मंगलवार, 2 नवंबर 2021

भारत: 259 दिनों में 10,423 नये मामलें मिलें

भारत: 259 दिनों में 10,423 नये मामलें मिलें
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को पिछले 259 दिनों में, कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नये मामले सामने आए। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में सामने आए नये मामलों के बाद देश में संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,96,237 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 443 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 25 दिनों से 20,000 से कम है और रोजाना के नये मामले अब लगातार 128 दिनों से 50,000 के आंकड़े से नीचे रह रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.45 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च से सबसे अधिक है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से कुल 5,041 मामले घटे हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आईपीओ के तहत कीमत का दायरा तय किया
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। केएफसी और पिज्जा हट रेस्टोरेंट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कीमत का दायरा 1,120-1,180 रुपए प्रति शेयर तय किया है।
आईपीओ का कुल आकार 2,073 करोड़ रुपए है और यह नौ नवंबर को खुलेगा। तीन दिन तक चलने वाला आईपीओ 11 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17,569,941 इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगी।
सैफायर फूड्स को समारा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, सीएक्स पार्टनर्स और एडलवाइस जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है। सैफायर फूड्स के 31 मार्च 2021 तक भारत और मालदीव में 204 केएफसी रेस्तरां और भारत, श्रीलंका और मालदीव में 231 पिज्जा हट रेस्तरां थे।

उम्मीदवारों की धड़कने तेज होती दिखाई दीं
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। बीते 30 अक्टूबर को 13 राज्यों की 29 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए थे। चुनाव आयोग इन सभी के रिजल्ट आज घोषित कर रहा है। विधानसभा की 29 सीटों में से बीजेपी के पास 6 और कांग्रेस की 9 सीटें थीं। बाकी सीटें क्षेत्रीय दलों के पास थीं। वोटों की काउंटिंग शुरू होते ही उम्मीदवारों की धड़कने तेज होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि स्थिति क्या होगी यह कुछ देर बाद स्पष्ट हो जाएगा। विधानसभा की इन सीटों पर हुआ था चुनाव।
30 अक्टूबर को जिन तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल है। वहीं, विधानसभा की 29 सीटों में असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल हैं।
एक-एक सीट पर भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना को बढ़त
लोकसभा की तीन सीटों में से एक पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक पर शिवसेना को बढ़त मिली हुई है। मध्यप्रदेश की खंडवा में भाजपा आगे चल रही है। वहीं हिमाचल की मंडी में कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है। शिवसेना को दादरा व नगर हवेली सीट पर लीड कर रही है। 15 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच में कांटे की टक्कर
29 विधानसभा सीटों में 15 पर कांग्रेस और भाजपा के बीच में कांटे की टक्कर हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 8 सीटों पर भाजपा लीड कर रही है तो कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

29 में से आठ सीटों पर भाजपा को बढ़त
विधानसभा की कुल 29 में से आठ सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि बंगाल में चारों सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है।

सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दीं गई

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हेलीकॉप्टरों सहित 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस मामले पर मंत्रालय की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि डीएसी ने 12 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से लिंक्स यू2 नेवल गनफायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी, जो नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी और संचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा। डीएसी ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डोर्नियर विमान के उन्नयन को भी मंजूरी दी, जिसका मकसद नौसेना की समुद्री टोही तथा तटीय निगरानी क्षमता बढ़ाना है। बयान में कहा गया है कि रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 2 नवंबर, 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई अपनी बैठक में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए 7,965 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। बयान के अनुसार, ये सभी प्रस्ताव ‘मेक इन इंडिया’ के तहत मंजूर किये गए हैं। सैन्य उपकरण ऐसे समय में खरीदे जा रहे हैं। जब भारत और चीन के सुरक्षा बल पूर्वी लद्दाख में आमने-सामने हैं और दोनों पक्षों में गतिरोध जारी है।

खेल: क्रिकेट पिच पर लौटने का ऐलान किया

खेल: क्रिकेट पिच पर लौटने का ऐलान किया

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। युवराज सिंह का शुमार भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होता है। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप में वह विश्व विजेता भारतीय टीम के अहम अंग रहे थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दोनों ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। 39 साल के युवराज ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब उन्होंने फैंस को चौंकाते क्रिकेट पिच पर लौटने का ऐलान कर दिया है।युवराज ने बताया कि वह अगले साल फरवरी में मैदान पर वापसी करेंगे। साथ ही, इस ऑलराउंडर ने फैंस से मुश्किल वक्त में भी भारतीय टीम का साथ नहीं छोड़ने की अपील की।


'धनतेरस' के दिन स्वास्थ्य का भी बड़ा महत्व
मोहम्मद रियाज     आज के समय में धनतेरस के त्यौहार को सिर्फ सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी तक ही सीमित कर दिया गया है। लेकिन धनतेरस के दिन का स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। इस दिन आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि का भी जन्मदिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा कर बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। अंग्रेजी की भी कहावत है- हेल्थ इज वेल्थ यानी अच्छा स्वास्थ्य ही सच्ची धन-संपदा है।
आयुर्वेद के संबंध में कहा जाता है कि सर्वप्रथम ब्रह्मा ने एक लाख श्लोक वाले आयुर्वेद की रचना की जिसे अश्विनी कुमारों ने सीखा और इंद्र को सिखाया। इंद्र ने इससे धन्वंतरि को कुशल बनाया।
भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति सामुद्र मंथन के समय हुई थी। भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमारों का ही अवतार हैं। प्राकट्य के समय धन्वंतरि के चार हाथों में अमृत कलश, जौंक, शंख और चक्र थे। प्रकट होते ही उन्होंने आयुर्वेद का परिचय कराया। ये प्राणियों को आरोग्य प्रदान करते हैं, इसलिए धनतेरस पर सिर्फ धन प्राप्ति की कामना की पूजा करने की बजाए, बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की भी पूजा करें।आज के समय में धनतेरस के त्यौहार को सिर्फ सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी तक ही सीमित कर दिया गया है। लेकिन धनतेरस के दिन का स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। इस दिन आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि का भी जन्मदिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा कर बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। अंग्रेजी की भी कहावत है- हेल्थ इज वेल्थ यानी अच्छा स्वास्थ्य ही सच्ची धन-संपदा है।
आयुर्वेद के संबंध में कहा जाता है कि सर्वप्रथम ब्रह्मा ने एक लाख श्लोक वाले आयुर्वेद की रचना की जिसे अश्विनी कुमारों ने सीखा और इंद्र को सिखाया। इंद्र ने इससे धन्वंतरि को कुशल बनाया।
भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति सामुद्र मंथन के समय हुई थी। भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमारों का ही अवतार हैं। प्राकट्य के समय धन्वंतरि के चार हाथों में अमृत कलश, जौंक, शंख और चक्र थे। प्रकट होते ही उन्होंने आयुर्वेद का परिचय कराया। ये प्राणियों को आरोग्य प्रदान करते हैं, इसलिए धनतेरस पर सिर्फ धन प्राप्ति की कामना की पूजा करने की बजाए, बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की भी पूजा करें।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-15 (वर्ष-05)
2. बुधवार, नवंबर 3, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 1 नवंबर 2021

यूपी: रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

यूपी: रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सुशील केसरवानी      
कौशाम्बी। विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने यातायात माह नवम्बर 2021 का शुभारम्भ तथा यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने आमजन से यातायात नियमों का अनुपालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटनायें हो रही है। उन्होंने महाविद्यालयो एवं कालेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बाइक पर दो से ज्यादा लोग न बैठे, हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें तथा ओवरस्पीड व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलायें। उन्होंने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चालक मालिक वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठायें।    
जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन कर एवं सतर्कता रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने तथा गलत दिशा में गाड़ी न चलाने का कड़ाई से अनुपालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे हम अपनी और दूसरों की भी जान बचा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात माह 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक मनाया जायेगा। उन्होंने आमजन से वाहन में मानक के अनुसार नम्बर प्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का अनुपालन करने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य है कि आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जायें। महाविद्यालयो एवं कालेजों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही रैली एवं स्लोगन आदि माध्यमों से जागरूक किया जायेगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर वाहन चालकों के आंख की जांच भी की जायेगी। ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ताकि दुर्घटनायें न होने पाय। उन्होने सड़क पर ट्रक खड़ी करने वालों के विरूद्ध जुर्माना लगाये जाने के भी निर्देश दिये।

गाज़ियाबाद: वायु प्रदूषण में लगातार वृद्धि हुईं

अश्वनी उपाध्याय      गाजियाबाद। पटाखों पर प्रतिबंध, प्रदूषण कर रही इकाइयों पर भारी जुर्माने और ग्रैप लागू होने के बाद भी गाज़ियाबाद में वायु प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। जिले में 4 मॉनिटरिंग सेंटर हैं। जिनमें से एक खराब पड़ा है। शेष तीनों स्थानों पर वायु प्रदूषण का स्तर रेड ज़ोन में है।

रविवार को गाज़ियाबाद का एक्यूआई 342 दर्ज हुआ। इसके परिणाम स्वरूप हॉट सिटी गाजियाबाद देश में तीसरा और एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर में संजय नगर और लोनी की हवा सबसे खराब रही। इनका एक्यूआई क्रमश, 351 और 387 दर्ज हुआ था।

आंदोलन स्थलों की किलेबंदी करेंगे 'किसान'

अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। पिछले लगभग 1 साल से कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले गाज़ियाबाद के निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने किसानों ने तय किया है कि वे अब आंदोलन स्थलों की पक्की किलेबंदी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज एक चेतावनी भरे ट्वीट में कहा, ”केंद्र सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है। उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगा और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आंदोलन स्थल पर तंबुओं को मजबूत करेगा।”

गाज़ियाबाद: स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू की 

अश्वनी उपाध्याय      गाजियाबाद। जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों और त्योहारों को देखते हुए गाज़ियाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति आज से कोरोना टेस्ट कराने होंगे। जहां पर कोरोना के मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे यात्रियों की रेलवे स्‍टेशन पर ही कैंप लगाकर जांच की जाएगी।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आने वाली ट्रेनों से गाजियाबाद में उतरने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए गाजियाबाद स्टेशन पर दो टीमें तैनात की गई हैं। ट्रेनों के प्‍लेटफार्म पहुंचने से पहले टीम पहुंच जाएगी और ट्रेन से उतरने वाले प्रत्‍येक व्यक्ति की जांच की जाएगी। ट्रेन जाने के बाद यह टीम निकास गेट पर आकर यात्रियों की रैंडम जांच करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रोडवेज बस अड्डों पर भी मोबाइल टेस्टिंग द्वारा यात्रियों रैंडम कोरोना की जांच की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता का कहना है कि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। त्‍यौहारी सीजन में कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रित रहे। इसको ध्यान में  रखते हुए जांच बढ़ा दी गई है।


चोरी के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया
बृजेश केसरवानी       प्रयागराज। थाना दारागंज की पुलिस ने चोरी के सम्बन्ध थाने पर दर्ज मुकदमे के आरोपी को आज गिरफ्तार कर कब्जे से आधा दर्जन चोरी की बैटरी बरामद की गई। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद प्रयागराज में अपराध एव अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में उनकी पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा 231/2021के आरोपी को चोरी के आईसीसीसी कैमरे की 6 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया और पूछताँछ में में पकड़ा गया। आरोपी ने चोरी की बात कबूल करते हुए और जानकारी दीं।पुलिस के अनुशार पकड़ा गया ब्यक्ति रोहित पटेल पुत्र अनन्त राम पटेल गोहवाल थाना बरगी जिला जबलपुर मध्य प्रदेश का निवासी है। उसके खिलाफ धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, कास्टबेल गोविन्द गुप्ता व टुनटुन चौहान आदि लोग थे।

देशमुख की अगुवाई में महाभियान की शुरुआत

देशमुख की अगुवाई में महाभियान की शुरुआत

दुष्यंत टीकम        दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी सचिव जयंत देशमुख की अगुवाई में रखवार महाभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निर्देश पर आरम्भ किया गया है। अभियान की शुरुआत पुलगांव चौक पर ममतामयी मिनीमाता की मूर्ति के आस पास साफ सफाई कर किया गया। इस दौरान जनपद स्थित दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की मूर्ति में माल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने दुर्ग जिले में स्थापित अन्य छत्तीसगढिया नेताओं के मूर्ति को संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम जयंत देशमुख सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व व अहमद चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें दीपांशु यादव, हेमंत साहू, आकाश सेन, यशवंत देशमुख, देवा चन्द्राकार , धर्मेश देशमुख, कमल नारायण देशमुख, पुष्पकांत चन्द्राकार, सौरभ चंद्राकर, सिद्धार्थ देशमुख, तुषार वर्मा, रितेश निषाद, मुकेश विश्वकर्मा, डेविड साहू, योगेश निर्मलकर, राहुल निषाद, लकी वर्मा, शशिकांत देशलहरे, मनीष विश्वकर्मा, भूपेश डहरिया, दीपक डहरिया, प्रवीण डहरिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

यूके: 8 दिनों बाद 1 संक्रमित की मौंत हुईं

पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 8 दिन के बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7401 हो गई है। वहीं आज 8 नए कोरोना संक्रमित आए, जबकि 6 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। इसके साथ राज्य में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। गौरतलब है कि आज राज्य में 11 हजार 158 लोगों की ही कोरोना की जांच की गई। 

राज्य के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में 2-2 तथा हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में 1-1 नए मामले आए। जबकि शेष आठ जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। वहीं आज पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई। इससे 24 अक्टूबर को किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। 


सीजी: प्रतिमा स्थल के कार्य का लोकार्पण किया

दुष्यंत टीकम        रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कराया गया है। 40 दिन में कार्य पूरा किया गया है। यहां पर ग्रेनाइट, म्यूरल आर्ट से प्रतिमा स्थल को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। थीमेटिक लाइट, स्टेचू शेड से इस प्रतिमा को भव्य स्वरूप दिया गया है। यहां लगे 6 पिलर्स पूरी प्रतिमा को नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा इस चौक पर एक डेकोरेटिव बाउंड्रीवॉल और लैंडस्कैपिंग का कार्य भी इस प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर एजाज ढेबर, विधायक धरसींवा अनिता योगेन्द्र शर्मा, सभापति नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे, जिला कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल, सुन्दर जोगी, सतनाम सिंह पनाग एवं विकास तिवारी आदि वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

यूपी: मासूम की धारदार हथियार से हत्या की

यूपी: मासूम की धारदार हथियार से हत्या की
हरिओम उपाध्याय       
रायबरेली। थाना क्षेत्र के कचनांवा गांव में शनिवार की रात महिला और उसकी बहन की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। पुलिस और फारेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। डीह थाना क्षेत्र के कचनांवा गांव निवासी महिला राधा सिंह के पति सूर्यभान पिछले दस साल से लापता हैं। घर पर वह बेटे और बहन की बेटी शेजल के साथ रहती थी। बहन की बेटी पिछले दो साल से यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। बेटा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह शनिवार की शाम अपनी पिकअप पर माल लादकर शिवपुरी, मध्यप्रदेश गया हुआ था। घर पर उसकी मां और मौसी की बेटी ही थी।
बेटे की पत्नी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है और गाजीपुर में तैनात है। रात में महिला और उसकी बहन की बेटी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पहले एसओ डीह रवींद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और फिर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीओ सलोन नसीराबाद,सलोन,समेत आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना का मुआयना किया। वहीं एसपी श्लोक कुमार फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। घर से सामान चोरी जाने की आशंका भी जताई जा रही है। 
पुलिस की जांच में पता चला कि घर के बरामदे में दो कप, एक गिलास में चाय मिली। पास ही नमकीन बिखरी थी। तीन गिलास मिले, जिनमें पानी था। मतलब जो लोग घर आए थे, वे महिला के जानने वाले रहे होंगे। फिलहाल वारदात किसने और क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्राम्भिक जांच पड़ताल में कुछ सुबूत हाथ लगे है।घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण को लेकर छ टीमें गठित की गयी है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
डबल ब्लाइंड मर्डर की सूचना मिलते ही गांव पहुंची आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को टीमें गठित कर जल्द ही वारदात के राजफाश का निर्देश दिया।

जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया 
दुष्यंत टीकम        रायपुर। नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय पीड़िता निवासी थाना क्षेत्र तिल्दा नेवरा ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज की, कि वह मेघनाथ यादव उर्फ अनिल निवासी ग्राम सगुनी धरसींवा को जानती है। जो पीड़िता के गांव में आकर पीड़िता से बातचीत करता था। जिससे दोनों में परिचय हो गया था। मेघनाथ यादव उर्फ अनिल ने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर माह फरवरी 2021 में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर शादी नहीं करने और जान से मारने की धमकी दीं। मेघनाथ यादव उर्फ अनिल मौका पाकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी। एक बच्ची को जन्म दिया, कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 419/21 धारा 376, 450, 506 भादवि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...