जाए। हरियाणा के वर्तमान मंत्रियों को यह नही भूलना चाहिये यदि केन्द्र सरकार से डॉ हर्षवर्धन, पोखरियाल, जैसे दिग्गज नेताओं की छुट्टी हो सकती है तो हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल में भी यह सम्भव है।

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...