शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

'गांधी' जयंती पर 6 स्वच्छता पुरस्कार प्रदान: राष्ट्रपति

'गांधी' जयंती पर 6 स्वच्छता पुरस्कार प्रदान: राष्ट्रपति 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ समारोह में छ: स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक ये पुरस्कार- स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) 2022, स्वच्छता ही सेवा 2022, सुजलम 1.0 और 2.0, जल जीवन मिशन (जेजेएम) कार्यात्मक आकलन, हर घर जल प्रमाणीकरण और स्टार्टअप ग्रैंड चलैंज हैं। फिलहाल केंद्र सरकार के दो अहम कार्यक्रमों -स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम-जी) और जल जीवन मिशन (जेजेएम),का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

एसबीएम-जी की शुरुआत दो अक्टूबर, 2014 को की गई थी जिसका मकसद खुले में शौच पर पाबंदी लगाना था। इसके पांच साल बाद देश के सभी गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिये गये। इसके बाद एसबीएम-जी 2.0 की शुरुआत वर्ष 2020 में गांवों में खुले में शौच से मुक्ति के स्तर को बरकरार रखने और ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए की गई।

खड़गे और थरूर के नामांकन-पत्र वैध पाए गए 

खड़गे और थरूर के नामांकन-पत्र वैध पाए गए 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के आखिरी दिन शनिवार को दो उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के नामांकन-पत्र वैध पाए गए हैं और अब चुनाव में ये दोनों उम्मीदवार रह गये है। कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन-पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया है। जांच के दौरान झारखंड के एन त्रिपाठी का फार्म प्रस्तावकों जे हस्ताक्षर नहीं मिलने तथा अन्य कारणों से निरस्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग को कुल 20 फॉर्म प्राप्त हुए है जिनमें से हस्ताक्षर के मिलान नहीं होने तथा हस्ताक्षर रिपीट होने जैसे अन्य कुछ कारणों से चार फॉर्म खारिज किये गये है। मिस्त्री ने बताया कि अब दो ही उम्मीदवार खड़गे और थरूर चुनाव मैदान में रह गए हैं। आठ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं और नाम वापस नहीं लेने की स्थिति में 17 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना 

इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना 

अकांशु उपाध्याय/मनोज सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली/भोपाल। केंद्र के वार्षिक सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। जबकि, सूरत और नवी मुंबई ने क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है। इंदौर और सूरत ने इस साल बड़े शहरों की श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि विजयवाड़ा ने अपना तीसरा स्थान गंवा दिया और यह स्थान नवी मुंबई को मिला। सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले राज्यों में त्रिपुरा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य भी मौजूद थे। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहले स्थान पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़ का पाटन (एनपी) और महाराष्ट्र का करहड़ रहा। एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में हरिद्वार गंगा के किनारे बसा सबसे स्वच्छ शहर रहा। इसके बाद वाराणसी और ऋषिकेश रहे।

सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, एक लाख से कम आबादी वाले गंगा के किनारे बसे शहरों में बिजनौर पहले स्थान पर रहा। इसके बाद क्रमशः कन्नौज और गढ़मुक्तेश्वर का स्थान रहा। सर्वेक्षण में, महाराष्ट्र के देवलाली को देश का सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड चुना गया। स्वच्छ सर्वेक्षण का सातवां संस्करण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की प्रगति का अध्ययन करने और विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को रैंक देने के लिए आयोजित किया गया था।

कर्मचारियों के साथ मुआवजा पैकेज पर बातचीत पूरी 

कर्मचारियों के साथ मुआवजा पैकेज पर बातचीत पूरी 

अकांशु उपाध्याय/विमलेश यादव 

नई दिल्ली/चेन्नई। अमेरिकी कार विनिर्माता फोर्ड की भारतीय इकाई ने चेन्नई से सटे अपने कारखाने के कर्मचारियों के साथ मुआवजा पैकेज पर बातचीत पूरी हो जाने की शनिवार को घोषणा की। फोर्ड इंडिया ने एक साल पहले ही अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेटने का ऐलान किया था। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसके कायाकल्प अधिकारी बालसुंदरम राधाकृष्णन ने 2,592 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन चेन्नई फोर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नया मुआवजा समझौता सौंप दिया है। राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘शुक्रवार को फोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच मुआवजा समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह एक मील का पत्थर है और इसमें सभी पक्षों की जीत हुई है।’’

इस समझौते के तहत कंपनी 14 अक्टूबर को नौकरी से अलग होने वाले कर्मचारियों को पूर्व-निर्धारित राशि के अलावा एक महीने का सकल वेतन भी देगी। इस तरह फोर्ड कारखाने के हरेक कर्मचारी को अब कंपनी से निकलने पर औसतन करीब 62 महीने का वेतन मिलेगा। कंपनी में नौकरी का अंतिम दिन 30 सितंबर माना जाएगा। चेन्नई से 45 किलोमीटर दूर स्थित मरइमलाई कारखाने से आखिरी कार का उत्पादन जुलाई में हुआ था। फोर्ड ने सितंबर 2021 में गुजरात के सानंद और तमिलनाडु के मरइमलाई संयंत्रों में वाहन उत्पादन बंद करने की घोषणा की थी।

पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश जारी होगा 

पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश जारी होगा 

कविता गर्ग 

मुंबई/नागपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में तैनात पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। फडणवीस के पास राज्य का गृह विभाग भी है और वह पूर्वी महाराष्ट्र के इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

दिन में उन्होंने जिला योजना समिति की गडचिरोली शहर में बैठक की। फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के वेतन में डेढ़ गुना की वृद्धि करने का फैसला लंबित था। उन्होंने कहा कि अब फैसला ले लिया गया है और सोमवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया जाएगा।

मैच: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया 

मैच: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया 

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला  टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। सिलहट में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 150 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। मंधाना सात बॉल पर छह रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा के बल्ले से 11 बॉल में 10 रन निकले।  भारतीय टीम के लिए पहले जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 53 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंद में 33 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी निभाई।

गेंदबाजी में दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने कमाल कर दिया। हेमलता ने तीन विकेट चटकाए। वहीं दीप्ति और पूजा को दो-दो सफलता मिलीं। राधा यादव को भी एक सफलता मिली।  श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट ओशादी राणासिंघे ने झटके। वहीं, सुगंधिका कुमारी और चमारी अटापट्टू के खाते में 1-1 विकेट आएं।

दोनों टीमें इस प्रकार…

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह।

श्रीलंका: हसीनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाया

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाया 

कविता गर्ग 

मुंबई/ठाणे केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है। कल्याण में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है।

उन्होंने दावा किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन, हमें उम्मीदवारों के रूप में नये नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में किसी का नियंत्रण नहीं है।’ गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब मुकाबला पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होने की उम्मीद है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...