शनिवार, 21 मई 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुताबिक इसमें मामूली ही बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 25 लोगों ने अपनी जान भी गवाई हैं। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 2346 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

वहीं, कोरोना के नए केसों के साथ ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। अब देश में कुल 14,996 कोरोना केस सक्रिय हैं।

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन 

अमित शर्मा       
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री 81 वर्षीय तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सिंह लंबे समय से बीमार थे। सिंह शिअद के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री थे। वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिअद की कोर कमेटी के सदस्य थे।
सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। सिंह 1997 में पहली बार मोगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्हें उस समय प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वह 2002 के विधानसभा चुनावों में मोगा से फिर से चुने गए लेकिन 2007 में वह हार गए। सिंह 2012 में धर्मकोट विधानसभा सीट से चुने गए और कृषि मंत्री बने।

गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती हैं, भाजपा

गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती हैं, भाजपा 

संदीप मिश्र     
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि सत्ता हासिल करने के लिये मुफ्त राशन का प्रलोभन देने वाली भाजपा अब पात्र और अपात्र की कंडीशन लगाकर गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है। सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया " ग़रीबों को राशन ना देने पड़े इसलिए नौटंकी कर रही भाजपा सरकार। पात्र और अपात्र की कंडीशन लगा गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भाजपा की नई चाल है। गरीबों का वोट लेकर सत्ता तो हथिया ली। अब उन्हें वादे के मुताबिक पूरा राशन दे सरकार।"
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर राशन भोगी ऐसे परिवारों को चिन्हित करने को कहा है, जो संपन्न होने के बावजूद मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं 

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों के शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लगातार 45वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 112.55डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.35 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। जिससे अब तक 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गयी। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।

राहुल ने राजीव को पुण्यतिथि पर याद किया

राहुल ने राजीव को पुण्यतिथि पर याद किया 

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुऐ कहा है कि उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ट्विटर शनिवार को ट्वीट कर कहा, "मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे। जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक संवेदनशील और दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया।

उन्होंने कहा, "मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।" राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका। राजीव गांधी की छवि हमेशा एक बेदाग नेता की रही। राजीव गांधी की 21 मई, 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी।

वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार से भारत जोड़ो अभियान शुरू करेगी। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में जी रहे हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। इस अभियान के माध्यम से हम भारत को जोड़ने की पहल के तौर पर एक नयी क्रांति की शुरुआत करेंगे।


निशाना: इजरायली मिसाइल हमलें में 3 लोग मारे गए

निशाना: इजरायली मिसाइल हमलें में 3 लोग मारे गए 

अखिलेश पांडेय     

दमिश्क। राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली मिसाइल हमलें में तीन लोग मारे गए। यह जानकारी सीरियाई के एक सेना ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम मिसाइल हमलों के दौरान सभी तीन लोग मारे गए।बयान में कहा गया है कि वायु रक्षा ने अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया है। 

जिन्हें इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागा गया था। सरकार समर्थक शाम एफएम रेडियो ने कहा कि दमिश्क में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के कारण उसके आस-पास आग लग गई, जिससे दो उड़ानें स्थगित हो गईं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-225, (वर्ष-05)
2. रविवार, मई 22, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 20 मई 2022

डाइट में जरूर शामिल करें किशमिश, जानिए फायदे

डाइट में जरूर शामिल करें किशमिश, जानिए फायदे   

सरस्वती उपाध्याय      

किशमिश खाने से बॉडी को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसको खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। सभी जानते हैं कि किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसके सेवन से कई बीमरियां आपसे दूर रहती हैं। यह आपकी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसके एक नहीं बल्कि कई बड़े फायदे हैं। आसानी से मार्केट में मिल जाने वाली किशमिश कई प्रकार की होती हैं। बता दें कि सूखे हुए अंगूर को किशमिश कहा जाता है, जो काफी मीठी होती है। दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। किशमिश, अंगूरों को ड्राई करके बनाया जाता है, इस प्रक्रिया में करीब 3-4 हफ्ते लगते है। भारत में इसे कई नामों से बुलाया जाता है, जैसे किशमिश, एंडुद्राक्षा, राइसिन, ऊलर धराक्षी आदि। भारत में इसका उत्पादन नासिक,सांगली,जालना, सोलापुर, सातारा, कर्नाटक में होता है। तो आइए जानते है किशमीश के 4 बड़े फायदे...

1. पाचन के लिए बेस्ट है किशमिश...
फास्ट फूड्स और समय पर न खाने के कारण लोगों का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, जिससे उन्हें काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किशमिश ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कब्ज में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

2. वजन कंट्रोल रहेगा...
बाहर के खाने में फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में वजन बढ़ना आम बात है। किशमिश के कारण यह कंट्रोल में रहता है। इसमें पाया जाने वाला नेचुरल शुगर बॉडी में एनर्जी देता है,और हमे आलसी महसूस नहीं होने देता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

3. खून बढ़ाने में मदद करती है किशमिश...

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोगों को खून के कमी की शिकायत होती है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। अगर आप किशमिश का सेवन रोजाना करेंगे तो आपकी बॉडी में खून की कमी नहीं होगी।

4. हड्डियां होंगी मजबूत...
अधिकतर लोग दूध का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में आप किशमिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इससे भी आपकी बॉडी में बेहतर मात्रा में कैल्शियम मिलता है। तो कोशिश करें, आप रोज 4-5 किशमिश का सेवन कर सकते हैं।

लोनी में संचालित अवैध तेजाब फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद के लोनी में अवैध रूप से चल रही कैमिकल युक्त फैक्ट्री पर चला प्रशासन का डंडा

सुधाकर सिंह
गाजियाबाद। लोनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र ट्रॉनिका सिटी वह बदरपुर देहात इलाके में तेजा फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। अवैध रूप से चल रही तेजाब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली दंगों में इसी फैक्ट्री का तेजाब इस्तेमाल किया गया था। आलम यह था कि यूपी, हरियाणा दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर यहां से अवैध रूप से तेजाब जाता था।
एसपी देहात ई रजा ने बताया जब तक मालिक गिरफ्त में नहीं आते हैं तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मालिकों की तलाश जारी है जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गाजियाबाद पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस को अब तक यहां से कई हजार लीटर तेजाब बरामद हुआ है। फिलहाल फैक्ट्री मालिकों की तलाश जा रही है। ताकि दिल्ली दंगों सहित तमाम तारों को जोड़ा जा सके और इस बड़े रैकेट का सही ढंग से भंडाफोड़ किया जा सके।

भाजपा नेता को झूठे केस में फंसाने की धमकी

भाजपा नेता को झूठे केस में फंसाने की धमकी
सुधाकर सिंह 
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता द्वारा थाना टीला मोड़ के एक एसआई के खिलाफ एसएसपी गाजियाबाद को शिकायती-पत्र दिया है। पत्र में आरोप है कि जब वह पीड़ित की मदद के वास्ते थाना टीला मोड़ की पुलिस चैकी सिकंदरपुर गए तो वहां मौजूद एसआई ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया तथा लूट के फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अमर चैधरी द्वारा एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पास एक पीड़ित परिवार का फोन आया था। जिसमें उस परिवार के समीर नाम के युवक ने उन्हें बताया था कि थाना टीला मोड की पुलिस चैकी सिकंदरपुर पर तैनात एसआई सुभाष उसे लूट के मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। बीस हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। जबकि मामला एक मारपीट का था। पीड़ित परिवार द्वारा काफी अनुनय-विनय करने के बावजूद एसआई नहीं मान रहा है। वह लगातार पैसा देने के लिये दबाव बना रहा है। 
यहां यह भी उल्लेख है कि पीड़ित ने अपने आप को फर्जी मामले में जेल जाने से बचने के लिए तथा एसआई को शांत करने के लिए 10 हजार रूपये भी दे दिए हैं। लेकिन फिर भी एसआई बराबर उन्हें और पैसा देने के लिए धमकी दे रहे हैं। अमर चैधरी का आरोप है कि जब वह इस सिलसिले में चैकी सिकंदरपुर पर समीर की शिकायत को लेकर पहुंचे तो एसआई सुभाष ने उनके साथ भी दुव्र्यवहार किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए किसी झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी।
इस मामले में उन्होंने एसआई सुभाष के खिलाफ एसएसपी गाजियाबाद के अलावा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ तथा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को भी शिकायत भेजी है। अमर चैधरी ने इस मामले में एसआई के खिलाफ शख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सत्ता परिर्वतन के लिए परिर्वतन रथयात्रा निकाली

सत्ता परिर्वतन के लिए परिर्वतन रथयात्रा निकाली 
शैलेश श्रीवास्तव
आजमगढ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की परिर्वतन रथ यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ पहुंची। रथ यात्रा का आजमगढ़ जिले के सठियांव में पहुंचते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्ता परिर्वतन के लिए परिर्वतन रथ यात्रा निकाली गयी है।
आजमगढ़ जनपद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की रथ यात्रा देर शाम करीब सात बजे सठियांव स्थित पार्टी कार्यालय पर मऊ से पहुंची। जहां पार्टी के नेताओं ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 12 अक्टूबर को परिर्वतन रथ यात्रा निकली थी और प्रदेश के अधिकांश जिलो से होती हुई आजमगढ़ पहुची है। 
उन्होने यह रथयात्रा सत्ता परिर्वतन के लिए निकाली है। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होने इसके लिए कहा है, वही सीटों के सवाल पर उन्होने कहा कि गठबंधन होने के बाद जीतने वाली सीटो पर उम्मीदवार उतारेगें। जनसभा को सम्बोधित करने के बाद रथ यात्रा आजमगढ़ मुख्यालय पर पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह अम्बेडकर नगर जिले के लिए रवाना होगी।

गुडलक हत्याकांड, विरोध में धरना प्रदर्शन किया

गुडलक हत्याकांड, विरोध में धरना प्रदर्शन किया
शैलेश श्रीवास्तव   
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में हुए गुडलक हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय थाना अतरौलिया के गेट पर मृतक गुड लक के परिवार के सदस्यों तथा गांव की महिलाओं और बुजुर्गों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि घटना के लगभग सप्ताह भर होने को है फिर भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण लोगों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुड लक के परिवार एवं गांव की महिलाओं समेत लोग अतरौलिया थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सर्किल के लगभग सभी थानों की फोर्स एवं उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर लालता प्रसाद साहू समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करती नजर आ रही थी। फिर भी आक्रोशित लोग नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उनके घरों को बुलडोजर से गिराने की मांग को लेकर थाने के गेट पर ही धरने पर बैठे रहे। घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण के सामने महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया जिस पर आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन द्वारा हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...