रविवार, 27 अगस्त 2023

कम उम्र की पर्वतारोही सानवी, एवरेस्ट फतह

कम उम्र की पर्वतारोही सानवी, एवरेस्ट फतह 

अमित शर्मा    
चंडीगढ़। जिस उम्र में अधिकांश बच्चे आलस के साथ इधर-उधर अपना समय बिताते हैं, उसमें आठ साल की सानवी सूद को ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पसंद है। पंजाब के रूपनगर जिले की सानवी माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर भारत का झंडा लहरा चुकी है।
सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि उसने यह उपलब्धि सात वर्ष की आयु में ही हासिल कर ली थी और वह ऐसा करने वाली देश की सबसे कम उम्र की लड़की है। सूद ने बताया कि सानवी ने पिछले वर्ष जुलाई में 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
उस समय वह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाली एशिया की सबसे कम उम्र की लड़की थी। सानवी की पहाड़ों पर चढ़ने की चाहत इस साल भी जारी रही। सानवी ने मई में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को (2,228 मीटर) पर चढ़ाई की थी और जुलाई में उसने रूस में माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर चढ़ाई की थी, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सानवी को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। युवा पर्वतारोही ने बताया कि ट्रैकिंग अभियान और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए उसके पिता ने उसे प्रेरित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...