शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए मामलें   

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले आज घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25 हजार 920 नए मामलें सामने आए हैं और 492 लोगों की मौत हो गई। कल 30 हजार 757 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं। देश में पिछले दिन 66 हजार 254 लोग ठीक हुए हैं। 

जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है ? केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 92 हजार 92 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 10 हजार 905 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 19 लाख 77 हजार 238 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक, निर्णय

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक, निर्णय    

दुष्यंत टीकम          

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिये गये। तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 का विधानसभा में उपस्थापन के संबंध में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया। बजट अनुमान वर्ष 2022-23 का विधानसभा में उपस्थापन के लिये छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया। 

संचालनालय आयुष के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की भर्ती किये जाने हेतु भर्ती परिणाम की वैधता एक वर्ष के लिये बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के 6536 स्थानों पर जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल परिसर में स्थित हैं। वहां 05 से 06 वर्ष के बच्चों के लिये बालवाड़ी प्रारंभ किये जाने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के 5-6 वर्ष के आयु समूह के 3,23,624 विद्यार्थियों में से 68,054 विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लाभान्वित होंगे। 

छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा आवंटित अविकसित / लैंड बैंक की भूमि फ्री होल्ड किये जाने पर दरों के निर्धारण के संबंध में नियमावली की कंडिका में समावेश हेतु संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 में संशोधन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया । जिसके तहत बीज एवं कृषि विकास निगम को कृषि विभाग तथा समान प्रकृति के अन्य विभागों के लिये आवश्यक वस्तुओं के दर निर्धारण हेतु अधिकृत किया गया।

12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन: सीएम

12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन: सीएम   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 फरवरी को दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में बन रहे 12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन करेंगे। इन क्लास रूम का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। इसके अलावा आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल, आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेटरी के साथ 10 नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस भी मिलने जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 फरवरी को दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 240 स्कूलों में बन रहे 12 हजार 430 क्लास रूम का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह रजोकरी में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का दिल्ली के सभी स्कूलों में दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। वहीं, जानकारी के मुताबिक स्कूलों में नए क्लास रूम, मल्टीपर्पज हॉल, लैब और लाइब्रेरी होगी। इसके अलावा नए क्लास रूम उन स्कूलों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। जहां पर एक क्लास में तय संख्या से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर हैं विटामिन-सी, जानिए

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर हैं विटामिन-सी, जानिए   

मो. रियाज          
पानी में घुलनशील पोषक तत्व, विटामिन-सी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो त्वचा को फायदा पहुंचाने के साथ ही प्रतिरक्षा को भी मज़बूत करते हैं। यह पोशक तत्व फलों और सब्ज़ियों में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-डी की तरह, मानव शरीर विटामिन-सी का उत्पादन या भंडारण नहीं कर सकता है, इसलिए इसका अच्छी मात्रा में सेवन करना ज़रूरी हो जाता है। यह पोषक तत्व छोटी रक्त वाहिकाओं, हड्डियों, दांतों और कोलेजन ऊतक के लिए भी ज़रूरी होता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि नींबू और संतरे में विटामिन-सी की सबसे ज़्यादा मात्रा होती है, लेकिन सच यह है कि इसके अलावा भी कई ऐसे फल और सब्ज़ियां हैं, जिनमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
अनन्नास: कुछ लोगों को अनन्नास का जूस पसंद होता है, तो किसी को कटा हुआ फल और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पिज़्ज़ा पर भी पसंद करते हैं। आप इस फल को चाहे कैसे भी खाएं, लेकिन यह भी जान लें कि अनन्नास विटामिन-सी का बेहतरीन स्त्रोत है। अनन्नास की एक सर्विंग में 79 मिलीग्राम विटामिन-सी मौजूद होता है। इसके अलावा, यह फल रक्त शर्करा के स्तर को अच्छी तरह से बनाए रखते हुए हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद कर सकता है। 
अमरूद: इस फल का आनंद अक्सर सर्दियों की धूम में बैठकर लिया जाता है। अमरूद में कैलोरी कम कैलोरी होने के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होती है। विटामिन-सी के मामले में एक अमरूद आपको 126एमजी पोषण दे सकता है। 
कीवी: गहरे हरे रंग का यह फल ग्लासेमिट इंडेक्स में बेहद कम होता है और इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसे खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, जो एक चीज़ जिसकी वजह से इस फल को ज़रूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी की मात्रा। 
शिमला मिर्च: इसमें कोई शक़ नहीं कि फलों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन सब्ज़ियों की बात करें तो शिमला मिर्च इस मामले में सबसे आगे है। फिर चाहे लाल, पीली या फिर हरी ही क्यों न हो। इन सभी में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है।

अंडरवर्ल्ड इब्राहिम के भाई को ईडी ने अरेस्ट किया

अंडरवर्ल्ड इब्राहिम के भाई को ईडी ने अरेस्ट किया    

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। डी कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा ऐक्शन लिया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ईडी ने ठाणे कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने दाऊद के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी मांगी थी। कहा गया था कि ऐसा करना दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे केसों की जांच के लिए जरूरी है। अब इस याचिका को ठाणे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

अब ठाणे जेल से कासकर की कस्टडी ले ली गई है। अब उसको मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।यहां से ईडी अधिकारी उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग करेंगे।

सीएम अरविंद ने सरकार-कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम अरविंद ने सरकार-कांग्रेस पर साधा निशाना    

अमित शर्मा       

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने बयान में कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई। फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया।

दरअसल, आगामी पंजाब इलेक्शन से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने की शुरुआत हो गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (शुक्रवार) को बठिंडा में एक इंटरव्यू में सभी राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत को सीएम बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं।

अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में पाटनी

अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में पाटनी   

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार दिशा किसी बिकिनी फोटो को लेकर नहीं, बल्कि अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दिशा ने 80 किलो वेट लिफ्ट करके बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है।
5 बार उठाया 80 किलो वजन...
यह तो हम सब जानते हैं कि दिशा पाटनी फिटनेस फ्रीक हैं। उनकी सोशल मीडिया वॉल पर आए दिन उनके वर्कआउट पोस्ट फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कि या है। जिसमें वह 80 किलो का वजन 5 बार उठाकर लोगों को दंग कर रही हैं। दिशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रैक पुल 5 रेप्स 80 केजी।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...