शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

घटिया राजनीति की शिकार लोनी क्षेत्र की जनता

घटिया राजनीति की शिकार लोनी क्षेत्र की जनता 

अश्वनी उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट 
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र की जनता घटिया राजनीति से त्रस्त है। घटिया राजनीति के कारण स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लाखों लोग समस्या ग्रस्त जीवन यापन करने के लिए विवश है। 
जानकारी के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग की दुर्दशा का दंश जनता झेल रही है। पिछले 1 वर्ष से दिल्ली बॉर्डर स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन डिपो से लेकर दो नंबर तक राज्य मार्ग की हालत बदतर हो चुकी है। गहरे-गहरे गढ़ों में तब्दील मार्ग हादसों को दावत दे रहा है। प्रतिदिन कोई ना कोई हादसे का शिकार हो रहा है, यह ऐसा मामला है जिससे स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य सभी जनप्रतिनिधि वाकिफ है। वाकिफ होने के बावजूद किसी के कान पर जूं तक नहीं रहे रंग रही है। समस्या की विकरालता को देखते हुए, कई समाज सेवक, संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी विरोध प्रदर्शन कर, नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। 
लाखों लोगों का प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन होता है। इस मार्ग से जुड़ी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाना, खोखले जन प्रतिनिधित्व की ओर संकेत करता है। वहीं दूसरी बार निर्वाचित स्थानीय विधायक लोनी को लंदन बनाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि लोनी विधानसभा की जनता लोनी को लोनी बने रहने का भी आग्रह कर चुकी है। लेकिन लोनी की जनता को पीड़ा के अलावा कुछ नहीं मिला है। अपेक्षा की इससे बुरी उपेक्षा नहीं हो सकती है। लोनी के विकास को गर्त में पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। यह घटिया राजनीति का परिणाम है कि जनरल वीके सिंह सांसद गाजियाबाद एवं विदेश राज्य मंत्री भी जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आपसी मतभेद को दरकिनार कर, जनता की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। जिला अधिकारी गाजियाबाद भी अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन नहीं कर रहे हैं। जनता की पीड़ा का किसी को भी एहसास नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...