शनिवार, 24 जून 2023

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई का चुनाव संपन्न

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई का चुनाव संपन्न

कौशाम्बी। ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई कौशांबी का चुनाव शनिवार को मंझनपुर में संपन्न हो गया। सर्वसम्मति से संरक्षक अनीस अहमद, अध्यक्ष दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, महामंत्री हिमांशु राव, संयुक्त मंत्री अमित राज सिंह सोनी, संगठन मंत्री काजी आफताब अहमद, कोषा अध्यक्ष दिलीप सिंह, ऑडिटर वीरेंद्र प्रताप यादव और कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार शर्मा हाफिज अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

शशिभूषण सिंह 

कौशाम्बी: 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन 

कौशाम्बी: 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन 


थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का किया गया आयोजन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना रामपुर कारखाना व महुआडीह में सुनी गई समस्याएं

ऋषिकेश दूबे

देवरिया। शनिवार को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी देवरिया श्री अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना रामपुर कारखाना में जनसमस्याओं को सुना गया, जिसके क्रम में थाना रामपुर कारखाना पर कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 219 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 49 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी देवरिया श्री अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना महुआडीह में भवन निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिए गए।

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत 

हरिओम उपाध्याय   

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश (यूपी) के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में बारिश और आकाशीय बिजली के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सिंदुरिया गांव के और दो प्रीत नगर के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने करंट से झुलसे लोगों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, वहां दो लोगों का इलाज चल रहा है।

गुरुवार को करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आवाज के साथ कई आकाशीय बिजली जमीन पर गिरी, जिससे चार लोगों की जान चली गई। जिनकी मौत हुई है, वे सभी चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के रहने वाले थे और चोपन नगर पंचायत के प्रीत नगर के रहने वाले थे और अपने घर के बाहर थे। अचानक हुई बारिश और आकाशीय बिजली से बचने के लिए तीन लोग झोपड़ी में छिप गए। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और झोपड़ी में छिपे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। एक और मौत सिंदुरिया गांव में हुई, जहां एक बच्चा बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपा हुआ था, उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।


इन लोगो की हुई मौत...

1. 14 वर्षीय उमेश, पुत्र भुलेश, निवासी सिन्दुरिया

2. 60 वर्षीय अलगू, पिता स्वर्गीय जंगी, सिन्दुरिया चोपन निवासी हैं।

3. कृष्ण गोपाल सिंह, उम्र 58 वर्ष, पिता का नाम एसके सिंह, निवासी प्रीत नगर चोपन।

4. 25 वर्षीय गोलू उर्फ ​​चंदन पुत्र छोटू निवासी प्रीत नगर,

आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल।

1. राजू तिवारी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व.सीताराम तिवारी निवासी महलपुर थाना जुगैल।

2. 40 वर्षीय आत्मा तिवारी पुत्र मुराहू तिवारी निवासी महलपुर थाना जुगैल का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

एसडीएम ने उचित मुआवजे की बात कही...

मौके पर पहुंचे ओबरा एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में बारिश से बचने के लिए कुछ लोग झोपड़ी में छुपे थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना प्रीत नगर में हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। इन सभी लोगों का पोस्टमार्टम कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

नदी-नालों में उफान, पहाड़िया टूट कर गिरी 

नदी-नालों में उफान, पहाड़िया टूट कर गिरी 

पंकज कपूर  

शिमला। हिमाचल में मौसम काफी खराब हो रखा है। राजधानी शिमला सहित अन्य तमाम हिस्से भारी बारिश से जलमग्न हैं। नदी-नालों में उफान है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि, वे सावधानी बरतते हुए नदी-नालों से हर हाल में दूरी बनाकर रखें। नदी-नालों के पास से गुजरने में परहेज करें।  

बता दें कि, बारिश से आए नदी-नालों में उफान के सैलाब और मलबे के चलते कई रास्ते क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रहीं हैं। पहाड़ियां टूटकर सड़कों पर आ गईं हैं। पहाड़ियों का मलबा सड़कों पर बिखरा हुआ है। यहां तक कि, बारिश से कालका-शिमला रेल ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रक बाधित होने से रुट पर टॉय ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है।  बहराल, बारिश के चलते यहां लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

शिमला में लैंडस्लाइड ये रुट बंद

हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, शिमला संजौली लक्कड़ बाजार बस स्टॉप के पास भू स्खलन होने के कारण पहाड़ी का आधिकांश हिस्सा (मलबा) रोड पर आ गया है जिस कारण यातायात व्यवस्था दोनों तरफ बंद हो गई है। सभी लोग शिमला से संजौली आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी कि, लोग छोटा शिमला या ढली बाई पास, भटाकुफ्फर रोड का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को भू स्खलन के बारे में सूचित कर दिया गया है। रोड को बहुत जल्दी खुलवा दिया जायेगा। सभी सावधानी से अपने वाहनों को चलाएं।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, हिमाचल में मौसम अभी सही नहीं होने वाला है। मौसम विज्ञान ने आगे को मौसम को लेकर भी भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया है। अगले करीब तीन दिनों तक हिमाचल के शिमला सहित कई हिस्सों में मौसन बिगड़ा रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को रात भर भारी बारिश की संभावना है।

5 लोगों की हत्या कर खुदकुशी कर लीं 

5 लोगों की हत्या कर खुदकुशी कर लीं 

संदीप मिश्र  

मैनपुरी। यूपी जिले में एक व्यक्ति द्वारा घर में सो रहे पांच व्यक्तियों की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।इस संबंध में बताया जा रहा है कि किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुरा के रहने वाले शिव वीर सिंह के भाई की बारात इटावा से लौट कर आई थी। रात में खाना खाने के बाद शिववीर ने अपने सगे भाई भूलन, सोनू उसकी पत्नी अपने बहनोई और दोस्त की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। आरोपी ने अपनी पत्नी और मामी पर भी वार किया था उनको भी चोटें लगी है।

हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हारी हुई सीटों पर कांग्रेस का मंथन प्रारंभ 

हारी हुई सीटों पर कांग्रेस का मंथन प्रारंभ 

दुष्यंत टीकम  

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी मिशन 2023 की तैयारी में जुट चुकी है। पार्टी इस बार उन सीटों पर फोकस कर रही है जहां पिछली बार विधानसभा चुनाव में हार मिली थी, कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारने से पहले बूथ प्रबंधन पर तकनीकी तैयारी के साथ भाजपा आरएसएस के प्रोपेगंडा से बचने, राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने सहित अन्य विषयों पर तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है, खास कर जहां कांग्रेस के विधायक नही है।

बिलासपुर जिले से बीजेपी को जड़ से उखाड़ने के तगड़ी तैयारी कर रही है, कांग्रेस की रणनीति के तहत बीजेपी की जीती हुई तीनों सीटों पर कब्जे का बड़ा गेम प्लान तैयार किया जा रहा है। सत्ता के सिहासन पर कायम रहने के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर युद्ध स्तर से तैयारी करना तेज कर दी है। इसके लिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है, प्रदेश के आला नेता और मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पाले में करने की कोशिश तेज करती दिखाई दे रही है। खास कर बिलासपुर जिले की हारी हुई सीटों पर कांग्रेस की पैनी नजर है कांग्रेस इस बार इन जोगी कांग्रेस की एक और भाजपा की तीन सीटों को भी छीन लेना चाहती है।

बिलासपुर विधानसभा के बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा और कोटा इन तीन सीटों पर बीजेपी तो वही एक सीट पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है। इस बार कांग्रेस चाहती है की इन चारों सीटों को किसी तरीके से आपने पाले में लाया जाए इसी लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समय-समय पर कांग्रेस मंत्री, नेता और कार्यकर्ताओं के साथ इन चारों विधानसभा सीटों का दौरा करते रहते है इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समय-समय पर सभी सीटों का रिपोर्ट लेते रहते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल बीजेपी के कब्जे वाले सीटों पर ही नही बल्कि कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भी अपनी पैनी नजर लगाए हुए है, जिससे की जीती हुई सीटों के साथ हारी हुई सीटों पर भी कब्जा जमाया जा सके।

प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया की कांग्रेस इस बार 2018 से बेहतर 2023 में तकनीक रूप से तैयार है और पहले जिन 4 सीटों पर कांग्रेस हारी थी उन सीटों पर प्रशिक्षण पूरी हो चुकी है और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चार्ज कर दिया गया है। रही बात प्रदेश की तो बस्तर संभाग के सभी सीटों की लगभग प्रशिक्षण पूरी हो चुकी है। सरगुजा के बाद लगातार जोन, सेक्टर स्तर, फिर ब्लाक लेबल की भी प्रशिक्षण का काम किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अविभाजित बिलासपुर में कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत का परचम लहराया था तब बीजेपी की झोली में महज 3 सीटें आई थी। वहीं 2008 में विधानसभा चुनाव हुए थे तो नतीजे एकदम उलट थे इस दौरान बीजेपी को 6 सीटों का जीत हासिल हुई थी और कांग्रेस के खाते में केवल 3 सीटें आई थी 2013 के विधानसभा चुनाव में मुंगेली जिला अलग हुआ था उस वक्त सात विधानसभा की सीटें थी उस वक्त कांग्रेस ने चार पर जीत का परचम लहराया था और तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

लेकिन पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त लहर थीं उसके बाद भी बिलासपुर जिले में कांग्रेस केवल दो सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस उन तामाम सीटों पर भी फोकस कर रही है जिन सीटों पर हार मिली थी। 2023 के विधानसभा चुनाव के कांग्रेस का जोर इस बात पर है, कि किसी तरह से बिलासपुर जिले से बीजेपी को जड़ से उखाड़ सके।

छत्तीसगढ़ में इस बार कौन मैदान मारेगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तरह से कांग्रेस यहां सियासी दांव खेल रही है, उससे बीजेपी को सचेत रहने की जरूरत है, नही तो उसकी इस बार लुटिया डूब सकती है।

यूपी: 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला  

यूपी: 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला  

सत्येंद्र पंवार 

लखनऊ। मुरादाबाद के डीआईजी श्री शलभ माथुर का स्थानांतरण कर डीआईजी के पद पर अलीगढ़ बनाया गया है तथा अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनि राज सिंह का स्थानांतरण कर मुरादाबाद का डीआईजी बनाया गया है आप को बता दें कि तमिलनाडु के धर्मपुरी के एक किसान परिवार में जन्में श्री मुनिराज 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एडिशनल एसपी बनारस से शुरू की। उसके बाद एएसपी गाजियाबाद, एएसपी रूरल शाहजहांपुर, एसपी सिटी गाजियाबाद, एसपी चंदौली, एसपी हमीरपुर, एसपी पीलीभीत, एसपी मऊ, एसपी बुलंदशहर और एसपी ट्रेनिंग, एसएसपी अलीगढ़ में भी तैनात रहे।

उसके बाद एसएसपी गाजियाबाद रहे वर्तमान समय में अयोध्या के एसएसपी है। तमिलनाडु के मूल निवासी मुनिराज की खेल में भी काफी रूचि है और धावक के तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल भी जीते हैं। साथ ही साथ उन्होंने मैराथन में भी अपना लोहा मनवाया।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...