शनिवार, 21 अक्तूबर 2023

उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना 'मेरठ'

उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना 'मेरठ'

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्दी ने जोरदार दस्तक दी है। इस दौरान तापमान तेजी से गिरा है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।
वहीं, मेरठ पिछले एक हफ्ते से पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान है।
इसके अलावा कानपुर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सर्दी ने पूरे प्रदेश में जोरदार दस्तक दी है। ठंडी हवाएं चलने की वजह से भी तापमान गिरा है। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार तक ऐसी ही स्थिरता रहेगी। सोमवार से फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. यानी तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है।फिलहाल मौसम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...