शनिवार, 18 दिसंबर 2021

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं
कविता गर्ग          मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य मे ओमीक्रॉन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें 4 केस मुंबई से सामने आए हैं। 8 नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में अब नए वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं सिर्फ मुंबई में ओमीक्रॉन के 18 मरीज हैं। चार नए मरीज मुंबई एयरपोर्ट सर्विलांस, 3 सतारा और 1 मरीज पुणे नगर निगम क्षेत्र से सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के कुल 48 मरीज हैं। मुंबई में ओमीक्रॉन के 18, पिंपरी चिंचवड़ में 10, पुणे (ग्रामीण) में 6, पुणे नगर निगम में 3, सतारा में 3, कल्याण डोंबिवली में 2, उस्मानाबाद में 2, लातूर में 1, बुलढाणा में 1, नागपुर में 1, और वसई विरार में भी 1 मरीज है। वहीं, 28 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया जा चुका है। दरअसल 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीएम धामी ने 84 योजनाओं का शिलान्यास किया
पंकज कपूर       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एकलव्य विद्यालय खटीमा मैदान में पहुँचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समेत 45 करोड़, 54 लाख, 49 हज़ार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। एवं 223 करोड़ 37 लाख 82 हजार की 84 योजनाओं का शिलान्यास किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। जिसका नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। खटीमा में कंजाबाग तिराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
खटीमा में महाराणा प्रताप प्रशासनिक एकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। खटीमा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भूमसेन का निर्माण किया जाएगा।

कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव        पटना। बिहार पुलिस महकमे में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। बता दें बिहार कैडर के कई आईपीएस पदाधिकारियों के प्रमोशन के लिए शुक्रवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जहां इस लिस्ट में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा को डीआईजी में प्रोमोशन मिला है।

लिस्ट के अनुसार उपेंद्र शर्मा के अलावा एसपी रैंक प्रवर कोटि के सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार दिलीप कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार, अमजद अली, अरविंद ठाकुर को भी प्रोमोशन मिला है। जिन्हें अब डीआईजी बनाया गया है। अगली पोस्टिंग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सभी पदाधिकारियों के प्रोमोशन लागू हो जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...