शनिवार, 18 अप्रैल 2020

संतकबीर नगर प्रशासन का 6.94 लाख

कलेक्ट्रेट परिवार ने दिया 6 लाख 94 हजार 911 रूपया


रिपोर्ट-बिट्ठल दास


 डीएम-एडीएम ने दिया दो दिन का वेतन।


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता पिछले एक सप्ताह से इस विषय पर प्रयत्नशील रहे कि कोरोना वायरस महामारी के बचाव हेतु शासन को कलेक्ट्रेट परिवार अपने वेतन से धनराशि सहयोग के रूप में प्रदान करें। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया था। सम्बन्धित लिपिक द्वारा पूरी सूची तैयार कर शनिवार को शासन के मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष में 6 लाख 94 हजार 911 रूपया दिया। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि  कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने हेतु जिला प्रशासन संतकबीरनगर सतत् प्रयत्नशील है, इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियें द्वारा कुल 6 लाख 94 हजार 911 रूपया मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष में अपने वेतन से दिया है, जिसमें जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी 02 दिन का व अन्य समस्त अधिकारियों (उप जिलाधिकारी/तहसीलदार) व कर्मचारियों द्वारा 01 दिन का वेतन सहायतार्थ दिया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...