गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

बुजुर्ग 'संतों के हित' में बड़ा कदम उठाएगी सरकार

बुजुर्ग 'संतों के हित' में बड़ा कदम उठाएगी सरकार    

संदीप मिश्र     

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पुरोहितों और बुजुर्ग संतों के हित में बड़ा कदम उठाएगी। सरकार प्रदेश में ‘पुरोहित कल्याण बोर्ड’ गठित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा है कि हम संस्कृत के हर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने जा रहे हैं। कथा व्यास शास्त्री शिवाकांत महाराज ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुजारियों, पुरोहितों के हित में उनके सम्मुख यह मांगें रखी थीं। मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को स्वीकार करते हुए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने और संस्कृत विद्यालयों के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा करने पर शिवाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि चुनावी नतीजों के आने के बाद बीजेपी सरकार पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये छात्र आगे चलकर राष्ट्र और समाज निर्माण में अपना योगदान देंगे। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में खुशहाली व तरक्की के नए अवसर खुले हैं। उच्च व रोजगारपरक शिक्षा से प्रदेश के युवाओं के जीवन मे नव प्रभात लाना डबल इंजन की भाजपा सरकार का लक्ष्य है।

कांग्रेस ने हमेशा जनता के हित में काम किया: प्रियंका

कांग्रेस ने हमेशा जनता के हित में काम किया: प्रियंका   

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गहलोत सरकार के पुरानी पेंशन स्कीम लागू किये जाने के फैसले को हितकारी करार देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार ने हमेशा जनता के हित में काम किया। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमने जनता के हित में काम किया है, काम करते रहेंगे।”गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश का बजट पेश करते हुए बड़ी घोषणा की। सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लिया है। 
इससे सरकार पर 1000 करोड़ का भार आएगा। इसके अलावा प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी, 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा।इसको लेकर सीएम गहलोत ने कहा, “हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। अत: 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।उल्लेखनीय है कि राजस्थान सहित देश के दूसरे राज्यों में कर्मचारी संघ लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ने कर्मचारी संघ की मांग को मानते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने का ऐलान कर दिया है। साल 2004 में पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर दिया गया था।

साल 2004 से पहले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन मिलती थी। यह पेंशन रिटायरमेंट के समय कर्मचारी के वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम के तहत रिटायर्ड कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिजनों को भी पेंशन का प्रावधान था। बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था और नई पेंशन योजना लागू की गई थी।

25 फरवरी से प्रारंभ होगा झारखंड का 'बजट सत्र'

25 फरवरी से प्रारंभ होगा झारखंड का 'बजट सत्र'   

इकबाल अंसारी       

रांची। झारखंड का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होने वाला है। यह सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। इस बार विपक्ष से अधिक तल्ख तेवर का सामना सरकार को अपने ही घर के लोगों से करना पड़ेगा। भाषा विवाद, स्थानीय एवं नियोजन नीति, ओबीसी आरक्षण और छठी जेपीएससी विवाद समेत कई ऐसे मसले हैं जिस पर सत्र में सरकार को विरोधियों के साथ-साथ अपने लोगों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। जिसकी शुरूवात आज से ही हो गयी है।

बजट सत्र को लेकर झामुमो विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर होनी है। लेकिन बैठक के पूर्व ही खुद अपनी ही पार्टी के विधायक ने अपनी ही सरकार पर तिखे हमला किया है। झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाषा को छेड़छाड़ करने की जरूरत ही नहीं थी। जैसे चल रहा था, उसे चलने देना चाहिए था। इससे पूरा झारखंड गरमा गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नियोजन नीति को सरकार को रद्द करके नयी नीति बनानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर सत्र में उठाएंगे। वहीं, विधायकों ने इस मसले पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी। यह तय होना चाहिए कि स्थानीय कौन है। लास्ट सर्वे सेटलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति तय होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे सरकार का विरोध नहीं करते हैं। वे सिर्फ आईना दिखाने का काम करता है।
पुराने प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के जाने के बाद नए प्रभारी अविनाश पांडेय बने हैं। नए प्रभारी आने के बाद कांग्रेस पूरी तरह बदली-बदली नजर आ रही है। अब कांग्रेस सरकार के सामने गिड़गिड़ाने के बदले सीना तान के साथ चलने का मूड बना लिया है।भाषा विवाद, ओबीसी आरक्षण, कॉर्डिनेशन कमेटी, न्यूनत्तम साझा कार्यक्रम सहित कई मुद्दें पर कांग्रेस ने अपने तेवर कड़े कर लिए है। इसमें भाषा विवाद और ओबीसी आरक्षण पर सदन में कांग्रेस की ओर उठाए जाने के पूरे आसार हैं।
इधर, पिछले सप्ताह राजद के राष्ट्रीय नेताओं का जमवाड़ा रांची में हुआ। जिसमें नेताओं ने खुलकर भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका के पक्ष में बयान दिया और सरकार का विरोध किया है। राजद अपनी जमीन तलाशने का प्रयास में जुटी है। राजद की जमीन भोजपुरी बहुल क्षेत्रों में ही है। इसको देखते हुए राजद की ओर से भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी दिख रही है। बजट सत्र में भाजपा और आजसू भी सरकार के नाक में दम करेगा। भाजपा सदन में भाषा विवाद, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, जेपीएससी मामले पर सरकार से दो-दो हाथ करेगी। संभवत: शुक्रवार को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल की बैठक हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी  

सुनील श्रीवास्तव    

काठमांडू। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने लोगों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी है। जब तक कि यह “बिल्कुल आवश्यक” न हो। विदेश मंत्रालय ने भी यूक्रेन में सभी नेपाली लोगों को स्थिति का आकलन करने के बाद घर आने के लिए कहा है। जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच टकराव युद्ध में बदल सकता है। बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है। “विदेश मंत्रालय की सिफारिश है कि यूक्रेन में रहने वाले नेपाली नागरिक वहां की वर्तमान स्थिति और घटनाक्रम का विश्लेषण करें और जब तक उन्हें रहने की आवश्यकता न हो, वाणिज्यिक विमानों के माध्यम से स्वदेश लौट जाएं।

मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों को यूक्रेन जाने की अपनी योजना को स्थगित करने के लिए कहा गया है, जब तक कि यह “बिल्कुल आवश्यक” न हो। मंत्रालय के अनुसार, 38 से अधिक नेपाली नागरिकों ने बर्लिन में नेपाल दूतावास से संपर्क किया है। जो यूक्रेन की चिंताओं को भी देखता है। अनिवासी नेपाली संघ (एनआरएनए) के प्रमुख हरि मल्ला के अनुसार, यूक्रेन में लगभग 200 नेपाली हैं। मल्ला ने कहा, “यूक्रेन में अधिकांश नेपाली पारगमन में हैं और ओडेसा, कीव, खार्किव, लुत्स्क, बिला त्सेरकवा और अन्य जैसे स्थानों में रह रहे हैं। उनमें से कुछ मानव तस्करी का शिकार बनने के बाद यहां समाप्त हुए।

यूक्रेन पर किए गए मिसाइल हमले में 9 की मौंत

यूक्रेन पर किए गए मिसाइल हमले में 9 की मौंत     

अखिलेश पांडेय     

कीव/ मास्को। लंबे तनाव के बाद रूस की ओर से यूक्रेन के ऊपर मिसाइल से किए गए हमले की चपेट में आकर यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेन के कई इलाकों में पहुंच चुकी रुसी फौज की ओर से लगातार हमले करते हुए धमाके किए जा रहे हैं। उधर यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने रूस के 6 फाइटर विमानों को मार गिराया है।

बृहस्पतिवार को रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए मिसाइल हमले में नौ नागरिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन में घुसी रूसी सेना ने वहां के कई गांव के ऊपर अपना कब्जा कर लिया है। जहां सिलसिलेवार एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। इस बीच बेलारूस बॉर्डर की ओर से भी रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। रूस अब तीन तरफ से यूक्रेन की घेराबंदी करते हुए उसके ऊपर अपने हमले की कार्यवाही को आगे बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ नाटो सेना भी अब रूस के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य बात यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन जहां रूस की ओर से किए गए हमले की बात को स्वीकार कर रहे हैं वहीं उनकी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के ऊपर अभी तक हमला नहीं किया है।

भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज    

कविता गर्ग     

मुंबई। मुंबई पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मोहित कंबोज के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मनाने के लिए बुधवार की शाम सांताक्रूज में सार्वजनिक स्थान पर कंबोज ने तलवार लहराई थी।पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब तलवार लहराने की खबर प्रसारित की गई तो पुलिस ने स्वत: कार्रवाई की और सांताक्रूज में मोहित काम्बोज के आवास पर पहुंच गई और मामला दर्ज किया।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मलिक की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा के बाद कंबोज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सांताक्रूज स्थित अपने आवास पर एकत्र हुए। समारोह के दौरान कंबोज ने तलवार लहराई थी। भाजपा नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 25 और धारा 37(1) (सी) और 135 के साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा) और 268 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक्ट्रेस नम्रता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई

एक्ट्रेस नम्रता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई   

कविता गर्ग     

मुंबई। भोजपुरी जगत में नई पीढ़ी की एक्ट्रेस ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मोनालिसा, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी हॉट अदाकाराओं के बाद अब एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी यहां अपनी खूबसूरती और हुस्न का जलवा बिखेरकर सभी को हैरान कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच काफी चर्चा में भी है। नम्रता द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा गया कि वो ब्लैक कलर की ब्रा पहनी हुईं अपनी अंडरगारमेंट्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

फोटो में उनका स्लिम और फिट अंदाज देखकर हर कोई ढंग है और उनकी और आकर्षित ही रह है। उनकी इन तस्वीरों को 22 हजार से भी अधिक लाइक्स और कमैंट्स प्राप्त हुए हैं। देखें उनकी ये हॉट तस्वीरे। बात दें कि नम्रता अपने हॉट बेली डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया जिसके बाद से वो और भी अधिक लोगों के नजर में आई। फैैंस उन्हें भोजपुरी सिनेमा की नोरा फतेही कहने से भी नहीं कतराते हैं।

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत तो मिली है। लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है। दिल्ली में आज से बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 25 और 26 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा।

राजस्थान में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं 15 से 17 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान के रहने की संभावना है। पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने के अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

दावा: रूस के 5 प्लेन एवं 1 हेलीकॉप्टर को मारा

दावा: रूस के 5 प्लेन एवं 1 हेलीकॉप्टर को मारा     

अखिलेश पांडेय        

मास्को/कीव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कुछ शहरों में धमाकों की भी खबरें हैं। इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के पांच प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से ये जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ये कार्रवाई पूर्वी यूक्रेन में की गई है। वहीं, दूसरी ओर रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है।

यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई पर रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस को ही निशाना बनाया है। रूसी सेना ने कहा है कि आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया गया है। रूसी की ओर से ये बयान उस समय आए हैं जब ये खबर आई कि यूक्रेन के कुछ शहरों में धमाके हुए हैं और मिसाइल से हमला किया गया है। व्लादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद जंग की शुरुआत। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’

टेलीविजन पर एक संबोधन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने से रोकने तथा मास्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है। अमेरिका ने कही है रूस को जवाब देने की बात। पुतिन के ऐलान के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान भी आया। उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट होकर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।

पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए

पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए     

श्रीराम मौर्य       
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत दो दिवंगत विधायकों किशोरी लाल और चमन लाल के शोकोद्गार के साथ हुई है। इसके बाद प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर विधायकों व नेताओं की पुलिस के पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए।
विधायकों के पीएसओ के ज़रिए पुलिस विभाग द्वारा उनकी लोकेशन और उनकी गतिविधियों की जानकारियां जुटाने के आरोप पर सदन में माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला चुने गए प्रतिनिधियों के विशेषाधिकार का हनन है।
इस पर सदन में सीएम जयरा ने कहा कि सरकार की तरफ से इस तरह के कोई ऑर्डर नहीं है केवल और केवल विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़े मसले पर ज़रूर समय-समय पर इस तरह की जानकारी ली जाती है। वह केवल विधायकों की सुरक्षा के चलते उनकी आवाजाही को लेकर अगर ऐसा किया जाता है तो ये केवल सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।अगर विधायकों खासकर विपक्ष के लोगों को ऐसा लगता है तो सरकार ज़रूर इस विषय की गहनता से जांच करवाएंगे।सीएम ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसकी ज़रूर सरकार जांच करेगी

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग 

अखिलेश पांडेय      
कीव। यूक्रेन में हालात बिगड़ने से वहां पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हिमाचल के सैकड़ों लोग यूक्रेन में रह रहे हैं, उनकी वापसी को लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हो उठे हैं। वहीं, जिला चम्बा के 11 व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से अधिक्तर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे हैं। इन बच्चों के चिंतित अभिभावकों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को ज्ञापन सौंपकर उन्हें जल्द भारत लाने की मांग उठाई है। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। 
लेकिन अब वहां हालात बिगड़ने के कारण वे फंस चुके हैं। कुछेक बच्चों ने टिकट तक बुक करवा रखी है लेकिन हवाई उड़ानों पर रोक लगने से वे स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस प्रशासन को उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। लेकिन बावजूद इसके अब तक बच्चों को भारत नहीं लाया जा सका है। अब उन्हें अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से वे लगातार बच्चों के संपर्क में हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बच्चों को सर कुशल भारत पहुंचाया जाए।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...