गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021
नवरात्र: भक्ति भाव से मनाया गया दुर्गा पूजा का पर्व
मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या की
अविनाश श्रीवास्तव
दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की सुबह कुलदेवी कंकाली मां मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने यहां बताया कि आज अहले सुबह रामबाग मुहल्ला स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही पुजारी के साथ सोए एक अन्य भक्त चिरंजीव झा उर्फ शंभू गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल शंभू झा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया।
जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएंगी
दुष्यंत टीकम
रायपुर। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ में आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन कार्य हेतु लगभग राज्य स्तरीय 16 एवं जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 25000 रु. से 27000 रु. तक प्रतिमाह मासिक वेतनमान दिया जाएगा। हालाँकि इन पदों में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से भर्ती होगी। पद विवरण विस्तार से नीचे नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देखें। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित किया जा चुका है। अब बहुत जल्द प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
अभिनेत्री नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में नोरा फतेही का बयान दर्ज करना चाहता है। सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है। नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को एमटीएनएल स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई
बलरामपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया
हरिओम उपाध्याय
बलरामपुर। जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें साप्ताहिक समाचार पत्र अम्बिकापुर में जिला ब्यूरो प्रमुख, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक तथा सिटी रिपोर्टर के पदों पर भर्ती किया जाना है। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एकेसीजी टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च काउंसिल में शिक्षा समन्वयक, कम्प्यूटर टीचर तथा फिल्ड कार्य के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।
इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त अंकसूची की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ परीक्षा स्थल जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में निर्धारित तिथि एवं समयावधि में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया
मनोज सिंह ठाकुर
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर दो दिवसीय दौरा पर एमपी आ रहे है। सिंधिया 14-15 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। सिंधिया दशहरा और दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया के दौरे के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया।
वहीं सिंधिया 15 अक्टूबर को कुलदेवी की पूजा करेंगे। सिंधिया राजशाही ड्रेस में शमी वृक्ष’ का पूजन करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डबरा आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सिंधिया टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता टेकनपुर में तैयारियों का जायजा ले चुके है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा गैस-सिलेंडर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी गैस-सिलेंडर दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारी सीजन में आपके घर केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा। अभी यह 'ऑफर' दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। बता दें घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा। फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा।उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की। जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है। लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।
करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।
रतलाम: पाइप गोदाम में लगीं आग से मचा हड़कंप
मनोज सिंह ठाकुर
रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
बात दे गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।
प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की
दुष्यंत टीकम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के कार्यालय में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के शहरों के व्यवस्थित विकास और इन कार्यों में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ पैनल और टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के शहरों में व्यवस्थित और संतुलित विकास, शहरीकरण की गतिशीलता और रोजगार संभावनाओं में वृद्धि के संबंध में अहम सुझाव दिए गए।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को साकार करने के उद्देश्य से और वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर राज्य का सतत् विकास और रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए मई में 14 टास्क फोर्स का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति गठित की गई है।
दिल्ली: गाइडलाइंस जारी करने के लिए पत्र लिखा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर असमंजस बरकरार है। दिल्ली सरकार ने इस बाबत गाइडलाइंस जारी करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र पहले ही लिख दिया है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब बेहतर है। मेरे ख्याल से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हमें दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे देनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। कोरोना को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, जलाशयों और नदी किनारों पर छठ पूजा को लेकर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई है।
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।
सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं जीरा
उर्वशी ने बॉल गाउन ड्रेस में रैंप पर जलवा बिखेेरा
कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए 40 लाख रुपये की बॉल गाउन ड्रेस में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेेरा। उर्वशी रौतेला मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए रैंप वॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर डिजाइनर के साथ रैंप वॉक की एक झलक साझा की। उर्वशी रौतेला की यह बॉल गाउन ड्रेस 40 लाख की है। उर्वशी ने माइकल सिन्को के लिए पहली बार रैंप वॉक नहीं किया, उन्होंने अरब फैशन वीक में इजिप्ट की राजकुमारी क्लियोपैट्रा के ड्रेस में रैंप वाक किया था।
उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके अखिलेश पांडेय जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...