रविवार, 11 सितंबर 2022

19 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश 

19 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ के होटल लिवाना सुइट्स अग्निकांड की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के दोषी पाये गये गृह एवं दमकल विभाग सहित विभिन्न विभागों 19 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को देर रात जारी आदेश में जांच रिपोर्ट के आधार पर अनियमितता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ योगी ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इनमें ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने होटल को विभिन्न सुरक्षा मानकों के पालन की मंजूरी देने में गंभीर लापरवाही बरती थी। यह कार्रवाई लखनऊ के मंडल आयुक्त एवं पुलिस आयुक्त की दो सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर गृह, ऊर्जा, नियुक्ति, एलडीए और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर गाज गिरेगी। दोषी पाये गये सभी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। Also Read - भारत जोड़ो यात्रा' से उत्साहित है जनता : प्रियंका दोषी पाये गये अधिकारियों में गृह विभाग के तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी सुशील यादव सहित चार अधिकारी, ऊर्जा विभाग के सहायक निदेशक (विद्युत सुरक्षा) विजय कुमार राव सहित तीन अधिकारी और नियुक्ति विभाग के पीसीएस अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्रा (लखनऊ विकास प्राधिकरण) शामिल हैं।

इसके अलावा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सहायक अभियन्ता राकेश मोहन सहित आठ अधिकारियों एवं आबकारी विभाग में लखनऊ के तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी सन्तोष कुमार तिवारी सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिरेगी। गौरतलब है कि गत पांच सितंबर को शहर के अतिव्यस्त इलाके हजरतगंज में स्थित होटल लिवाना सुइट्स में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी थी। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी थी और आठ अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर होटल के मालिक एवं महा प्रबंधक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-338, (वर्ष-05)

2. सोमवार, सितंबर 12, 2022

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:45। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 10 सितंबर 2022

स्वास्थ्य: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं 'सिंघाड़ा'

स्वास्थ्य: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं 'सिंघाड़ा'

सरस्वती उपाध्याय 

सिंघाड़े फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते है, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये एक सीजनल फल हैं, जिसका मौसम अब काफी नजदीर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कच्चा सिंघाड़ा खाने से पाइल्स के कारण हो रही ब्लीडिंग और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती हैं। इसके अलावा ये प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

सिंघाड़े के फायदे...

1) हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद...
हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत मदद करता है। सिंघाड़ा पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह सोडियम के इफेक्ट को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए एक अच्छा फल है।

2) स्ट्रेस कम...
ये विटामिन बी6 से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस को कम करने और आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार करता है।

3) कम करता है कैंसर का खतरा...
इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सिंघाड़ों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

4) वजन घटाने में मददगार...
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा ऐसे में ये वजन घटाने के लिए अच्छा हो सकता है। फाइबर को पचने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। यह भी पढ़ें:Weight loss: फटाफट वजन घटाने के लिए छोड़ दिया है तेल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

5) न्यूट्रिएंट की होती है भरपूर मात्रा...
अगर आप स्ट्रिक्ट लो कैलोरी डायट पर हैं तो आप सिंघाड़ों को डायट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम सिंघाड़े में केवल 97 कैलोरी होती है और फैट भी काफी कम होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

न्यूट्रिशियनिस्ट ने भी बताए इसके लाजवाब फायदे...
हेल्थ के लिए सिंघाड़े काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसनें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैं। न्यूट्रिशियनिस्ट लवनीत ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंघाड़ों के फायदों के बारे में बताया है। 

हार्ट हेल्थ- पोटेशियम से भरपूर सिंघाड़े हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक जैसे हार्ट की परेशानी के जोखिम वाले कारकों को कम करता हैं। इसके अलावा इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जो ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं ऐसे में ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

ट्यूमर ग्रोथ को स्लो करता है – इसमें फेरुलिक एसिड नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि फेरुलिक एसिड कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने या स्लो करने में मदद कर सकती है।

सूजन – सिंघाड़ों में फाईसेटिन, डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन और टेक्टोरिजिनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो डेड सेल्स की मरम्मत और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

बालों के लिए बेहतरीन- सिंघाड़े बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं क्योंकि इनमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। 

तीर्थ स्थलों की पदयात्रा पर निकले नौजवान, स्वागत

तीर्थ स्थलों की पदयात्रा पर निकले नौजवान, स्वागत 


अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने 11000 हजार किलोमीटर से अधिक की पद यात्रा पर निकले नौजवानों का किया मुजफ्फरनगर में स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने 11000 किलोमीटर से अधिक की तीर्थ स्थलों की पदयात्रा पर निकले मेरठ जनपद की मवाना तहसील के गांव ततिना के नौजवानों आयुष ठाकुर आकाश एवं दीपक का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं उनका मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। आयुष ठाकुर एवं आकाश नाम के दो नौजवान, जिन्होंने 1 अगस्त को मवाना कस्बे के एक गांव से उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों की पैदल यात्रा कराने की अपनी यात्रा शुरू की थी, आज यह युवक वेदा बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री की पैदल यात्रा पूर्ण कर मुजफ्फरनगर जनपद में पहुंचे। दीपक नाम का तीसरा नौजवान इनके साथ मोटरसाइकिल पर चल रहा है।

मुजफ्फरनगर के कंपनी बाग वाटिका मैं अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारियों ने इन दोनों नौजवानों का गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनकी हौसला अफजाई की। मुजफ्फरनगर के आगे अब यह नौजवान 9 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूर्ण करेंगे। यह यात्रा 11000 किलोमीटर से अधिक होने की संभावना है। अनुमान है कि इस यात्रा को पूर्ण करने में तकरीबन 1 वर्ष का समय इन नौजवानों को लगेगा। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारियों ने इन युवकों की सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से अरुण प्रताप सिंह, डॉक्टर संजीव शर्मा ,हेमंत ग्रोवर, पवन मित्तल रमेश पांचाल सतीश मलिक ,पंकज ठाकुर, अभिनव कुमार ,विजय कुमार,  नितिन पुंडीर. अमन सिंह, विहान सिंह, गौरव सिंह, अंकित कुमार ,सुमित कुमार. गोलू चौहान,राजीव पुंडीर ,धर्म सिंह , सनी सागर एवं मनोज चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया 

इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया 

दुष्यंत टीकम 

बीजापुर। जिले में 10 लाख के इनामी नक्सली लालू मोडियामी ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। लालू मोडियामी झारखंड रीजनल कमेटी का सदस्य था। बीजापुर के पेद्दा कोरमा का रहने वाला लालू साल 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। इसके बाद संगठन में उसे 2010 में पदोन्नत कर दिया गया। फिर 2014 में वो सीसीएम सुधाकर का अंगरक्षक बना। अप्रैल 2015 में संगठन ने उसे बिहार-झारखंड कैडर में गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी दी। जिसके बाद 2018 में उसे झारखंड रीजनल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया। 2021 तक संगठन में सक्रिय रहते हुए लालू मोडियामी छत्तीसगढ़ समेत बिहार-झारखंड में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा।

लालू मोडियामी ने नक्सली संगठन छोड़ने के पीछे प्रेम प्रसंग और ओहदे को लेकर भेदभावपूर्ण नीति को जिम्मेदार बताया। डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के समक्ष उसने सरेंडर कर दिया। लालू को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई, साथ ही पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही है।

इन नक्सली घटनाओं में रहा शामिल...

वर्ष 2010 में रेड्डी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की घटना में शामिल‌‌।
वर्ष 2013 में डीआरजी की पार्टी पर हिरोली के जंगलों में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में शामिल।
वर्ष 2015 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत जिला गढ़वा झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2016 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत जिला लातेहार झारखंड के हेनार गांव के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल।
वर्ष 2017 में बीआरसी क्षेत्र के मगध जोन, जेआरसी क्षेत्र के ग्राम रेला, पराल, बोरोये के पहाडी जंगल में पुलिस -माओवादी मुठभेड़ में शामिल। इसमें 3 पुलिस के जवान घायल हुए थे
वर्ष 2017 में जेआरसी क्षेत्र के पट्टूंग पहाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ विस्फोट में शामिल, जिसमें पुलिस के 02 जवान घायल।
वर्ष 2017 में जेआरसी क्षेत्र के ग्राम सरजूनबुरू के जंगल पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ की घटना में शामिल।
वर्ष 2017 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत कोयासंघ जोन क्षेत्र के कोयलनदी व बूढ़ानदी के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2019 में जेआरसी क्षेत्रान्तर्गत सीरियाबेडा-मारदीरी के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2020 में जेआरसी क्षेत्र के ग्राम लतासिखा रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना में शामिल।
अगस्त 2021 में जेआरसी क्षेत्र के सरजंमभूरू के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शामिल।
नवम्बर 2021 में जिला पश्चिम सिंहभूम के पुलिस पार्टी पर ग्राम तुम्बाका व रेंगड़ा के पास एम्बुश लगाकर हमला करने की घटना में शामिल।

चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का नया 'सम्राट' घोषित किया 

चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का नया 'सम्राट' घोषित किया 

अखिलेश पांडेय 

लंदन चार्ल्स तृतीय को शनिवार को 700 सदस्यीय परिग्रहण परिषद द्वारा सेंट जेम्स पैलेस में एक आधिकारिक समारोह में औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन के बाद बाद चार्ल्स तृतीय देश के नए राजा बन गए थे। महारानी एलिजाबेथ के बाद आधिकारिक रूप से आज ब्रिटेन को अपना नया सम्राट मिल गया है।

बीबीसी ने उद्घोषणा के हवाले से कहा कि प्रिंस चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज अब चार्ल्स तृतीय हैं। पेनी मोर्डेंट ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा के बाद प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने की उद्घोषणा की थी। घोषणा पर हस्ताक्षर प्रिंस विलियम के सामने हुआ जबकि प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस और आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी भी इस मौके पर मौजूद थे। ब्रिटेन के नए सम्राट की ताजपोशी के समय सात पूर्व प्रधानमंत्री में गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरन, बोरिस जॉनसन और थेरेसा मे भी शामिल थे जो नए राजा की घोषणा को पढ़कर सुनाते समय वहां मौजूद थे।

परिग्रहण परिषद एक समूह है, जिसमें शाही परिवार के सदस्य, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ राजनेता और कैंटरबरी के आर्कबिशप शामिल हैं। बीबीसी ने कहा कि परिषद नए सम्राट की घोषणा करने के लिए संप्रभु के आधिकारिक निवास सेंट जेम्स पैलेस में इकट्ठा होती है। ब्रिटेन के लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद और प्रधान उद्घोषणा करते हुए किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि मेरी प्यारी मां और रानी के निधन की घोषणा करना मेरा लिए अत्यंत दुखद है। मुझे पता है कि हम सभी की अपूरणीय क्षति हुई है और आप इस क्षति में मेरे साथ कितनी गहरी सहानुभूति रखते हैं।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...