शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

खाद आपूर्ति निरीक्षक की लापरवाही, जनता परेशान

खाद आपूर्ति निरीक्षक की लापरवाही, जनता परेशान 

पिंकू समानिया
गाजियाबाद। लोनी स्थित नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से हानिकारक मिठाइयां बनाई जा रही है। जिनमें खतरनाक रसायनिकों का उपयोग किया जाता है। खतरनाक रसायन युक्त निर्मित खाद्य सामग्री जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। 
जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र में बेहटा नहर, गुलाब वाटिका, बॉर्डर थाने के पास, अल्बी नगर आदि कॉलोनी में नकली मिठाइयां बनाने का कार्य किया जाता है। बल्कि क्षेत्र में स्थित नामचीन मिठाइयों की दुकानों पर भी इन मिठाइयों की आपूर्ति की जाती है। नामचीन दुकानों पर विक्रय होने से स्थानीय लोग उसकी गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण जनता गलतफहमी में रसायन युक्त निर्मित मिठाइयों का सेवन कर रहीं है। 
रसायन युक्त खाद्य सामग्री का सेवन लीवर और आंखों की क्षमता को प्रभावित करता है। जिसके कारण व्यक्ति गंभीर रोगों की चपेट में आ सकता है। खाद आपूर्ति निरीक्षक की लापरवाही के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आपूर्ति निरीक्षक का यही रवैया रहा तो जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। समस्या की गंभीरता पर जिला अधिकारी को संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...