महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 27 मार्च 2021

बुजुर्ग पेंटर ने बेटी के बाद नाबालिग नातिन का किया रेप

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। महिला ने बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दी थी। कि मुंबई में एक विशेष अदालत ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत एक 65 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बेटी और नाबालिग नातिन से रेप के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित महिला ने अदालत के सामने अपने बयान में कहा कि जब वह 15 साल की थी। तब से उसके पिता उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे थे। महिला ने बताया कि वह अपनी शादी के बाद अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दी थी। कि अगर उसने किसी से भी इसके बारे में खुलासा किया तो वह उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। महिला के अनुसार वह अपनी मां के साथ घर का काम करती थी। जबकि उसके पिता, भाई और पति चित्रकार थे। महिला ने अदालत को यह भी बताया कि उसने इस यौन उत्पीड़न के बारे में अपने एक पड़ोसी को बताया था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने इसके बारे में किसी और को नहीं बताया. नातिन के साथ भी किया यौन उत्पीड़न इसके अलावा महिला ने बताया कि साल 2017 में एक दिन उसकी बेटी जो दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। ने उसे बताया कि नाना रात में जब उसके साथ सोते हैं। तो उसके साथ गलत हरकत करते हैं. बेटी से विवरण सुनने के बाद महिला तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सभी सबूतों और तर्कों के बाद न्यायाधीश रेखा एन पंधारे ने आईपीसी की धारा 376 (2) (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने पेंटर को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया। दोषी को बेटी को 50,000 रुपये और नातिन को 25,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। महाराष्ट्र में एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने के बाद 10 मरीजों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल इमारत में सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई। वहीं अस्पताल ने बताया कि कोविड-19 के कारण दो मरीजों की मौत हुई है और आग लगने के कारण किसी की मौत नहीं हुई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियां, पानी के 15 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने 70 मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें एक अन्य अस्पताल में भेजा गया है। दमकलकर्मी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई मरीज अब भी अस्पताल के अंदर तो फंसा नहीं है।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है। उन्होंने कहा, ”मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा है।” उन्होंने कहा कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार, 25 मार्च 2021

भ्रष्टाचार के मामले, सीएम उद्धव ने नहीं दिया बयान

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडनवीस ने आरोप लगाया है, कि राज्य में भ्रष्टाचार के इतने मामले सामने आने के बावजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अभी तक एक भी बयान नहीं दिया है। फडनवीस के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। श्री फडनवीस ने ज्ञापन सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र सरकार हफ्ता वसूली वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि वसूली और तबादले का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया गया और जो लोग इसमें शामिल हैं। उनके खिलाफ श्री ठाकरे ने एक भी शब्द नहीं कहा।
उन्होंने नैतिकता को पैरों तले कुचल दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने दो बार संवाददाताओं से बात की लेकिन वह सिर्फ अपने मंत्रियों को बचाते रहे। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि क्या उसे वसूली में से हिस्सा मिल रहा है। जिसके कारण वह चुप है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पर बैठे हुए श्री कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें सारी
उन लोगों ने राज्यपाल से मांग की है, कि वह मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगे और उनके जवाब के आधार पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मनमाने तरीके से सरकार चला रही है। और जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। यदि यह सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती तो भाषण देने की बजाय कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए काम करती। सरकार के ढीले रवैये के कारण महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में श्री फडनवीस के अलावा सर्वश्री सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा और राधाकृष्ण पाटिल आदि शामिल थे।

मंगलवार, 23 मार्च 2021

वायरस: सस्ता हुआ सोना, नीचे गिरें चांदी की भाव

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। कोरोना काल के बीच सोने चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। स्थिरता और बिटक्वाइन में मजबूती की वजह से सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते सत्र में विदेशी और घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमती में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम 302 रुपए गिर गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,533 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क गई। एचडीएफसी के रिर्पोट के अनुसार, घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 302 रुपए गिरकर 44,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,571 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1.731 डॉलर प्रति औंस रहा।

वहीं, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,533 रुपए की गिरावट के साथ 65,319 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी 66,852 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी चांदी कमजोरी के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एक्ट्रेस गणेशन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मनोज सिंह ठाकुर      
मुंबई। बी-टाउन से एक बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। तमिल एक्टर थीपेत्ती गणेशन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। थीपेत्ती गणेशन तो तबियत बिगड़ने के बाद तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्देशक सीनू रामास्वामी ने ट्विटर पर थीपेत्ती के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजिल दी।
उन्होंने तमिल में लिखा-‘मैं अपने भाई कार्ति उर्फ थीपेत्ती गणेशन के निधन से सदमे में हूं। तबीयत बिगड़ने के बाद वह मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में थे। मेरी फिल्मों में काम करने वाले वह श्रेष्ठ अभिनेताओं में से थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
लॉकडाउन के दौरान थीपेत्ती गणेशन को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। थीपेत्ती गणेशन ने एक वीडियो पोस्ट कर बिल्ला 2 के अपने को-एक्टर और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत से काम दिलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास इस वक्त कोई काम नहीं जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस वीडियो के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी मदद की थी।
थीपेत्ती गणेशन को फिल्म ‘बिल्ला 2’ के लिए जाना जाता है। बिल्ला 2 के अलावा वह ‘थेनमेर्कू परुवकात्रू’, ‘उस्ताद होटल’, ‘नीरपरावा’ई और ‘कन्ने कलाईमाने’ जैसी फिल्में की हैं। उन्हें आखिरी बार सीनू रामास्वामी की फिल्म ‘कन्ने कलाईमाने’ में देखा गया था।

सोमवार, 22 मार्च 2021

सीएम उद्धव इस्तीफा दें, रविशंकर ने की मांग

मनोज सिंह ठाकुर           
मुंबई। केंद्रीय कानून और न्याय व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की। प्रसाद ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता कर उनसे इस्तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के पत्र से उठे विवाद पर कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे या शरद पवार इस मसले पर क्या कर रहे हैं, इस बात को प्रदेश की जनता पूछ रही है। प्रसाद ने कहा कि सचिन वाजे को बचाने के लिए पूरी महाराष्ट्र सरकार लगी हुई है। जो बताता है कि महा विकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में किस तरह से लूट-खसोट में लगी हुयी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। यह ऑपरेशन लूट है। रंगदारी एक अपराध है और अगर इस मामले में शरद पवार को ब्रीफ किया जा रहा है तो सवाल उठता है कि शरद पावर जब सरकार में नहीं हैं तो उन्हें किस बिनाह पर ब्रीफ किया जा रहा है। इसलिए एक सवाल यह भी उठता है कि शरद पवार ने अपने स्तर पर क्या कार्रवाई की? रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में चोर दरवाजे से सरकार बनाई है और लेटर बम के इस प्रकरण के बाद यह साफ़ हो गया है कि उद्धव ठाकरे सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। इस पूरे मामले पर सरकार को जवाब देने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है। भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं रहेगी। महाराष्ट्र में सड़क पर उतारकर भाजपा प्रदर्शन करेगी और जो सच है। वह सबके सामने आकर रहेगा।

महाराष्ट्र को लेकर लोकसभा में हुईं नोकझोंक

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। लोकसभा में आज सोमवार को महाराष्ट्र की घटनाओं पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नाेकझोंक हुई। सत्ता पक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर एक मामूली सहायक उपनिरीक्षक को 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा गया तो पूरे महाराष्ट्र का क्या होगा ? जबकि, विपक्ष ने आरोप लगाया, कि सत्तापक्ष महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है। पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रश्नकाल के बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय ढांचागत विकास वित्त बैंक विधेयक 2021 पेश किया। तत्पश्चात राजेन्द्र अग्रवाल ने शून्यकाल की घोषणा की।

'महानायक' को अवार्ड्स से किया गया सम्मानित

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 19 मार्च शुक्रवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (एफआईएएफ) द्वारा प्रतिष्ठित 2021 एफआईएएफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इस मौके पर हॉलीवुड फिल्मकार मार्टिन स्कॉर्सीज और क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म धरोहर के संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए अमिताभ बच्चन की सराहना की। डिजिटल माध्यम से आयोजित एक समारोह में अमिताभ बच्चन को एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म अर्काइव द्वारा प्रदान किया जाता है।

रविवार, 21 मार्च 2021

आंख ठीक होते ही वैक्सीन लगवाएंगे अमिताभ

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने रविवार को संकेत दिया, कि वह आंख की सर्जरी से ठीक होने के बाद जल्द ही कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाएंगे। इस महीने 78 वर्षीय अभिनेता ने अपनी आंख की सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था, कि वह “धीरे-धीरे और कठिनाई” से ठीक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी हुई थी। उन्होंने अपने ब्लॉग पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और अपनी आगामी फिल्म “चेहरे” के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “वायरस के एक और प्रकार का भय सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।”

शरद कर रहे सरकार को बचाने का प्रयास: देवेंद्र

नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा, कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पवार के इस दावे को खारिज कर दिया, कि विवादास्पद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को पिछले वर्ष मुंबई पुलिस में फिर से बहाल करने के लिए न तो मुख्यमंत्री और न ही देशमुख जिम्मेदार हैं। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सचिन वाजे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार एवं होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। फडणवीस ने पूछा, ”मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की जानकारी के बगैर सचिन वाजे को कैसे महत्वपूर्ण पद और मामले दिए गए?”


‘लेटर बम’ ने निकाला उद्धव सरकार का दम

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद तबादला किए गए मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सीएम को लिखे गए लेटर में आरोप है, कि राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसी मामले में गिरफ्तार हुए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपए बार, रेस्टोरेंट और होटल से वसूली करने का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह ने अपने इस पत्र में एसपी पाटील नाम के पुलिस अधिकारी के साथ हुई उनकी बातचीत का जिक्र किया है। नागपुर में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के बाहर पुलिस तैनात किया गया है। बीजेपी यहां गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया, जिससे शिवसेना के नए रास्ते की तलाश की बात कही गई है। इसे लेकर संभावना जताई जा रही है। कि शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के पाले में जा सकती है। संजय ने ट्वीट किया था। शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है। हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।’ इध पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अजीत पवार और जयंत पाटिल को दिल्ली बुलाया है।
वहींं, मामले में तेज होते सियासत के बीच, सरकार के मुखिया उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने कहा कि गृहमंत्री राज्य का है। लेकिन अलग पुलिस कमिश्नर है। किस-किस को क्या कहा है। इसकी जांच भी होनी चाहिए। पुलिस की लॉबी, पुलिस के विवाद, फिर उनके पास से खबरें बाहर आती हैं। लेकिन मूल विषय पीछे रह रहा है। जैसे सुशांत सिंह केस में हुआ। मूल विषय वहां भी पीछे रह गया। इस मामले में मूल विषय अंबानी के घर के बाहर बम मिलना है। राज ठाकरे ने कहा कि मैं आज जो भी कहूंगा उसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दूंगा। क्यूंकि इससे जो अहम मुद्दे है। वो पीछे रह जाते है। कल परमबीर सिंह ने गृहमंत्री पर जो आरोप लगाए वो घटना महाराष्ट्र ही नहीं देश के इतिहास में कभी घटी होगी।
बीजेपी भी हमलावार...
वहीं, बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि हम सवाल पूछना चाहते है। कि क्या इसीलिए सरकार मंदिरों को ना खोलकर डिस्को-पब-बार खोल रही थी। कोरोना काल में जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ाया जा सके? गृहमंत्री अपना इस्तीफा दें।
नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद भी सीएम ने कार्रवाई नहीं की। मीडिया के सामने आकर बात नहीं की। सचिन वाजे को सभी महत्वपूर्ण मामले दिए जाएं ये आदेश मुख्यमंत्री ने दिए थे। पिछले कई महीनों से सचिन वाजे कभी वर्षा बंगले पर और कभी ओबेरॉय में रह रहा था। मुख्यमंत्री को सचिन वाजे साधु संत लग रहे थे। मुख्यमंत्री के लिए सचिन वाजे काम कर रहे थे। देश के बड़े उद्योगपति की जान जोखिम में किसके इशारे पर थी। नारायण राणे ने कहा गृहमंत्री का इस्तीफा बाद में पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।
इसी सब के बीच महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि सीएम और गृहमंत्री के कड़े रुख के बाद का ये (परमबीर सिंह का लेटर) रिएक्शन है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

भीड़भाड़ में मर्जी के बिना होगा कोरोना टेस्ट

उमा वर्मा         

मुंबई। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर अब ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने आदेश दिया है, कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मर्जी के बिना भी किसी का भी कोविड-19 टेस्ट किया जा सकता है। आदेश के मुताबिक, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थलों और सरकारी दफ्तरों में किसी का भी रैपिड ऐंटिजन टेस्ट किया जा सकता है। जांच भीड़ वाले इलाकों में मौजूद लोगों की मर्जी के बिना किया जा सकता है। अगर कोई जांच कराने से मना करता है तो इसे महामारी ऐक्ट, 1897 के अंतर्गत अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर जांच की जाएगी। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, दादर पश्चिमी और सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल, अंधेरी, बोरिवली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला शामिल हैं।

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

वायरस: प्रशासन का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज बंद

मनोज सिंह ठाकुर    
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पालघर के कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, कि पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
इधर नागपुर में लोगों के रवैये की वजह से लॉकडाउन फेल हो रहा है। यहां प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया है। अब प्रशासन ने फैसला लिया है। कि दोपहर 1 बजे के बाद सब्जी, राशन, डेली नीड्स, मांस सहित सभी दुकाने बंद रखी जाएगी। सिर्फ दवाई की दुकानें खोलने की इजाजत प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,70,507 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस महामारी से 84 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,080 हो गई। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान 9,138 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,63,391 हो गई है। राज्य में इस समय 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं।
इधर पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि संक्रमण की “पहली लहर में हुई हरकत नहीं बल्कि दूसरी बड़ी लहर” है। समाचार चैनल ‘एनडीटीवी 24/7′ पर केईएम अस्पताल के डीन हेमंत देशमुख ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि से अब स्थिति भयावह हो गई है। देशमुख ने टीवी चैनल पर कहा कि यह पहली लहर में हुई हरकत नहीं है। बल्कि दूसरी बड़ी लहर है। जो शुरू हो रही है। इस बार मौत की दर कम है और ऐसा इसलिए हो सकता है। क्योंकि, संक्रामक क्षमता कम है।

बुधवार, 17 मार्च 2021

एसबीआई बैंक पर गिरी आरबीआई की गाज, जुर्माना

 मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कमीशन के रूप में कर्मचारियों को पारितोषिक को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को जारी दिशानिर्देश समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। केंद्रीय बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार जुर्माना बैंक नियमन कानून के कुछ प्रावधानों और कमीशन के रूप में बैंक कर्मचारियों को पारितोषिक के भुगतान को लेकर जारी स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर है।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

सरकार ने महाराष्ट्र के 4 शहरों में कर्फ्यू लगाया

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को देखते हुए फिर सख्ती बरतते हुए पुणे, नागपुर और औरंगाबाद ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बाद अब गुजरात सरकार ने भी अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। गुजरात में बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए सरकार ने बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में मंगलवार यानि आज रात 10 बजे से कल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। बता दें कि गुजरात में कोविड-19 की रफ्तार तेज हो चली है। इसकी चपेट में आम से खास तक सभी आ रहे हैं। विजय रूपाणी सरकार के मंत्री ईश्वर पटेल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंत्री ईश्वर पटेल कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद पॉजिटिव हुए हैं।

सोमवार, 15 मार्च 2021

कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह का लॉकडाउन

मनोज सिंह ठाकुर  

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सुबह यहां मुख्य मार्गों पर गये और उन्होंने लॉकडाउन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक सड़कों पर लोगों को अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। कुमार ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं।

रविवार, 14 मार्च 2021

मुंबई: कोरोना का कहर बढ़ा, पाबंदियों का दौर जारी

शनिवार, 13 मार्च 2021

इज़ाफ़ा: 28 से घरेलू मार्गों पर शुरू होगी 66 नई उड़ानें


मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने घरेलू नेटवर्क पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कुछ मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि इन नयी उड़ानों का परिचालन बोइंग 737 और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर क्यू 400 के जरिये किया जाएगा। कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क के विस्तार के जरिये महानगरों और छोटे शहरों के बीच संपर्क बढ़ाना है।स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा अपने घरेलू परिचालन का विस्तार कर हम खुश हैं। गर्मियों की समयसारिणी की शुरुआत के साथ हम 66 नयी उड़ानें शुरू करेंगे। देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय विमानन कंपनी के रूप में हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा कि छोटे शहरों की यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उसने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ महत्वपूर्ण महानगरों से जोड़ने के लिए नयी उड़ानें शुरू की हैं। शुरुआत में इन शहरों को स्पाइसजेट ने उड़ान योजना से जोड़ा था। स्पाइसजेट ने कहा कि वह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करेगी।
इससे पहले एयरलाइन ने दरभंगा को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था। इसी तरह दुर्गापुर को पुणे से जोड़ा जाएगा। दुर्गापुर को स्पाइसजेट पहले ही चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जोड़ चुकी है। झारसुगुड़ा को अब भी दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के बाद चेन्नई से जोड़ा जाएगा।

गुरुवार, 11 मार्च 2021

महाराष्ट्र: 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। आपको बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे। 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है। नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था। कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा था। कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था। कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं। बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं। सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। हम नहीं चाहते हैं, कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं। तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है।

बुधवार, 10 मार्च 2021

सेंसेक्स 254 अंक मजबूत, कंपनियों के चमके शेयर

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 254 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसमें करीब 2 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और इन्फोसिस में भी बढ़त रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...