सोमवार, 29 मई 2023

कंपनी 'जीएसके' ने बच्चन के साथ हाथ मिलाया

कंपनी 'जीएसके' ने बच्चन के साथ हाथ मिलाया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दर्दनाक बीमारी शिंगल्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए फार्मा कंपनी 'जीएसके' ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि शिंगल्स एक दर्दनाक बीमारी है, जिससे 50 साल से अधिक उम्र का हर तीसरा वयस्क पीड़ित है। जागरूकता फैलाने के लिए कंपनी ने एक अभियान शुरू किया है, जिसमें शिंगल्स के कारण होने वाले बेतहाशा दर्द और जीवन पर इसके कारण पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया है।

इसमें यह संदेश दिया गया है कि टीकाकरण के माध्यम से बुजुर्गों को इस दर्दनाक बीमारी से बचाया जा सकता है। इस साझेदारी पर अमिताभ बच्चन ने कहा, “शिंगल्स बहुत दर्दनाक बीमारी है और इसके कारण वरिष्ठ नागरिकों का जीवन ठहर सा जाता है। शिंगल्स से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों को समय रहते अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, जो उन्हें बचाव का संभावित तरीका बता सकते हैं।” शिंगल्स उसी वायरस के कारण होता है, जिससे चिकनपॉक्स होता है।

चिकनपॉक्स ठीक होने के बाद भी यह वायरस शरीर में निष्क्रिय रूप से पड़ा रहता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ने के साथ शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है, यह वायरस फिर सक्रिय होता है और शिंगल्स का कारण बनता है। 50 साल से ज्यादा उम्र के 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीयों के शरीर में यह वायरस है और उनमें शिंगल्स होने का खतरा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-228, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, मई 30, 2023

3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:10। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम- 36+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 28 मई 2023

चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप की तैयारियां 

चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप की तैयारियां 


ग्वालियर से इस बार 11 हजार यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाएंगे 

21 जून को अचलनाथ के दरबार से लंगर की रसद सामग्री के ट्रकों के साथ निकलेगा शिवभक्तों का चल समारोह, 23-27 जून व 4 जुलाई को रवाना होंगे जत्थे

जया अग्रवाल 

ग्वालियर। श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष बाबा श्री अमरनाथ की यात्रा पर देशभर से जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर विशाल लंगर के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप का आयोजन किया जाता है। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए यह क्रम इस बार भी जारी रहेगा। 

माधव मंगलम गार्डन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर के संरक्षक महेंद्र भदकारिया एवं सचिव पन्नालाल गौड़ ने बताया, कि संस्था द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल के समीप मनीग्राम बेसकैम्प पर लगाए जा रहे विशाल लंगर के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप की विहंगम तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति सदस्यों ने बताया, कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर ग्वालियर से करीब 11 हजार यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाएंगे। महेंद्र भदकारिया एवं पन्नालाल गौड़ ने बताया कि श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर की ओर से कई क्विंटल रसद सामग्री का ट्क भव्य चल समारोह के साथ रवाना किया जाएगा, जिसमें करीब 300 पुरूष व 200 के करीब महिलाएं शामिल होंगी। यह चल समारोह 21 जून को बाबा अचलनाथ दरबार से दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊट पुल, दोंलतगंज होते हुए महाराज बाडा होकर राम मंदिर पर समापन होगा।

शहर के धर्मप्रेमी दानदाता बालटाल पर मनीग्राम बेस कैंप पर लगाए जाने वाले लंगर के लिए रसद सामग्री में सहयोग के साथ ही व्यक्तिगत सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्वालियर से पहला जत्था 26 जून को 54 सदस्यीय दल के साथ राजेश सिकरवार के नेतृत्व में, 27 जून को भरत ढींगरा के नेतृत्व में 56 सदस्य व 4 जुलाई को पन्नालाल गौड़ के नेतृत्व 65 सदस्यों का जत्था रवाना होगा। जम्मू से बालटाल की दूरी 400 किलोमीटर है। जम्मू से उधमपुर के रास्ते बालटाल के लिए जम्मू कश्मीर पर्यटक स्वागत केंद्र की बसें आसानी से मिल जाती हैं। बालटाल कैंप से तीर्थयात्री एक दिन में अमरनाथ गुफा की यात्रा कर वापस कैंप लौट सकते हैं।

रविवार को सभा में जो समिति सदस्य उपस्थित रहे, उनमें संरक्षक महेंद्र भदकारिया, होतम सिंह गुर्जर, राम शरण गुप्ता, संत कुमार गुलाटी, श्याम सिंह तोमर, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम लहारिया, सुनील शिवहरे, सुनील बिरला, राजेश सिकरवार, नीरज उपाध्याय, सचिव पन्नालाल गौड़, सहसचिव राहुल गुप्ता, बब्बल शिवहरे,  कोषाध्यक्ष भरत कुमार ढींगरा, भंडार प्रबंधक विकाश वाधवानी, आय व्यय निरीक्षक गजेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री दिलीप यादव, सुरेश सिंह कुशवाह, एडवाइजर बब्लू शिवहरे, अभय मिश्रा, पटेल, अर्जुन अग्रवाल प्रांत महामंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच, मोनिका जैन प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रांत अध्यक्ष प्रमुख हैं। बैठक के समापन पर सचिव पन्नालाल गौड एवं महेंद भदकारिया के द्वारा सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया।

राशन सामग्री दान करने व आर्थिक सहयोग के लिए यहां करें संपर्क...

समिति के महेंद्र भदकारिया एवं पन्नालाल गौड़ ने बताया, कि जो भी धर्म-प्रेमी एवं शिव बाबा के भक्त, श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल के समीप मनीग्राम बेसकैम्प पर लगाए जाने वाले विशाल लंगर में राशन सामग्री के रूप में, अथवा आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, वे श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर के कार्यालय प्रथम तल कार्तिक प्लाजा जिंसी नाला नं- 1 पर अथवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। राशन सामग्री अथवा आर्थिक सहयोग के लिए मोबाइल नंबर- 9826730666, 9009479083, 9425112568 पर संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन: पीएम ने देश को नई 'संसद' समर्पित की

उद्घाटन: पीएम ने देश को नई 'संसद' समर्पित की

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आजादी के बाद रविवार (28 मई) को देश को नई 'संसद भवन' तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन आदि के बाद देश को रविवार को नई संसद समर्पित की है। वहीं, हवन-पूजन के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया और उसे स्पीकर के आसन के पास स्थापित कर दिया। पीएम मोदी ने संसद के उद्घाटन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण के दौरान में स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया है। इस सिक्के का वजन  34.65-35.35 ग्राम है। इस सिक्के को पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है।

ये हैं खासियतें...

जानकारी दे दें कि इस सिक्के के दोनों तरफ अशोक स्तंभ, जिस पर भारत और इंडिया लिखा हुआ है। वहीं, इसके नीचे रुपये के चिह्न के साथ 75 लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर है और उसके नीचे 2023 लिखा है। ये सिक्का कोलकाता के टकसाल में ढाला गया है। सिक्के का डायमीटर 44 मिमी है। इसका वजन 34.65-35.35 ग्राम है। जानकारी के लिए बता दें कि ये सिक्का 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक से बना है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ है, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। जानकारी के मुताबिक, नए सिक्के में रुपए का साइन है और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपये लिखा है। साथ ही सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर बनी हुई है और तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा हुआ है।

पहली बार किया संबोधन...

वहीं, पीएम मोदी ने इस मौके पर नई संसद भवन में पहली बार अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा, ‘देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं। आज 28 मई 2023 का ये दिन भी ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है और आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। पीएम ने आगे कहा कि मैं देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है, यह 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की परछाई है और ये हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।’

राष्ट्र की प्रगति और एकता का साक्षी बनेगा 'भवन'

राष्ट्र की प्रगति और एकता का साक्षी बनेगा 'भवन'

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, कि नया संसद भवन राष्ट्र की प्रगति और एकता का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नए संसद भवन के गरिमामय लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।

आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि चौहान ने कहा कि देशवासी जहाँ लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नये भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आँखों में बंधी पट्टी उन्हें सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया संसद भवन, भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के साथ देश की एकता, अखण्डता और प्रगति का साक्षी बनेगा। इस श्रेष्ठ और अभूतपूर्व रचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अभिनंदन के पात्र हैं।  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने जब 'नए भारत का नया संसद भवन' राष्ट्र को समर्पित किया औऱ राजधर्म, न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता, अक्षुण्णता एवं सामर्थ्य को साष्टांग दंडवत प्रमाण किया, तब वह क्षण ऐतिहासिक था।

यह पल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आज पूरे देश का मन उत्साह और गौरव से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी ने नवनिर्मित संसद भवन का लोकार्पण कर नवनिर्माण के संकल्पों की ओर अग्रसर भारत को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम पल इतिहास में दर्ज हो गया, जब वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में ऐतिहासिक सेंगोल स्थापित किया।

प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा 

प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने रविवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर हिरासत में ले लिया।

देश के शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

सुले ने ट्वीट किया, ‘‘क्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके (पहलवानों) साथ मारपीट करने की अनुमति दी थी ? केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन खिलाड़ियों ने खेलों के माध्यम से हमारे देश का मान बढ़ाया है, वे न्याय के लिए इस तरह की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।

जिन विजेताओं का सभी ने अभिनंदन किया, अब न्याय की मांग करने के कारण वे अचानक खलनायक बन गए हैं।’’ इस बीच, राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने इस मुद्दे पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया, ‘‘स्मृति ईरानी, ये हमारी महिला पहलवान हैं, आप देखें कि उनके साथ कैसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आप भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं, क्या आपका कर्तव्य नहीं है कि आप उनकी रक्षा करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। हम आपको केवल राहुल गांधी से जुड़े मुद्दों पर ही बोलते हुए क्यों पाते हैं।’’

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...