पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

निकाय चुनाव में भाजपा की हार से राह कठिन होगी

राणा ओबराय  

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी को 50 वार्ड में से 37 वार्ड में जीत हासिल हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना हो चुकी है। जिनमें से कांग्रेस ने 37 वार्ड में जीत दर्ज की है। वहीं, 13 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सत्तारूढ़ दल ने 7 नगर निगमों में जीत हासिल कर ली है और मोगा नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से जीत हासिल की है। मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को शुरू हुई। दो केन्द्रों पर बुधवार को दोबारा चुनाव कराए गए थे। गौरतलब है कि 14 फरवरी को मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान के आदेश दिए थे। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब में शहरी निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। उसने छह नगरनिगमों में जीत हासिल की जबकि मोगा नगरनिगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। उसने 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से ज्यादातर में जीत हासिल की।

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

पंजाब में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने फहराया परचम

राणा ओबराय  

चंडीगढ। पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। कुल 117 निकायों पर 9 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। किसान आंदोलन की आंच में हुए इन चुनावों के नतीजे पर हर किसी की निगाहें हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ताजा नतीजों में भाजपा और अकाली दल को बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है वहीं कांग्रेस की बल्ले बल्ले हो रही है। पंजाब में किसान आंदोलन का सीधा असर देखा जा रहा है और भाजपा अकाली को बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में अभी तक जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं, उसमें कांग्रेस पहले नंबर पर, अकाली दल दूसरे नंबर पर, आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर और भाजपा बीजेपी चौथे नंबर पर चल रही है।

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

पंजाब में कैदियों को वापस लोटना होगा जेल

राणा ओबराय  

चंडीगढ़। कोरोना के चलते आजादी मना रहे कैदियो की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। कोरोना महामारी के चलते पंजाब में पेरौल  पर रिहा किए गए कैदियों को अब वापस से जेल भेजा जाएगा। हालांकि कैदियों को तभी जेल वापस भेजा जाएगा जब उनकी  करोना  रिपोर्ट  पॉजिटिव रहेगी। पंजाब के जेल विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। पंजाब के जेल विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि पंजाब में कोरोना  के मामलों में काफी गिरावट आने के आलोक में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने कैदियों की पैरोल नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन  उच्चतम न्यायालय ने जेलों में कोरोना से निपटने के लिए किया था। ऐसे में अब समिति ने कैदियों की पेरौल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला कर लिया है। ऐसे में साफ है कि पैरोल पर बाहर चल रहे कैदियों को वापस से जेल में आना होगा। गौरतलब हो कि पंजाब  एवं उच्चतम हरियाणा के पूर्व न्यायाधीश अजय तिवारी इस समिति के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रधान सचिव (जेल) डीके तिवारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) भी इस समिति के सदस्य हैं। अब समिति ने सिफारिश की है कि सभी कैदियों केा जेलो में भेजा जाए। इसके साथ ही कैदियों की जांच और उन्हें संबंधित जेलों में भेजने से क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया 17 फरवरी से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी।

रविवार, 14 फ़रवरी 2021

पंजाब: नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ

पंजाब: नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू
राणा ओबराय 
चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव 2021 के लिए मतदान रविवार सुबह शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। पंजाब में आठ नगर निगमों-अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के 2,302 वार्डों तथा 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल उम्मीदवारों में से 2,832 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 2,037 सत्तारूढ़ कांग्रेस के और 1,569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं।भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमश 1,003, 1,606 और 160 है।राज्य निर्वाचन आयोग ने 4,102 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिनमें से 1,708 को संवेदनशील और 861 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।
वहीँ राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि शाम चार बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा। मतदान के लिए लगभग 7,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं। मतगणना 17 फरवरी को होगी। प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग 19,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

बेटे और पत्नी का कत्ल करकर खुद को मारी गोली

पंजाब। बैंक के बड़े अधिकारी ने बेटे और पत्नी का कत्ल करके खुद को मारी गोली
राणा ओबराय  
चंडीगढ़। मकबूल पूरा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात घटी। एक बैंक के बड़े अधिकारी ने अपने 5 वर्षीय बेटे और पत्नी का कत्ल करने के बाद खुद को भी गोली मार दी। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है।
जानकारी के अनुसार मृतक बिक्रमजीत सिंह मान पिछले 2 महीनों से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान था। इसी के चलते उसने अपने बेटे और पत्नी का कत्ल कर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार का कहना है। कि यह सब कैसे हो गया, उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं चला। इस घटना के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सीएम अमरिंदर का किसानों की मदद का ऐलान

अमरिंदर सिंह का किसानों की मदद के लिए बड़ा ऐलान
राणा ओबराय  
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, कि पंजाब सरकार ने दिल्ली में 70 वकीलों को नियुक्त किया है। ताकि किसानों को कानूनी सहायता मिल सके। अमरिंदर ने कहा कि उनकी सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 112 की भी घोषणा की है। जिस पर लोगों को गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के बाद ‘लापता व्यक्तियों’ के बारे में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। एक ट्वीट में, पंजाब के सीएम ने कहा पंजाब सरकार ने दिल्ली में 70 वकीलों की एक टीम की व्यवस्था की है। ताकि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत कानूनी मदद मिल सके। मैं व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्रालय के साथ लापता किसानों के मुद्दे को उठाऊंगा और इन लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचना सुनिश्चित करूंगा। मदद के लिए 112 पर कॉल करें।

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

मृत कर्मचारी की पत्नी अपराधी, पेंशन की हकदार

मृत कर्मचारी की पत्नी अपराधी तो भी फैमिली पेंशन की हकदार- हाईकोर्ट
राणा ओबराय  
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि सरकारी कर्मचारी की विधवा यदि हत्यारिन है, तो भी उसे फैमिली पेंशन देने से इनकार नहीं किया जा सकता। मामला अंबाला निवासी बलजीत कौर की फैमिली पेंशन रोकने के मामले से जुड़ा हुआ है। बलजीत कौर के पति तरसेम सिंह हरियाणा सरकार के कर्मचारी थे। और उनकी 2008 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 2009 में उनकी पत्नी पर हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। उनकी पत्नी बलजिंदर कौर को 2011 में दोषी करार दिया गया था। 2011 में उसे दोषी करार देने के बाद हरियाणा सरकार ने उसको दिए जाने वाले वित्तीय लाभ रोक दिए थे। नियम के अनुसार सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि तक वित्तीय लाभ जारी किए जाते हैं। सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने के बाद पत्नी फैमिली पेंशन की हकदार होती है। हरियाणा सरकार ने यह कहते हुए वित्तीय लाभ तथा फैमिली पेंशन से इनकार कर दिया था। कि पत्नी का आचरण सही नहीं है। और वह दोषी करार दी जा चुकी है।
हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि यह आदेश नियमों के विपरीत है। यदि कर्मचारी का आचरण सही नहीं है। या फिर उसे गंभीर अपराध में दंड मिला है तो उसे सजा के तौर पर पेंशन या अन्य लाभ से महरूम रखा जा सकता है। यदि पत्नी का आचरण सही नहीं है या फिर वह गंभीर मामले में दोषी करार दी जा चुकी है। तो भी वह फैमिली पेंशन व वित्तीय लाभ की हकदार है। हाईकोर्ट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आदेश जारी करते हुए गलती की है। यदि कर्मचारी की हत्या उसकी पत्नी करती है। तभी उसे वित्तीय लाभ से वंचित रखा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि सोने की अंडे देने वाली मुर्गी को कोई नहीं काटता। कोई पत्नी केवल वित्तीय लाभ के लिए कर्मचारी की हत्या न कर दे इसलिए नियम बनाया गया था।
फैमिली पेंशन एक कल्याणकारी नियम है। जिसे कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। ऐसे में पत्नी किसी अपराधिक मामले की दोषी होकर भी फैमिली पेंशन की हकदार है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दो माह के भीतर याचिकाकर्ता को लंबित वित्तीय लाभ तथा फैमिली पेंशन जारी करने का आदेश जारी किया है।

रविवार, 31 जनवरी 2021

सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पहुंची पुलिस टीमें

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल क़िले पर लोगों को उकसाने के मुख्य आरोपी बताए जाने वाले दीप सिद्धू को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की दो टीमें पंजाब के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एक टीम पहले ही पंजाब में मौजूद है, जो अलग-अगल जगहों पर रेड कर दीप सिद्घू की तलाश कर रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की दो अन्य टीमें पंजाब के लिए रवाना होना सिद्धू के लिए मुश्किलें बढ़ने का संकेत है। अधिकारियों के अनुसार, बहुत जल्द दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया जाएगा।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

पंजाब: अमरिंदर ने सरकार को आगाह किया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन का फायदा उठाकर पाकिस्तान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को पाकिस्तानी साजिशों को लेकर आगाह किया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि किसान आंदोलन के शरुआत से ही पाकिस्तान पंजाब में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है और साथ में बड़े पैमाने पर ड्रोन के जरिए हथियार भेज रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को अशांत पंजाब सूट करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के स्लीपर सेल हैं जिसे वह ऐक्टिवेट कर सकता है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2020 से किसान आंदोलन जबसे शुरू हुआ है पाकिस्तान पंजाब में हथियारों के साथ-साथ पैसे और हेरोइन भी भेज रहा है।

रविवार, 24 जनवरी 2021

पटियाला: फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग रोकी

पटियाला में किसानों ने रोकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग, बोले-कृषि कानूनों की वापसी तक नहीं होने देंगे 
अमित शर्मा पटियाला । किसान जत्थे बंदियों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों रद्द नहीं होते तब तक पंजाब में किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे.पटियाला में फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग कर रही अभिनेत्री जान्हवी और फिल्म की पूरी टीम को शनिवार के दिन किसानों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। आंदोलन कर रहे किसानों ने इस शूटिंग का जबरदस्त विरोध किया। जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस को जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की और शूटिंग को बंद करने की मांग की इतनी ही नहीं सभी किसान एकत्रित होकर शूटिंग की जगह पर अचानक धावा बोल दिया और ‘ जान्हवी कपूर वपस जाओ के नारे भी लगाए. हालातों को खराब होते देख जान्हवी कपूर और फिल्म की पूरी यूनिट को अपने होटलों में वापस लौटना पड़ा वहीं प्रर्दशन की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी की फिल्म गुड लक जेरी साउथ की फिल्म कोलामवु कोकिला की रीमेक है. जिसमें जान्हवी एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही है। पिछले कई दिनों से फिल्म की शूटिंग पटियाला के कई जगहों पर की जा रही थी। वहीं सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए अभी एक और यूनिट कुछ ही दिनों में पटियाला पहुंचने वाली है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सभी पर कड़ी नजर रख रही है। इसके लिए देर शाम जिला पुलिस ने प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की। लेकिन किसानों को रोकने के लिए सोमवार को एक मीटिंग की जाएगी। बता दें कि इसके अलावा दो और बॉलीवुड फिल्मों की टीम भी पंजाब में शूटिंग करने की योजना बना रही है।

शनिवार, 23 जनवरी 2021

बस व कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत हुई

बस व कार की भीषण टक्कर में चार की मृत्यु

लोगों ने कार से मुश्किल से निकाला
तलवाड़। बस व कार की आमने-सामने भीषण टक्कर होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे तलवाड़ा-मुकेरियां रोड पर आंवला फैकट्री अड्डा बैरियर के पास बस व कार की भीषण भिंड़त हो गई। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। उक्त भीषन टक्कर में चार लोगो की मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी। कि लोगों ने युवकों को कार में से कार को काट कर बाहर निकाला व पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत्कों की पहिचान सरबजीत सिंह (उम्र 23 साल) पुत्र प्रीतम सिंह, सुशिल कुमार (उम्र 20 साल) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गाँव रौली तथा आर्यन (उम्र 3 साल) कुलदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

हित-स्वार्थ के लिए गुमराह करना औछी राजनीति

विधायक डोगरा ने कहा कि किसी को गुमराह करना ओछी राजनीति
अमित शर्मा  
दसूहा। जैसे-जैसे नगर परिषद के चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही आया राम गया राम का खेल शुरू हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल होने वाले वाडऱ् संख्या 9 के निवासी हैपी आज फिर से विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के नेतृत्व में कांगरेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। हैपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन्हें धोखे से आप में शामिल कर लोक दिखावा किया था। वह तो कभी काग्रेंस पार्टी को छोडऩे का सोच भी नहीं सकते हैं। आम आदमी पार्टी की आज उस समय जग हंसाई हुई जब आप में शामिल होने वाले हैपी ने कहा कि किसी भी विचारधारा से जुडऩा यां उसका अनुसरण करना किसी भी इंसान का व्यक्तिगत निर्णय होता है। परन्तु किसी पर भी अपनी पार्टी की विचारधारा थोपना ओछी राजनीति के इलावा कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि गत दिनों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जबरदस्ती फसे आप में शामिल करने का दिखावा किया गया। हैप्पी ने कहा कि वह आज विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के समक्ष आपनी माँ पार्टी में फिर से शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कभी भी नाखूनों से मांस अलग नहीं हो सकता है। वह व उनका परिवार हमेशा से कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, हैं और उम्र भर रहेंगे। विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा ने कहा कि राजनीति तो करनी चाहिए मगर किसी की बी इच्छा के विरूद्व धोखे से उसे अपने साथ करना गल्त बात है। हैपी का परिवार हमेशा से कांग्रेसी था, है और रहेंगा। पार्टी में उनका पहले की तरह ही मान सम्मान होगा। इस समय पर जिला परिषद के चेयरमैन देवराज, मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र शर्मा टप्पू, युवा नेता रोहित सानन, ब्लाक समिति सदस्य साबी टेरकियाना, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाली घुम्मण, दीपक वर्मा, जगतार, जरनैल सिंह बिल्ला, अरुण ऋषि के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित था।

ठेके बंद, शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगाई

जिला मजिस्ट्रेट ने 13 से 14 फरवरी व 17 फरवरी को किया ड्राई डे घोषित : अपनीत रियात  
अमित शर्मा 
होशियारपुर। पंजाब चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों पर जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने नगर निगम नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के संबंध में अमन व कानून की स्थिति बहाल रखने के लिए 13 फरवरी 2021 सांय 6 बजे से 14 फरवरी 2021 सांय 6 बजे मतदान वाले दिन तक ड्राई डे घोषित किया है। इसके अलावा 17 फरवरी वोटों की गिनती वाले दिन भी पूरा दिन ड्राई डे रहेगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने पंजाब आबकारी एक्ट 1914 की धारा 54 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के दायरे में 13 फरवरी सांय 6 बजे से 14 फरवरी सांय 6 बजे तक व 17 फरवरी को ड्राई डे घोषित करते हुए शराब के ठेके बंद करने व शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगा दी है। यह आदेश होटलों, क्लबों व शराब के अहातों जहां शराब बेचने व पीने की कानूनी आज्ञा है। पर भी पूर्ण तौर पर लागू रहेगा।

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

बर्डफ्लू की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें

अमित शर्मा   
डेराबस्सी। डेराबस्सी गांव बेहड़ा में दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने बाद में प्रशासन हरकत में आ गया है। उक्त दोनों पोल्ट्री फार्मों में मुर्गों को मारने की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन द्वारा 22 जनवरी से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। हालांकि पहले यह मुहिम 21 जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन तैयारियां मुकम्मल न होने के चलते अब यह मुहिम 22 से शुरु की जाएगी।डी.सी. मोहाली गिरीश दयालन ने बताया कि भोपाल की लैब से गांव बेहड़ा स्थित अल्फा और रॉयल पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। दोनों पोल्ट्री फार्मों की करीब पचास हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा जाएगा। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में पांच मैंबर हैं। टीमें को पी.पी.ई. किट, सदस्यों को क्वॉरंटाइन भेजने का प्रबंध और जे.सी.बी. मुहैया करवा दी गई है।

प्रशासन की ओर से दोनों पोल्ट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में कोई भी पोल्ट्री या चिकन की कमर्शियल गतिविधि नहीं होगी। यह वायरस के फैलाने से रोकने के लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले में दो रैपिड रिस्पांस टीमें बनाईं गई हैं, जो पूरे जिले में पक्षियों की मौत संबंधी जांच करेंगी। यह वायरस पक्षियों से मानव भी आ जाता है। दोनों पोल्ट्री फार्मों में काम करने वाले कर्मियों और यहां के संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच की जाएगी।

बुधवार, 20 जनवरी 2021

आंदोलन: 78 साल के बुजुर्ग पति से मिली रामरति

चंडीगढ़। बालकां के बाबू तू ठीक सै...। देख यहां दाढ़ी कितनी बढ़ा ली। इसने तो कटवा लेंदा। कुछ इसी तरह की प्यार भरी बातें हुई जब 54 दिन बाद अपने 78 साल के बुजुर्ग पति से मिली रामरति। दरअसल बरोदा गांव के चतर सिंह की उम्र 78 साल है। चतर सिंह भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर 27 नवंबर से कुंडली बॉर्डर पर धरने पर हैं। चतर सिंह अब तक घर नहीं गया है। पति के घर न आने पर उनसे मिलने मंगलवार को किसान आंदेलन में पहुंच गई चतर सिंह की पत्नी रामरति देवी। जैसे ही पति आंखों के सामने आए तो उनका चेहरा देखकर वह भावुक हो गईं। रामरति की आंखों में आंसू छलक पड़े।

सोमवार, 18 जनवरी 2021

महिला पुलिसकर्मी ने किया डांस, वीडियों वायरल

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। पंजाब में लोहड़ी का जश्न अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। इसका एक उदाहरण वायरल वीडियो के रूप में हमारे सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर रोज न जाने कितने ही डांस वीडियो अपलोड किए जाते हैं। एक वीडियो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दिलजीत दोसांझ के मशहूर गाने ‘पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर डांस करती दिख रही है। इसके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि लोग इसके फैन हो गए हैं। ये वीडियो लोहड़ी के जश्न का बताया जा रहा है। लोहड़ी पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने ये परफामेंस दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से ये वीडियो टॉप सर्च में आ गया है। दरअसल, पंजाब में लोहड़ी के त्योहार पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने एक दमदार परफॉर्मेंस दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैलेंट से भरपूर इस महिला पुलिसकर्मी ने ‘जेहड़ा धक्के चढ़ गया यारा दे, पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर एनर्जी भरा परफॉर्मेंस दे कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अमृतसर सुखचैन गिल भी बैठे हैं।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

तारीखों की घोषणा के साथ बजा चुनावी 'बिगुल'

राणा ओबराय
चंडीगढ़। पंजाब में आज नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त, पंजाब जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की आम/उपचुनाव की समय-सारणी का एलान किया गया। समय-सारणी संबंधी एलान होने के साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक चुनावी विवरण लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के ई.आर.ओ. द्वारा तैयार की गई वोटर सूचियों में कमियां सामने आई हैं, जिस कारण वोटर सूचियां दोबारा तैयार करने के उपरांत ही नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए जगपाल सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन भरने की आखिऱी तारीख़ होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। वोट डालने का कार्य तारीख़ 14 फरवरी को प्रात:काल 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढग़ से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नगरपालिका चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

पंजाबः सीएम अमरिंदर ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

राणा ओबराय
चंडीगढ़। कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को अगले आदेश तक कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘हम कृषि कानूनों की वैधता को लेकर चिंतित हैं इसका समाधान जरूर निकलना चाहिए।’ बता दें कि कोर्ट ने अब इस मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है लेकिन कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। उधर, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमेंआदेश की पेचीदगियों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैसला लिया जाएगा। किसानों ने कहा है कि कानूनों के अमल पर रोक कोई हल नहीं है। किसान संगठन इस उपाय की मांग नहीं कर रहे थे। ये रोक कभी भी हट सकती है और फिर बात वहीं रहेंगी जहां आज है।

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

हाईकोर्ट का फैसला, विकास के लिए 'स्वतंत्र' संस्था

राणा ऑबराय

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायतों को गां के विकास के लिए एक स्वतंत्र संस्था बताया है। दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी कर पंचायतों के विकास कार्य के लिए एफडी से पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पंचायत स्वतंत्र संस्था है और उसे निर्णय लेने का हक है कि कौन सा विकास कार्य करना है और कहां पैसा खर्च करना है। सरकार का काम केवल निगरानी रखने का है। हरियाणा सरकार के इस फैसले के खिलाफ फरीदाबाद की छह ग्राम पंचायतों ने याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। पंचायतों का कहना था कि सरकार के इस निर्णय के चलते गांव के विकास कार्य रुक गए हैं और ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने जब सरकार से जवाब मांगा तो सरकार ने कहा कि लगातार पंचायतों द्वारा पैसे के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थी। इन मामलों की जांच के लिए ऐसा आदेश जारी किया गया था।

शनिवार, 9 जनवरी 2021

पंजाब सरकार का फैसला, अंडों पर लगाई रोक

चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकारों ने इस संबंध में कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर अगले सात दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार की ओर से ये फैसला तब लिया गया है जब मीडिया में खबर आई थी कि हरियाणा के पोल्ट्री और अंडों को पंजाब में डंप किया जा रहा है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...