शनिवार, 26 अगस्त 2023

आधुनिक भारत 'संपादकीय'

आधुनिक भारत     'संपादकीय'

साजिस - ए- शहर मे मुजरिम के सिवा कोई नहीं,
बस वही खतरे में है जिसकी खता कोई नही।
वक्त बदल गया साहब उपरोक्त पंक्तियों को जब किसी ने लिखा होगा, हालात तमाम सवालात के साथ गर्दिश का रहा होगा।आजादी के बाद भी सरहद की सीमा पर बसे गांवों में सुरक्षा के अभावों के चलते दहशत गर्दो के लिए महफूज स्थान बना हुआ था। आजादी के सत्तर साल तक कश्मीर हांफती रही। कश्मीर की वादियां कांपती रही, निरीह लोगों की हत्या देश के सामने समस्या बनी रही। मां भारती की जिस जगह आज आरती हो रही है, वहीं धरती आज से महज दस साल पहले कराहती थी‌। बेबस और बेजुबान हो चुके थे सेना के जवान। मुस्कराता था पूरा पाकीस्तान। सिकुड़ कर रह गया था भारत का सम्विधान। आजादी के समय चाटुकारिता में लिया गया निर्णय कितना घातक साबित हुआ? इसका उदाहरण कश्मीर के रहने वाले स्थाई निवासी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार से बड़ा क्या हो सकता है? आज भी देश द्रोही पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती जिन्दा देश की सार्वभौमता को ललकार रही है? जो 370 हटने के सवाल पर बवाल करती थी, कश्मीर में कोई तिरंगा फहराने वाला नहीं मिलेगा ? आज जब सारा कश्मीर अपनी बदलती तकदीर पर इतरा रहा है तब अलगाव वादियो का सर चकरा रहा है। कोई फांसी के फन्दे का इन्तजार कर रहा है तो कोई हिन्दुस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाकर कश्मीर के कशीदे पढ़ रहा है! कल तक जहां देशभक्त अपना रक्त हर दिन बहा रहे थे, वहां आज आतंकवादियों के सीने छलनी किए जा रहे हैं। जो फौज बेबस थी आज ललकार रही है। कल तक मुस्कराने वाला पाक आज थर्रा रहा है। भारत का नाम सुन कर घबरा रहा है।आजादी के सत्तर‌ साल‌ तक लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराने के सवाल पर‌‌ लोग हलाल‌ होते रहे! मगर आज हालात बदल गया है। जिधर देखिए वन्दे मातरम की धुन पर लोग थिरक रहे हैं। तिरंगा हर घर की शान बनकर आसमानी उड़ान पर है। हर कश्मीरी नाज कर रहा है हिन्दुस्तान पर। दुनियां के फलक पर चमक बिखेरता हिन्दुस्तान पाकिस्तान के झन्डा पर लगने वाले चांद पर ही तिरंगा फहरा दिया। अपनी ताकत का लोहा दुनिया को मनवा लिया। कभी कश्मीर‌ को आजाद कराने का सपना देखने वाला भारत चांद पर भी अपना कब्जा जमा लिया।उसके सीने पर रोबर अपना निशान बना रहा है जो सदियों तक कायम रहेगा। हर कोई कहेगा मोदी का भारत जिन्दाबाद। आज यह सच साबित होता दिख रहा है मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है! बात सोलह आने सच की तरफ इशारा कर रही है। मेरी कलम न किसी की गुलाम है न किसी के साथ साझेदार है, जो सच देखेगी वहीं लिखेगी। वैश्विक पटल पर भारत की ताकत अभी चढान पर है। दुनियां की नजर केवल हिन्दुस्तान पर है। भारत वंशी अमेरिका सहित तमाम देशों मे अपनी परम्परा अपनी संस्कृतियों का खुल्लम खुल्ला हल्ला मचाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अपनी सनातन संस्कृति अपनी पहचान विश्वगुरु होने का पुख्ता निशान छोड़ रहे हैं। जिस देश की सत्ता के अधीन सैकड़ों साल भारत बेहाल रहा उसी देश का प्रधान मन्त्री बनकर भारत का लाल ब्रिटेन में कमाल कर रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी सनातनी धमक होने लगी है। भारतवंशी नौजवान अमेरिका की सियासत का चमकता सितारा बनकर कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।
बदल गया पूरी तरह से हिन्दुस्तान, देखिए वक्त अभी क्या‌-क्या नजारा पेश करता है, भारत को कैसा देश करता है ?
जगदीश सिह  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...