सोमवार, 19 जून 2023

गीता प्रेस को 'गांधी शांति' पुरस्कार प्रदान, घोषणा 

गीता प्रेस को 'गांधी शांति' पुरस्कार प्रदान, घोषणा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गीता प्रेस को वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की। कांग्रेस की ओर से की जा रही आलोचना के बीच सोमवार को कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाना गीता प्रेस के भगीरथ कार्यों का सम्मान है।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से पढ़ा जा सकता है, तो इसमें गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान है। 100 वर्षों से अधिक समय से गीता प्रेस रामचरितमानस से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता जैसे कई पवित्र ग्रंथों को नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 मिलना उनके द्वारा किये जा रहे इन भगीरथ कार्यों का सम्मान है। गीता प्रेस को यह पुरस्कार अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा। हालांकि, कांग्रेस ने गीता प्रेस को पुरस्कार दिए जाने की आलोचना की और इसे उपहास बताया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार, गोरखपुर के गीता प्रेस को प्रदान किया जा रहा है, जो इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। रमेश ने गीता प्रेस को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद एक ट्वीट में कहा था, यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर तथा गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है।

गीता प्रेस की शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी और वह दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है, जिसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की हैं। इनमें श्रीमद्‍भगवद्‍गीता की 16.21 करोड़ प्रतियां भी शामिल हैं। गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत सरकार ने 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर गांधी द्वारा प्रतिपादित आदर्शों को सम्मान देते हुए की थी। 

102 एवं 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रशिक्षण 

102 एवं 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रशिक्षण 


102 एवं 108 एम्बुलेंस कर्मियों का पुनः प्रशिक्षण

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताई बारीकियां

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कौशाम्बी में संचालित 102 एवं 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को जिला अस्पताल मंझनपुर में पुनः प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई.एम.आर.आई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज लखनऊ के ट्रेनर अरुण बाबू द्वारा एम्बुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जिला अस्पताल मंझनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला के निर्देश पर प्रतिदिन जिला अस्पताल मंझनपुर के डॉक्टरों की टीम भी एम्बुलेंस कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में समय रहते (गोल्डेन आवर) कैसे मरीज की जान बचाई जाएं। इसकी भी बारीकियां बता रहे हैं।

सियाराम सिंह 

महिला ने केदार के 'शिवलिंग' पर रुपए बरसाए

महिला ने केदार के 'शिवलिंग' पर रुपए बरसाए

पंकज कपूर 

देहरादून। अन्य श्रद्धालुओं की तरह बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजन को लिए पहुंची महिला ने गर्भगृह में पहुंचते ही अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाबा केदार के शिवलिंग पर महिला ने अपनी धन दौलत का प्रदर्शन करते हुए जमकर रुपए बरसाए। महिला की इस करतूत का समीप में खड़े पुजारी ने भी विरोध नहीं किया। जिसके चलते महिला रुपए दर रूपये बरसाने में लगी रही।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ स्थित बाबा केदार के गर्भ गृह का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक सफेद साड़ी से सुसज्जित एक महिला अन्य श्रद्धालुओं की तरह बाबा केदार के दर्शन पूजन करने के लिए केदारनाथ पहुंची थी। गर्भगृह में पहुंचने के बाद महिला ने बाबा केदार के शिवलिंग पर अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। भक्ति भाव और आस्था से परे जाकर महिला ने शिवलिंग पर नोटों की बरसात कर दी। महिला की इस हरकत को देखकर अन्य श्रद्धालु एकटक रुपये बरसा रही महिला को देखते रहे।

गौरतलब तथ्य यह है कि रुपए लूटा रही महिला के नजदीक खडे मंदिर के पुजारी ने भी अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन कर रही महिला को शिवलिंग के ऊपर रूपईए बरसाने से नहीं रोका। उल्लेखनीय है कि बाबा केदार के शिवलिंग को प्रदूषण की वजह से होने वाले क्षयकरण के नुकसान से बचाने हेतु श्रद्धालुओं को ऐसी वस्तुएं नहीं चढ़ाने दी जाती है, जो शिवलिंग के प्राकृतिक रूप को क्षति पहुंचा सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब लोग कह रहे हैं कि धन्य है, ऐसी भक्ति और आस्था जो ईश्वर के सामने ही अपनी धन दौलत का भोंडा प्रदर्शन करती हो।

आबिद से बना आर्यन, शबनम से खुशबू   

आबिद से बना आर्यन, शबनम से खुशबू   

शैलेंद्र श्रीवास्तव 

आजमगढ़। जिले में पूरा परिवार इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की। सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में परिवार के मुखिया आबिद अंसारी ने गंगाजल से आचमन किया। फिर जनेऊ धारण कर पूजा-पाठ कराया और आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। वहीं उसकी पत्नी शबनम से खुशबू बन गई। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियों का भी हिंदू नाम रखा गया। दरअसल, जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी ग्राम निवासी इलियास अंसारी का सबसे छोटा पुत्र आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक है। वो बचपन से ही अपने धर्म को लेकर संजीदा था। बीते कुछ माह से उसका व्यवहार बदल गया। नमाज और मस्जिद की जगह वह हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आकर्षित होने लगा।

इस बात की चर्चा उसने अपने खास लोगों से की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक दिन उसने अपने स्कूल प्रबंधक को इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म ग्रहण करने की इच्छा जताई। स्कूल प्रबंधक उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने समझाया लेकिन आबिद अंसारी के मन में कुछ और ही चल रहा था। तीन चार दिन पहले उसने अपनी पत्नी से बात इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। समाज की बातों को दरकिनार कर आबिद अंसारी अपने फैसले पर अडिग रहा।

रविवार को सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में अपने ही घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। गंगाजल आचमन कर जनेऊ धारण किया हवन-पूजन कर आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने कहा कि यह घर वापसी है। अब तक मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुझे शांति का अनुभव हो रहा है। शाम को आर्यन राजभर ने प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुस्लिम व्यक्ति के धर्म परिवर्तन किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नहीं पता पीएम का नाम, शादी से इनकार

नहीं पता पीएम का नाम, शादी से इनकार

शैलेंद्र श्रीवास्तव

सैदपुर, गाजीपुर। शादी में सालियों के पूछने पर पीएम का नाम न बताने पर दूल्हा के भाई संग दोबारा दुल्हन ने सात फेरे लिए। इस घटना से हर कोई हैरान है। मामला करंडा क्षेत्र निवासी एक गांव का है। सैदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीते 11 जून को करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय थी।

6 माह पूर्व लड़की पक्ष ने लड़के का तिलक चढ़ाया था। इसके बाद से ही लड़का और लड़की मोबाइल के माध्यम से एक.दूसरे से बातचीत करते थे। 11 जून को बरात पहुंची। रात को शादी सभी रीति रिवाज के साथ कराई गई। सुबह खिचड़ी की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान दूल्हे से उसकी सालियों और साले हंसी मजाक कर रहे थे। तभी एक साली ने उससे देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। लेकिन वह प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया।

असलहे के दम पर हुई शादी

यह देखते ही लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे। लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताते हुए असलहे के दम पर लड़की की शादी छोटे लड़के से करा दी। मेरे छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है। बावजूद इसके हम लोग डर के मारे उक्त शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए।

शनिवार को अचानक लड़की पक्ष के लोग मेरे घर आ गए और बहू की विदाई के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह जबरदस्ती मेरी बहू को खींच कर ले जाने लगे। तब मैंने 112 नंबर पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को सैदपुर थाने लाया गया। अब यहां निस्तारण के लिए इंतजार किया जा रहा है।

शिवसेना के स्थापना दिवस पर रैली आयोजित  

शिवसेना के स्थापना दिवस पर रैली आयोजित   

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में स्कूटर- बाईक रैली निकाली गई। रैली छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से प्रारंभ होकर शिव चौक, कचहरी पुल, कमिश्नरी चौराहा, अम्बेडकर चौक ,शिवाजी रोड, ईब्ज चौराहा, जीमखाना, बच्चा पार्क होते हुऐ बापस शिव सेना कार्यालय पर सम्पन्न हुई। 

इस अवसर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने आज ही के दिन 1966 में शिव सेना की स्थापना की थी। जब से शिवसेना का गठन हुआ, तब से शिवसेना को तोड़ने के अनेक प्रयास किए गए। लेकिन शिव सेना उतनी ही मज़बूती के साथ हर बार खड़ी हुई है। इस बार शिवसेना को जो तोड़ने का प्रयास किया गया है उसमें सभी शिवसैनिक उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में पुन: मजबूती से खड़े होकर संगठन तोड़ने वालों को सबक सिखाएंगे। इस से पूर्व शिवसेना कार्यालय पर जिला महासचिव प्रदीप सक्सेना ने  भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। 

वाहन रैली में अवनीश आर्य, मास्टर अजीज, प्रदीप सक्सेना, मुकेश शर्मा, कमल प्रजापति, विनित जैन, पवन पार्चा, मोहन देव, स्वामी सोमदेव, रोहित रस्तोगी, उमेश कुमार, विक्रम, अमरनाथ नदीम चौधरी, सिराज मकबरा, शौकिन, हसीमुद्दीन, मुजाहीद, अलीशा, यतेन्द्र रोमी, बाली कश्यप, वंश, गौरव वर्मा, सहेन्द्र तोमर, सरिता, मुना, जैवन निशा, आकाश कन्नौजिया, शारूख, अमित कन्नौजिया, अमित पाल, दीपक कुमार, मनीष शर्मा, अजमल, सुमन तोमर, फूरकान जू. राजेश खन्ना, डा. कपिल, सनी प्रधान, सुरेन्द्र पप्पी, लोकेश, अमित, अर्जुन, सेलू, सागर, सोनू, कार्तिक, शंकर, रजत, अर्जुन, डा. अरविन्द शर्मा, राजु ,अशोक कुमार, राकेश, साहील, दिनेश गुप्ता, ललीत कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक शामिल रहे।

जलजमाव की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया

जलजमाव की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। एक बार पुनः लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं उप जिला अधिकारी महोदय से वरिष्ठ पत्रकार फुरकान सलमानी जी के नेतृत्व में, नगर पालिका स्थित कार्यालय पर समस्या के संबंध में चर्चा की। पत्रकार फुरकान सलमानी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि लोनी स्थित अशोक विहार तालाब के पास अतिरिक्त जल भराव के कारण

अब तक 3 लोगो की जान जा चुकी है जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। आस पास का पानी जहरीला हो चुका है, सैंकड़ों लोग इस तालाब के कारण पिछले 10 वर्षों में पलायन कर चुके है।

इससे जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी सालवी कुमारी ने बोर्ड मीटिंग में इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित कराने का अश्वासन दिया। साथ में ऐंटी क्राइम संस्था से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ मोहम्मद इजराइल, रोजूदिन, मोहम्मद इमरान, हाजी मुन्ना, मंजूर भाई आदि शामिल रहें।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...