शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन: सीएम

12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन: सीएम   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 फरवरी को दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में बन रहे 12 हजार से अधिक क्लासरूम का उद्घाटन करेंगे। इन क्लास रूम का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। इसके अलावा आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल, आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेटरी के साथ 10 नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस भी मिलने जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 फरवरी को दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 240 स्कूलों में बन रहे 12 हजार 430 क्लास रूम का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह रजोकरी में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का दिल्ली के सभी स्कूलों में दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। वहीं, जानकारी के मुताबिक स्कूलों में नए क्लास रूम, मल्टीपर्पज हॉल, लैब और लाइब्रेरी होगी। इसके अलावा नए क्लास रूम उन स्कूलों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। जहां पर एक क्लास में तय संख्या से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...