रविवार, 1 मई 2022

जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला

जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला 
भानु प्रताप उपाध्याय  
शामली। जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला है। 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित को होम क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं।शहर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी 35 वर्षीय युवक का सीएचसी पर सैंपल लिया गया था। एंटीजन जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में भी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्य और संपर्क में आने वाले लोगों सैंपल लिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिला युवक क्षय रोग से पीड़ित है। दो दिन पहले वह सीएचसी पर दवा लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था बना रखी है कि जो भी क्षय रोग की जांच या दवा लेने आएगा, उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा। इसी व्यवस्था के तहत उसका दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। पहले एंटीजन और फिर आरटीपीसीआर जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था।

तीसरी लहर में नौ मार्च को आया था आखिरी केस
कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस चार दिसंबर 2021 को मिला था। इसके बाद 29 दिसंबर को कोरोना का एक और केस मिला था। जनवरी माह में कोरोना पीक पर रहा था और फरवरी में कोरोना के केस कम आने शुरू हो गए थे। तीसरी लहर में कोरोना वायरस घातक रूप में नहीं था। कोरोना के मरीज तीन से पांच दिन में घर पर ही ठीक हो गए थे। किसी भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा था। नौ मार्च को आखिरी केस आया था और 19 मार्च को कोरोना को कोई सक्रिय मरीज न होने के कारण जिला कोरोना मुक्त हो गया था।

यमुना पर 2 लेन का पुल 8 माह में तैयार होगा

यमुना पर 2 लेन का पुल 8 माह में तैयार होगा
भानु प्रताप उपाध्याय   
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली के पास बह रही यमुना नदी पर दो लेन का पुल अगले आठ माह में बनकर तैयार होगा। अगले साल 2023 की शुरूआत में यमुना नदी का दो लेन का 498 मीटर लंबाई के पुल आम नागरिकों के लिए चालू कर दिया जाएगा। हाईवे की निर्माण एजेंसी ने यमुना में नदी में पिलर पर गर्डर रखने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद लिंटर डाला जाएगा।मेरठ-करनाल मार्ग पहले सात मीटर चौड़ा था। बिड़ौली में यमुना नदी पर दो लेन का पुल पहले से बना है। वर्ष 2015 में इसे स्टेट हाईवे घोषित कर चौड़ीकरण की शुरूआत हुई थी। वर्ष 2017 तक आते-आते हरियाणा के करनाल जिले की सीमा से मेरठ तक इसका निर्माण पूरा कर दिया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इस हाईवे को एनएचएआई को हस्तांरित कर दिया गया। एनएचएआई ने इसके चौड़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी थी। परियोजना स्वीकृत होने के बाद करनाल से मेरठ तक हाईवे को चौड़ा करने और हाईवे पर पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। करनाल बाईपास से लेकर बिडौली में यमुना नदी तक 85 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी के उप महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 498 मीटर लंबाई वाले यमुना पुल पर 52 गर्डर में से 44 रखे जा चुके हैं। आठ गर्डर और रखने के बाद पुल पर लिंटर डालकर चौड़ा करने कार्य होगा। उन्होंने बताया कि पुल तैयार होने पर वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। वाहनों को पुल जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अगले साल की शुरूआत में नए पुल को तैयार करके चालू कर दिया जाएगा।बिड़ौली में यमुना नदी का पुल हरियाणा, पंजाब और पउप्र के शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों को जोड़ता है। हरियाणा और पंजाब पाकिस्तान के लाहौर दूसरी ओर बंगाल जाने के लिए मेरठ-करनाल हाईवे का महत्व है। बिड़ौली में यमुना नदी पर 40 साल पहले हरियाणा और यूपी सरकार की संयुक्त धनराशि से दो लेन का पुल तैयार किया था। पुल पर आए दिन जाम लगा लगा रहता था। लेकिन अब बिड़ौली में एनएचएआई की ओर से दूसरा पुल बनने जाने के बाद आवागमन को सुविधा मिलेगी।

अवैध कब्जा, जांच पर लेखपाल के साथ मारपीट

अवैध कब्जा, जांच पर लेखपाल के साथ मारपीट
भानु प्रताप उपाध्याय   
शामली। कैराना में बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ कब्जाधारियों ने मारपीट कर दी। आरोपितों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। मामले में आठ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहसील मुख्यालय पर कार्यरत लेखपाल अजीत पंवार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल के मुताबिक, गैर अहतमाल बसेड़ा गांव में बंजर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत हुई थी, जिस पर वह 27 अप्रैल को मौके पर जांच करने पहुंचे थे।आरोप है कि मौके पर कब्जाधारियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा सरकारी कागजात फाड़ दिए। उन्हें मौके पर सरकारी कार्य नहीं करने दिया गया। मामले में कुर्बान, नाजिम, जिंदा, इमरान, अरशद, नवाज, मेहरदीन व जाकिर निवासीगण गांव राणामाजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा को नामजद कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धारओं में मामला दर्ज करने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। — डेढ़ माह पूर्व भी लेखपाल पहूंचे थे पैमाइश पर गांव बसेड़ा निवासी किसान अलिनवाज की शिकायत पर पैमाइश के लिए लेखपाल अजित पंवार पहुंचे थे। उन्होंने वहां 683 खसरा नम्बर में पांच बीघे बंजर भूमि की पैमाइस के लिए किसानों को खाली करने के लिए अवगत कराया था। उस दौरान उस पर पानी भरने के कारण टीम वापस लौट आई थी।
यमुना के दूसरी ओर स्थित भूमि पर हुई मारपीट किसान की ओर से की शिकायत पर गई। जिसमें यमुना पार कर गई लेखपाल की टीम के साथ बसेड़ा गांव के रकबे पर लेखपाल अजित पंवार व उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज करने लगे। लेखपाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वहां मौजूद पांच लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर सरकारी कागजात फाड़ दिए गए। लेखपाल ने कोतवाली में तैनात हल्का इंचार्ज को सूचना दी। इस दौरान और अन्य तीस चालीस लोग वहां पहुंचने लगे। लेखपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।आरोप है कि मौके पर कब्जाधारियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा सरकारी कागजात फाड़ दिए। उन्हें मौके पर सरकारी कार्य नहीं करने दिया गया। मामले में कुर्बान, नाजिम, जिंदा, इमरान, अरशद, नवाज, मेहरदीन व जाकिर निवासीगण गांव राणामाजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा को नामजद कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धारओं में मामला दर्ज करने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। — डेढ़ माह पूर्व भी लेखपाल पहूंचे थे पैमाइश पर गांव बसेड़ा निवासी किसान अलिनवाज की शिकायत पर पैमाइश के लिए लेखपाल अजित पंवार पहुंचे थे। उन्होंने वहां 683 खसरा नम्बर में पांच बीघे बंजर भूमि की पैमाइस के लिए किसानों को खाली करने के लिए अवगत कराया था। उस दौरान उस पर पानी भरने के कारण टीम वापस लौट आई थी।यमुना के दूसरी ओर स्थित भूमि पर हुई मारपीट किसान की ओर से की शिकायत पर गई। जिसमें यमुना पार कर गई लेखपाल की टीम के साथ बसेड़ा गांव के रकबे पर लेखपाल अजित पंवार व उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज करने लगे। लेखपाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वहां मौजूद पांच लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर सरकारी कागजात फाड़ दिए गए। लेखपाल ने कोतवाली में तैनात हल्का इंचार्ज को सूचना दी। इस दौरान और अन्य तीस चालीस लोग वहां पहुंचने लगे। लेखपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

बिना अनुमति के सड़क पर धार्मिक कार्यक्रम नहीं

बिना अनुमति के सड़क पर धार्मिक कार्यक्रम नहीं

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। पुलिस और प्रशासन ने इसका पालन कराने के लिए धर्म गुरुओं से भी बात की है। स्पष्ट कर दिया कि बिना अनुमति के सड़क पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि इसका सख्ती से पालन किया जा सके।

ईदगाह पर अतिरिक्त सुरक्षा...
शासन का आदेश मिलने के बाद सभी कप्तानों ने इसका पालन कराने का निर्णय लिया है। दोनों संप्रदाय से जुड़े मुख्य लोगों को पुलिस ने बताया है कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल या सड़कों पर धार्मिक आयोजन नहीं कराया जाएगा। हाल में आने वाली ईद पर ईदगाह में सड़क पर नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए ईदगाह पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छह थाना प्रभारी, तीन सीओ तथा एसपी सिटी की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा आरएएफ की एक कंपनी को भी लगा दिया गया है। नमाज अदा करने की वीडियो भी बनाई जाएगी, ताकि सड़क पर नमाज अदाकर माहौल बिगाडऩे वालों पर कार्रवाई हो सकें।

इनका कहना है
आमजन की परेशानी को देखते हुए सड़क या सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं कराया जाएगा। सभी संप्रदाय के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। धर्म गुरु भी अपने संप्रदाय के लोगों से इसके लिए अपील कर रहे हैं।

मेरठ पुलिस ने चांद रात और ईद-उल-फितर पर सुरक्षा का प्लान जारी कर दिया है। बाइक स्टंट करने वालों पर खासतौर पर नजर रहेगी। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। स्टंट करने वालों को रोकने के लिए शहर में 39 बैरियर लगाए जाएंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाइक स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहरभर में निगरानी के लिए चार स्थानों पर ड्रोन उड़ाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में थाना प्रभारी और जोन पर सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ की दो कंपनी लगा दी गई हैं। इसके अलावा एसपी क्राइम और एसपी यातायात भी पुलिस बल के साथ गतिशील रहेंगे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-205, (वर्ष-05)
2. सोमवार, मई 2, 2022
3. शक-1984, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078‌‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-41+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

खेल: गुजरात ने 6 विकेट से बैंगलोर को हराया

खेल: गुजरात ने 6 विकेट से बैंगलोर को हराया  

मोमीन मलिक          
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का 43वां मैच में तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ। इस मैच में गुजरात ने 6 विकेट से बैंगलोर को हरा दिया। गुजरात के खाते में अब 16 अंक हो गए हैं। टीम ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली है। फाफ डुप्लेसी के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। 
इस तरह गुजरात के सामने 171 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। साहा 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 31, साईं ने 20 और कप्तान हार्दिक पांड्या 3 रन बनाकर आउट हुए। 
हालांकि, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने काम पूरा कर दिया। तेवतिया 43 और मिलर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान फाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे, जिसके बाद रजत पाटीदार और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। रजत 52 रन बनाकर आउट हुए। कोहली 58 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक दो रन पर आउट हुए। मैक्सवेल ने 18 गेंद में 33 रन बनाए।

2 मई को यूरोप दौरे के लिए रवाना होंगे पीएम

2 मई को यूरोप दौरे के लिए रवाना होंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को यूरोप दौरे के लिए रवाना होंगे। यह साल 2022 में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी‌। इस 3 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान वे 3 देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे और 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि, पीएम मोदी 7 देशों के 8 नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा 50 ग्लोबल बिजनेसमैन के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी यूरोप यात्रा की शुरुआत जर्मनी से होगी और इसके बाद वे डेनमार्क जाएंगे और 4 मई को फ्रांस से भारत लौटेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोप दौरा रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच हो रहा है। सभी यूरोपीय देश रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच जारी सैन्य गतिरोध को खत्म करने के लिए चर्चा कर सकते हैं।

जर्मनी प्रवास के दौरान पीएम मोदी बर्लिन में चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ये दोनों नेता इंडिया-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श के छठे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और चांसलर शोल्ज संयुक्त रूप से बिजनेस इवेंट को भी संबोधित करेंगे।
जर्मनी के बाद पीएम मोदी डेनमार्क पहुंचेंगे और वहां भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी 4 मई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। भारत और फ्रांस इसी वर्ष अपने राजनियक संबंधों के 75 साल पूरे कर रहे हैं।पीएम मोदी और मैक्रों के बीच बैठक में सामरिक साझेदारी पर चर्चा होगी।

मेरठ: व्यवसायिक दुकानों पर चला बुलडोजर

मेरठ: व्यवसायिक दुकानों पर चला बुलडोजर

सत्येंद्र पंवार
मेरठ। शनिवार को महानगर के फतेहउल्लाहपुर में नार्थ ईस्ट के कुख्यात पशु तस्कर मूल रूप से फलावदा निवासी अकबर बंजारा की ओर से तकरीबन 300 वर्ग मीटर में बनाई गई व्यवसायिक दुकानों के ऊपर बाबा का बुलडोजर चल गया है। हाल ही में असम पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। करोड़ों रुपए की कीमत की कुख्यात पशु तस्कर द्वारा काली कमाई से बनाई गई दुकाने आज महाबली की सहायता से एमडीए द्वारा ध्वस्त कर दी गई है।
महानगर के बिजली बंबा बाईपास पर 100 फुटा रोड पर मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से अकबर बंजारा की तेरह दुकानों को जमींदोज करा दिया गया है। जोनल अधिकारी वीके सोनकर ने बताया है कि अभी कई और अवैध निर्माण जल्द ही धराशाई होंगे। उधर एमडीए के वीसी मृदुल चौधरी प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान पर चौतरफा नजर बनाए हुए हैं। एमडीए के सचिव चंद्रकांत तिवारी भी अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

न्यायपालिका, व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

न्यायपालिका, व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना ने शनिवार को देशभर में लंबित मुकदमों के अनुपात में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के साथ ही न्यायपालिका से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर शनिवार को जोर दिया।
उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और राज्यों मुख्यमंत्रियों के 11 वें संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति रमना कहा कि बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाने तथा विवाद को प्रारंभिक स्तर पर ही सुलझा के उपायों पर गंभीरता से विचार करना, समय की मांग है।
उन्होंने न्यायिक व्यवस्था में अन्य भाषाओं को अपनाने भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालयों के लिए न्यायाधीशों के 1104 स्वीकृत पदों में से 388 खाली पड़े हैं। 
खाली पदों को भरने के लिए उनका पहले दिन से ही प्रयास रहा है। उन्होंने एक वर्ष के दौरान विभिन्न उच्च न्यायालयों में खाली पदों का नियुक्तियों के लिए 180 सिफारिशें की हैं। इनमें से 126 नियुक्तियां हो चुकी हैं। इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि 50 प्रतिक्षित प्रस्तावों को भारत सरकार शीघ्र अनुमोदन की उम्मीद की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालयों ने भारत सरकार को लगभग 100 नाम भेजे हैं, जो अभी उन तक नहीं पहुंचे हैं।
मुख्य न्यायाधीश रमना ने न्यायिक व्यवस्था को जिला स्तर पर मजबूत करने की अपील करते हुए कहा, "मैं माननीय मुख्यमंत्रियों से आग्रह करना चाहता हूं कि जिला न्यायपालिका को मजबूत करने के उनके प्रयास में मुख्य न्यायाधीशों को दिल से सहयोग दें।
देशभर में लगातार बढ़ते लंबित मुकदमों और न्यायाधीशों के अनुपात पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, "जब हम आखिरी बार 2016 में ( संयुक्त सम्मेलन) में मिले थे, तब देश में न्यायिक अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 20,811 थी। अब यह 24,112 है, जो कि 6 वर्षों में 16 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं इसी अवधि में जिला न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या 2 करोड़ 65 लाख से बढ़कर 4 करोड़ 11 लाख हो गई है, जो कि 54.64 फीसदी की बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि स्वीकृत संख्या में वृद्धि कितनी अपर्याप्त है।

रिश्वत: महिला पटवारी को निलंबित किया

रिश्वत: महिला पटवारी को निलंबित किया 

दुष्यंत टीकम  
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला मुख्यालय के दशपुर गांव के निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान भीखम साहू को जमीन की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्हाेंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। पटवारी ने काम करने के लिए जवान से 5 हजार रुपयों की मांग की और पहले दो हजार रुपए देना तय हुआ। 
जवान ने महिला पटवारी को दो हजार रुपये दिया और उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियाें शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया। इसके बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कल ही महिला पटवारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय अनुविभगीय अधिकारी राजस्व कांकेर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।


अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने का आग्रह

अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करने का आग्रह 

पंकज कपूर  
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित, मुख्यमंत्रियो और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया है। वहीं इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों से आम आदमी के लिए अप्रासंगिक हो चुके कानूनों को खत्म करने का आग्रह किया।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। दिल्ली का विज्ञान भवन जहां प्रधान मंत्री बोल रहे थे। पीएम मोदी ने कहा: “एक गंभीर विषय आम आदमी के लिए कानून की पेचीदगियां भी है।
2015 में, हमने लगभग 1,800 ऐसे कानून तलाशे जो अप्रासंगिक हो गए थे। इनमें से, केंद्र के कानूनों में से, हमने ऐसे 1,450 कानूनों को समाप्त कर दिया। लेकिन राज्यों द्वारा केवल 75 कानूनों को समाप्त कियाा गया है।प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आज देश में करीब 3.5 लाख कैदी हैं जो विचाराधीन हैं और जेल में हैं। इनमें से ज्यादातर लोग गरीब या सामान्य परिवार से हैं।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...