रविवार, 19 दिसंबर 2021

'व्हाट्सएप' मैसेंजिंग ऐप ने नया फीचर अपडेट किया

'व्हाट्सएप' मैसेंजिंग ऐप ने नया फीचर अपडेट किया

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। जल्द ही आपको दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक और नया फीचर मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे अपडेट पर काम कर रही है। जिसमें ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के किसी भी मैसेज को डिलीट करने का अधिकार दिया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन कोई भी मैसेज अपने पास रख सकता है और किसी के मैसेज को डिलीट भी कर सकता है। इस फीचर को लेकर टेस्टिंग शुरू हो गई है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार। कंपनी ने इस फीचर के लिए बीटा वर्जन 2.22.1.1 अपडेट जारी किया है, जो ग्रुप एडमिन को ग्रुप में दूसरे मेंबर्स द्वारा डाले गए मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। ग्रुप के सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार होगा।

जब ग्रुप एडमिन किसी मैसेज को डिलीट करेगा, तो वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीन पर एक इंडिकेटर छोड़ देगा, जिसमें लिखा होगा, इसे एक एडमिन ने हटा दिया था। इससे ग्रुप में शामिल अन्य मेंबर्स यह जान सकें कि मैसेज को किसने डिलीट किया।
कंपनी मैसेज डिलीट के प्रोसेस को अपडेट कर रही है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन के पास अधिक पावर होगी। ग्रुप एडमिन के लिए अश्लील या आपत्तिजनक मैसेज को हटाना आसान हो जाएगा।
भारत: संक्रमितों की संख्या-3,47,40,275 हुईं
अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,081 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या-3,47,40,275 हो गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 83,913 रह गई है। जो पिछले 570 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 264 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है। भारत में संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 52 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 83,913 रह गई है। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 652 मामलों की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 76 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज गई और यह पिछले 35 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,78,940 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 137.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। देश में जान गंवाने वाले 264 और मरीजों में से 218 लोगों की मौत केरल में और 11 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संबंधी मौत के पुराने मामलों को भी मृतक संख्या में जोड़ रहा है, जिसके कारण राज्य में मृतक संख्या अधिक है। इस महामारी से देश में अब तक कुल 4,77,422 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,41,340, केरल में 44,407, कर्नाटक में 38,287, तमिलनाडु में 36,676, दिल्ली में 25,100, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,660 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी  

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

अखिलेश पांडेय      वाशिंगटन डीसी। अमेरिका वाशिंगटन से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। एरिक्सन की मृत्यु शुक्रवार को हुई। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि उनकी मृत्यु के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। राज्य सीनेट रिपब्लिकन कॉकस ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। फर्नडेल से रिपब्लिक पार्टी के सांसद एरिक्सन पिछले महीने पार्टी के सहयोगियों से मिले थे और बताया था कि उन्होंने अल सल्वाडोर की यात्रा की थी, जहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद एरिक्सन कोविड​​​​-19 से संक्रमित हो गए थे।

उनके दौरे का कारण स्पष्ट नहीं था। राज्य की संसद और सीनेट के सदस्यों को एक संदेश में एरिक्सन ने सलाह मांगकर पूछा था कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं। सिएटल टाइम्स ने बताया कि एरिक्सन ने व्हाटकॉम काउंटी में 42वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व किया और 1998 से वह विधानमंडल में थे। 2010 में सीनेट के लिए चुने जाने से पहले वह राज्य की संसद के लिए छह बार निर्वाचित हुए। एरिक्सन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वाशिंगटन में अभियान के नेता थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर जे इंसली के कोविड-19 संबंधी आपातकालीन आदेशों के मुखर आलोचक भी थे और टीकाकरण नहीं कराने के इच्छुक लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से उन्होंने विधेयक भी पेश किया था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एरिक्सन ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था या नहीं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि अल सल्वाडोर जाने से पहले लोगों को टीके की सभी खुराक ले लेनी चाहिए, जहां कोविड​​​​-19 तेजी से फैला है।

मछुआरे के जाल में फसें आईफोन व आईपैड के डिब्बे

सुनील श्रीवास्तव        जकार्ता। इंडोनेशिया के एक मछुआरे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिससे रातों-रात उसकी किस्मत प्लट गई। कहां वह समुद्र में मछली पकड़ने गया था और कहां उसके हाथ करोड़ों रुपये का खजाना लग गया। यह खबर सामने आने के बाद लोग मछुआरे को किस्मत का धनी बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया की बांग्का बेलितुंग बीच पर एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। वह नाव में जाल लेकर समुद्र से मछली पकड़ रहा था। उसने समुद्र में अपना जाल फेंका और मछलियों के फंसने का इंतजार करता रहा। इसके कुछ देर बाद जब उसने जाल खींचा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। दरअसल, उसकी जाल में मछली की जगह कुछ बॉक्स फंस गए थे।

इसके बाद मछुआरे ने डरते-डरते इन डिब्बों को खोला। मछुआरे ने जब डिब्बों को खोला तो उसमें से निकली चीज देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, इन डिब्बों में एप्पल के अलग-अलग प्रोडक्ट्स रखे हुए थे। इसमें आईफोन, आईपैड और मैकबुक थे। इनकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। इसके बाद मछुआरे ने इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। मछुआरे ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे पलटती है किस्मत’ इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वह हैरान रह गया। मछुआरे ने वीडियो में बताया कि बॉक्स में रखे प्रोडक्ट्स पानी की वजह से खराब नहीं हुए हैं। उसने बताया कि डिब्बों की पैकिंग इतने अच्छे तरीके से की गई थी कि सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-62, (वर्ष-05)
2. सोमवार, दिसंबर 20, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै., अधिकतम-19+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं
कविता गर्ग          मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य मे ओमीक्रॉन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें 4 केस मुंबई से सामने आए हैं। 8 नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में अब नए वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं सिर्फ मुंबई में ओमीक्रॉन के 18 मरीज हैं। चार नए मरीज मुंबई एयरपोर्ट सर्विलांस, 3 सतारा और 1 मरीज पुणे नगर निगम क्षेत्र से सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के कुल 48 मरीज हैं। मुंबई में ओमीक्रॉन के 18, पिंपरी चिंचवड़ में 10, पुणे (ग्रामीण) में 6, पुणे नगर निगम में 3, सतारा में 3, कल्याण डोंबिवली में 2, उस्मानाबाद में 2, लातूर में 1, बुलढाणा में 1, नागपुर में 1, और वसई विरार में भी 1 मरीज है। वहीं, 28 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया जा चुका है। दरअसल 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीएम धामी ने 84 योजनाओं का शिलान्यास किया
पंकज कपूर       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एकलव्य विद्यालय खटीमा मैदान में पहुँचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समेत 45 करोड़, 54 लाख, 49 हज़ार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। एवं 223 करोड़ 37 लाख 82 हजार की 84 योजनाओं का शिलान्यास किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। जिसका नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। खटीमा में कंजाबाग तिराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
खटीमा में महाराणा प्रताप प्रशासनिक एकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। खटीमा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भूमसेन का निर्माण किया जाएगा।

कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव        पटना। बिहार पुलिस महकमे में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। बता दें बिहार कैडर के कई आईपीएस पदाधिकारियों के प्रमोशन के लिए शुक्रवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जहां इस लिस्ट में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा को डीआईजी में प्रोमोशन मिला है।

लिस्ट के अनुसार उपेंद्र शर्मा के अलावा एसपी रैंक प्रवर कोटि के सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार दिलीप कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार, अमजद अली, अरविंद ठाकुर को भी प्रोमोशन मिला है। जिन्हें अब डीआईजी बनाया गया है। अगली पोस्टिंग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सभी पदाधिकारियों के प्रोमोशन लागू हो जाएगी।



पीएम का भ्रमण कार्यक्रम, प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी

पीएम का भ्रमण कार्यक्रम, प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी 
बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम क्षेत्र पहुंचे और मां गंगा की आरती के पश्चात बंधवा स्थित श्री बड़े हनुमान मन्दिर में आरती कर भगवान श्री हनुमान का आशीर्वाद लिया और कुछ देर मन्दिर कार्यालय में महंत बलवीर गिरी के साथ मुलाकात कर कुछ समय बिताया। पश्चात अपने नियोजित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किये।

जिलाध्यक्ष सुशांत की अध्यक्षता में संपन्न हुईं बैठक
 बृजेश केसरवानी          प्रयागराज। महानगर अध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमे की वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहमति महानगर वरिष्ठ महामंत्री निखिल पांडेय एवं जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा ने महिला शक्ति समूह से सुनीता चोपड़ा, पत्नी वरिष्ठ पार्षद कार्यकारिणी, नगर निगम स्मृति शेष सत्येंद्र चोपड़ा को महिला उद्योग व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष एवं शिखा खन्ना समाजसेवीका को महामंत्री नियुक्त किया गया। जिसकी सहर्ष घोषणा करते हुए महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया एवं महानगर वरिष्ठ महामंत्री निखिल पांडे एडवोकेट सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा की संगठन आपसे आशा करता हैं। 
आप संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपनी कमेटी को बनाकर संगठन की नीति पर कार्य करते हुए आगे बढ़ेगी। 
शनिवार के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी, प्रशांत पांडे राजीव तिवारी केके गुप्ता र,आदि लोगों के संग महिला जिलाध्यक्ष रोशनी अग्रवाल जिला महामंत्री स्वरिका रीता सोढ़ी,रितिका गुप्ता,छाया शुक्ला, ,जूही श्रीवास्तव,मंजू गौतम, हेमलता वर्मा,आदि उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य पर अभद्रता के प्रयोग का आरोप लगाया
विजय कुमार        कौशाम्बी। जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य पर अभद्रता और अशब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार को आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की जानकारी मिलते ही एसडीएम मंझनपुर और क्षेत्राधिकारी विद्यालय परिसर पहुंचे हैं और छात्र छात्राओं को समझा-बुझाकर कार्यवाही का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया है। आंदोलनरत छात्र छात्राओं का आरोप है कि उनकी शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से नहीं होता है, भोजन की गुणवत्ता काफी खराब है। आंदोलनरत छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर गम्भीर आरोप लगाया है। 
लेकिन इसके पीछे राजनीतिक साजिश की बू आ रही है। कुछ स्थानीय लोग प्रधानाचार्य पर नाजायज दबाव बनाना चाहते हैं और जब वह नाजायज दबाव में सफल नहीं होते हैं तो छात्र छात्राओं को विद्यालय की व्यवस्था के प्रति भड़का कर आंदोलन के लिए तैयार कर लेते हैं। जिससे स्थानीय स्तर के लोग प्रधानाचार्य पर नाजायज दबाव बनाकर अपने उद्देश्य को सफल कर सकें। आला अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता करके उनके मन की बातों को कुरेद ले तो आंदोलन की रणनीति बनाने वालों का चेहरा बेनकाब हो जाएगा।

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने खुद को स्थापित किया

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने खुद को स्थापित किया

मोमीन मलिक       नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बहुत कम समय में खुद को स्थापित किया है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली शेफाली ने पिछले दो वर्षों में स्मृति मंधाना के साथ मिलकर महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ी बनाई है। शेफाली ने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट, छह वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में दो साल बिताने के बाद 17 वर्षीय शेफाली वर्मा इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हो गयी हैं कि उन्हें अपने खेल में लगातार सुधार करना होगा। ऐसे में उनका ध्यान तेज गेंदबाजों की शार्ट पिच गेंदों के सामने अपना खेल बेहतर करने पर लगा हुआ है। वह तेजी से उठती गेंदों पर अपने खेल को बेहतर बनाने के लिये गुरुग्राम में अंडर-25 पुरुष खिलाड़ियों की 200-250 गेंदों का सामना कर रही है।इन गेंदबाजों की औसत रफ्तार 125 से 130 किमी प्रति घंटा है।

भीगे हुए बादाम और किशमिश खाने के फायदे, जानिए

मो. रियाज         एक अच्छे और स्वस्थ नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करने से आपके शरीर को दिन भर काम करने की ऊर्जा मिलती है। नाश्ता, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, रात भर के उपवास को तोड़ना है। इसलिए इसमें डेयरी उत्पाद, बादाम, फल और प्रोटीन जैसे सभी महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर को विभिन्न गतिविधियों और दिन भर दौड़ने के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो हमें नाश्ते से मिलता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार कहती हैं कि अपने नाश्ते में भीगे हुए बादाम और अंगूर (भीगे हुए बादाम और किशमिश के फायदे) को शामिल करने से दिन की स्वस्थ शुरुआत होती है। इंस्टाग्राम पर बादाम और किशमिश की एक तस्वीर शेयर करते हुए भावसार ने अपने फॉलोअर्स को इसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा डूबा बादाम और अंगूर आपके दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है।दिन की शुरुआत में सुबह-सुबह भीगे हुए अंगूर और मेवा खाने से हमें पूरे दिन ऊर्जा मिलती है।

इससे आपका पेट तो भरा रहेगा ही साथ ही पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलेगी। पाचन के लिए बादाम और अंगूर को भिगोकर रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हम सभी जानते हैं कि बादाम अच्छी याददाश्त के लिए बहुत अच्छे होते हैं और बादाम और अंगूर आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। बादाम और अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे बालों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। बादाम भिगोकर खाना चर्बी कम करने में काफी कारगर होता है। बादाम प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फाइबर का प्रमुख स्रोत हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...