गुरुवार, 6 जुलाई 2023

मणिपुर: गोली मारकर एक महिला की हत्या

मणिपुर: गोली मारकर एक महिला की हत्या

ओमप्रकाश चौबे  

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक विद्यालय के बाहर बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि लाम्फेल थानाक्षेत्र के क्वाकीथेल मायाइ्र कोइबी में यह महिला किसी काम से विद्यालय गयी थी लेकिन वह किसी विद्यालय से जुड़ी नहीं थी। यह घटना पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के वास्ते विद्यालय खुलने के बाद हुई है।

हिंसा के कारण दो महीने से विद्यालय बंद थे। इस हत्या के बाद एक जनजातीय संगठन ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इंडिजिनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) नामक संगठन ने इस महिला की पहचान मानसिक रूप से बीमार डोन्नगैहचिंग नामक महिला के रूप में की है, जो स्थानीय लोगों से मिली भीख पर गुजर-बसर करती थी।

आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम एक बार फिर केंद्र सरकार से इस अक्षम सरकार को सत्ता से बाहर करने तथा तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील करते हैं।’’ राज्य में पिछले दो महीने में हुई हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा 3000 से अधिक घायल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...