शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

पिकनिक पर गए, नाव डूबने से 5 लोगों की मौत

पिकनिक पर गए, नाव डूबने से 5 लोगों की मौत

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। पिकनिक मनाने के बाद वापस लौट रहे लोगों की नाव के पलट जाने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत 14 लोग बचा लिए गए हैं। जबकि पांच लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद में रहने वाले कुछ लोग पिकनिक मनाने के लिए ट्राईबेनी पार्क में गए थे। नाव में सवार होकर रूप नारायण नदी के माध्यम से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के ट्राईबेनी में पहुंचा 19 लोगों का यह ग्रुप जब मौज मस्ती करने के बाद बृहस्पतिवार को तकरीबन आधी रात के बाद नाव में सवार होकर वापस लौट रहा था तो नदी के बीच में पहुंचते ही अनियंत्रित हुई नाव पानी में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बुरी तरह से अफरातफरी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से 14 लोगों को दौड़ धूप करते हुए बचा लिया। लेकिन पांच लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिनकी तलाश में फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है।

अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास 26 फरवरी से प्रसारित

अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास 26 फरवरी से प्रसारित 

धर्मवीर उपाध्याय 
मुंबई। उर्दू ड्रामा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ ‘जि़ंदगी’ चैनल पर 26 फरवरी से प्रसारित होगा। जिंदगी चैनल अपना बेहद प्रतीक्षित शो अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास लॉन्‍च करने जा रहा है। 13 एपिसोड के इस शो को अंजुम शहजाद ने निर्देशित किया और इसे शाहिद डोगर ने लिखा है। ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ एक छोटे कस्‍बे की पृष्‍ठभूमि पर आधारित फखर और काशिफ की कहानी दिखाई गई है, जिनके किरदार क्रमश: ‘एक झूठी लव स्‍टोरी’ से मशहूर हुए बिलाल अब्‍बास, और राजा तालिश ने निभाये हैं। वह दोनों बेस्‍ट फ्रैंड्स हैं और एक ही लड़की से प्‍यार करते हैं, जिसका नाम गुलबानो (सारा खान अभिनीत) है। दोनों इस बात से अनजान हैं। हालांकि, गुलबानो की कल्‍पनाओं में देवदास नाम के एक कवि का बसेरा है। कहानी आगे बढ़ने के साथ काशिफ उसे बताता है कि वही देवदास है और गुलबानो उस पर फिदा हो जाती है। उसे पता नहीं है कि असली देवदास तो फखर है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी, अरेस्ट

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी, अरेस्ट

इकबाल अंसारी 
मुंबई। एअर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी में मदद करनेवाली सफाई कर्मी महिला को गिरफ्तार किया है। वह विदेशों से आनेवाले लोगों से सोने का पाउच लेती थी, उस पाउच को बाथरूम में लेजाकर रखती थी। इसके बाद उस व्यक्ति के बाहर निकलने पर महिला बाहर जाकर तस्करी के जरिये लाया गया सोना का पाउच उसे दे देती थी।
इस प्रक्रिया के लिए उसे एक पाउच बाहर निकालने पर 50 हजार रुपये मिलते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एआईयू को जानकारी मिली थी कि सफाईकर्मी महिला की मदद से सोने की तस्करी हो रही है। जिसके बाद 7 और 8 जनवरी की रात पुलिस ने जाल बिछाया और महिला सोनाली भालेराव को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने पुछताछ की तब उसने बताया कि विदेश से सोने का पाउच लेकर मुंबई पहुंचे दो पैसेंजर का सोना उसके पास मौजूद है जो उसने लेवल 4 पर बने शौचालय में लिया था। एआईयू ने जब पकड़ा तब वह लेवल 3 के शौचालय में पहुंची और सोने का दो पाउच एआईयू की टीम को दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक महिला के पास से मिले दोनों पाउच में 24 कैरेट सोना था। जिसकी जांच करवाने पर पता चला। जब्त किए गए सोने की कीमत जिसे तस्करी के जरिये लाया जा रहा था 1 करोड़ 81 लाख 46 हजार 44 रुपये है। अदालत में पेशी के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एआईआयु मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे 'पीएम'

देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे 'पीएम'

हरिओम उपाध्याय
गुरुग्राम। रेवाड़ी के माजरा भालखी गांव में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निर्माण कार्य 16 फरवरी से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे।
राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिले में एम्स बनाने की घोषणा 2019-20 के केंद्रीय बजट में की गई थी। इसके बनने से हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर और झुंझुनू जिलों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही प्रत्यक्ष रूप से करीब तीन हजार और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण एलटी कंपनी करेगी। इस पर तकरीबन 1231 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें कुल 700 बेड होंगे। एम्स के शिलान्यास के बाद जल्द ही इसका निर्माण होगा। निर्माण के साथ ही ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एम्स रेवाड़ी के साथ-साथ महेंद्रगढ़ व साथ लगते राजस्थान के लिए भी एक बहुत बड़ी सौगात है। यह एम्स बनने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जयपुर, रोहतक व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि माजरा गांव में बनने वाले एम्स से हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर व झुंझुनू जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। 210 एकड़ में बनने वाले एम्स की घोषणा 2019-20 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने की थी। इस 22वें एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
750 बेड के अस्पताल में कई सुविधाएं होंगी
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा भालखी गांव की 210 एकड़ जमीन में बनने वाले एम्स पर करीब 1231 करोड़ की लागत आएगी। यह 750 बेड का होगा और रोजाना करीब 1500 मरीजों को ओपीडी में देखने की सुविधाएं होंगी। एम्स में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सुपर स्पेशलिस्ट, प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड, गेस्ट हाउस, 1000 सीटों का ऑडिटोरियम, हॉस्टल समेत कई सुविधाएं होंगी।
द्वारका एक्सप्रेस का हिस्सा भी खुलेगा
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारका एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम वाला भाग भी खोलने की घोषणा कर सकते हैं। यह हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी एक्सप्रेसवे खोलने की मंजूरी दी थी। इसके खुलने से गुरुग्राम समेत दिल्ली के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री कुछ और विकास कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं।

पहली पंक्ति की सीट के लिए देने पड़ेगें 1400 रुपए

पहली पंक्ति की सीट के लिए देने पड़ेगें 1400 रुपए

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब प्लेन में अपनी पसंद की सीट लेने के लिए एक्सट्रा रकम देनी होगी। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।
ट्रैवल्स एसोसिएशन के कीर्ति व्यास ने बताया कि अब प्लेन में कोई भी पसंद की सीट फ्री नहीं मिलेगी। केवल इंडिगो एयरलाइंस ने ही यह शुल्क बढ़ाया है। विमान में पहली लाइन की सीट की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इसलिए इसे ही सबसे ज्यादा महंगा किया गया है।
एयरलाइंस के किसी भी प्लेन में पहली पंक्ति की सीट लेने के लिए पहले 750 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 1400 रुपए देने पड़ रहे हैं। यानी पसंद से पहली लाइन की सीट लेने को सबसे ज्यादा महंगा कर दिया गया है।
इसी तरह विमान की इमरजेंसी सीट जिसमें थोड़ी ज्यादा जगह मिलती है उसका शुल्क भी 600 से बढ़ाकर 1050 रुपए कर दिया गया है। दूसरी और तीसरी लाइन की सीट का शुल्क 200 से बढ़ाकर 280 रुपए किया गया है। इस महीने से पहले तक बीच वाली सीट हमेशा फ्री होती थी। लेकिन अब इसके लिए भी शुल्क तय कर दिया गया है।

14 तक प्रदेश के मौसम में परिवर्तन की संभावनाएं

14 तक प्रदेश के मौसम में परिवर्तन की संभावनाएं

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है । 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के मौसम परिवर्तन (अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा) होने की सम्भावना है। बीती रात केवल सरगुजा 8.4 और कोरिया में 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडक रही। जबकि कोरबा से लेकर बीजापुर तक रात का तापमान 15-20 डिग्री रहा। बीजापुर में सर्वाधिक 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव, रायपुर में 18 डिग्री रहा।
आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 13 फरवरी तक बैतूल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सतपुड़ा क्षेत्र में 11 फरवरी को आंधी और तूफान आने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ का ऐसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सरगुजा में न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस और कोरिया में न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

सीएम शिंदे से इस्तीफे की मांग, महाराष्ट्र में गुंडाराज

सीएम शिंदे से इस्तीफे की मांग, महाराष्ट्र में गुंडाराज

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को मुंबई में अज्ञात हमलावरों द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद, पार्टी नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफे की मांग की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, राउत ने लिखा, “महाराष्ट्र में गुंडों का राज! चार दिन पहले अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाला मोरीश नरोहना बंगले पर था। मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की।”
“मॉरिश को शिंदे सेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था! गृह मंत्री के रूप में फड़नवीस पूरी तरह विफल हैं! इस्तीफा दें!”
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विनोद घोसालकर के बेटे, पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की मौत चौंकाने वाली है। जिस तरह से उनकी हत्या की गई वह भयावह है।
क्या राज्य में कानून व्यवस्था है? यह सवाल है।” बड़ा हो रहा है।” “महाराष्ट्र का हर तरफ से पतन दुखद है। भगवान विनोदजी और उनके परिवार को कम उम्र में अभिषेक के चले जाने से पैदा हुए इस संकट से उबरने की शक्ति दें। अभिषेक को भावभीनी श्रद्धांजलि!” उसने जोड़ा।
गौरतलब है कि जनवरी में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिस पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी विधायक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...