उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 सितंबर 2021

प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगें


पंकज कपूर                
देहरादून। रिलायंस कंपनी का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। तय समय पर जब प्रोजेक्ट नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की। मुख्यालय के आदेश पर अब शहर कोतवाली में 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
धोखाधड़ी अश्विनी अग्रवाल निवासी ओल्ड रेस्ट कैंप के साथ हुई है। उनकी हनुमान चौक पर लक्ष्मणदास जय भगवान नाम से फर्म है। मई 2019 में उनकी मुलाकात सचिन जैन के माध्यम से अश्विनी कुमार चौबे, उनकी पत्नी रंगीता राज और उनके बेटे रुद्रांश से हुई। अश्विनी कुमार चौबे ने अपना रिलायंस का आईडी कार्ड दिखाया और खुद को कंपनी का इंडिया प्रोजेक्ट हेड बताया। चौबे की पत्नी खुद को एम्स की डॉक्टर बता रही थी। उन्होंने अग्रवाल को बताया कि रिलायंस का केबल टीवी प्रोजेक्ट फायदे का सौदा होगा। यदि वह कंपनी में दो करोड़ रुपये जमा करेंगे तो यह प्रोजेक्ट उन्हें मिल जाएगा।
इसके लिए कंपनी उन्हें एक कार्यालय बनाकर भी देगी। इस पर अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अश्विनी चौबे के कहने पर दो करोड़ रुपये आरआईएल मीडिया ब्रॉडकास्टिंग के खाते में जमा करा दिए। यह खाता डीसीबी बैंक कोलकाता में है। अग्रवाल प्रोजेक्ट मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें इसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चला।
पता चला कि यह एक गैंग है जो इस तरह की ठगी करता है। इसमें कई और लोगों के नाम भी सामने आए। अग्रवाल ने पिछले साल एसएसपी कार्यालय को भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि इस मामले में अश्विनी कुमार चौबे, उसकी पत्नी संगीता राज, बेटे रुद्रांश, प्रसून कुमार, रवि प्रधान, आमीन, सुजाना शुक्ला, शोभा रानी, दिशा शर्मा, माही गुप्ता, मीनू दास, बबीता, आयशा, राकेश, शिवांगी शर्मा, ओली नाथ, सुतानी, देवाश्री और सचिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार, 5 सितंबर 2021

यूके: परिवर्तन यात्रा में प्रदर्शन कर दावेदारी दिखाईं

पंकज कपूर      
देहरादून। लालकुआ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने लालकुआ में हुई परिवर्तन यात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर टिकट की दावेदारी दिखायी। लालकुआ से हल्दूवानी तक सभी प्रमुख दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ सड़क पर दिखे वही बात करें काग्रेंस से प्रबल दावेदार बरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा कि तो उन्होंने ने रैली को सफल बनाने के लिए पुरी ताकत झोंक दी कहें तो हरेंद्र बोरा के समर्थकों ने रैली में भीड़ खड़ी कर रैली को सफल ही नेताओं को अपनी शक्ति का एहसास भी कराया। जिसे देख काग्रेंस के शीर्ष नेतृत्व ने हरेंद्र बोरा के प्रति खुशी व्यक्त की वही हरेन्द्र बोरा कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार होकर बड़े नेताओं के साथ हल्दूवानी पहुंचे जिसे देखकर लगा कि शीर्ष नेतृत्व भी हरेंद्र बोरा के काफी हद तक समर्थन में।
बताते चलें कि नगर में आयोजित काग्रेंस कि परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपने मजबूत नेता हरेंद्र बोरा के समर्थन में जोशीले नारों के साथ बाईक रैली के रूप में निकाले जो हरेंद्र बोरा जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे वही यात्रा के दौरान हरेंद्र बोरा के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा ,महिलाएं,बुजुर्ग कार्यकर्ता भी दिखे इधर लालकुआ पहुचने पर परिवर्तन यात्रा का हरेंद्र बोरा कि अगुवाई में हजारों कि संख्या में कार्यकर्ताओ ने वीआईपी गेट समीप यात्रा का फूलों की वर्षा एंव आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया जिसके बाद प्रारंभ हुई यात्रा में हरेन्द्र बोरा के समर्थक कार्यक्रम स्थल हरेंद्र बोरा जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे वही कार्यक्रम में हरेंद्र बोरा के समर्थन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर काग्रेंस के नेता खुश नजर और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताकर धन्यवाद दिया।वही लालकुआं से निकली यात्रा रथ पर हरेंद्र बोरा सवार होकर नेताओं के साथ हल्दूवानी पहुंचे इधर हरेंद्र बोरा के समर्थकों कि भीड़ रात तक डटी रही।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हरेंद्र बोरा ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों व मंहगाई का शिकार है। उन्होंने कहा कि अगर हमें बीजेपी को सबक सिखाना है तो खुलकर हर घर से सभी लोगों को कांग्रेस का समर्थन देना होगा। उन्होंने कहा कि मंहगाई आज इस कदर बढ़ गई है कि लोगों का जीना दुशवार हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर यही चलता रहा तो लोगों को खाने के लाले पड़ जाएंगे उन्होंने कहा कि आज वक्त आ गया है।इस सरकार को सबक सिखाया जाए उन्होंने कहा कि आओ साथ चलें व इस बार परिवर्तन कर कांग्रेस को लाएं।

अभिषेक से अपर आवास आयुक्त का पदभार लिया

पंकज कपूर                   
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की एक और लिस्ट जारी इकबाल अहमद को अपर सचिव ऊर्जा युवा आशीष श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास परिषद टिहरी वीके कृष्ण कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया आलोक कुमार पांडे को अपर सचिव सहकारिता तथा निबंधक उमेश नारायण पांडे को निदेशक कर्मचारी बीमा योजना अभिषेक त्रिपाठी से अपर आवास आयुक्त का पदभार लिया गया। वापस प्रकाश चंद दुमका को अपर आयुक्त आवास बनाया।हरवीर सिंह को फिर नैनीताल में भेजा गया अपर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया।
मोहन सिंह बर्निया को सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है। विवेक राय को काशीपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह नेगी को विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी तथा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
चंद्र सिंह मार्तोलिया को अधिशासी निदेशक राजस्व पुलिस भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा से अवमुक्त किया गया। रामजी शरण शर्मा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण टिहरी का अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली। मोहन सिंह बर्निया को सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल तथा सचिव नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पंकज उपाध्याय को हल्द्वानी नगर आयुक्त बनाया गया। सुंदरलाल सेमवाल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकांक्षा वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर से अवमुक्त किया गया है।
अपूर्व पांडे को संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। विशाल शर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर की जिम्मेदारी मिली। अतुल सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। श्याम सिंह राणा को उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किशन सिंह नेगी को नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार बनाया गया है। नारायण सिंह नबियाल को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है। अनिल गर्ब्याल को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है। रज्जा अब्बास को संयुक्त सचिव, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली।
विवेक प्रकाश को बनाया गया प्रधान प्रबंधक नादेही चीनी मिल। अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है। विवेक राय को काशीपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह नेगी को विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी तथा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। जयबर्धन शर्मा को अल्मोड़ा डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वैभव गुप्ता को हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।  मुक्ता मिश्र को पौड़ी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। युक्ता मिश्र को देहरादून डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।
कृष्ण नाथ गोस्वामी को चंपावत डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी है। अमृता परमार को पौड़ी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।  रविंद्र सिंह को नैनीताल डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। सीमा विश्वकर्मा को उधम सिंह नगर डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।
राजकुमार पांडे को बागेश्वर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शालिनी नेगी को उत्तरकाशी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। प्रत्यूष सिंह को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। संतोष कुमार पांडे को चमोली डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

शनिवार, 4 सितंबर 2021

4 निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किएं

पंकज कपूर।  
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार देर रात चार उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए है।
उप निरीक्षक सतीश शर्मा चौकी टीपी नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह थाना हल्द्वानी से चौकी प्रभारी टीपी नगर
उप निरीक्षक प्रकाश मेहरा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से थाना हल्द्वानी। 

लाल तप्पड़ के बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पंकज कपूर       
देहरादून। डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ में बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग का रेस्क्यू जारी ,खुराना ब्रदर्स के नाम पर स्थित है। लाल तप्पड़ में प्लांट ,आग से नुकसान का अभी तक नही आंकलन ,आग लगने के कारणों का पता नही ।लिंक क्लिक करें।


बीजेपी: आशीर्वाद रैली को जनता का समर्थन मिला

पंकज कपूर             
हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आपसी मनमुटाव को दूर करने की यात्रा है। क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो गुटबाजी है। वह कई बार खुलकर जनता के सामने आ चुकी है। उसी गुटबाजी और मनमुटाव को दूर करने के लिए कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने यह बात कही है ,उन्होंने कहा कि 2017 में जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर परिवर्तन कर चुकी है अब कांग्रेस को किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने जा रही है। कांग्रेस को इस परिवर्तन यात्रा से सिर्फ इतना फायदा होगा कि पिछले चुनाव में उनकी जो 11 सीटें आई थी वह घटकर 3 या 5 तक रह जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी 60 प्लस के नारे के साथ 2022 में पुनः विजयी होकर सत्ता पर काबिज होगी।

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाएं

पंकज कपूर        

हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर की सड़कों के किनारे पर 5-5 फीट चौड़े फुटपाथ बनाए। ताकि पैदल राहगीरों को बाजार आने-जाने में सहूलियत हो सके। लेकिन इन फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। दुकानदार अपनी दुकान का सामान फुटपाथ पर सजा रहे है।जबकि, पैदल राहगीरों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। इसको लेकर न तो नगर निगम सजग है और न ही यातायात पुलिस कार्रवाई को तैयार है।

गौरतलब है कि, लगभग आठ वर्ष पूर्व हल्द्वानी को महानगर का दर्जा मिला था, इसके बाद हल्द्वानी- काठगोदाम नगर निगम आस्तित्व में आया। शहर के बीचो बीच से गुजरने वाले हाइवे के साथ ही अन्य सड़को के किनारे फुटपाथों का निर्माण दुर्घटनाओं के मद्देनजर किया गया। करोड़ो रुपए सड़कों के फुटपाथ के पास नाला निर्माण में खर्च किये गए। फुटपाथ बनाने को लेकर दो उद्देश्य मुख्य थे, जिसमें एक शहर का सौंदर्यीकरण और दूसरा लोगों को चलने के लिए जगह देना। लेकिन दोनों ही उद्देश्य करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी किसी काम के साबित न हुए। 

सड़क किनारे बने फुटपाथों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। कुछ लोगों ने नाले व फुटपाथ पर अवैध तरीके से गुमठियां रख ली तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ पर सामान रख दिया। जिससे न तो विकास दिखाई दे रहा है और न ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नजर आ रहा है। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़कों पर ही चलना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि फुटपाथ पर हो रहे इस अतिक्रमण की जानकारी निगम को भी है और यातायात पुलिस को भी। लेकिन न तो निगम अतिक्रमण हटाने आगे आ रहा है और नहीं यातायात पुलिस। जिससे यह अतिक्रमण अस्थाई से अब स्थाई होता जा रहा है।

घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट तलब

पंकज कपूर       
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने श्रम विभाग के तहत आने वाले राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 20 करोड़ों के घोटाले के मामले में सरकार से घोटाले की जांच की प्रगति के संबंध में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में शुक्रवार 3 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता खुर्शीद अहमद की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की युगल पीठ में हुई। बोर्ड के निदेशक शमशेर सिंह सत्याल ने भी अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर उन्हें पक्षकार बनाने की मांग की। अदालत के संज्ञान में लाया गया कि शासन की स्वीकृति के बिना पौड़ी जनपद के कोटद्वार में श्रम विभाग की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 50 करोड़ की लागत से एक अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया गया और इसका ठेका ब्रिज एंड रूफ इंडिया लिमिटेड को दिया गया।

यूके: उत्तराखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी यात्रा

पंकज कपूर           
काशीपुर। 3 सितंबर 2021 वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा की कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी l 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चलने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में भाजपा के ताबूत की आखरी कील साबित होगी। पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि भ्रष्टाचार- महंगाई- बेरोजगारी-काले कृषि कानून -सिलेंडर- पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर पूरे देश और उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। लेकिन अंधेर नगरी, चौपट राजा वाली कहावत के कारण सत्ता में बैठे हुए लोगों को महंगाई दिखाई नहीं देती।
उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा राज्य की जनता के बीच महंगाई- भ्रष्टाचार- बेरोजगारी- किसान विरोधी एवं सिलेंडर- पेट्रोल और डीजल की वृद्धि को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा केवल सत्ता पाने के लिए नहीं है। बल्कि उत्तराखंड की जनता के हक- हकुकू की लड़ाई लड़ने की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा समय की मांग है कि अब इस हिटलर शाही सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाए। कभी नोटबंदी कभी जीएसटी और अब महंगाई- बेरोजगारी- भ्रष्टाचार का दानव देश और उत्तराखंड की जनता को छल रहा है। भाजपा सरकार में बैठे हुए लोग केवल घोषणाओं तक सीमित है। उत्तराखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है, और इसका आगाज कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से आरंभ हो रहा है।

यूके: लक्ष्यों को पूरे करने का काम अभियान चलेगा

पंकज कपूर           
देहरादून। राज्य में अगले 30 दिनों में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरे करने का काम अभियान के रूप में चलेगा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनपदों में ’स्वरोजगार शिविर’ लगाये जायेंगे।
इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही आवेदकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस माह 30 सितम्बर से पहले ये शिविर आयोजित कर लिए जाऐंगे। शिविरों के आयोजन का रोस्टर सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों ने शासन को उपलब्ध करवा दिया है। ताजा खबरों के लिए 
प्रदेश में स्वरोजगार की योजनाओं के आवेदनों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में 30 सितम्बर से पहले स्वरोजगार शिविर आयोजित होंगे। 
बीते 5 अगस्त को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के जुड़े आवेदकों के ऋण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद सभी जनपदों में विकासखंड स्तर पर स्वरोजगार शिविरों के आयोजन का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
इसके तहत अलग-अलग स्थानों में अल्मोड़ा जनपद में 45, उत्तरकाशी में 11, चमोली में 9, देहरादून में 16, टिहरी गढ़वाल में 9, पौड़ी गढ़वाल में 15 तथा जनपद रुद्रप्रयाग में 7 स्वरोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जनपद उधमसिंहनगर में 11, पिथौरागढ़ में 21, बागेश्वर में 16, हरिद्वार में 13, नैनीताल 28 और चंपावत में 39 स्वरोजगार शिविर लगेंगे।

गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा महोत्सव

पंकज कपूर          
नैनीताल। आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
श्री गर्ब्याल ने कहा कि कदली वृक्ष के साथ नगर भ्रमण नहीं होगा, साथ ही मेले के दौरान भण्डारा एवं प्रसाद वितरण भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव के अन्तिम दिन डोला नगर भ्रमण नहीं किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि मन्दिर दर्शन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन किया जायेगा। सीमित संख्या में मन्दिर परिसर के अन्दर श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर के अन्दर कोविड नियमों का पूर्ण पालन करते हुए दर्शन कराये जायेंगे साथ ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन सुनिश्चि होगा। देर सांय जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का भ्रमण किया और मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि व जल संस्थान, पर्यटन, पुलिस विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक एवं भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।

70 विधानसभाओं में भाजपा के नेताओं के दौरे शुरू

पंकज कपूर             
देहरादून। भाजपा द्वारा आगामी 2022 चुनाव के मध्य नजर 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल ग़ोयल अलग अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्ययक्षों ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है। पदाधिकारियों के इन दौरों में पार्टी के द्वारा चलाये जारहे अभियान एवं सांगठनिक कार्याे की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन, बूथ पर होने वाले अन्य कार्याे, पन्ना प्रमुखो व पन्ना प्रमुखो की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया

पंकज कपूर                  
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ग्राम्या श्री जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया। 

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

अनुयायियों द्वारा धन को ठिकाने लगाने से रोका

पंकज कपूर            

सतपुली। कमीशन बाजी की वजह से सरकारी बजट को ठिकाने लगातार लगाया जा रहा है। जो मामला हम आपको बता रहे हैं। उसमें हनुमान के अनुयायियों द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने से रोक दिया गया। मामला सतपुली नगर पंचायत का है। जहाँ पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से एक टीन शेड सेंटपॉल हॉस्पिटल के सामने बनाया जा रहा है। जिसमे पूरे शेड का निर्माण हो गया था। लेकिन शेड इतना मजबूत बनाया गया कि, हनुमान के अनुयायियों का वजन नही झेल पाया और 10 ही दिन में बीच से झुक गया। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, यहाँ टीन शेड के रूप में सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा था। लेकिन कुदरत ने इस पर पहले ही सवाल खड़े कर दिये।

ठेकेदार को बोल दिया गया है कि, इसको और मजबूत किया जा रहा है। पहले हल्का था अब मजबूत एंगल लागये जा रहे हैं। सुशील बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली। अब देखिये यदि ये ठेकेदार को पेमेंट होने के बाद झुकता तो फिर कौन रिपेयर करवाता? क्या फिर से उसके लिए बजट दिया जाता? ईओ नगर पंचायत के कथन के अनुसार ठेकेदार कल मजबूत बनाने के लिए बोल दिया गया है, तो क्या पहले कमजोर बनाने के लिए कहा था? यह एक बड़ा सवाल है। 

युवाओं को सरकारी नौकरी करने का मौका दिया

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं को सरकारी नौकरी करने का एक और मौका दिया है। जी हां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, उद्योग निदेशालय के अंतर्गत सहायक भू-वैज्ञानिक एवं खान अधिकारी (समूह ख) के लिए 8 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। 
जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

लगातार छठे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ीं

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में ढिलाई बढ़ने, जांचें कम होने के साथ लगातार छठे दिन कोरोना के उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। आज राज्य में कोरोना के 33 नए संक्रमित आए हैं। जबकि 15 ही स्वस्थ हुए। इससे उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 18 बढ़कर 383 हो गई है।राज्य के बुधवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में पौड़ी में सर्वाधिक 6, बागेश्वर, देहरादून व हरिद्वार में 4-4, अल्मोड़ा में 3, चमोली, नैनीताल व यूएस नगर में 1-1 तथा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में शून्य मामले आए हैं। गौरतलब है कि आज राज्य में 88,077 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। उत्तराखंड में लगातार पांचवे दिन कोरोना के उपचाराधीन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। राज्य में आज कोरेाना के 25 नए मामले सामने आए, जबकि 14 ही स्वस्थ हुए। इस कारण उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 365 हो गई है। अलबत्ता आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
राज्य के बुधवार के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में देहरादून जिले में 7, हरिद्वार व पिथौरागढ़ जिलों में 5-5, पौड़ी व उत्तरकाशी में 3-3, रुद्रप्रयाग में 2 तथा शेष 7 जनपदों-अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, टिहरी व उधमसिंह नगर जिलों में शून्य मामले आए हैं।

परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस का रूट प्लान जारी

पंकज कपूर                
रूद्रपुर। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर खटीमा से परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। वहीं परिवर्तन यात्रा के आयोजन के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रें में तैयारियां तेज कर दी है। परिवर्तन यात्रा का तीन सितंबर को खटीमा से आगाज होगा जबकि छह सितंबर को रुद्रपुर में विशाल जनसभा के साथ परिवर्तन यात्र का समापन होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस ने प्रचार अभियान के लिये कार्यक्रम की सूची जारी करते हुए बताया है कि चार दिन में ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले की 13 विधानसभा क्षेत्रें में यात्र के जरिये आगामी 2022 के चुनाव में जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित चार कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेशभर के दिग्गज भी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल होंगे। तीन सितंबर को खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद यात्र नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से होकर सितारगंज तक आएगी। चार सितंबर को किच्छा में जनसभा के बाद लालकुआं में स्वागत किया जाएगा। शाम पांच बजे हल्द्वानी रामलीला मैदान में सभी दिग्गज जुटेंगे। पांच सितंबर को हल्द्वानी से कालाढूंगी, रामनगर, जसपुर व काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्र पहुंचेगी। वहीं अंतिम दिन छह सितंबर को बाजपुर, गदरपुर होते हुए रुद्रपुर में विशाल जनसभा के साथ परिवर्तन यात्र का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद भाजपा से मुकाबले में 2022 का चुनाव कांग्रेस नेताओं के लिये बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। कुंमाऊ में इंदिरा हृद्येश के सहारे कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत हुई है। वहीं अब आगामी चुनाव में पूर्व सीएम एंव कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता हरीश रावत के साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अग्निपरीक्षा होगी। 
माना जा रहा है कि सत्तासीन भाजपा सरकार के नये मुखिया पुष्कर सिंह धामी की खटीमा विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर कांग्रेस पार्टी मैदानी जनपदों में अपनी पैठ जमाने की कोशिश करेगी और युवा और स्थानीय वोटबैक को खिसकने से रोकने के लिये स्थानीय नेताओं पर दांव खेल सकती है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामियों, विकास, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

प्यारे से संबंधित बयान पर सिख संगत में उबाल आया

पंकज कपूर            
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत द्वारा पंज प्यारे से संबंधित बयान को लेकर सिख संगत में उबाल आया है। आज यहाँ सिख संगत ने हरीश रावत का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। हालांकि इस मामले में हरीश रावत पहले ही माफी मांग चुके हैं। सिख संगत के लोग यहां महाराणा प्रताप चैक पर इकट्टòा हुये। जहाँ उन्होंने हरीश रावत के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि पंज प्यारे के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी से समूचे सिख समुदाय की भावनायें आहत हुई हैं। मौजूद लोगों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जिसमें उन्होंने हरीश रावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली ,जसपाल सिंह चîक्का, सतविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुखविंदर सिंह टिंका, दिलप्रीत सिंह सेठी, एडवोकेट केवल सिंह, गुरविंदर सिंह कोहली, गुरबख्श सिंह, सरबजीत सिंह,जसवीर सिंह, कमलजीत सिद्धू, अमर पाल सिंह, गुरुदेव सिंह, अजायबसिंह, चरणजीत सिंह, आनंद परमजीत सिंह,चंडोकमनीष खरबंदा,गोल्डी आनंद बिन्टा गिल, सलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, रंजीत सिंह, प्रधान दरबारा सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।


तिलकराज के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक

पंकज कपूर                  
रूद्रपुर। जिला मुख्यालय पर 6 सितम्बर को प्रस्तावित परिवर्तन रैली व अम्बेडकर पार्क में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर एक बैठक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरी विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई और और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को लाने की संख्या भी लिखवाई इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 3 सितंबर से प्रारंभ होकर 6 सितंबर को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अंबेडकर पार्क में समाप्त होगी और अंबेडकर पार्क में विशाल जनसभा होगी। बेहड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि रैली की तैयारियों में जोर-शोर से जुट जाएं और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। बेहड़ ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत जी प्रथम बार जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पहुंच रहे हैं इन सभी नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व जनता बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना तय है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करी कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर भाजपा की इस तानाशाही सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखें जिससे कि जनता के सामने इस सरकार का चेहरा बेनकाब हो सके और जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि परिवर्तन रैली में जनसभा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी वरिष्ठ नेताओं को का स्वागत बाइक रैली निकाल कर करेंगे और गल्ला मंडी होते हुए अंबेडकर पार्क जनसभा तक लेकर पहुंचेंगे और उसके बाद वहां पर सभी वरिष्ठ नेता गण जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह, पुष्कर राज जैन, प्रदेश सचिव नंदलाल, परिमल राय, वरिष्ठ नेता हरीश बावरा, सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पार्षद मोहनखेड़ा मोहन भारद्वाज, कैलाश राठौर रमेश कालड़ा, राजेश कुमार,मोनू निषाद वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, विजय यादव, संजय जुनेजा, हरीश अरोड़ा, दीपक गुगलानी, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोरा, अमनदीप सिंह, मनवीर सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली,उमा सरकार, किशोर कुमार वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, आमिर हुसैन ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश पंत, नरेश शर्मा ,वरिष्ठ नेता सुशील गाबा, हरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, प्रवेश कुरैशी आदि थे।

सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया

पंकज कपूर                 
रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के बैनर तले पूर्व सभासद एवं कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने दुर्गा मंदिर परिसर में एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस जे मूल्यों में पुनः 25 रुपये की व्रद्धि करने पर सरकार के खिलाफ खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप ने कहा कि आज सरकार आये दिन रसोई गैस की कीमते बढ़ा रही हैं। वर्ष 2014 से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मात्र 440 रुपये थी जो आज बढ़कर 905 रुपये हो गई है। जिससे आम जनता की जेब में डाका पड़ा है।उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई से अब लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से गरीबों को हो रही दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार मात्र अपनी जेब भरने में लगी पड़ी है। एक आंकड़े के तहत सरकार ने 23 लाख करोड रुपए पेट्रोलियम पदार्थों से कमाया है। 
जिसका कोई हिसाब नहीं है। मात्र उद्योगपतियों को छूट दी गई है। अतः बढ़ती हुई कीमतों को सरकार यदि वापस नहीं लगी तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा। कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने कहा कि सरकार पूर्व में सिलेंडर पर सब्सिडी दे रहे थी अब सब्सिडी खत्म हो चुकी है लोगों के खाते में कोई पैसा नहीं जा रहा है। इसलिए सरकार पूर्व की भांति सब्सिडी दे या फिर गैस की रेट कम करें वरना आंदोलन तेज होगा। जब तक गैस की कीमत कम नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत राणा, मनोज दास, रतन मंडल, विश्वजीत मण्डल, हरेन सरकार, नत्थू लाल, डालचन्द गंगवार, मूकेश, बाबू गोलदार, सावित्री देवी, मोहनी देवी, मधुदेवी, मुन्नी देवी, ज्ञानवती, नानूकी देवी, सरस्वती मण्डल, रूबी, सुनीता देवी, अर्चिता रानी, लक्ष्मी, बिध्या देवी, मूर्ति देवी, सपना सरकार, कुमोदिनी, रजनी गगंवार, तुलसी देवी, मालती मण्डल, सुप्रिया सरकार व भारती देवी आदि शामिल थे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...