शनिवार, 20 अगस्त 2022

पूर्व सीएम को जान से मारने की धमकी, 16 अरेस्ट 

पूर्व सीएम को जान से मारने की धमकी, 16 अरेस्ट 

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामलें में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोडागु जिले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि कुशलनगर से 9 लोग और मदिकेरी से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने यह दावा किया था कि वीर सावरकर पर उनकी टिप्पणी के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोडागु जिले की अपनी यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा था।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्धारमैया की यात्रा में उनके वाहन पर अंडे फेंकने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। यह मामला सावरकर पर किए गए टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था। इस घटना की निंदा करते हुए सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनके विरोध में लोगों को काम पर रखा है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को चेतावनी दी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद वे उन्हें सबक सिखाएंगे।

प्रमुख पायलट का लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित 

प्रमुख पायलट का लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट के एक विमान के खराब मौसम में गंभीर रूप से हिलने-डुलने और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के सिलसिले में विमान के पायलट का लाइसेंस छ: महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह घटना एक मई को हुई थी। विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान पर था। उस समय बताया गया था कि विमान के गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ के संपर्क में आने के कारण उसमें सवार 14 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य घायल हो गए। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विभिन्न उल्लंघनों की वजह से विमान के प्रमुख पायलट का लाइसेंस छ: महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पायलट खराब मौसम की स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकता था। इसके अलावा लाइसेंस निलंबित करने के और भी कई कारक हैं। इस कार्रवाई पर विमानन कंपनी स्पाइसजेट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस मामले की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा था। डीजीसीए के अनुसार मुंबई-दुर्गापुर की इस उड़ान में दो पायलट और चालक दल के चार अन्य सदस्यों समेत 195 लोग सवार थे।

लोक कलाओं की परंपराओं को बचाए रखना जरूरी 

लोक कलाओं की परंपराओं को बचाए रखना जरूरी 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा, कि आधुनिकता के शोरगुल में लोक कलाओं की हमारी परंपराओं को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोक कलाओं की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत को समय संदर्भों के साथ संरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया। मिश्र राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित ‘कला संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा, “जिस तरह से हमारे यहां शास्त्रीय नृत्य और संगीत के घराने हैं, उसी तरह राजस्थान में लोक कलाओं के घराने हैं। इन घरानों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखा है।” उन्होंने सरकार और समाज द्वारा ऐसे कलाकारों का सहयोग करने और सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। एक बयान के मुताबिक, आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि राजस्थान के राजभवन से लोक कलाकारों से संवाद की पहल की गई है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का प्रयास है कि सुदूर देशों तक भारतीय कलाओं के जरिये हमारी संस्कृति का प्रसार हो।”

इस अवसर पर राज्यपाल और आईसीसीआर अध्यक्ष ने लोक कलाकारों से एक-एक कर संवाद भी किया और उनकी कलाओं तथा योगदान के साथ भविष्य की योजनाओं व सहयोग पर चर्चा की। मिश्र और सहस्त्रबुद्धे ने डॉ. राजेश कुमार व्यास की पुस्तक ‘कला-मन’ का लोकार्पण भी किया। संस्कृतिकर्मी, कवि और कला आलोचक डॉ. व्‍यास राजभवन में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। मिश्र ने कहा कि डॉ. व्यास कला की गहराई में जाकर उसकी व्याख्या इस रोचक ढंग से करते हैं कि ऐसा लगता है मानो हम शब्दों में कलाओं का आस्वाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास सहज और कलात्मक सौंदर्य वाली अपनी भाषा से पढ़ने वालों को लुभाते हैं। डॉ. व्यास की पुस्तक ‘कला-मन’ वैचारिक निबंधों का संग्रह है।

सीएम को ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया 

सीएम को ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी में हुए कथित ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया। ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को आबकारी घोटाले को अन्य मुद्दों की आड़ में छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने उन्हें ‘‘मनी श्श्श…’’ बताया और उन पर पैसा बनाने तथा चुप्पी साधने का आरोप लगाया। ठाकुर के साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया तथा आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे। जांच एजेंसी ने 19 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली थी।

प्रदर्शन: कांग्रेस ने सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की 

प्रदर्शन: कांग्रेस ने सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन कर मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की। इस बीच मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई और पूरे मामले पर अपनी सफाई भी दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई छापे के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। शनिवार को कांग्रेस ने नारा दिया कि "अब तो यह स्पष्ट है दिल्ली सरकार भ्रष्ट है!" इसके साथ ही सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय का घेराव किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता। उन्होंने ये भी कहा कि अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में सीबीआई का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते, जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है... इनको परेशानी अरविंद केजरीवाल से है। पंजाब चुनाव के बाद उनको राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि "पूरे देश के लोग इनसे दुखी हैं। जनता सरकार चुनती है और मोदी 24 घंटे उसे गिराने में लगे रहते हैं। जनता ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनाया है, आप देश के लिए सोचिए। प्रधानमंत्री मोदी बस सरकारें गिराने का सपना देखते हैं। उनको कोई और सपना ही नहीं आता।" उन्होंने आशंका जताई कि अगले 2 से 3 दिन में सीबीआई उन्हें और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेगी। "हम भगत सिंह की संतान हैं। हम आपकी सीबीआई, ईडी से डरने वाले नहीं है, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लोग नहीं है। आप हमको नहीं तोड़ पाओगे।"

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-316, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 21, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

नशे में धुत्त पीएम का डांस करते हुए वीडियो वायरल 

नशे में धुत्त पीएम का डांस करते हुए वीडियो वायरल 

अखिलेश पांडेय 

हेल्सिंकी। सोशल मीडिया पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम सना मरीन अपने दोस्तों और पार्टी सांसदों के साथ डांस करते, पार्टी करते हुए दिखाई दे रही है। जिसके बाद देश में सियासत गर्म हो गई है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सना मरीन अपने दोस्तों के साथ नाचते, गाते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

शराब के नशे में धुत्त सना मरीन का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिनलैंड में विवाद शुरू हो गया है। फिनलैंड के विपक्षी दलों ने इसे लेकर पीएम सना मारिक पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं ने उन्हें ड्रग टेस्ट करवाने तक की सलाह दे दी है। हालांकि, प्रधानमंत्री सना मरीन ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ शराब का सेवन किया, गाना गाया और डांस भी किया, लेकिन ड्रग्स नहीं लिया। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्राइवेट वीडियो है, इसे इस तरह वायरल नहीं किया जाना चाहिए था।

जलस्तर बढ़ने के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया 

जलस्तर बढ़ने के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे 10 लोगों को लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सेना की एक टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 22 सदस्यों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र ने इससे पहले बताया था कि जल स्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण धीरा अनुमंडल स्थित नेगल खड्ड में दो महिलाओं समेत 10 लोग फंस गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार छ: से सात लोग धारा में फंसे थे।

सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर 

सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में 15 लोगों के नाम हैं। सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों का नाम शामिल किया।

120-B, 477-A और सेक्शन 7 के तहत FIR दर्द की गई है। FIR में एक्साइज कमिश्नर अरवा गोपी का नाम है। 17 अगस्त को CBI ने FIR दर्ज की थी। तो अरविंद केजरीवाल को जिसकी आशंका थी। जिस बात का डर था जो उन्होंने भविष्यवाणी की थी। वो एक महीने बाद ही सही साबित हो गई। 22 जुलाई को केजरीवाल ने ये दावा किया था और करीब-करीब एक महीने बाद 19 अगस्त को CBI की टीम मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी करने पहुंच गई।

CBI की टीम 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जो दोपहर बाद तक चलती रही। दिल्ली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर से लेकर बाकी कई ठिकाने और फिर  पंजाब, दमन और दीव, तेलंगाना, महाराष्ट्र के भी कई जगहों पर एक साथ सीबीआई की टीम पहुंची।

‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित कर हमला बोला 

‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित कर हमला बोला 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘हर घर जल उत्सव’ को संबोधित करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। इसके अलावा आगे कहा कि हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’’ के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान को एक ‘‘बड़ी सफलता’’ करार दिया और कहा जिन्हें देश की प्रवाह नहीं होती है उन्हें देश का वर्तमान बिगड़े या भविष्य उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें जरूर कर सकते हैं लेकिन कभी पानी के लिए एक बड़े विजन के साथ काम नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह, हर घर जल पहुंचाने की, सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है। यह सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण है।’’ जल जीवन मिशन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसकी घोषणा 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से की थी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम का होर्डिंग-बैनर नहीं हटाने का आदेश: बीएमसी 

सीएम का होर्डिंग-बैनर नहीं हटाने का आदेश: बीएमसी 

कविता गर्ग 

मुंबई। एक याचिकाकर्ता ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को एक अखबार में प्रकाशित उस खबर के बारे में सूचित किया, जिसमें दावा किया गया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त इकबाल चहल ने निकाय अधिकारियों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का होर्डिंग-बैनर नहीं हटाने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की खंडपीठ सार्वजनिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनर के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

उच्च न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार और नगर निकायों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कहीं भी कोई अवैध होर्डिंग या बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश हुए अधिवक्ता मनोज शिरसत ने शुक्रवार को अदालत को एक समाचार पत्र के लेख के बारे में सूचित किया जिसमें दावा किया गया था कि बीएमसी प्रमुख ने एक अनौपचारिक निर्देश जारी किया था जिसमें नगर निगम के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के किसी भी होर्डिंग या बैनर को नहीं हटाने के लिए कहा गया था।

शिरसत ने कहा, ‘‘यह किस तरह का निर्देश या आदेश है? हमें अवैध होर्डिंग के मुद्दे से निपटने में राज्य सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाने की जरूरत है।’’ इस पर पीठ ने कहा कि वह सिर्फ एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं चल सकती और शिरसत को एक हलफनामे में इसे रिकॉर्ड में रखने के लिए कहा। मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कहा, ‘‘आप (शिरसत) इस लेख को रिकॉर्ड में रखते हुए एक हलफनामा दाखिल करें। फिर हम सरकार से इसका जवाब मांगेंगे।’’ पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में ले लिया और कहा कि वह 12 सितंबर को मामले की सुनवाई जारी रखेगी।

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...