गुरुवार, 7 सितंबर 2023

पत्नी को चांद पर जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया

पत्नी को चांद पर जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन के मौके पर चंद्रमा पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट में दिया। 10,000 रुपये में एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा करने वाले संजय महतो ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से शादी करने से पहले चांद लाने का वादा किया था। महतो ने कहा कि ऐसा उपहार खरीदने की प्रेरणा उन्हें भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद मिली। इससे उन्हें विश्वास हो गया कि अपनी पत्नी से किया गया वादा पूरा करने का उनका सपना साकार हो सकता है।
'रिपोर्ट' के अनुसार, महतो ने बताया, ''मैं और मेरी पत्नी के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहे और फिर पिछले अप्रैल में शादी हो गई। मैंने उससे चांद लाने का वादा किया था। मैं उस वादे पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन अब, हमारी शादी के बाद उसके पहले जन्मदिन पर, मैंने सोचा कि क्यों न उसे चंद्रमा पर एक प्लॉट उपहार में दिया जाए।'' अपने दोस्त की मदद से उन्होंने लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी। पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। महतो ने कहा कि मैं उसके लिए चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन लिया हूं। 
वहीं, जब यह पूछा गया कि उसी पैसे से वह अपनी पत्नी के लिए कुछ और चीज भी ले सकते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, मैं ला सकता था। लेकिन चंद्रमा हम दोनों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। इसलिए, एक विवाहित जोड़े के रूप में उनके पहले जन्मदिन पर, मैं इससे बेहतर कुछ नहीं सोच सका।
बता दें कि पिछले महीने ही इसरो को तब बड़ी सफलता मिली जब उसने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाया। चांद पर पहुंचने वाला भारत अमेरिका, चीन, सोवियत संघ के बाद चौथा देश है, जबकि चांद के दक्षिणी छोर पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने चांद से इसरो कमांड सेंटर को कई अहम जानकारियां भेजी हैं। आने वाले समय में यह जानकारियां चंद्रमा की स्टडी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...