शनिवार, 21 अक्तूबर 2023

उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना 'मेरठ'

उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना 'मेरठ'

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्दी ने जोरदार दस्तक दी है। इस दौरान तापमान तेजी से गिरा है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।
वहीं, मेरठ पिछले एक हफ्ते से पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है।
इसके अलावा कानपुर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सर्दी ने पूरे प्रदेश में जोरदार दस्तक दी है। ठंडी हवाएं चलने की वजह से भी तापमान गिरा है। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार तक ऐसी ही स्थिरता रहेगी। सोमवार से फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. यानी तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है।फिलहाल मौसम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

कई बीमारियों में लाभदायक है 'सिंघाड़ा'

कई बीमारियों में लाभदायक है 'सिंघाड़ा'

सरस्वती उपाध्याय 
नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार के लिए सिंघाड़े का सेवन किया जाता है। लेकिन सिंघाड़े का महत्व सिर्फ फलाहार तक ही सीमित नहीं है। सिंघाडे में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सिंघाड़ा को ‘पानी फल’ भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होने के साथ वेट लॉस और थायराइड को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे और क्या है इसका सेवन करने का सही तरीका।

सिंघाड़ा खाने से मिलते हैं ये फायदे

थायराइड में फायदेमंद
सिघाड़े में मौजूद आयोडिन और मैंगनीज थायराइड की समस्या में फायदेमंद माने जाते हैं। सिघाड़े में मौजूद आयोडीन गले संबंधी रोगों से बचाव करता है। ऐसे में अगर आप थायराइड रोगी हैं, तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिहाइड्रेशन
सिघाड़े में पानी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर रहती है।

बालों की सेहत
सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या को दूर करके बालों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वेट लॉस
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हो चुके हैं तो सिंघाड़ा का सेवन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सिघाड़े में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। जो बैली फैटी को कम करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन आप नाश्ते के समय कर सकते हैं।

तनाव की छुट्टी
सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से वजन कम होने के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव भी कम होता है। सिंघाड़ा का सेवन करने से शरीर एक्टिव बने रहने के साथ मेटॉबोलिज्म भी तेज बना रहता है। जिसकी मदद से व्यक्ति को तेजी से अपना वजन घटाने में मदद मिलती है।

वेट लॉस के लिए कैसे करें सिंघाड़े का सेवन?
वेट लॉस करना चाहते हैं तो सिंघाड़े को कच्चा नाश्ते में स्नैक के रूप में खा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए सिघाड़े को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है।
सिंघाड़े को उबालकर उसका सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए सिंघाड़े को सुखाकर आटे में भी मिलाकर खाया जा सकता है।

पटाखे का विस्फोट, नाबालिग की आंख में लगी चोट

पटाखे का विस्फोट, नाबालिग की आंख में लगी चोट

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली‌। दिल्ली इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए पटाखे के विस्फोट के कारण 11 वर्षीय लड़के की आंख में गंभीर चोट लग गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध है।
पुलिस के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी एक लड़के को पटाखे से चोट लगने के संबंध में एम्स अस्पताल से एक सूचना और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) प्राप्त हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि 15 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे जब लड़का मेन रोड शास्त्री पार्क के पास अपने घर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर पटाखा फोड़ दिया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “लड़के की दाहिनी आंख में चोट लगी है। इस संबंध में विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने और जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।”डीसीपी ने कहा, “लड़के को इलाज के बाद 17 अक्टूबर को छुट्टी दे दी गई। उसके पिता का तीस हजारी कोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट का कारोबार है।”
डीसीपी ने कहा, “अपराधी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है।”

गगनयान मिशन का क्रू मॉडल सफलतापूर्वक लॉन्च

गगनयान मिशन का क्रू मॉडल सफलतापूर्वक लॉन्च 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने गगनयान मिशन के क्रू मॉडल को सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया है। अंतरिक्ष एजेंसी को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। आज सुबह करीब 8:30 बजे इसकी कोशिश की गई तो तकनीकी करणों से इसा टालना पड़ गया। हालांकि, 10 बजे के करीब फिर प्रयास किया गया। और इसबार इसरो को सफलता मिली। गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।
दूसरे परीक्षण से पहले इसरो ने बताया कि महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया गया। इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है।”
रॉकेट का प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था।
इस उड़ान में तीन हिस्से सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल (सीएम) और क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) शामिल हैं। उड़ान के समय टेस्ट व्हीकल सीएम और सीईए को ऊपर ले जाएगा। फिर अबॉर्ट जैसी परिस्थिति बनाई जाएगी। अबॉर्ट का मतलब है, दिक्कत होने पर अंतरिक्ष यात्री को मॉड्यूल सुरक्षित वापस लाएगा। इस समय कैप्सूल की गति मैक 1.2 यानी 1431 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरेगा। इसी गति में 11.7 किलोमीटर की ऊंचाई से सीईएस रॉकेट से 60 डिग्री पर अलग होगा। इसके बाद क्रू-मॉड्यूल और क्रू-एस्केप सिस्टम 594 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 17 किलोमीटर ऊपर जाना शुरू करेगा। वहां पर दोनों सिस्टम अलग होंगे।
क्रू-मॉड्यूल जब सीईएस से अलग होगा, तब 16.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसके छोटे पैराशूट खुल जाएंगे। जब कैप्सूल 2.5 किलोमीटर से कम ऊंचाई पर होगा, तब इसके मुख्य पैराशूट खुलेंगे। श्रीहरिकोटा से 10 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में क्रू-मॉड्यूल की लैंडिंग होगी। वहां से उसे नौसेना रिकवर करेगी। वहीं सीईएस 14 किलोमीटर और टीवी बूस्टर छह किलोमीटर दूर समुद्र में गिरेंगे और डूब जाएंगे।

यूपी की लेडीज पुलिस ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया

यूपी की लेडीज पुलिस ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया

संदीप मिश्र 
लखनऊ। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, उत्तर प्रदेश की लेडीज पुलिस ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया। यह एक महिला टीम ने एक बदमाश के साथ जोरदार मुठभेड़ में उसकी हरकतों का सामना किया और एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पहली बार हुआ है कि लेडीज पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की है, जो सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण है। यूपी में हालांकि योगी आदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है, और बदमाशों और माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यह पहली बार है जब यूपी की लेडीज पुलिस ने एनकाउंटर का सामना किया है।
बता दें कि एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर बरवापट्टी थाने की महिला एसओ अपनी 4 महिला पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शामिल हुईं।लेडीज पुलिस के साथ एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी इमामुल को गिरफ्तार किया गया।एनकाउंटर के दौरान इमामुल के पैर में गोली लगी है‌। बता दें कि गिरफ्तार बदमाश इमामुल पर कुशीनगर और संतकबीरनगर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। लेडीज पुलिस ने बदमाश इमामुल को रामकोला थाने के मेंहदीगंज में अमडरिया नहर के पास घेर लिया और एनकाउंटर के बाद धर दबोचा। जान लें कि नवरात्र में लेडीज पुलिस की तरफ से कुशीनगर में किया गया ये एनकाउंटर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इमामुल के पास एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया, जब उसे गिरफ़्तार किया गया। ये भी जान लीजिए कि लेडीज पुलिस ने यूपी में पहली बार एनकाउंटर किया और उसमें उन्हें कामयाबी भी मिली।पुलिस ने बदमाश इमामुल के पास अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस को गिरफ्तार करके उसको थाने ले जाया गया और फिर उससे पूछताछ की गई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें लंबे वक्त से बदमाश इमामुल की तलाश थी और आखिरकार अब वो पकड़ा गया। महिला SHO के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल हुआ। वो जानवरों की तस्करी को अंजाम देता था‌।
इस कामयाबी के बाद, पुलिस विभाग ने लेडीज पुलिस की उपलब्धि को पहचाना है, और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। ADG अखिल कुमार कुशीनगर द्वारा बरवापट्टी की एसएचओ सुमन सिंह और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, और स्वाट प्रभारी, SHO रामकोला, पड़रौना और खड़ड़ा भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर/शामली। जनपद मुजफ्फरनगर व शामली में आज स्मृति-दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुजफ्फरनगर में प्रत्येक वर्ष की तरह पुलिस स्मृति दिवस जनपदीय पुलिस लाइन में मनाया गया। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सर्वप्रथम गार्द द्वारा विगत एक वर्ष में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सलामी दी गई।
उसके पश्चात एसएसपी संजीव सुमन ने आत्म बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। 
एसएसपी ने बलिदान करने वाले पुलिस कर्मियों की शौर्य गाथा सुनाते हुए कहा कि कर्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है। कहा कि वह उनके परिवार को आश्वस्त करते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव उनके साथ है।
एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, आईपीएस अधिकारी कल्पना सक्सेना सभी क्षेत्रों के सीओ, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व शोक सलामी दी।
श्रद्धांजलि व शोक सलामी के पश्चात कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में समस्त पुलिसकर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण किया। प्रतिसार निरीक्षक नदीम अहमद शामिल रहे।
एसएसपी के अनुसार स्व सन्दीप सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद प्रयागराज, स्व राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद प्रयागराज और स्व भेदजीत सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद जालौन ने शहादत दी थी।
शामली जनपद की पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुए शहीद हो गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह क्षेत्राधिकारी नगर श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीपय मौर्य, क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-335, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अक्टूबर 22, 2023

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...