शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

बेटी को वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेला, 2 गिरफ्तार

बेटी को वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेला, 2 गिरफ्तार 

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बेटी को वैश्यवृत्ति के धंधे में ढकेलने के लिए मां ने सारी हदें पार कर दीं। आरोपी महिला अपने ब्वायफ्रेंड से 10 साल की बेटी का रेप करवाती थी। रोज की प्रताड़ना से तंग आग बच्ची एक दिन घर छोड़ कर भाग गई। बच्ची को पुलिस ने दिल्ली की सड़कों पर घूमते पाया तो उससे बातचीत की। बच्ची ने जब अपनी कहानी बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के साथ आरोपी महिला और उसके ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
मां की मारपीट और रोज के यौन शोषण की पीड़ा से तंग आकर 20 जनवरी को ही बच्ची अपने घर से किसी तरह भाग निकली थी। वह तब से यहां वहां सड़कों पर घूमकर और मांगकर खा-पीकर गुजारा कर रही थी। दिल्ली की सड़कों पर घूमती बच्ची पर पुलिस की नजर पड़ी तो उसने पूछताछ की तो बच्ची ने अपनी सारी तकलीफ बताई।
पुलिस अफसरों ने बताया कि बच्ची की मां उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में उतारना चाहती थी। इसलिए बच्ची को अपने ब्वायफ्रेंड के साथ भी सुलाती थी, जो उसका यौन शोषण करता था। बच्ची के रोने या विरोध करने पर उसे मारती-पीटती थी। एक मां का ऐसा जघन्य अपराध करना पुलिस के लिए भी झकझोर देना वाला था। कहा ये भी जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति महिला के 13 साल के बेटे के साथ भी गंदी हरकत करता था। लेकिन मां की प्रताड़ना और डर से वह भी कुछ नहीं बोल पाता था।
बच्ची ने बताया कि चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां उसे और भाई को लेकर दादा-दादी के पास अपने घर गाजियाबाद आ गई थी। उसका भाई भी कुछ दिन पहले मां और उसके दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर भाग गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां और उसके ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति भेजा गया है।

2 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास, अर्थदंड

2 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास, अर्थदंड 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। कोर्ट ने हत्या के 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत न्यायालय ने सुनाई सजा सुनाई है। वादी बिल्लु पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम वलीपुरा थाना मीरापुर द्वारा थाना मीरापुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अभियुक्त मनीष पुत्र बृहम सिंह व शिवकुमार पुत्र बृहम सिंह निवासी ग्राम वलीपुरा थाना मीरापुर द्वारा वादी के पुत्र कुलदीप को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल करने की घटना कारित की गई, जिसमें गंभीर रुप से घायल कुलदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
थाना मीरापुर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0- 166/2019 धारा 302/34,307/34,506 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना मीरापुर पर पुलिस टीम गठित की गयी थी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त शिवकुमार उपरोक्त द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया।
थाना मीरापुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित कर अभियुक्तों के विरूद्ध 4 सितंबर 2017 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। हत्या जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ रामआशीष यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र थाना मीरापुर के स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी व समस्त गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया एवं लोक अभियोजक जोगेन्द्र सिंह तथा पैरोकार आशीष कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई।
अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप आज न्यायालय एडीजे-11 द्वारा धारा 302/34,307/34,506 भादवि के अन्तर्गत आरोपी शिवकुमार पुत्र बृहम सिंह, मनीष पुत्र बृहम सिंह निवासीगण ग्राम वलीपुरा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर को आजीवन कारावास तथा 7-7 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपीगण को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।

मतदाता जागरूकता बोट रैली का आयोजन किया

मतदाता जागरूकता बोट रैली का आयोजन किया

पंकज कपूर 
नैनीताल। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप) नैनीताल के बैनर के तले लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु शुक्रवार को मल्लीताल बोट स्टैंड नैनीताल में मतदाता जागरूकता बोट रैली का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बोट रैली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान नाविकों ने झील में विभिन्न आकृतियां बनाकर लोगों को मतदान करने की अपील और जागरूक किया। प्रतियोगिता में करीब 40 नाविकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सचिन कुमार ने पहला, राजू ने दूसरा जबकि नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्वीप टीम जिले भर में जागरुकता अभियान चला रही है।जिसमें युवा मतदाताओं को बूथ जागरूकता समूह से जोड़कर और मतदाता शपथ आदि के माध्यम से जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही अब तक लाखों मतदाताओं को विभिन्न अभियानों के माध्यमों से जोड़ा गया है।
बताया कि नैनीताल में आज बोट रैली के माध्यम से नाविकों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान और मतदाता शपथ के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रयोगांक सोसाइटी और स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को मताधिकार के लिए जागरुक किया।

राहुल ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया

राहुल ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
तिरुनेलवेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ ईडी व सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख अंश

राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएं और संस्कृतियां हैं। सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता है। चुनाव आयुक्तों को प्रधानमंत्री चुन रहे हैं। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। सीएम गिरफ्तार किए जाते हैं। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जाती है।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विचार यह सुनिश्चित करना है कि भारत में लोग बाढ़ राहत के लिए पैसे मांगते हैं, जब तमिल मछुआरे सहायता मांगते हैं, तो केंद्र उन्हें कुछ नहीं देती है। उनको जंतर मंतर पर जाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

पीएम ने मछुआरों को किया नजरअंदाज

राहुल गांधी ने कहा कि हमने तय किया है कि हम किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी देंगे। हम भारत के किसानों को कृषि ऋण माफी देंगे। प्रधानमंत्री ने इस देश के मछुआरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। वह उनके बारे में सोचते ही नहीं हैं, लेकिन मछुआरे भी हमारे किसानों से कम नहीं हैं। वे बड़ा जोखिम उठाते हैं और भोजन उपलब्ध कराते हैं। हमने मछुआरों के लिए एक विशेष घोषणापत्र बनाया है। हम उन्हें मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए डीजल पर सब्सिडी, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए बीमा, एक क्रेडिट कार्ड देंगे।

400 से अधिक कांग्रेसियों का सदस्यता से इस्तीफा

400 से अधिक कांग्रेसियों का सदस्यता से इस्तीफा 

नरेश राघानी 
नागौर। नागौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष व विधानसभा चुनाव में खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे तेजपाल मिर्धा का पार्टी से निष्कासन करना कांग्रेस पर ही भारी पड़ रहा है। नागौर के खींवसर इलाके से कांग्रेस से जुड़े 400 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी लोग शुक्रवार को नागौर में एक जगह जमा हुए। सभा की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया। तेजपाल मिर्धा ने बताया कि ये सभी इस्तीफे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजे जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर 8 अप्रैल को तेजपाल मिर्धा समेत 3 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
कांग्रेस से निष्कासित नेता तेजपाल मिर्धा ने कहा- हनुमान बेनीवाल एक टूल है, जो पूरे नागौर में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। इसलिए हम सभी कांग्रेस से सामूहिक त्याग पत्र दे रहे हैं। तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय कांग्रेसी संगठन की मर्जी के बिना रालोपा से गठबंधन किया। ये गठबंधन कांग्रेसियों पर थोपा गया है। रालोपा ने तो पूरे जिले में कांग्रेस को हराने का काम किया था। हमने कभी भाजपा के साथ मंच साझा नहीं किया। फिर भी बेनीवाल ने हमें पार्टी से निकलवा दिया। क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका मुकाबला कांग्रेस से हो। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी सूचना या कारण बताओ नोटिस के सीधे तुगलकी फरमान जारी कर मेरा निष्कासन कर दिया।
तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- अब राजस्थान में इंदिरा गांधी वाली कांग्रेस नहीं बची। यहां एक व्यक्ति अपने हिसाब से पार्टी चला रहा है। कांग्रेस आलाकमान तक ये संदेश पहुंचना जरूरी है कि राजस्थान में कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर रही है। तेजपाल‌ मिर्धा ने आरोप लगाया- कांग्रेस के एक नेता ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नागौर में रालोपा से गठबंधन करवाया है। ताकि उन्हें कहीं और वोट मिल जाएं। मनीष मिर्धा नागौर की राजनीति को नहीं जानते हैं। मनीष परिवार के जमीनी विवाद को राजनीतिक मंच पर ले गए, ये ठीक नहीं है।
लोकसभा चुनावों को लेकर तेजपाल मिर्धा ने कहा- वे इस चुनाव तक निर्दलीय रहेंगे। तेजपाल मिर्धा के समर्थन में इस्तीफा देने वालों से उन्होंने कहा- रालोपा को हराना है, इसके लिए चाहे नोटा का बटन दबाएं। कांग्रेस के निष्ठावान लोगों का पार्टी का निष्कासन करना कांग्रेस पार्टी को जड़ से खत्म करने का तरीका है। भाजपा में जाने के सवाल पर तेजपाल मिर्धा ने कहा- भाजपा बाहें पसारकर स्वागत करने को आतुर है। क्योंकि यहां कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में पूरा एक नगरपालिका बोर्ड शामिल है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला अभी आगे भी चलेगा।
आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों वालों यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, कुचेरा नगरपालिका के कांग्रेसी पार्षद, खींवसर के कांग्रेसी पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पार्षद, जिले, ब्लॉक और मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव और प्रवक्ता समेत अनेक पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा बैराथल, आकला, महेशपुरा, ढिंगसरा, नंदवाणी, गोडन, चावंडिया, भेड़, बैराथल, गुढा भगवानदास, खड़कली, गालनी, चरणीसरा, आंदोलाव, भूंदेल, नैनाउ, दूजासर, डेउ, दांतिणा, टांटवास, भोजास, झाड़ेली, सोन नगर, अखासर, करणू, भडोरा, माणकपुर, भावंडा, लालावास, लालाप समेत विभिन्न गांवों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-175, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, अप्रैल 13, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 
नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अनाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्मांडा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।
जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं।
इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन शेर है।

श्लोक...
सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।

महिमा...
मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्मांडा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है।
विधि-विधान से माँ के भक्ति-मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होने लगता है। यह दुःख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है।
माँ कूष्मांडा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृद्धि और उन्नति की ओर ले जाने वाली है। अतः अपनी लौकिक, पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उपासना...
चतुर्थी के दिन माँ कूष्मांडा की आराधना की जाती है। इनकी उपासना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त कर समस्त रोग-शोक दूर होकर आयु-यश में वृद्धि होती है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में चतुर्थ दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्मांडा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। 
अपनी मंद, हल्की हँसी द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा को कुम्हड़ कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। इस कारण से भी माँ कूष्माण्डा कहलाती हैं।

पूजन...
इस दिन जहाँ तक संभव हो बड़े माथे वाली तेजस्वी विवाहित महिला का पूजन करना चाहिए। उन्हें भोजन में दही, हलवा खिलाना श्रेयस्कर है। इसके बाद फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान भेंट करना चाहिए। जिससे माताजी प्रसन्न होती हैं। और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...