रविवार, 27 अगस्त 2023

इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट में 362 पदों को भर्ती

इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट में 362 पदों को भर्ती

अकाशुं उपाध्याय 
नई दिल्ली। इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन मेट भर्ती का नोटिफिकेशन 2023 जारी किया है। इन पदों को हेड क्वार्टर अंडमान और निकोबार कमांड रिक्रूटमेंट में भर्ती किया जाएगा। 362 पदों को भर्ती करेंगे। ऐसे में, जो अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए 26 अगस्त 2023 को सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू हो गया है। वहीं, इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2023 को शाम 5:00 तक है। ऑफिशियल वेबसाइट पर, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
डिटेल्सइंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023: 362 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 151 पद, ओबीसी के लिए 97 पद, एसडब्ल्यूएस के लिए 35 पद, अनुसूचित जाति के लिए 26 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद हैं। आवेदन शुल्क: अभ्यर्थियों को किसी भी वर्ग से आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।आयु सीमाइंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023 के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। 26 अगस्त 2023 को आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा से छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें: पहले सरकारी वेबसाइट पर जाएं।- फिर नौकरी लिंक पर क्लिक करें।- व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।अब यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएँ।- फिर फॉर्म भरकर सबमिट करें।- संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करें।- फिर आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रखें।
विभाग का नाम- Indian Navy
पद का नाम- Tradesman Mate
कुल पद - 362 Post
आवेदन की अंतिम तिथि- 25 सितंबर 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
कैटेगरी- Indian Navy Tradesman Vacancy 2023
भाषा- हिंदी
नौकरी स्थान- All India
विभागीय वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in

अवैध निर्माण पर आज सुनवाई करेगा एससी

अवैध निर्माण पर आज सुनवाई करेगा एससी

सुनील श्रीवास्तव  
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कृष्ण जन्मभूमि के पास कथित रूप से बने अवैध निर्माण को हटाने के लिए इसे ध्वस्त करने के अभियान से संबंधित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई सोमवार की वाद सूची के अनुसार याचिका पर न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ सुनवाई करेगी। 
यह मामला कृष्ण जन्मभूमि के पास की बस्तियां गिराए जाने से संबंधित है। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में 16 अगस्त को सुनवाई के दौरान रेलवे अधिकारियों के ध्वस्तीकरण अभियान पर 10 दिन के लिए रोक लगा थी। यह अभियान कथित रूप से अवैध निर्माण को हटाने के लिए चलाया गया था।
न्यायालय ने याचिकाकर्ता याकूब शाह की याचिका पर केंद्र और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद यह मामला 25 अगस्त को फिर शीर्ष अदालत में पहुंचा, लेकिन न्यायालय ने अंतरिम आदेश में उल्लिखित अवधि का का विस्तार करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने 16 अगस्त को शीर्ष अदालत को बताया था कि 100 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कवायद उस दिन की गई जब उत्तर प्रदेश की अदालतें बंद थीं।

कम उम्र की पर्वतारोही सानवी, एवरेस्ट फतह

कम उम्र की पर्वतारोही सानवी, एवरेस्ट फतह 

अमित शर्मा    
चंडीगढ़। जिस उम्र में अधिकांश बच्चे आलस के साथ इधर-उधर अपना समय बिताते हैं, उसमें आठ साल की सानवी सूद को ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पसंद है। पंजाब के रूपनगर जिले की सानवी माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर भारत का झंडा लहरा चुकी है।
सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि उसने यह उपलब्धि सात वर्ष की आयु में ही हासिल कर ली थी और वह ऐसा करने वाली देश की सबसे कम उम्र की लड़की है। सूद ने बताया कि सानवी ने पिछले वर्ष जुलाई में 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
उस समय वह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाली एशिया की सबसे कम उम्र की लड़की थी। सानवी की पहाड़ों पर चढ़ने की चाहत इस साल भी जारी रही। सानवी ने मई में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को (2,228 मीटर) पर चढ़ाई की थी और जुलाई में उसने रूस में माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर चढ़ाई की थी, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सानवी को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। युवा पर्वतारोही ने बताया कि ट्रैकिंग अभियान और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए उसके पिता ने उसे प्रेरित किया है।

छत से फिसलकर गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

छत से फिसलकर गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

गणेश साहू
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गैस कछार गांव में परिवार के साथ छत पर सो रहा एक युवक आधी रात को छत से गिर गया है। युवक के गिरने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को नहीं हुई। अधिक चोट लग जाने के बाद युवक बचाव के लिए रोता चिल्लाता रहा।
लेकिन परिवार के लोग नहीं जागे रोते चिल्लाते कराहते तड़प तड़प कर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद जब परिजन नींद से जागे तो युवक मौके पर मौजूद नहीं था। परिजन उसे खोजने लगे वह छत के नीचे पड़ा था। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने जब देखा तो युवक की मौत हो गई थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसने भी युवक की मौत की बात सुनी वह अचंभित रह गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गौस कछार निवासी गुंडा उम्र 34 वर्ष पुत्र मूलचंद्र शनिवार को खाना खा कर अपने परिवार व बच्चों को लेकर छत पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक रात लगभग 2.30 बजे बाथरूम करने के लिए वह उठ कर गया। तभी लाइट न होने के कारण अधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह छत से गिर गया काफी देर होने पर बच्चों ने उठ कर देखा कि वह जमीन पर नीचे पड़ा था शोर गुल सुन कर घर वाले मौके पर पहुंचे और देखे कि उसकी मौके पर मौत हो गई। घर में कोहराम की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पहुंच गए।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर थाना पुलिस ने पहुँच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गुंडा मजदूरी कर अपने परिवार व चारों बच्चों का भरण पोषण करता था, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शराब के नशे में शेर के बाड़े में कूदा शराबी

शराब के नशे में शेर के बाड़े में कूदा शराबी  

सरस्वती उपाध्याय 
शेर जंगल का राजा होता है। इसकी एक दहाड़ से ही अच्चे-अच्छे सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। मगर नशे के आगे शेर और उसकी दहाड़ भी किसी काम की नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद ये साफ हो जाएगा कि इंसान अगर नशे में है तो शेर भी उसे नहीं डरा सकता है। वीडियो भारत के किसी चिड़ियाघर का है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें नशे में धुत एक शख्स शेर के बाड़े में कूद जाता है। शख्स का शेर से सामना होने के बाद जो कुछ हुआ उसपर आपको यकीन नहीं होगा। नशे में धुत शख्स शेर के सामने पहले तो जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद जनाब उसके आगे आराम करने लगते हैं जैसे मानों वो शेर उनके सामने नहीं बल्कि टीवी पर दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि वहां मौजूद लोग उसे शख्स को बचने के लिए कई आईडिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ‘उसके आगे लेट जा।’ तो कोई कह रहा है कि ‘चिल्लाओ मत नहीं तो शेर उसे खा जाएगा।’ मगर नशे में होने की वजह से उस इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @CCTV IDIOTS नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10.6 मिलियन लोगों ने देखा है और 38 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
इसके बाद शेर ने भी उसे सीधा कर दिया। शेर ने उसे लात मारते हुए उठाया। शेर से लात खाने के बाद वो शख्स उठ गया। शख्स के उठने के बाद शेर ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। मगर नशे में धुत शख्स उल्टा शेर को ही इशारा करने लगा। वो शेर को ही वहां से जाने को कहने लगा मगर पूरी वीडियो में शेर उसके आगे पीछे घूमता दिख रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-314, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अगस्त 28, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 26 अगस्त 2023

आधुनिक भारत 'संपादकीय'

आधुनिक भारत     'संपादकीय'

साजिस - ए- शहर मे मुजरिम के सिवा कोई नहीं,
बस वही खतरे में है जिसकी खता कोई नही।
वक्त बदल गया साहब उपरोक्त पंक्तियों को जब किसी ने लिखा होगा, हालात तमाम सवालात के साथ गर्दिश का रहा होगा।आजादी के बाद भी सरहद की सीमा पर बसे गांवों में सुरक्षा के अभावों के चलते दहशत गर्दो के लिए महफूज स्थान बना हुआ था। आजादी के सत्तर साल तक कश्मीर हांफती रही। कश्मीर की वादियां कांपती रही, निरीह लोगों की हत्या देश के सामने समस्या बनी रही। मां भारती की जिस जगह आज आरती हो रही है, वहीं धरती आज से महज दस साल पहले कराहती थी‌। बेबस और बेजुबान हो चुके थे सेना के जवान। मुस्कराता था पूरा पाकीस्तान। सिकुड़ कर रह गया था भारत का सम्विधान। आजादी के समय चाटुकारिता में लिया गया निर्णय कितना घातक साबित हुआ? इसका उदाहरण कश्मीर के रहने वाले स्थाई निवासी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार से बड़ा क्या हो सकता है? आज भी देश द्रोही पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती जिन्दा देश की सार्वभौमता को ललकार रही है? जो 370 हटने के सवाल पर बवाल करती थी, कश्मीर में कोई तिरंगा फहराने वाला नहीं मिलेगा ? आज जब सारा कश्मीर अपनी बदलती तकदीर पर इतरा रहा है तब अलगाव वादियो का सर चकरा रहा है। कोई फांसी के फन्दे का इन्तजार कर रहा है तो कोई हिन्दुस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाकर कश्मीर के कशीदे पढ़ रहा है! कल तक जहां देशभक्त अपना रक्त हर दिन बहा रहे थे, वहां आज आतंकवादियों के सीने छलनी किए जा रहे हैं। जो फौज बेबस थी आज ललकार रही है। कल तक मुस्कराने वाला पाक आज थर्रा रहा है। भारत का नाम सुन कर घबरा रहा है।आजादी के सत्तर‌ साल‌ तक लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराने के सवाल पर‌‌ लोग हलाल‌ होते रहे! मगर आज हालात बदल गया है। जिधर देखिए वन्दे मातरम की धुन पर लोग थिरक रहे हैं। तिरंगा हर घर की शान बनकर आसमानी उड़ान पर है। हर कश्मीरी नाज कर रहा है हिन्दुस्तान पर। दुनियां के फलक पर चमक बिखेरता हिन्दुस्तान पाकिस्तान के झन्डा पर लगने वाले चांद पर ही तिरंगा फहरा दिया। अपनी ताकत का लोहा दुनिया को मनवा लिया। कभी कश्मीर‌ को आजाद कराने का सपना देखने वाला भारत चांद पर भी अपना कब्जा जमा लिया।उसके सीने पर रोबर अपना निशान बना रहा है जो सदियों तक कायम रहेगा। हर कोई कहेगा मोदी का भारत जिन्दाबाद। आज यह सच साबित होता दिख रहा है मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है! बात सोलह आने सच की तरफ इशारा कर रही है। मेरी कलम न किसी की गुलाम है न किसी के साथ साझेदार है, जो सच देखेगी वहीं लिखेगी। वैश्विक पटल पर भारत की ताकत अभी चढान पर है। दुनियां की नजर केवल हिन्दुस्तान पर है। भारत वंशी अमेरिका सहित तमाम देशों मे अपनी परम्परा अपनी संस्कृतियों का खुल्लम खुल्ला हल्ला मचाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अपनी सनातन संस्कृति अपनी पहचान विश्वगुरु होने का पुख्ता निशान छोड़ रहे हैं। जिस देश की सत्ता के अधीन सैकड़ों साल भारत बेहाल रहा उसी देश का प्रधान मन्त्री बनकर भारत का लाल ब्रिटेन में कमाल कर रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी सनातनी धमक होने लगी है। भारतवंशी नौजवान अमेरिका की सियासत का चमकता सितारा बनकर कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।
बदल गया पूरी तरह से हिन्दुस्तान, देखिए वक्त अभी क्या‌-क्या नजारा पेश करता है, भारत को कैसा देश करता है ?
जगदीश सिह  

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...