शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाया

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाया 

कविता गर्ग 

मुंबई/ठाणे केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है। कल्याण में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है।

उन्होंने दावा किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन, हमें उम्मीदवारों के रूप में नये नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में किसी का नियंत्रण नहीं है।’ गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब मुकाबला पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...