शुक्रवार, 29 मार्च 2024

पुल से नीचे गिरी बस, 45 लोगों की मौत

पुल से नीचे गिरी बस, 45 लोगों की मौत

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई है। केवल 8 साल की एक बच्ची ही इस भंयकर हादसे में जीवित बच सकी है। साउथ अफ्रीका में हुए एक बड़े हादसे में ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होने के बाद ब्रिज से नीचे गिर गई है। हादसा होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। हेलिकाॅप्टर से इलाज के लिए रवाना दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन हादसे के अंतर्गत ब्रिज से गिरी बस में सवार 45 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान में जुटी पुलिस और प्रशासन की टीमों को हादसे में जीवित बची केवल एक 8 साल की बच्ची ही मिली है, जो गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए बच्ची को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का शिकार हुई यह बस बोत्स्वाना से चलकर मोरिया शहर जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...