शनिवार, 7 जनवरी 2023

एमपी: कोहरे व शीतलहर के चलते 'कड़ाके की ठंड'

एमपी: कोहरे व शीतलहर के चलते 'कड़ाके की ठंड'

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। कोहरे और शीतलहर के चलते समूचे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छतरपुर जिले के नौगांव में पारा आज दूसरे दिन भी शून्य के करीब रहा, यहां न्यूनतम तापमान 0़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पर्यटन स्थल खजुराहो और उमरिया में भी कड़ाके की ठंड हैं, जहां पारा दो डिग्री के नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने यूनीवार्ता को बताया कि नव वर्ष के प्रारंभ से कड़ाके की ठंड का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान दतिया जिले में बहुत घना कोहरा रहा।

वहीं, रीवा, ग्वालियर और छत्तरपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते इन स्थानों पर ठंड का कहर ज्यादा देखा गया, जिसके कारण अाम जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके अलावा रायसेन, दमोह और सतना जिलों में कोहरा रहा। वहीं दतिया, उमरिया और छतरपुर जिलों में तीव्र शीतलहर एवं सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा।

इस बीच प्रदेश का सबसे ठंडा नगर नौगांव रहा, जहां रात्रि का पारा 0़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर और चंबल संभागों में तथा रायसेन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उमरिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने और चंबल संभाग के जिलों के अलावा उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर जिलों में कहीं कहीं फसलों में पाला लगने की भी संभावना है।

वहीं इन स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड का दौरान बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप निकल जाने के चलते यहां ठंड से हल्की राहत रहती है। यहां रात्रि का तापमान 7़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां कल की तुलना में कुछ अधिक है। अगले चौबीस घंटों के दौरान यहां मौसम शुष्क रहने और 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और अधिकतम तानमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार जताए गए हैं।

बिहार: जाति और आर्थिक गणना का काम शुरू 

बिहार: जाति और आर्थिक गणना का काम शुरू 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में जाति और आर्थिक गणना का काम शनिवार से शुरू हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जाति और आर्थिक गणना का काम दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में मकानों की गिनती होगी। उसके बाद जाति आधारित गणना और आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण का काम होगा। पहला चरण 07 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा और उसके बाद दूसरा चरण 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

इस काम पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस राशि में वृद्धि भी की जा सकती है। जाति आधारित गणना कराने की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग को दी गई है और इसके लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर है 'अलसी'

अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर है 'अलसी'

सरस्वती उपाध्याय 

अलसी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। इसके अंदर विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, इन बीजों की खास बात यह है कि ये अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर है।

लेकिन, क्या आप यह जानते है कि यह बालों की सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है ? इस में ओमेगा-3 फैटी एसिड है जो कि स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए, जानते हैं इसके सेवन का सही तरिका और फायदे।

अलसी खाने का सहीं तरीका, जाने फायदे 

अंकुरिक कर अलसी खाएं
अलसी को अंकुरिक कर खाना आपके बालों के लिए बेहत फायदेमंद होता है। यह तेजी से काम कर सकता है। वहीं अलसी के बीजों में हाई प्रोटीन होता है जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बालों को जड़ों से पोषण देता है। 

अलसी के पाउडर बना कर करें सेवन 
कच्चे अलसी के बीज को पीसकर पाउडर बना कर  पानी में डाल कर इस का सेवन करें। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही करेगा, बालों को जड़ों से पोषण देगा और बालों को लंबा और खूबसूरत करने में मदद करेगा। 

बालों के विकास में है बेहत फायदेमंद

झड़ते बालों को रोकेगा
झड़ते बाल लोगों की आम समस्या है। इस के लिए अलसी के बीजों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ये स्कैल्प को हेल्दी रख कर बालों को सुंदर बनाता है। इससे बालों को जड़ से मजबूती मिलती है और बालों को झड़ने से रोकता है। 

नए बालों के विकास में भी है कारगर
नए बालों के विकास में अलसी के बीज मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों को जड़ों से उगने मदद करते हैं। साथ ही जिनके बाल कमजोर हैं। उनके लिए भी अलसी के बीजों का सेवन फायदेमंद है। 

बीएसएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को अरेस्ट किया

बीएसएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को अरेस्ट किया

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त अभियान में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 31.02 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। राज्य के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में फजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और 31.02 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।’’

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ‘‘मामले की तह तक जाने के लिए’’ जांच की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विचारों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-88, (वर्ष-06)

2. रविवार, जनवरी 8, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:33। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

सरकार पर निशाना, अब दो 'हिंदुस्तान' बन गए 

सरकार पर निशाना, अब दो 'हिंदुस्तान' बन गए 

अकांशु उपाध्याय/राणा ओबरॉय 

नई दिल्ली/पानीपत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के विषयों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अब दो हिंदुस्तान बन गए हैं, एक किसानों-मजदूरों के लिए है और दूसरा 200-300 अमीरों के लिए है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत यहां आयोजित जनसभा में यह दावा भी किया कि नोटबंदी और ‘गलत’ जीएसटी रूपी ‘हथियार’ ने छोटे व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

राहुल गांधी ने यह सवाल भी किया कि तीनों कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री मोदी को अपनी ‘गलती’ मानने में एक साल का समय क्यों लग गया? उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा ‘बेरोजगारी का चैम्यिपन’ बन गया है और इस प्रदेश में युवाशक्ति जाया हो रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी यह यात्रा पूरे देश को जोड़ रही है और करोड़ों लोग अब ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे हैं। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है, उतना धन सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। क्या आपको इसमें न्याय दिखाई देता है? आज दो हिंदुस्तान बन गए हैं। एक हिंदुस्तान किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों और बेरोजगार युवाओं का है। इसमें करोड़ों लोग रहते हैं।

दूसरा हिंदुस्तान 200-300 लोगों का है, जिनके पास पूरा का पूरा धन है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी ने नोटबंदी की और गलत जीएसटी को लागू किया। ये कोई नीतियां नहीं थीं, बल्कि छोटे और मध्यम व्यापारों को खत्म करने के हथियार थे। इन दो हथियारों ने छोटे और मझोले व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।’’ राहुल गांधी ने हरियाणा में बेरोजगारी की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘आज 21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैम्पियन बन गया है। (राज्य में) आज बेरोजगारी दर 38 प्रतिशत है। यह कोई खुशी की बात नहीं है। हरियाणा में युवाशक्ति जाया हो रही है।’’ उन्होंने सेना में अल्पकालिक भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ये (भाजपा) कहते हैं कि हम देशभक्त हैं। मुझे इनकी देशभक्ति समझाओ।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान में लाखों युवा सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगाते हैं और ये युवा तिरंगा की रक्षा करने का सपना देखते हैं... पहले हर साल 80 हजार युवा सेना के लिए चयनित होते थे। वे अलग-अलग राज्यों में तैनात होते थे। ये जवान अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए लगाते थे, सीमा पर खड़े होते थे, उसकी निगरानी करते थे। देश की खातिर अपना खून देने के लिए ये युवा सेना में भर्ती होते थे।’’ उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को सेना में भर्ती होने पर उचित प्रशिक्षण और 15 साल की सेवा और सेवानिवृत्ति के बाद यथोचित सुविधा का वादा किया जाता था, लेकिन ‘अग्निपथ’ योजना ने इन वादों को तोड़ दिया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब मैं यह सब बातें करता हूं, तो भाजपा के लोग कहते हैं कि मैं सेना के खिलाफ बातें कर रहा हूं। मैं तो सेना के भले के लिए बात कर रहा हूं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के लोगों ने पूरे देश में डर और नफरत फैलाने का काम किया है। ये सब योजनाएं डर फैलाती हैं। ये पहले डर फैलाते हैं और फिर उसे नफरत में बदल देते हैं।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान सिर्फ मैं ही नहीं खोल रहा हूं, बल्कि करोड़ों लोग खोल रहे हैं....। यात्रा ने नफरत को मिटाने का काम किया है। यह यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है।’’ उन्होंने रद्द हो चुके तीनों कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जब किसान तीन काले कानून के खिलाफ खड़े हुए, तो नरेंद्र मोदी जी ने कहा - गलती हो गई। किसान सर्दी में, बारिश में बैठा था। 700 किसान शहीद हो गए। एक साल लग गए गलती पहचानने में।’’

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...