बुधवार, 22 दिसंबर 2021

बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया

बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया      

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है।

सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।

दिल्ली: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से चल रहीं बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमे पड़ने से बुधवार को दिल्ली में भी लोगों को शीत लहर से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली स्थित सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला में सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 डिग्री तथा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर के मौसम केन्द्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस, 4.2 डिग्री सेल्सियस, 6.7 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से सप्ताहांत तक तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 399 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि 27 दिसंबर तक वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ या ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

भारत: नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 57 मामले, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,317 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई है। ौौजो 575 दिन में सबसे कम है। 318 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,325 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 55 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 907 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

दसॉल्ट एविएएशन राफेल विमानों का निर्माण, जुर्माना

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान सौदे के तहत ऑफसेट दायित्वों को पूरा करने में देरी के लिए यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए पर 10 लाख यूरो से कम का जुर्माना लगाया है। सूत्रों ने बुधवार को इस संबंधे में जानकारी दी। फ्रांस की एरोस्पेस जगत की बड़ी कंपनी दसॉल्ट एविएएशन राफेल विमानों का निर्माण कर रही है। जबकि एमबीडीए विमान के लिए मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति करता है।

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, और ऑफसेट दायित्व अनुबंध का हिस्सा थे। सौदे के एक हिस्से के रूप में, कुल अनुबंध मूल्य का 50 प्रतिशत भारत में सितंबर 2019 और सितंबर 2022 के बीच प्रत्येक वर्ष ऑफसेट के रूप में पुनर्निवेश किया जाना है।


48वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता 

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी के बावजूद बुधवार को लगातार 48वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

मंगलवार को सिंगापुर में लंदन ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.23 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.45 प्रतिशत उटरकर 7.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी।

घरेलू बाजार में 48 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-65, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, दिसंबर 23, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

20 हजार करोड़ धनराशि का हस्तांतरण किया: पीएम

20 हजार करोड़ धनराशि का हस्तांतरण किया: पीएम
बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, प्रयागराज में आयोजित नारी की शक्ति-देश की शक्ति कार्यक्रम में बी.सी सखी एवं पुष्टाहार उत्पादन की ईकाईयों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर एक लाख 60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए रूपये एक हजार करोड़ धनराशि का ऑनलाइन हस्तातंरण एवं प्रदेश के 43 जनपदों के 202 विकास खण्डों में टेक होम राशन प्लांटों का शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत एक लाख एक हजार नवीन लाभार्थिंयों के खातों में रूपयें 20 हजार करोड़ धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।  
कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी की सामर्थ कोे बढ़ाने वाली एवं नारी शक्ति की प्रतीक माताओं एवं बहनों को मेरा प्रणाम। उन्होंने कहा कि माँ गंगा, यमुना एवं सरस्वती के पावन तट पे बसा प्रयागराज के धरती के, हम शीश झुकाय के प्रणाम करत हई। ई उ धरा ह, जहां धर्म, ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहत ह। तीर्थन के तीर्थ, प्रयागराज में आइके, हमेशा ही एक अलगैय पवित्रता और ऊर्जा का अहसास होत है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में हम कुम्भ पवित्र धरती पर आवा रहेन, तब संगम में डुबकी लगायके अलौकिक आनंद के अनुभव प्राप्त किहे रहे। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की ऐसी पावन भूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदी साहित्य जगत के सर्वमान्य आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्य तिथि भी है। प्रयागराज से साहित्य की जो सरस्वती बही, द्विवेदी  लंबे समय तक उसके संपादक भी रहे, उन्होंने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक माँ गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आप सभी अपना स्नेह देने, अपना आशीर्वाद देने आई हैं। उन्होंने कहा कि वे मंच पर आने से पहले बैंकिंग सखियों से, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों से और कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बेटियों से बात की। उन्होंने कहा कि जो प्रत्यक्ष है, जो सामने है, उसे साबित करने के लिए कोई प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती। यूपी में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत एक लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रान्सफर करने का सौभाग्य मिला। ये योजना गाँव-गरीब के लिए, बेटियों के लिए भरोसे का बहुत बड़ा माध्यम बन रही है। यूपी ने बैंक सखी का भी जो अभियान शुरू किया है।
वो महिलाओं को रोजगार के अवसरों के साथ ही उनके जीवन में भी बड़े बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से अलग अलग योजनाओं का जो पैसा सीधे डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए खाते में आता है, उन पैसों को निकालने के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ता, बैंक सखी की मदद से ये पैसा गाँव में, घर पर ही मिल जाया करता है, यानी बैंक सखी बैंक को गाँव तक लेकर आ गई हैं और जो लोग सोच रहे होंगे कि ये तो छोटा सा काम है, उन्हें बताना चाहता हूं कि बैंक सखियों का काम कितना बड़ा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने बैंक सखियों के ऊपर ऐसे करीब 75 हजार करोड़ के लेन-देन की जिम्मेदारी सौंपी है। 75 हजार करोड़ रुपये का कारोबार गाँव में रहने वाली बहने एवं बेटियाँ कर रही हैं। जितना लेन-देन गाँव में होगा, उतनी ही उनकी आमदनी भी होगी। इनमें से ज्यादातर बैंक सखियाँ वे बहनें हैं, जिनके कुछ साल पहले तक खुद के बैंक खाते भी नहीं थे, लेकिन आज इन महिलाओं के हाथों में डिजिटल बैंकिंग की ताकत आ गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी ने टेक होम राशन, जच्चा-बच्चा को दिये जाने वाले पोषण को तैयार करने की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों में सौंपी है। ये पोषण वाला राशन और आहार अब सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं खुद बनाएँगी। यह बहुत बड़ा काम है, सालाना हजारों करोड़ रुपए का काम है। उन्होंने कहा कि आज जिन 202 पुष्टाहार उत्पादन यूनिट्स का शिलान्यास हुआ है, उनसे सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं की आमदनी भी होगी, और गाँव के किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ होगा। 
गाँव की महिलाएं अपनी फैक्टरी में पुष्टाहार बनाने के लिए फसल-अनाज गाँव से ही खरीदेंगी, यही तो सशक्तिकरण के वो प्रयास हैं, जिन्होंने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार, अलग-अलग सेक्टर्स में स्वयं सहायता समूहों को जो सहायता दे रही है, इसकी एक किस्त के तौर पर आज एक हजार करोड़ रुपए ट्रान्सफर करने का उन्हें सौभाग्य मिला है। यूपी के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा एवं सम्मान दिया है तथा इसके साथ ही उनकी गरिमा बढ़ाई है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों-बेटियों का जीवन पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला, पीढ़ियों का निर्माण करने वाला जीवन होता है। एक बेटी का सामथ्र्य उसकी शिक्षा, उसका कौशल, सिर्फ परिवार ही नहीं समाज की, राष्ट्र की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्होंने मां भारती के बड़े सपनों, बड़ी आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो सबसे पहले देश की बेटी के विश्वास को नई ऊर्जा देने का प्रयास शुरू किया। इसलिए बेटी के जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक चक्र, हर अवस्था में महिलाओं को सशक्त करने के लिए योजनाएं बनाईं गयी एवं अभियान संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां कोख में ही न मर जाएं, वें जन्म लें, इसके लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया गया, जिसका परिणाम यह है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुए मां अपना काम जारी रख सके, इसके लिए महिलाओं की छुट्टी को 6 महीने किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गरीब परिवारों में मातृ स्वास्थ्य, चिंता का एक बहुत बड़ा कारण रहा है। इसलिए उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वे उचित खान-पान पर ध्यान रख सकें। अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा बहनों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां ठीक से पढ़ाई कर सकें, उनको स्कूल बीच में न छोड़ना पड़े, इस पर भी लगातार काम किया गया है। स्कूलों में बेटियों के लिए अलग टॉयलेट बनाना हो या फिर सेनिटेरी पैड्स को गरीब से गरीब बेटियों के लिए सुलभ कराना हो, उनकी सरकार किसी भी काम में पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ बच्चियों के अकाउंट खोले गए हैं, ये पैसा बड़े होने पर उनके सपनों को पूरा करे, इसके लिए इस पर ब्याज दर भी ऊंची रखी गई है। स्कूल-कॉलेजों के बाद कैरियर से लेकर घर-गृहस्थी तक भी हर कदम पर महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्जवला योजना के तहत गरीब से गरीब बहनों को गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने से, घर में ही नल से जल आने से, बहनों के जीवन में सुविधा भी आ रही है और उनकी गरिमा में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत भी सबसे अधिक लाभ अगर किसी को हुआ है तो वो हमारी बहनें ही हैं, चाहे वो अस्पतालों में डिलिवरी हो या फिर दूसरा इलाज, पहले पैसे के अभाव में बहनों के जीवन पर संकट रहता था, अब 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने से उनकी ये चिंता दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में हमेशा से माताओं-बहनों को सर्वोपरि दर्जा दिया गया है, लेकिन हमारे यहां परंपरा से सदियों तक, दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की हर संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा। आज सरकार की योजनाएं, इस असमानता को दूर कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिये जा रहे हैं, वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के ही नाम से बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूपी की ही बात की जाये, तो यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के बनाए गए हैं, इनमें से करीब 25 लाख घरों की रजिस्ट्री में महिलाओं का भी नाम है, पहली बार यूपी में 25 लाख महिलाओं के नाम उनका घर हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत देश भर के गांवों में घरों को, जमीनों की ड्रोन से तस्वीरें लेकर, घर के मालिकों को प्रॉपर्टी के कागज दिए जा रहे हैं, घरौनी दी जा रही है। घरौनी देने में घर की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के हर गांवों की मैपिंग कराकर ऐसे ही घरौनी देने का काम पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएँ देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। 
मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के तहत मिले कुल ऋण में से लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं को दिए गए हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए भी देश भर में महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और ग्रामीण संगठनों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों को आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैम्पियन मानते हैं। ये स्वयं सहायता समूह, वास्तव में राष्ट्र सहायता समूह हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बीते 7 साल में लगभग 13 गुणा बढ़ोतरी की गई है। हर सेल्फ हेल्प ग्रुप को पहले जहां 10 लाख रुपए तक का बिना गारंटी का ऋण मिलता था, अब यह सीमा भी दोगुनी अर्थात 20 लाख की गई है। उन्होंने कहा कि शहर हो या गांव, महिलाओं के लिए सरकार, हर छोटी-बड़ी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है। कोरोना के काल खण्ड में आपके घर का चूल्हा जलता रहे, इसके लिए मुफ्त राशन देने की व्यवस्था सरकार ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं रात की पाली में भी काम कर सकें, इसके लिए नियमों को आसान बनाने का काम सरकार ने किया है तथा खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो कुछ बंदिश थी, वो भी सरकार ने हटाई है। 
देशभर के सैनिक स्कूलों के दरवाजे, लड़कियों के लिए खोल देने का कार्य किया गया है। रेप जैसे संगीन अपराधों की तीव्र सुनवाई के लिए देशभर में करीब 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट्स स्थापित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पक्षपात, डबल इंजन की सरकार, बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल की ही थी। बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें। इसलिए बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा भी है, यूपी में अधिकार भी हैं। आज यूपी में संभावनाएं भी हैं, आज यूपी में व्यापार भी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की इस पावन धरती पर मातृशक्ति से जुड़े सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से उपस्थित बहनों की तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के माध्यम से आधी आबादी के प्रति दृष्टिकोण को जिस भाव से बदलने का कार्य किया था, आज उसका सकारात्मक परिणाम हम सब को देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना हो या मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण के अभियान को एक नई गति देने का कार्य हो या फिर हर घर में शौचालय के माध्यम से नारी की गरिमा की रक्षा करने का कार्य किया गया है। माताओं को सम्पत्ति में अधिकार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकांश आवास महिलाओं को ही दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से हर गरीब को उसका अधिकार दिया जा रहा है, जिसमें अधिकांश जमीन के कब्जे महिलाओं को या संयुक्त खाते के नाम से दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर आधी आबादी को सुरक्षा, गरिमा एवं स्वावलम्बन देने के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित किए गए है, उनमें से कुछ योजनाओं के लाभार्थिंयों के साथ प्रधानमंत्री ने आज संवाद भी किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से महिलाएं जिस हक का सम्मान पाने के लिए तत्पर थी, वो अब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज बी.सी सखी के माध्यम से गांव की बेटियां गांव के बुजुर्गो को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है तथा प्रधानमंत्री जी के विजन जनधन योजना को गांव के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के सपने को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कर-कमलों से आज 202 टेक होम राशन प्लांटों का शिलान्यास हुआ है, जिसके माध्यम से उच्च गुणवत्ता युक्त पोषाहार के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जनपदों मेें महिला व पुरूष की असमानता को दूर करने के लिए मुखबिर योजना के साथ ही कन्या सुमंगला योजना शुरू की गयी है, जिसके तहत बेटी को विभिन्न चरणों में 15 हजार रूपये दिया जाता है, इन योजनाओं ने महिला व पुरूष की असमानता को दूर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप नारी की सुरक्षा, गरिमा एवं सम्मान तथा स्वावलम्बन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उपमुख्यंमत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार ने मजदूर, गरीब, किसान, युवा व महिलाओं आदि के सम्मान में खजाने को खोलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि जहां नारी का आदर होता है, वहां पर देवता का वास होता है। वर्तमान की डबल इंजन की सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि देश व समाज के हित के साथ ही गरीब, किसान, मजदूर और सफाई कर्मी के हित में वर्तमान सरकार सदैव तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने महाकुम्भ में सफाई कर्मियों के पाव धुलकर स्वच्छता का जो संदेश व सम्मान दिया वह अद्वितीय है तथा बाबा काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने वाले श्रमिकों को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री ने उनके साथ भोजन किया।
सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री,  मुख्यमंत्री एवं मंचासीन सभी अतिथियों तथा उपस्थित माताओं व बहनों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि अपने पूरे जीवन काल में पहली बार महिलाओं का महाकुम्भ देख रही हूं, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को हैै। 1920 में महात्मा गांधी जी ने कहा था कि महिलाएं ऊर्जा का वह स्त्रोत है, जिस दिन मुक्त हो गयी पूरी दुनिया को ये चकाचैंध कर देगी। महात्मा गांधी के उन सपनों को आज मा0 प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विजन से साकार हो रहा है। 1920 से 2021 अर्थात 100 वर्षों के इस विकास पथ पर आज 21वीं शताब्दी में महिलाएं के ह्रदय के यह भाव आ गया है कि नारी तू कमजोर नहीं, शक्ति का दूसरा नाम ही नारी है। आज हमारी बहने घर में रोटी बेलने से लेकर लड़ाकू विमान से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का काम कर रही है। 
कार्यक्रम को राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति, उ.प्र की  मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, राज्यमंत्री गुलाव देवी, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसदगण श्रीमती केशरी देवी पटेल, श्रीमती हेमा मालनी, डॉ. संघमित्रा मौर्य, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं कांता कर्दम एवं महापौर प्रयागराज श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया ने भी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी महिलापरक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री भारत सरकार अनुप्रिया सिंह पटेल, प्रदेश के मंत्रीगण श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डाॅ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री उ.प्र डाॅ. संगीता बलवंत, सांसद भदोही डाॅ. रमेश चन्द्र बिंद, सांसद राज्यसभा गीता शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रयागराज डाॅ. वी.के सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न जनपदों से आयी हुई स्वयं सहायत समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

कौशाम्बी के दर्जनों गांवों में जनसंवाद किया: बसपा
गणेश साहू          कौशाम्बी। बसपा नेत्री व मंझनपुर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने मंगलवार को कौशाम्बी के दर्जनों गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता को बसपा की नीतियों के प्रति जागरूक करते हुए 2022 के विस चुनाव में बसपा को मजबूत करने की अपील भी की।    
मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र के बजहा खुर्ररमपुर, चौपुरवा, कटरा, सोंधिया सहित आधा दर्जन गांवों में उन्होंने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया। 
बसपा नेत्री डॉ. नीतू कनौजिया ने जनता से सीधे संवाद करते हुए बसपा सुप्रिमो बहन मायावती के उद्देश्यों को बताया वहीं सपा, भाजपा के शासन काल को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हो लेकिन महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। इसका जनता सहज ही अंदाजा लगा सकती है। 
उन्होंने जिले के अलावा गैर जनपद मेें हुई महिलाओं के साथ घटनाओं का जिक्र भी किया और कहा कि जनता को झूंठे वायदों के अलावा भाजपा ने कुछ नही दिया है और न ही कुछ देने वाली है।
सपा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में माफियाओं का एकक्षत्र राज होता है। गरीब, बेसहारा को न्याय के लिए भटकना पडता है। वहीं बसपा शासन काल को भी याद दिलाया कहा कि बहन मायावती की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होने के साथ ही गरीब, बेसहारा लोगों को इंसाफ मिलता था। इस मौके पर उनके साथ शैलेंद्र, बंशीलाल चौधरी, धनेश सिंह, पिंटू, वीरेंद्र, अनिल, सोहेल, सुधा,सुमन के अलावा गांव की तमाम जनता मौजूद रही।

विसंगतियों को दूर करने के लिए पीएम को ज्ञापन

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें के उद्यमियों और व्यापारियों ने इंडस्ट्री एंड ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जीएसटी में आई विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। डीएम गाज़ियाबाद के माध्यम से दिए गए इस ज्ञापन में कहा कि नए कानून के तहत गलती होने पर कर दाता को अपनी गलती सुधारने का मौका नहीं दिया जाता है। 

सकल कर पर ब्याज लेना अव्यवहारिक है। जीएसटी अप्रत्यक्ष कर कानून न होकर लेट फीस वसूली कानून बन कर रह गया है। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी नेटवर्क कभी भी समुचित रूप से काम नहीं करता है। इसका हरजाना व्यापारियों को झेलना पड़ता है। इनपुट क्रेडिट मिसमैच की समस्या वैट में भी थी और जीएसटी में भी बनी हुई है। सर्विस टैक्स की दरें अव्यवहारिक रूप से बढ़ा दी गई हैं। इन कारणों से व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

नालियों की सफाई नहीं, बीमारी फैलने की आशंका

राधेश्याम शास्त्री        बड़हरा। बड़हरा में महीनों से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। ग्राम के महिला प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बार-बार गन्दे नालियों की सफाई किये जाने को कहने के बावजूद भी इनके उपर कोई प्रभाव नहीं‌ पड़ रहा है। कहीं साल में एक दिन ग्राम के पुरवों मेंआकर घूमकर हाजिरी देकर चले जाते है। आज हालत यह है कि ग्राम के नालियों व आस-पास झाड़-झंखाड़ के साथ ही साथ मिट्टी पट गया है। सफाई कर्मियों की घोर लापरवाही से बजबजाती गन्दे नालियों की सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारी फैलने‌ की प्रबल आशंका जताई जा रही है। बिभागीय अधिकारियों के बार-बार सख्त आदेश देने के बावजूद भी इनके उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है क्यों ? इसमें कौन सी राज है। 

आखिर में सफाई कर्मी चाहते क्या हैं ? ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मौके की जांच-पड़ताल कराकर गन्दे नालियों‌ की सफाई कराते हुए इनके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करने की मांग किया है।

खाद की कमी: कांग्रेसियों ने कृषि मंत्री को घेरा

राणा ओबरॉय          चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन शून्य काल में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमारे पास डीएपी और यूरिया की कमी नहीं है। बारिश के कारण सरसों की बिजाई एक दम से शुरू हो गई। चार लाख हेक्टेयर बढ़ गया। किसान ने ज्यादा उपज लेने के लिए सवा बैग डालना शुरू कर दिया। पीएसओ मशीन के खराब होने और डाटा अपडेट होने के कारण समय लगा। छोटे किसान को समय पर खाद देना प्राथमिकता थी। पीएसओ मशीन के कारण कुछ स्थानों पर लाइन दिखाई दी। कृषि मंत्री ने सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जो लाइन दिखाई गई, अफवाह फैलाने वाले जो हमारे पास बैठे हैं। वे ऐसी जगह लाइन लगवा देते हैं, जिस दुकान पर खाद न हो। कांग्रेसी विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि ये जवाब झूठ का पुलिंदा है। गोहाना हल्के में डेढ़ लाख की जरूरत है। बैग थे दस हजार। थानों में खाद बंटी थी। किरण चौधरी ने कहा कि कृषि मंत्री के हल्के में सुबह पांच बजे से लाइन लगी हुई थी। ये झूठ बोल रहे हैं। धरतीपुत्र को जमीन में लिटा दिया। किसान माथा पीट रहे हैं। मंत्री कह रहे हैं कि कमी नहीं है। ये बात गले के नीचे नहीं उतरती। कांग्रेसी लाइन में नहीं लगे, किसान लगे थे। कृषि मंत्री और किरण चौधरी में काफी बहस हुई। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार के पास खाद उपलब्ध है, परंतु वह ब्लैक के लिए थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि डीएपी की कमी रही है। कांग्रेसी विधायकों ने कृषि मंत्री को खाद की कमी के मामले पर घेरे रखा।

हरियाणा विधानसभा के शून्य काल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के नागरिक हवाई अड्‌डे का नाम महाराजा अग्रसेन हवाई अड्‌डा हिसार रखने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद विधायिका किरण चौधरी ने कहा कि एमएसपी का प्रस्ताव रखा था, उसे भी पास करवाया जाए। तभी विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बोलने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि सरकार का ध्यान धर्मांतरण की गतिविधियां की ओर दिलाना चाहता हूं। लोग सड़क पर आ जाते हैं। इस पर हंगामा हो गया। किरण चौधरी ने कहा कि एमएसपी पर चर्चा करें। सरकार किसान विरोधी है। अध्यक्ष ने कहा कि यह केंद्र का मामला है। मैं इसे पहले दिन ही खारिज कर चुका हूं। किरण ने कहा कि सदन पारित करें। जैसे पहले तीन कृषि कानून पास करने के लिए धन्यावाद प्रस्ताव पास किया गया था। अबकी बार भी एमएसपी का प्रस्ताव पास किया जाए। इस पर सदन में हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन में दो कॉलिग एटेंशन मोशन ही लगते हैं। अगर सदन चार दिन चलेगा तो चार ही कॉलिग एटेंशन मोशन ही लगेंगे। तब कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस दो फसलों पर एमएसपी दे रहे थे। हरियाणा सरकार ऐसी है जो 11 फसलों पर दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी विधायक सदन से वाक आऊट कर गए। शून्य काल में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि खुले में नमाज पार्कों और खुली जगह में प्रशासन नहीं करने दे जा रहा। धर्म के ठेकेदार व्यवधान डाल रहे हैं। रोकना गलत है । लोग अपने हिसाब से नमाज नहीं पढ़ सकते। हमें वक्फ बोर्ड की जमीन, ईदगाह, मस्जिद, पर अवैध कब्जे किए हुए, उन्हें मुहैया करवाया जाए। मुसलमानों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सीएम ने दस दिसंबर को बयान दिया कि खुले में नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। 

तब सीएम ने कहा कि किसी भी समाज को व्यक्ति को खुले में कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। उनके लिए पूजा के स्थान निर्धारत है। कहीं आपस में समाज का टकराव न हो। सीएम ने कहा कि गुरुग्राम में लोगों ने आपस में मिल जुलकर जगह तैनात किए है। जब सहमति के बाहर जाकर करते हैं, तब टकराव होता है। ज्यादा तूल देने से सामाजिक सौहार्द खराब होगा। साल में एक आध कार्यक्रम होते हैं वो अनुमति के साथ होते हैं। इससे पहले हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन का शुभारंभ सुबह 10 बजे हो गया। प्रश्न काल के दौरान गुरुग्राम के विधायक राकेश दौलता बादी ने कहा कि गुरुग्राम एचएसवीपी के दोनों कार्यालयों ने किसानों का एक हजार करोड़ रुपए देना है। दोनों विभागों के पास करीब 663 एकड़ जमीन है। यदि यह ऑक्शन पर बेच दी जाए तो पुराने हरियाणा के एचएसवीपी का कर्जा उतर सकता है। इस विभाग में काम करवाने के लिए आम आदमी क्या हमारी ही जूतियां घिस चुकी है। 7 सितंबर तक हरियाणा में 1075.42 करोड़ रुपए ऑक्शन में वसूल किया है। एचएसवीपी अपना कर्ज उतार रहा है। पूरे हरियाणा में एचएसवीपी का 24 हजार 601 करोड़ रुपए का कर्ज है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैं भी खुद भुगत-भोगी है। एनक्रोचमेंट बढ़ती जा रही है। प्रश्न काल में विधायक नयनपाल रावत ने सवाल किया कि स्कूलों में चोरियां हो जाती हैं। शौचालय खराब हैं। स्कूलों में चौकीदार रखे जाएं। शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि 6662 सफाई कर्मचारियों की कमी है। कौशल रोजगार योजना में भर्ती की जाएगी। विधायिका निर्मला रानी ने सवाल किया कि प्रदेश में कितने स्कूल को-एड हैं। सरकार लड़कियों के लिए अलग से स्कूल या कॉलेज खोलने की बजाए को- एजुकेशन शिक्षा को बढ़ावा दें। इसके परिणाम बेहतर हैं। शिक्षा मंत्री कंवर लाल ने जवाब दिया कि प्रदेश में कुल 14 हजार 773 विद्यालय हैं। इसमें 8109 कन्या विद्यालय हैं। वे भी चाहते हैं कि को-एजुकेशन शिक्षा को बढ़ावा मिले। इस संबंध में एक बार उन्होंने महिला प्रोफेसर से बात की तो उसने भी कहा कि को- एजुकेशन कॉलेज होने से बच्चों का मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। विधायिका ने मांग कि गन्नौर में को- एजुकेशन खोला जाए। मंत्री ने कहा कि जरूरत होगी तो जरूर खोला जाएगा। विधायक बलबीर सिंह के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में निजी सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण का नियम 15 जनवरी से लागू होगा।

किरण चौधरी ने सवाल किया कि कोयले की किल्लत थी। क्या महंगी बिजली खरीदी गई। नुकसान कितने का हुआ। रणजीत सिंह ने कहा कि हमने महंगी बिजली तभी ली, जब दूसरे प्रदेशों ने ली। यह सप्लीमेंटरी प्रश्न नहीं डाला। आप टीवी और अखबार भी पढ़ा करें। निर्मला सीता रमन देश की वित्त मंत्री है। उनके पास सबसे ज्यादा डाटा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर लिखित में भेज दें। किरण चौधरी ने कहा कि प्रश्न मैंने पढ़ा हुआ है। सरकार को कितना राजस्व का नुकसान हुआ। मुनाफा कंपनियों ने कितना कमाया। इसका जवाब दें। तब सीएम ने जवाब दिया कि सप्लीमेंटरी प्रश्न का उत्तर लिखित में दिया जा सकता है। किरण ने सीएम से पूछा कि आप ही बता दें कि महंगी बिजली ली। तब सीएम ने कहा कि जब क्राइसिस आता है तो पॉवर मार्केट रेट पर ली जाती है।
हरियाणा विधान सभा सत्र के तीसरे दिन दो विधेयक पटल पर रखे गए, जिनमें हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों से बाहरी क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबन्ध) विधेयक,2021 और हरियाणा आबकारी (संशोधन)विधेयक, 2021 शामिल हैं। इन विधेयकों को बाद में विचार करने के बाद पारित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021 को विचारोपरांत पारित किया गया।हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबंधन प्राधिकरण अधिनियम, 2018 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021 पारित किया गया है। 

हरियाणा तालाब और अपशिष्टï जल प्रबंधन प्राधिकरण में प्राधिकरण चलाने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष, तकनीकी सलाहकार और सदस्य सचिव नियुक्त है। इनमें से कुछ अधिकारी शीघ्र ही 65 वर्ष के हो जाएंगे।अत: इस क्षेत्र की तकनीकी जानकारी रखने वाले सक्षम व्यक्तियों की खोज में अनावश्यक महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो सकता है। इसलिए ‘हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण’ अधिनियम,2021 में आवश्यक संशोधन को तुरंत पारित करना आवश्यक हो जाता है और 2021 का अध्यादेश संख्या 1 पहले ही पारित किया जा चुका है। इसके अनुसार असाधारण मामलों में सरकार इनमें से किसी भी अधिकारी को 68 वर्ष की आयु तक कारण दर्ज करके पद पर बने रहने की अनुमति दे सकती है।


यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए     

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,632 मरीजों में से 3,30,858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,415 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

एमपी: सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि तीव्र शीतलहर से बचने के लिए मल्टी लेयर कपड़े पहने। 

आवश्यक होने की स्थिति में चारदीवारी से बाहर और शहर एवं बस्ती से दूर जाएं। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिला में दिन के समय भी तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। यानी, इन जिलों के कुछ इलाकों में दिन के समय बर्फीली हवाएं चलेंगी। 

भूमि सुधार विभाग में तबादले की तैयारी: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव         पटना। बिहार में दिसंबर का महीना में सरकार अलग-अलग विभागों में तबादलों की तैयारी कर रही है। कुछ जगह पर यह काम पूरा भी हो चुका  हैं। बता दें हाल में ही पुलिस डिपार्टमेंट के तहत अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए है। अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है। आपको बता दें राजस्व विभाग में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का बेहद अहम है। पिछले महीनों विभाग ने पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी के पदों पर तैनात अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं कहा जाता है कि ये दोनों ही पद मलाईदार होते है। राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कर दिया जाएगा। जहां सबसे अधिक सर्कल ऑफिसर इधर से उधर किए जाएगे। इस पद पर राज्य में 534 अधिकारी तैनात है। इनमें से कम से कम पांच दर्जन अंचलाधिकारियों के तबादले की संभावना है।

हालांकि, अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बीच में भी अंचलाधिकारियों के तबादले होते रहे हैं। लेकिन अभी उन ऑफिसर का पोस्टिंग होगा। जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिन जिलों में अभी भूमि सर्वेक्षण नहीं चल रहा है। वहां के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे वाले जिले में पोस्टेड किया जाएगा।

बता दें राज्य के 38 में से 20 जिलों में फिलहाल विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। कुछ जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के पोस्टिंग की भी संभावना है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों की अनुशंसा की है। महीने भर का इनका प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है।इन नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।इनकी भी पहली तैनाती इसी महीने संभव है। नए अधिकारियों को फिलहाल औपबंधिक रूप में तैनात किया जाएगा। इस दौरान इन्हें फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

हैरतअंगेज: गाय ने दोमुंही बछड़े को जन्म दिया

हैरतअंगेज: गाय ने दोमुंही बछड़े को जन्म दिया 
अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि जानवर जब बच्चे देते हैं तो वह अजीबोकिस्म के होते है। जिसे देखकर हर व्यक्ति हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही मामला ब्राजील से से सामने आया है कि एक गाय ने दोमुंही बछडे को जन्म दिया है। हर चीज सिंगल है, बस बछडे के मुंह ही दो हैं। इस बछडे को देखकर कुछ लोग डर गये थे। मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील के नोवा वेनेसिया नामक शहर के डेल्सी बुसाटो नामक व्यक्ति ने कहा कि जब गाय अपने बछड़े को जन्म दे रही थी। 
इसी दौरान उसे लगा कि गाय को काफी प्रॉब्लम हो रही है और वह दो जुड़वा बछडों को जन्म दे रही है। लेकिन जन्म के बाद व्यक्ति ने देखा कि यह एक बछड़ा है और मुंह दो हैं। इसके बाद व्यक्ति ने डॉक्टर को बुलाया और वह भी यह सब देखकर हैरत में रह गया। गाय का यह दोमुंही बछडा खडा नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से वह अपनी मां को दूध भी नहीं पी पा रहा था। डॉक्टर ने इसे देखकर बताया कि यह बछडा ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पायेगा। व्यक्ति का कहना है कि यह गाय पहले दो बछडों को जन्म दे चुकी है, जो सामान्य हैं।

बिना दर्शकों के खेला जाएगा वनडे सीरीज: वायरस     

मोमीन मलिक        नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट एवं वनडे सीरीज बिना दर्शकों के खेला जाएगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते कोई भी टिकट नहीं बेचने का फैसला किया है। दोनों टीमें 26 दिसंबर से 3 टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। टेस्ट मुकाबले सेंचुरियन, केप टाउन और जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे, जबकि पार्ल और केप टाउन 50 ओवर के मैचों की मेजबानी करेंगे।

सीएसए के बयान में कहा गया है, 'बहुत अफसोस के साथ सीएसए क्रिकेट के सबसे उत्साही प्रशंसकों के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों को सूचित करना चाहता है कि दुनिया भर में बढ़ते कोविड-19 ​​​​मामलों और स्थानीय स्तर पर चौथी लहर के कारण दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एक संयुक्त निर्णय लिया है और भारत बनाम प्रोटियाज मुकाबलों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं कराने का फैसला किया है।


सोंठ का सेवन करना बेहद फायदेमंद, जानिए

मो. रियाज        सोंठ में मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, आयरन, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड और कैल्शियम जैसे कई सेहतमंद गुणों का खजाना होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन आपके शरीर के लिए बेहतरीन माना जाता है। गैस, अपच, दस्त जैसी आम लेकिन गंभीर समस्या में सोंठ बहुत काम आता है। सोंठ आपके शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रोंग करें। एंटी इंफ्लेमेंटरी तत्व पेट की समस्याओं को खत्म करते हैं। जब भी दस्त, गैस या अपच की समस्या हो तो सोंठ, जीरा पाउडर, हींग और काले नमक मिलाकर गर्म पानी से खा लें। अगर आपको उल्टी या खट्टी डकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप ड्राई जिंजर पाउडर का उपयोग करें। 

इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। जिन लोगों को भूख कम लगने की समस्या रहती है। उनके लिए भी सोंठ का सेवन करना बहुत असरदारी होता है। इसके लिए आप सोंठ के पाउडर के साथ सेंधा नमक का सेवन करें। अगर आपको मौसमी कफ और खांसी की समस्या हो गई है तो आपके लिए सोंठ पाउडर बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप सुबह उठकर खाली पेट ड्राई जिंजर पाउडर का सेवन को गर्म पानी से करें। अगर आपको ठंड लगने की वजह से सिर में दर्द हो रहा है तो इसके लिए भी आप ड्राई जिंजर का सेवन करें। इससे आपको सिर दर्द में तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके सेवन से आपके शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं।


'पीएमएलए' के तहत अभियुक्त गिरफ्तार: कानून

'पीएमएलए' के तहत अभियुक्त गिरफ्तार: कानून    

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उच्चतम न्यायालय केन्द्रीय जांच की अनुमति मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां हुयी है। ये दोनों भाई पहले मुंबई की जेल में थे। कल शाम इनको दिल्ली की जेल में स्थानातंरित किया गया और आज सुबह उनकी गिरफ्तारी की गयी। सूत्राें के अनुसार इन दोनों बंधुओं के राजधानी स्थित तिहाड़ जेल से कार्यालय संचालित करने की शिकायत पर दिल्ली से मुंबई स्थानातंरित किया गया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर चंद्रा बंधुओं को मदद करने का आरोप लगा था। सूत्रों का कहना है कि चंद्रा बंधुओं को राजधानी में मजिस्ट्रेट के पास किये जाने की संभावना है जहां इन दाेनों भाइयों को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकता है।

महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल 

सत्येंद्र पंवार     मेरठ। एक युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए सफाईकर्मी महिला को विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी युवक के परिवारजनों ने शादी कराने का भरोसा दिया। अब 2 माह की गर्भवती होने के बाद परिवार जनों की ओर से अपने बेटे की शादी उसके साथ करने से इंकार कर दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है। 

विश्वास में लेने के बाद वह महिला को परतापुर स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ समय बे समय शारीरिक संबंध बनाने लगा। रोजाना के घिनौने काम से तंग आकर महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी के परिवारजनों ने महिला को युवक के साथ शादी कराने की बात कहकर रोक लिया। इसी बीच महिला 2 माह की गर्भवती हो गई। महिला शादी की बात करने जब आरोपी के घर गई तो परिवार के लोगों ने बेइज्जती कर उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देने पहुंची। शिकायतें सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...