गुरुवार, 6 जुलाई 2023

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत   

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत   

बृजेश केसरवानी  

प्रयागराज। बारिश के दौरान बुधवार को वज्रपात होने से चार जिंदगियां काल कवलित हो गईं। प्रयागराज में तीन तो कौशांबी की एक की जान चली गई। इससे इनके परिवारों में कोहराम मच गया। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पीड़ित परिवारों को चार.चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

प्रयागराज के जसरा के तातारगंज निवासी किसान नवल सिंह 50 वर्ष बुधवार शाम अपने खेत में नाली बना रहे थे। तभी आकाश में बिजली कड़की और वज्रपात हो जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। परिवार के लोग भी आ गए। उन्हें फौरन जसरा के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नवल के पिता अनंत बहादुर सिंह लगभग 25 वर्षों तक गांव के प्रधान रहे। दूसरी ओर हंडिया के अराव बनकट गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात से श्रमिक रामजी 65 वर्ष की मौत हो गई। वह पशुओं को चार दे रहे थे तभी उन पर वज्रपात हो गया। उन्हें तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से पत्नी शांति का रो.रो कर बुरा हाल हो गया था। हंडिया के ही भूई गांव में काजल 12 वर्ष पुत्री अनमोल की भी वज्रपात से मौत हो गई।

कौशांबी के पिपरी क्षेत्र में बूंदा गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ भुवर का 12 वर्षीय बेटा अंकज बुधवार को बकरी चराने के लिए बंद पड़े सार्वजनिक नलकूप की तरफ गया हुआ था। शाम पांच बजे वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई। प्रयागराज के एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार के खाते में गुरुवार को चार.चार लाख रुपये मुआवजा राशि भेज दी जाएगी।

घर के बाहर सोए हुए बूढ़े किसान की हत्या

घर के बाहर सोए हुए बूढ़े किसान की हत्या

मोहम्मद कुमेल

इटावा। घर के बाहर सो रहे वृद्ध किसान की हत्या से इलाके में हडकंप मच गया। मामला इटावा जिले के सैफई का है, जहाँ एक वृद्ध किसान अपने घर के बाहर सो राह था तभी सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। किसान के परिजन जब सुबह उठे तो देखा कि शव पड़ा हुआ है।  शव देखते ही हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह (60) पुत्र राजाराम बुधवार रात घर के बाहर बने चबूतरे शेड के अंदर सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने साहब सिंह के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। इससे वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार की सुबह लगा। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

मणिपुर: गोली मारकर एक महिला की हत्या

मणिपुर: गोली मारकर एक महिला की हत्या

ओमप्रकाश चौबे  

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक विद्यालय के बाहर बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि लाम्फेल थानाक्षेत्र के क्वाकीथेल मायाइ्र कोइबी में यह महिला किसी काम से विद्यालय गयी थी लेकिन वह किसी विद्यालय से जुड़ी नहीं थी। यह घटना पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के वास्ते विद्यालय खुलने के बाद हुई है।

हिंसा के कारण दो महीने से विद्यालय बंद थे। इस हत्या के बाद एक जनजातीय संगठन ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इंडिजिनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) नामक संगठन ने इस महिला की पहचान मानसिक रूप से बीमार डोन्नगैहचिंग नामक महिला के रूप में की है, जो स्थानीय लोगों से मिली भीख पर गुजर-बसर करती थी।

आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम एक बार फिर केंद्र सरकार से इस अक्षम सरकार को सत्ता से बाहर करने तथा तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील करते हैं।’’ राज्य में पिछले दो महीने में हुई हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा 3000 से अधिक घायल हुए हैं।

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नृशंस हत्या 

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नृशंस हत्या 

श्रीराम मौर्य 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की कुशल रणनीति एवं मैनुअल पुलिसिंग बन रही है ईनामी अपराधियों का काल। अब अपनी लिस्ट में से 39 वें इनामी को भेजा सलाखों के पीछे। पकड़े गए आरोपी ने नाबालिक से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी, पकड़ा गया उक्त फरार इनामी, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दिए थे दुष्कर्मी-हत्यारे के गिरफ्तारी के आदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वर्श 2007 में थाना लक्सर में अभियुक्त विनोद कुमार के विरूद्ध एक अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 171/2007 धारा 302/376/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा टांडा भागमल के जंगल में घास काटने गयी 08 की नाबालिक बच्ची के साथ दुश्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी, जिसमें अभियुक्त को तत्कालीन थाना लक्सर पुलिस द्वारा गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया। दौराने विचारण अभियुक्त विनोद कुमार माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त कर माननीय न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु उपस्थित नहीं हुआ और अपने गांव भागमल से अपना मकान सामान आदि बेचकर कही भाग गया।

वर्ष 2014 से अभियुक्त विनोद कुमार की तलाश की गई लेकिन अभियुक्त का कहीं पता नहीं चल सका लिहाजा हाई कोर्ट उत्तराखण्ड द्वारा अभियुक्त विनोद के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट निकालकर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड निर्देषित किया कि अभियुक्त विनोद कुमार को गिरप्तार कर दिनांकः 04.09.2023 तक माननीय न्यायालय में हाजिर करेे। इस प्रकार से इस अभियुक्त की गिरप्तारी पुलिस के लिये चुनौती बन गया थी, जिसमें अभियुक्त का कोई ठिकाना तक मालूम नहीं था और न ही अभियुक्त का कोई परिजन वर्तमान में गांव में रह रहा था। ऐसे में इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ को निर्देशित किया गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार 05 सदस्यीय टीम का गठन कर 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुश अग्रवाल द्वारा आगे बताया कि अभियुक्त के बारे में आखिरी सूचना वर्श 2015 को गांव में होने की प्राप्त हुई थी, उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने गांव से अपना मकान और सारा सामान बेचकर चला गया था तो ऐसे में उसके बारे में किसी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स से जानकारी मिलना संभव नहीं था। इस पर विचार करने के पष्चात अभियुक्त विनोद की गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई, जिसमें सिर्फ मैनुवल पुलिसिंग पर ही फोकस किया गया। इसके लिये एसटीएफ के दो कर्मचारियों को विगत 01 माह से अभियुक्त के आने-जाने-रहने के सभी सम्भावित स्थानों पर पतारसी सुरागरसी के लिये लगाया गया।

इन दोनों कर्मचारियों द्वारा दिन रात मेहनत करने के पश्चात पता लगाया कि अभियुक्त विनोद कुमार वर्तमान में बिजनौर के टांण्डा शाहुवाला गांव में आम बाग का ठेका लेकर काम कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम को उपरोक्त पते पर भेज कर दबिश दी जहां से अधिक विनोद कुमार को कल देर रात गिरफ्तार कर थाना लक्सर में लाकर दाखिल कर दिया गया है। अभियुक्त की पतारसी में कांस्टेबल रवि पंत की विशेष भूमिका रही है। गिरफ़्तार अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार।

सीएम ने पीड़ित आदिवासी के पैर धोएं: लज्जा 

सीएम ने पीड़ित आदिवासी के पैर धोएं: लज्जा 

इकबाल अंसारी  

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना ने मानवता को शर्मसार किया और इस निंदनीय घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है।

पीड़ित आदिवासी दशमत और उसका परिवार आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुँचा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित आदिवासी युवक का हाथ पकड़कर अंदर लेकर गए और उसको स-सम्मान बिठाकर उसके पैर धोए, आरती उतारी, तिलक लगाया एवं शाल ओढ़ाकर उसका सम्मान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित आदिवासी युवक दशमत से कहा, मेरा मन बहुत द्रवित है, इस घटना से में बहुत आहात हूँ, में आपसे माफी माँगता हूँ।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से उसके कामकाज के बारे में पूछा। तुम क्या काम करते हो, मध्यप्रदेश सरकार की कौनसी योजना का लाभ आपको मिल रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्या आपको मिला, लाड़ली बहना योजना का लाभ आपके घर की महिलाओं को मिला। उल्लेखनीय है की आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर उस पे रासुका लगा दिया गया है और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है एवं प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर उसका मकान ढहा दिया है।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य की प्राप्ति की समीक्षा की   

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य की प्राप्ति की समीक्षा की   

श्रीराम मौर्य  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं 2020 से पूर्व की लंबित हैं, तो इनका पूरा ब्यौरा दिया जाए।

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं, ऑनलाईन मार्केटिंग की भी समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। उत्तराखण्ड के जिन उत्पादों की अधिक मांग है, उनकी पूर्ति के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठकों में जो निर्णय लिये जा रहे हैं, अगली बैठक में सबसे पहले उन निर्णय के क्रियान्वयन में की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये गांवों में जो भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं, उसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले। जिन योजनाओं में भारत सरकार के स्तर से सामग्री अंश के भुगतान में किसी कारण विलम्ब होने की स्थिति में रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की जाए।

पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पचायतों को ओडीएफ प्लस करने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाए। गावों में सोलर लाईट को बढ़ावा दिया जाए। कम्प्यूटर विहीन ग्राम पंचायतों में कम्यूटरीकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 150 लाख मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर एवं जल संरक्षण व संवर्द्धन की दिशा में अच्छा कार्य हो रहा है। मनरेगा, दीनदयाल अन्तयोदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर में वित्तीय प्रगति गत वर्ष की तुलना में क्रमशः 44, 59 एवं 42 प्रतिशत अधिक रही। ग्रामीण विकास के माध्यम से आर्थिकी को दुगुना करने के लिए मनरेगा के तहत विभिन्न रेखीय विभागों के कनवर्जेन्स की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। दीनदयाल अन्तयोदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन वैल्यू चैन आधारित विपणन सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जा रहा है। 2025 तक सवा लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 40 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं।

बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, नितेश झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव आनंद स्वरूप, नितिका खण्डेलवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-264, (वर्ष-06)   पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, जुलाई 7, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:18, सूर्यास्त: 07:13। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...