सोमवार, 10 जुलाई 2023

बरसात से हुई मौतों पर खेद व्यक्त किया: कांग्रेस

बरसात से हुई मौतों पर खेद व्यक्त किया: कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारी बारिश के कारण लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खडगे ने कहा “उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई। राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ये कार्य कर रहीं हैं। पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा “हमने सभी कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे सहायता में अपना योगदान दें। केंद्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर्स फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इस मुश्किल समय में हम प्रभावित लोगों के साथ है।”

गांधी ने कहा “भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकसंतप्त सभी परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...