बुधवार, 17 अप्रैल 2024

कप्तान पंत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला किया

कप्तान पंत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला किया

इकबाल अंसारी 
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

पंत ने एक और गिल ने प्लेइंग-11 में किए 3 बदलाव 

ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। चोट के कारण डेविड वॉर्नर मैच से बाहर हैं। उनकी जगह सुमित कुमार को मौका मिला है। दूसरी ओर शुभमन गिल ने गुजरात की प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और बैटर डेविड मिलर की वापसी हुई। जबकि तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर का यह गुजरात के लिए डेब्यू मैच होगा। उमेश यादव को आराम दिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 6 में से 3 मैच जीते और इतने ही हारे हैं। फिलहाल यह टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है। दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने 6 में से 2 जीते और 4 हारे हैं। यह टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। 

अहमदाबाद में दिल्ली ने गुजरात को हराया 

गुजरात टीम का यह तीसरा ही आईपीएल सीजन है। उसने 2022 में एंट्री की थी। तब से अब तक गुजरात और दिल्ली के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात टीम ने 2 मैच जीते, जबकि एक में दिल्ली को सफलता मिली है। अहमदाबाद के इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक ही मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 5 रनों से जीत दर्ज की थी। 

दिल्ली Vs गुजरात हेड-टु-हेड कुल मैच: 3 गुजरात जीता, 2 दिल्ली जीता

मैच में ये है दिल्ली-गुजरात की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, संदीप वॉरियर और जॉनसन स्पेंसर. दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद।

10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए

10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए 

10 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

कई जिले में करते थे गांजा की सप्लाई

कौशाम्बी। जिले सहित कई अन्य जनपदों में गांजा की सप्लाई करने वाले दो गांजा तस्करों को पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष मोहब्बतपुर पइंसा जगदीश कुमार ने चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो गांजा तस्करों आशीष कुमार सोनी पुत्र रामबाबू सोनी निवासी नियर स्टेट बैंक वाली गली कारिकान थाना धाता जनपद फतेहपुर और हनुमत सिंह पटेल पुत्र गुलाब सिहं पटेल निवासी ग्राम सेगरहा थाना पश्चिम शरीरा को नारा मोड के पास से 10 किलो 190 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
गणेश साहू

हमारी कोई ना मानियो, अपनी मर्जी से वोट दें

हमारी कोई ना मानियो, अपनी मर्जी से वोट दें

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारी कोई ना मानियो, अपनी मर्जी से वोट दें।
मुजफ्फरनगर जनपद में सिसौली गांव के किसान भवन पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू जहाज है, जो चला जाएगा फिर आएगा।
उन्होंने कहा कि किसान की जमीन पर निगाह है। बड़े-बड़े उद्योगपति पूरे प्रदेश की जमीन खरीद सकते हैं। किसानों को मजदूरी करनी पड़ेगी, मजदूर की हालत खराब हो जाएगी।
उन्होंने किसानों से कहा कि जमीन बेचना बंद कर दें। जिसके पास जमीन होती है, वह शौक पूरे नहीं कर सकता, लेकिन कभी भूखा नहीं रह सकता। युवा पीढ़ी भ्रमित हो गई है। इस दौरान टिकैत ने यह भी कहा कि हमारी कोई ना मानियो, वोट अपनी मर्जी से दें।

तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट भट्टा मजदूर को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट भट्टा मजदूर को रौंदा 

सड़क पार कर रहे भट्ठा मजदूर को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजीपुर बाजार के पास जीटी रोड पार करते समय एक ईंट भट्ठा मजदूर को तेज रफ्तार इंडियन ऑयल की ट्रक ने रौंदा दिया, जिससे भट्ठा मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर काजीपुर गांव स्थित सूरज भट्ठे पर मजदूरी करता है और बुधवार को 4 बजे काजीपुर बाजार सामान खरीदने आया था। तभी प्रयागराज की ओर से आ रही इण्डियन ऑयल की तेज रफ्तार ट्रक ने भट्ठा मजदूर को कुचल दिया। मजदूर के सर पर ट्रक चढ़ गया जिससे उसका सर पूरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देखकर ग्रामीणों और राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस और सीओ चायल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजनीश कुमार

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-180, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 18, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 
मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।

श्लोक...
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमसुरैरपि | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||

सिद्धियां...
मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियाँ होती हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है। इनके नाम इस प्रकार हैं-
माँ सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।
माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है।
प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह माँ सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करे। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।

नवदुर्गाओं में...
नवदुर्गाओं में माँ सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन इनकी उपासना में प्रवत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री माँ की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। सिद्धिदात्री माँ के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से माँ भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। माँ भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। इस परम पद को पाने के बाद उसे अन्य किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती। माँ के चरणों का यह सान्निध्य प्राप्त करने के लिए भक्त को निरंतर नियमनिष्ठ रहकर उनकी उपासना करने का नियम कहा गया है। ऐसा माना गया है कि माँ भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन, हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परम शांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाने वाला है। विश्वास किया जाता है कि इनकी आराधना से भक्त को अणिमा, लधिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, महिमा, ईशित्व, सर्वकामावसायिता, दूर श्रवण, परकामा प्रवेश, वाकसिद्ध, अमरत्व भावना सिद्धि आदि समस्त सिद्धियों नव निधियों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा गया है कि यदि कोई इतना कठिन तप न कर सके तो अपनी शक्तिनुसार जप, तप, पूजा-अर्चना कर माँ की कृपा का पात्र बन सकता ही है। माँ की आराधना के लिए इस श्लोक का प्रयोग होता है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में नवमी के दिन इसका जाप करने का नियम है।

स्तुति...
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

अर्थ-
हे माँ! सर्वत्र विराजमान और माँ सिद्धिदात्री के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे अपनी कृपा का पात्र बनाओ।

यूपीएससी की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त की: पाठक

यूपीएससी की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त की: पाठक 

पंकज कपूर 
देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC – CSE 2023) के फाइनल रिजल्ट आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की इस लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। UPSC 2024 की इस परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार भी पीछे नहीं है। इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने परिवार और देवभूमि का नाम रोशन किया है।
UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देवभूमि उत्तराखंड के इन होनहारों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक ने यूपीएससी की परीक्षा में 72वीं रैंक पाई है। मूल रूप से अल्मोड़ा और हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) तक बीटेक किया। बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी, लेकिन तनुज को IAS बनना था, UPSC की तैयारी की लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ डाली और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। अब तनुज का IAS अधिकारी बनने का सपना साकार हुआ है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...