सोमवार, 10 जुलाई 2023

जैन आचार्य की हत्या से जैन समाज में रोष

जैन आचार्य की हत्या से जैन समाज में रोष 

नीरज जैन 

बेंगलुरु।कर्नाटक में दिगम्बर जैन आचार्य श्री 108 काम कुमार नन्दी जी महामुनिराज की क्रूरता एवं बर्बरता पूर्वक जघन्य हत्या कर दी गयी। जिससे भारतवर्ष की समस्त जैन समाज (सभी सम्प्रदाय सम्मिलत) में भारी रोष व्याप्त हो गया।

कर्नाटक के 'वरूर' स्थित "नवग्रह तीर्थ" पर विराजमान

दिगम्बर जैनाचार्य श्री 108 गुणधर नंदी जी महामुनिराज ने कर्नाटक में सभी जैन साधुओं को हमेशा के लिए सुरक्षा दिए जाने की लिखित गारंटी देने तक आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने अन्न-जल का पूर्ण त्याग कर दिया है।

भारत गणराज्य के कर्नाटक प्रान्त के बेलगाम जिलान्तर्गत बसदी हिरेकोडी गांव स्थित "नंदीपर्वत जैन आश्रम में दिगम्बर जैनाचार्य श्री 108 कामकुमार नन्दी जी महामुनिराज 15 वर्षो  से परोपकार एवं आत्मकल्याण हेतु साधनारत थे।

प्राप्त समाचार के अनुसार एक मुस्लिम व्यक्ति उनसे आर्थिक सहायता मांगने आया। आचार्य श्री ने परोपकार करते हुए उसे 6 लाख ₹ की आर्थिक सहायता आश्रम से उपलब्ध करा दी। कई वर्ष बीतने के बाद आश्रम के संचालको एवं आचार्य श्री ने उसे आश्रम का पैसा लौटाने के लिए कहा। उस मुस्लिम व्यक्ति ने आश्रम में रात्रि के समय सन्नाटा रहने का फायदा उठाकर 5 जुलाई 2023 की रात को वहाँ के माली को साथ मिलाकर आचार्य श्री को बिजली के करेंट से घोर यातनाएं देकर वीभत्स हत्या कर दी। उन पिशाचों को इससे सन्तुष्टि नही हुई और वीभत्स्य कृत करके शरीर के 9 टुकड़ों में काट डाला तथा एक बोरी में भरकर पास के काफी गहरे बोरवेल में डाल दिया।

6 जुलाई 2023 को जब जैन श्रद्धालु आश्रम स्थित जैन मंदिर में वंदना के लिए पहुँचे। वहाँ जैन मुनिराज को न पाने से हड़कम्प मच गया। यह खबर आग की तरह चारों ओर फैल गयी।जैन श्रद्धालुओं ने चिक्कोड़ी पुलिस थाने में जैन मुनि के लापता होने सूचना दी।जब यह खबर कर्नाटक के वरूर स्थित दिगम्बर जैनआचार्य गुणधरनन्दी के पास पहुँची। उन्होंने ततपरता से केंद्र व प्रान्त के मंत्रियों एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता की।

पलिस ने हरकत में आने के बाद सन्देहास्पद माली सहित दो व्यक्तियो से कड़ी पूछताछ के बाद जैन महामुनिराज कामकुमार नंदी की हत्या का  पर्दाफाश कर दिया। इतना ही नही काफी गहरे बोरवेल से शरीर के सभी नौ टुकड़े बरामद कर लिए। कर्नाटक में समस्त जैन साधुओं को हमेशा के लिए प्रवास एवं पैदल विहार के दौरान पूर्ण सुरक्षा किये जाने की लिखित गारेंटी दिए जाने तक कर्नाटक के वरूर स्थित "नवग्रह तीर्थ" पर विराजमान दिगम्बर जैन आचार्य गुणधर नन्दी महामुनिराज ने अन्न-जल का त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

बरसात से हुई मौतों पर खेद व्यक्त किया: कांग्रेस

बरसात से हुई मौतों पर खेद व्यक्त किया: कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारी बारिश के कारण लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खडगे ने कहा “उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई। राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ये कार्य कर रहीं हैं। पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा “हमने सभी कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे सहायता में अपना योगदान दें। केंद्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर्स फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इस मुश्किल समय में हम प्रभावित लोगों के साथ है।”

गांधी ने कहा “भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकसंतप्त सभी परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।”

आज हर की पौड़ी से कांवड़ उठाएंगे केंद्रीय मंत्री

आज हर की पौड़ी से कांवड़ उठाएंगे केंद्रीय मंत्री

तस्लीम बेनकाब

मुज़फ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में जनपद में सुख समृद्धि और समान नागरिक संहिता के समर्थन में एक कावड़ देश के नाम लेने के लिए जनपद से हरिद्वार के लिए हुई रवाना ,कावड़ यात्रा में भाजपा नेता राजू अहलावत,विवेक बालियान,कॉपरेटिव चेयरमैन ठाकुर रामनाथ ,डॉक्टर नवीन,जिला पंचायत सदस्य डॉ विपिन त्यागी जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान,सत्यप्रकाश रेशू, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, शाहपुर मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य डा विपिन, चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर  विजित त्यागी, मोनू प्रधान,प्रिंस त्यागी, सोनू त्यागी डबल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद, आज केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान हर की पौड़ी से उठाएंगे कावड़।

महिलाओं की छाती नापने के फैसले पर विवाद

महिलाओं की छाती नापने के फैसले पर विवाद

अमित शर्मा  

चंडीगढ़। तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा पास कर चुके 12 कैटेगरी के अभ्यर्थियों का 12 जुलाई से शारीरिक माप परीक्षण शुरू होगा। वन विभाग में फोरेस्ट रेंजर, डिप्टी फोरेस्ट रेंजर और फोरेस्टर के पदों के लिए महिलाओं के शारीरिक माप परीक्षण में छाती नापने के फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला  

संदीप मिश्रा  

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ये तबादले किए गए है। सीएम योगी के शहर गोरखपुर के कमिश्नर का भी तबादला हो गया है। इसके साथ ही एटा और फतेहपुर के पुलिस कप्तान बदल गए हैं।पांच आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। ऋतु माहेश्वरी से ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। वह नोएडा की सीईओ बनी रहेंगी। गोरखपुर मंडलायुक्त रविकुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा का सीईओ बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आईएएस अनिल ढींगरा एमडी जल निगम गोरखपुर के नए मंडलायुक्त होंगे। फिलहाल, गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद उनके पास स्थाई तैनाती होने तक बना रहेगा। रंजन कुमार को सचिव नगर विकास विभाग से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। रवींद्र को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से सचिव नगर विकास विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

दो जिलों के कप्तान बदले

फतेहपुर के एसपी आईपीएस राजेश कुमार सिंह को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

यातायात पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली: यूपी

यातायात पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली: यूपी

तस्लीम बेनक़ाब

मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर कावड़ मेला यात्रा में दिनरात कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए काम कर रहीं हैं। यातायात प्रभारी उम्मेद सिंह के साथ उनकी  यातायात पुलिस टीम जी जान से जुटी हुई हैं और धूप हो या बरसात में भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए बेहतर कार्यप्रणाली का उदाहरण पेश कर रही है।उल्लेखनीय है कि यातायात प्रभारी बनाए जाने के बाद से उम्मेद सिंह ने यातायात पुलिस को मुस्तैद बनाने के लिए कहीं कोई कसर नही छोडी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन एंव उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस अपने दायित्व को बखूबी अंजाम दे रही है। कावड़ मेला यात्रा में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ बनाए गए रुट पर बेहतर ढंग से काम कर रही है। यातायात प्रभारी उम्मेद सिंह सुचारू व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस जनों का मनोबल बढाते हुए खुद भी दिन रात एक किये हुए हैं तथा बेगानों को भी अपना बनाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रही यातायात पुलिस।

कांवड़ियों की भीड़ से यातायात हुआ बाधित

कांवड़ियों की भीड़ से यातायात हुआ बाधित   

सत्येंद्र पंवार  

मेरठ। कांवड़ियों की आमद ज्यादा होने के बाद सोमवार की दोपहर से दिल्ली-देहरादून हाईवे को वनवे कर दिया गया है, जिसकी वजह से हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लगने से लोग परेशान हो गए। अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम को खुलवाने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार बड़ी संख्या में हाईवे पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है, जिसकी वजह से पुलिस ने दोपहर 12रू00 से दिल्ली देहरादून हाईवे को वनवे कर दिया गया है। वनवे करने के बाद पुलिस कोई व्यवस्था नहीं बना पाई है, जिसकी वजह से हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। बागपत फ्लाईओवर से लेकर आरएएफ कट तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर के वाहन एक ही लाइन पर आने की वजह से फंस गए। उस समय पुलिस मुस्तैद नहीं की गई थी।

एसपी सिटी समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। इसके अलावा भी हाईवे पर रोहटा फ्लाईओवर के समीप भी जाम लगा गया था। एसपी सिटी ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि यातायात को सही चलाया जा सके। जाम लगने की वजह हाईवे पर बने कट पर सही व्यवस्था नहीं की गई हैं। जाम की वजह से वाहन इधर-उधर से निकल रहे थे।

मेरठ से दिल्ली जाने के लिए हल्के वाहनों पर कोई रोक नहीं है। हापुड़ रोड और दिल्ली एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा सकते हैं। उनके लिए सभी रास्ते फिलहाल खुले हुए हैं। शहर के अंदर भी अभी यातायात व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि मेरठ के लोगों को दिल्ली जाने में अभी कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर लगी ड्यूटी की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गंगनहर की पटरी की व्यवस्था भी देखी जा रही है, क्योंकि गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को वहां मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...