गुरुवार, 7 सितंबर 2023

बदसलूकी: थाने में पहुंची पीड़िता के उतरवाएं कपड़े

बदसलूकी: थाने में पहुंची पीड़िता के उतरवाएं कपड़े 

संदीप मिश्र 
कानपुर। रास्ते में युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता जांच के नाम पर थाने में पुलिस उत्पीड़न का शिकार हो गई। 
आरोपी के सामने ही लड़की के कपड़े उतरवाए गए और महिला कांस्टेबल द्वारा उसके फोटो खींचे गए। थाने में हुए इस उत्पीड़न से बुरी तरह से डरी लड़की को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद के साढ थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 16 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही रहने वाले अमन कुरील द्वारा स्कूल से आते-जाते समय छेड़छाड़ की जाती थी। युवक ने लड़की के फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाते हुए वायरल कर दिया था।  एक दिन फोन छीनकर लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़ित किसान की ओर से 3 सितंबर को साढ थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। 
पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित किसान का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी को जांच के नाम पर थाने बुलाया और वहां मौजूद महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर आरोपी युवक के सामने ही उसकी बेटी के कपड़े उतरवा दिए। 
जिससे बुरी तरह से तनाव में आई लड़की की तबीयत बिगड़ गई और पिछले तीन दिनों से वह हाइलाइट अस्पताल में भर्ती है। 
इस मामले को लेकर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया है कि पुलिस द्वारा की गई आरंभिक जांच में किसान की ओर से लगाए गये आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 
फिर भी एसीपी घाटमपुर के साथ मिलकर किसान के आरोपी की संयुक्त रूप से जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अपनी डाइट में शामिल करें हरी सब्जियां, जानिए

अपनी डाइट में शामिल करें हरी सब्जियां, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
हरी पत्तेदार सब्जियाँ सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर फूड आइटम्स मे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां भारतीय खानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पत्तेदार सब्जियों से आप कई तरह की खाने की चीजें बना सकते हैं। 
वहीं, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स भी हरी सब्जियों के सेवन पर जोर देने की बात कहते हैं। आज हम चर्चा करने जा रहे हैं कि मेथी की जिसको आप वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं‌। 
दिलचस्प बात यह है कि इसकी पत्तियों के साथ-साथ बीज (मेथी दाना) भी अपने कई स्वास्थय लाभों के लिए जाना जाता है।
मेथी को फाइबर से भरपूर माना जाता है‌। इसलिए यह आपकी भूख को कंट्रोल कर सकता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी‌।
अगर आप सही तरीके से इसका सेवन करते हैं तो मेथी ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। मेथी आयरन और अन्य खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
वजन कम करने के लिए आप अपने दिन की शुरूआत मेथी की चाय पीने के साथ कर सकते हैं. मेथी चाय आपकी सुबह की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।मेथी चाय का सेवन वजन कम करने वालों के साथ ही डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकती है‌
मेथी के बीजों के फायदे उठाने के लिए आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें और रात भर भीगने दे। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को पीलें।
आप अपनी डाइट में अंकुरित मेथी के बीजों का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने का एक आसान तरीका है कि आप इसके अंकुरित बीजों को अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं‌।
थेपला सबसे लोकप्रिय और हेल्दी गुजराती व्यंजनों में से एक है। ये मेथी पराठे की तरह होते हैं।लेकिन उनमें स्वादों का एक विशिष्ट संयोजन होता है। थेपला अपने आप में एक तृप्तिदायक और पौष्टिक भोजन माना जाता है।
इसे नाश्ते, दोपहर के भोजन, रात के खाने में खाया जा सकता है। आप मेथी का थेपला बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं और इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
अन्य पत्तेदार सब्जियों की तरह, मेथी का उपयोग भी कई प्रकार की सब्ज़ियों को बनाने में किया जा सकता है। आप कई सब्जियों में मेथी के बीजों को शामिल कर सकते है या फिर मेथी की पत्तियों की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

मां के गर्भ से निकलते ही चलता दिखा 'नवजात'

मां के गर्भ से निकलते ही चलता दिखा 'नवजात' 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। 
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 
इस वीडियो में एक बच्चे को मां के गर्भ से निकलते ही चलते देखा गया। बच्चा जैसे ही मां के पेट से बाहर निकला, वो वॉक करने लगा। वीडियो में बच्चे को बेड पर एक नर्स पकड़े दिख रही है। वहीं उसके हाथ के सपोर्ट पर बच्चा चलने लगा। ये वीडियो अद्भुत है क्यूंकि मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्चों की हड्डियां काफी कमजोर होती हैं। वो चलने में असमर्थ होते हैं। लेकिन यहां तो मैजिक हो गया। 
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। ये वाकई हैरानी की बात है कि गर्भ से निकला नवजात अपने कदम बढ़ा रहा था। बच्चों को ऐसा करने में पांच से छह महीने लगते हैं। तब तक उनके पैर की हड्डियां थोड़ी मजबूत होती हैं। इसके बाद ही वो चल पाते हैं। 
लेकिन इस बच्चे को तो कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। उसने तुरंत ही अपना कमाल दिखाया और वॉक करने लगा। 
बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां से अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस बच्चे को 5 G बच्चा बताया। कैप्शन में लिखा था कि ऐसे बच्चे किसी चीज का वेट नहीं करते। कमेंट में लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये तो एक साल का होने से पहले ही कई कारनामे कर दिखाएगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि शायद इसकी मां ने प्रेग्नेंसी में काफी चिकन सूप पिया था।

160 कि.ग्रा. वजन की महिला बिस्तर से गिरी, टीम

160 कि.ग्रा. वजन की महिला बिस्तर से गिरी, टीम 

कविता गर्ग 
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को 160 किलोग्राम वजन की एक बीमार महिला अपने बिस्तर से नीचे गिर गई, जिसे उठाने के लिए परिवार के सदस्यों ने अग्निशमन विभाग की मदद मांगी। 
नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खराब स्वास्थ्य की वजह से चलने-फिरने में दिक्कत से जूझ रही 62 वर्षीय महिला वाघबिल इलाके में अपने फ्लैट में सुबह करीब आठ बजे दुर्घटनावश बिस्तर से गिर गई। 
ठाणे नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्य महिला को वापस बिस्तर पर लिटाने में नाकाम रहे। निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए अग्निशमन अधिकारियों से संपर्क किया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) का एक दल तुरंत फ्लैट पर पहुंचा, जिन्होंने महिला को उठाया और वापस बिस्तर पर लिटाया। अधिकारी ने कहा कि महिला को गिरने से किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। अधिकारी ने कहा कि आरडीएमसी कई तरह की आपात स्थितियों से निपटता है लेकिन यह एक असामान्य स्थिति थी।

नौसेना अधिकारी की सास से 2 लाख की धोखाधड़ी

नौसेना अधिकारी की सास से 2 लाख की धोखाधड़ी 

कविता गर्ग 
मुंबई। भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल रैंक के एक अधिकारी की 81 वर्षीय सास से करीब दो लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला को एक प्रमुख बैंक के नाम पर ‘रिवॉर्ड प्वाइंट’ को भुनाने का लालच दिया गया, जिसके बाद उनके साथ यह ठगी हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस संबंध में मंगलवार शाम को दक्षिण मुंबई स्थित कफ परेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीड़िता कोलाबा स्थित नौसेना अधिकारी आवासीय क्षेत्र (एनओएफआरए) में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती हैं। महिला के दामाद नौसेना में वाइस एडमिरल-रैंक अधिकारी हैं।
अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें तीन सितंबर की शाम को अपने मोबाइल फोन पर एक संदेश मिला, जिसमें उनसे तुरंत 5,899 रुपये के ‘रिवॉर्ड प्वाइंट’ को भुनाने के लिए कहा गया और कहा गया कि ऐसा करने का आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि संदेश में एक लिंक मौजूद था, जिसे खोलने को कहा गया था। 
अधिकारी ने बताया कि महिला ने अगले दिन लिंक पर क्लिक किया, जिससे वह बैंक के आधिकारिक पेज पर पहुंच गईं।
अधिकारी के मुताबिक, होम पेज पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्हें वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) विकल्प पर क्लिक करने को कहा गया। ऐसा करने के बाद, उनके मोबाइल फोन पर छह अंकों का एक ओटीपी आया, जिसे उन्होंने पोर्टल पर दर्ज कर दिया। उन्हें दो बार और ऐसा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह उन्होंने तीन बार ओटीपी डाल दिया।
उन्होंने बताया कि जब महिला ने बैंक के मोबाइल ऐप में देखा तो उन्होंने पाया कि उनके बैंक खाते से तीन लेनदेन में 89,798 रुपये, 89,813 रुपये और 19,858 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना अपने दामाद को दी, जिन्होंने उन्हें साइबर जालसाजी का शिकार होने की बात बताई। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने बैंक की एक शाखा से संपर्क किया, जहां से वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने गईं।
पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर धोखेबाजों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (रूप बदलकर धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लड़के को चिंगम की तरह चिपकी लड़की, गजब

लड़के को चिंगम की तरह चिपकी लड़की, गजब 

सरस्वती उपाध्याय 
क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान किसी दूसरे इंसान से ऐसे चिपक सकता है ? जैसे शरीर से चिंगम चिपक जाती है। सुनकर आप लोग हैरत में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है ?
लेकिन इन दिनों एक लड़के और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बात सही होती दिखाई दे रही है।
दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट @fantom.dance.inspirations पर कुछ वक्त पहले एक लड़के और लड़की का गजब स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़के से ज्यादा लड़की को देखकर हैरानी होगी, क्योंकि असली स्टंट तो वही करती दिख रही है। 
वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि लड़की ने खुद को रबर बैंड की तरह शख्स की कमर में गोल घुमाकर फंसा लिया है और शख्स उसे पकड़े हुए है।
लड़की को देखने से ऐसा लग रहा है कि वो कोई जिमनास्ट है।जिसने शरीर को पूरी तरह से मोड़ लिया है। वहीं उसके बाद उसने अपने पैरों को गले में फंसा लिया है जिससे वो नीचे ना गिरे। इस दौरान लड़के के दोनों हाथ बाहर हैं, यानी अपने ही दम पर लड़के की कमर से फंसी हुई है, उसे कमर पर रोखे रखने में लड़के का कोई हाथ नहीं है। उल्टा वो उस लड़की को अपनी कमर पर बांधने के बाद ब्रेक डांस करता दिख रहा है। वहीं वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन भी देखने वाले हैं। 
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- लड़की बेल्ट की तरह लड़के की कमर से फंसी हुई है। वहीं एक ने कहा कि लड़की बहुत गजब तरीके से अपने स्थान पर ही टिकी हुई है।

पत्नी को चांद पर जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया

पत्नी को चांद पर जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन के मौके पर चंद्रमा पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट में दिया। 10,000 रुपये में एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा करने वाले संजय महतो ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से शादी करने से पहले चांद लाने का वादा किया था। महतो ने कहा कि ऐसा उपहार खरीदने की प्रेरणा उन्हें भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद मिली। इससे उन्हें विश्वास हो गया कि अपनी पत्नी से किया गया वादा पूरा करने का उनका सपना साकार हो सकता है।
'रिपोर्ट' के अनुसार, महतो ने बताया, ''मैं और मेरी पत्नी के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहे और फिर पिछले अप्रैल में शादी हो गई। मैंने उससे चांद लाने का वादा किया था। मैं उस वादे पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन अब, हमारी शादी के बाद उसके पहले जन्मदिन पर, मैंने सोचा कि क्यों न उसे चंद्रमा पर एक प्लॉट उपहार में दिया जाए।'' अपने दोस्त की मदद से उन्होंने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी। पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। महतो ने कहा कि मैं उसके लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन लिया हूं। 
वहीं, जब यह पूछा गया कि उसी पैसे से वह अपनी पत्नी के लिए कुछ और चीज भी ले सकते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मैं ला सकता था। लेकिन चंद्रमा हम दोनों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। इसलिए, एक विवाहित जोड़े के रूप में उनके पहले जन्मदिन पर, मैं इससे बेहतर कुछ नहीं सोच सका।
बता दें कि पिछले महीने ही इसरो को तब बड़ी सफलता मिली जब उसने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाया। चांद पर पहुंचने वाला भारत अमेरिका, चीन, सोवियत संघ के बाद चौथा देश है, जबकि चांद के दक्षिणी छोर पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने चांद से इसरो कमांड सेंटर को कई अहम जानकारियां भेजी हैं। आने वाले समय में यह जानकारियां चंद्रमा की स्टडी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...