शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 में संशोधन का हवाला दिया

दुष्यंत टीकम        
बिलासपुर। बस्तर जिले की रहने वाली मुनिया मुखर्जी के पति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी थे, उनकी 30 अगस्त 2020 को मौत हो गई।अनुकंपा नियुक्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया। लेकिन विभाग ने राज्य शासन के वर्ष 2013 में नियम में संशोधन का हवाला देते हुए उनके आवेदन को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें बताया, कि दिवंगत कर्मचारी की मां मीना मुखर्जी शासकीय शिक्षक हैं, इसलिए बहू को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान नहीं है।
विभाग के इस आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा, कि परिवार में पति पत्नी व बच्चे शामिल होते हैं। सास को उनके परिवार का सदस्य नहीं माना जा सकता। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता महिला को अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है, कि अगर बेटे की मौत हो जाती है, और उसकी मां शासकीय सेवा में है तो पत्नी को नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को नौकरी देने का आदेश दिया है।

13 अधिकारियों के पदस्थापन का आदेश दिया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने घाटी के कई जिलों के पुलिस प्रमुखों सहित 13 पुलिस अधिकारियों के तबादलों एवं पदस्थापन का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार देर रात को जारी एक आदेश में, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले की जानकारी दी गई है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सुनील कुमार जो तैनाती के आदेश का इंतजार कर रहे थे, उन्हें उपलब्ध रिक्ति पर रेलवे, जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी के पद पर तैनात किया गया है। पुलवामा के एसएसपी आशीष कुमार मिश्रा (आईपीएस) को अनंतनाग का एसएसपी तैनात किया गया है। अनंतनाग के एसएसपी के पद पर तैनात इम्तियाज हुसैन मीर को आईआरपी की आठवीं बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) बनाया गया है।
आईपीएस निखिल बोरकर का अनंतनाग मुख्यालय के एएसपी से स्थानांतरित कर गांदेरबल का एसपी तैनात किया गया है। उन्होंने सुहैल मुनावर मीर की जगह ली है जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस की पांचवी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के तौर पर तैनात किया गया है। पदस्थापन के आदेश का इंतजार कर रहे रणधीर सिंह को आदेशानुसार कमांडेंट जनरल, होमगार्ड/नागरिक सुरक्षा/राज्य आपदा मोचन बल, जम्मू-कश्मीर के एसओ के पद पर तैनात किया गया है।
आईआर-तीसरी बटालियन के सीओ गुलाम जिलानी वानी का तबादला कर उन्हें एसएसपी, पुलवामा के पद पर तैनात किया गया है। आदेश में कहा गया है कि भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एसपी अल-ताहिर गिलानी को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर एसपी पश्चिम, श्रीनगर के रूप में तैनात किया गया है। इसमें कहा गया कि बारामूला के अतिरिक्त एसपी मुकेश कुमार कक्कड़ का तबादला कर दिया गया है और वे पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) को रिपोर्ट करेंगे और आगे की पोस्टिंग का इंतजार करेंगे।

गर्मी के मौसम में खाएं जाने वाला फल है आलूबुखारा

आलूबुखारा आमतौर पर गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला फल है। यह दिखने में एक रंगीन, सुंदर, और स्वादिष्ट फल है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है जैसे आंखों का सूखापन, डायबिटीज, मोटापा व कैंसर आदि।
आलूबुखारा एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इससे हमारे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याओं का अंत होता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है तथा हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को अच्छा बनाता है। आलूबुखारा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर और मैग्नीज आदि तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आलूबुखारा गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला फल है। यह हमारे शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा रखता है। यह हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है और हमारे नर्वस सिस्टम को भी अच्छा बनाए रखने में सहयोग करता है।
पूरी दुनिया में आलूबुखारा की दो हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खत्म हो जाती है और शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
आलूबुखारा के सेवन से हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। इसमें हमारे शरीर में फैट की मात्रा बहुत कम हो जाती है। यदि आपको ज्यादा भूख लगती है तो आलूबुखारा के सेवन से इस समस्या को भी समाप्त किया जा सकता है।

आलूबुखारा में विटामिन C तत्व पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। आलूबुखारा के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
आलूबुखारा एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से बालों को भी सुंदर बनाया जा सकता है। यह बालों से संबंधित किसी भी समस्या से राहत दिलाने में सक्षम है।
आलूबुखारा के अंदर विटामिन K तथा ओमेगा 3 पाया जाता है, जो कि हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से रक्त नहीं जमता है और ब्लड प्रेशर भी ठीक बना रहता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है।
आलूबुखारा में विटामिन A तथा बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह विटामिन A की सहायता से हमारी आंखों को स्वस्थ बनाता है। इसके सेवन से हमारी आंखें हानिकारक यूवी किरणों से भी सुरक्षित रहती है।
आलूबुखारा के अंदर बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसी कारण यह हमारे शरीर को कई गंभीर रोगों से निजात दिलाता है। साथ ही शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करता है।
आलूबुखारा गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी लाभदायक होता है। गर्भावस्था में महिला तथा बच्चों को पेट संबंधी होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए आलूबुखारा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
आलूबुखारा एक एंटी कैंसर एजेंट है, जो कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसमें कई अन्य तरह के पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर में कैंसर कोशिकाओं को एक्टिव होने से रोकते हैं। इसके सेवन से फेफड़े और मुंह का कैंसर भी नहीं होता है।
वैसे तो फलों के सेवन से शरीर को कभी कोई नुकसान नहीं होता है। आलूबुखारा एक ऐसा फल है जो हमारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के साथ-साथह गर्मियों के मौसम में भी हमारे शरीर को तरोताजा बनाए रखता है।

यूके की सत्ता पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ीं

पंकज कपूर                   
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से उत्तराखंड की सत्ता पाने के लिए कोई कसर छोड़ नहीं रही है। इसी के तहत अब बीजेपी अपने कई राष्ट्रीय नेताओं को उत्तराखंड दौरा कराने जा रही है। जिससे, कि उत्तराखंड बीजेपी को मजबूत कर फिर से उत्तराखंड में सरकार बनाई जा सके।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 16 और 17 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे इसके अलावा नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड आ सकते हैं। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमित शाह उत्तराखंड में कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ बड़ी रैली को संबोधन कर सकते हैं।
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के मौके पर नंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं। जहां उत्तराखंड के जनता को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-405 (साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 25, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

पीएम मोदी की अमेरिकी सीईओ के साथ मुलाकात

सक्रिय महिलाओ के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

दुष्यंत टीकम       
रायपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' अंतर्गत रायपुर जिले के विकासखंड धरसीवां में कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में स्थापित किया गया है। जिसका भव्य शुभारंभ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक धरिसवा श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा एवं की कार्यक्रम की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सितंबर अक्टूबर माह का ट्रेनिंग कैलेंडर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग किट का वितरण कर सक्रिय महिलाओ के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद अपने क्षेत्र वासियों की तरफ से ज्ञापित करते हुए कहा कि धन्यवाद है।जिन्होंने पूरे प्रदेश में पहले मेरे विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत शैरी खेड़ी को चुना है। इससे ना केवल महिलाएं प्रशिक्षित होगी बल्कि महिलाओं को एक रोजगार प्राप्त होगा और जो माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्देश है कि महिलाएं सशक्त हो। इससे पूर्ण रूप से महिलाएं सशक्त होंगी जिससे कि ना कि केवल घर में बल्कि उनका समाज में भी वर्चस्व बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में मॉडल क्लस्टर संगठन के ईसी सदस्य, सभी कम्युनिटी कैडर , ग्राम संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बिहान के राज्य कार्यालय से निर्मल चंद्र प्रसाद एवं डी एम एम के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

माल्यार्पण कर अमित का जोरदार स्वागत किया

कौशाम्बी। जिले में जैसे ही वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित राजपूत पहुंचे हैं। उनको माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया है। भव्य स्वागत के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे इंडिया बुक आफ़ रिकार्ड एवं हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित राजपूत का स्वागत। पूर्व ब्लाक प्रमुख चायल इंजी सोनू कुमार और माता पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी ने अपने आवास पर किया। इस मौके पर खागा के चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरेंद्र पासी, विनोद कुशवाहा,रवि साहू,कमलेश पासी ,मनीष पटेल,संजय,अजय,मानसिंह आदि लोगो ने स्वागत किया। इसके बाद उनका स्वागत प्रयागराज के पूरामुफ्ती में सुशेन्द्र उर्फ शनी ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विजय कुमार 

हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही वर्तमान विधान भवन और पंजाब विश्वविद्यालय में भी प्रदेश को पूरी हिस्सेदारी मिलने वाली है। लंबे अरसे से इनके लिए प्रयासरत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की तीनों मांगें केंद्र सरकार ने मान ली हैं। मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष ने इन विषयों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने विस अध्यक्ष को तीनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने तीनों मसलों पर विस्तार से बात की।

अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को रोडवेज बसों का बीमा न करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीमा न होने की वजह से कोई बस डिपो में खड़ी रही और यात्रियों को असुविधा हुई तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने फतेहाबाद जिले में सामने आई ऐसी ही घटना पर तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए परिवहन निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष को मनोनीत-पत्र दिया

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशों पर वाल्मीकि दलित समाज के कर्मठ लगन शील जन समाज सेवी अरविंद झंझोट को जिला सचिव मनोनीत किया। 
आज गुरुवार को शामली जनपद कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर अरविंद झंझोट को मनोनीत-पत्र जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी को मनोनीत पत्र दिया और अरविंद झंझोट जी से आशा व्यक्त की है। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने पार्टी को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है। इस अवसर पर राजेश कश्यप मुकेश कुमार अरुण झंझोट देवानंद आदि शामिल रहे अरविंद झंझोट के जिला सचिव बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद झंझोट को हार्दिक शुभकामनाओं सहित बधाई दी।

यूपी: शामली जिला चेयरमैन बनने पर किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय        
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व आज 
कांग्रेस अल्पसंख्यक के शामली जिला चेयरमैन बनने पर किया गया स्वागत। जिसमें अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव वसीम रिजवी एवं सत्यम संयम सैनी प्रदेश सचिव शामली प्रभारी वह दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन शामली नफीस अली का धूमधाम से स्वागत किया। नफीस अली ने बताया कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत मेहनत करूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा और माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के हाथों को मजबूत करूंगा। प्रियंका ने जो पद मुझे देकर सम्मान दिया। उसकी गरिमा को मैं बहुत खूबी से निभाऊंगा और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।
सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव शामली जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वगॅ को साथ लेकर चलती हैं ओर सम्मान देने का काम करती है।
केराना ब्लाक के गाँव जहानपुरा मे एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें 29 -9-2021 को  एतिहासिक क्रान्ति कारी मेरठ की भूमि पर होने वाली महारैली को माननीया प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी  संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।
राशिद चोधरी शामली कांग्रेस जिला महासचिव ने कहा कि, मेरठ महारैली मे भारी संख्या में सभी भाईयों को चलना है ओर अपने नेता के विचारों को सुना है।
बैठक में उपस्थित सत्यम संयम सैनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिला प्रभारी दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हाफिज, जिला उपाध्यक्ष सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष अकबर अन्सारी, प्रदेश सचिव डाॅ मुन्हवर पवार, केराना ब्लाक अध्यक्ष शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष मुन्हवर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक ब्रजपाल राणा, कांग्रेस किसान मण्डल अध्यक्ष इसराना, जिला महासचिव महिला कांग्रेस धीरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव सलमान राणा, कांग्रेस नेता इन्तज़ार, अश्वनी शर्मा, नगर उपाध्यक्ष केराना राहुल शर्मा, जिला सचिव हैदरअली गयुर गयुर चोधरी, ब्लाक अध्यक्ष शामली 
राशिद मलिक, केराना नगर उपाध्यक्ष रोहताश सैनी, 
जितेन्द्र कश्यप आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक पर शानदार एंट्री की

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। बिजनेस सॉफ्टवेयर फर्म फ्रेशवर्क्स इंक ने बुधवार को अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक पर शानदार एंट्री की है। अपने शानदार एंट्री के साथ कंपनी ने अपने 500 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है। इन 500 कर्मचारियों में से 69 कर्मचारियों की उम्र 30 साल से कम है।
अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक में रैंक होने वाली यह भारत की पहली सॉफ्टवेयर एज सर्विस और यूनिकॉर्न कंपनी है। फ्रेशवर्क इंक गिरीश मातृभूतम की कंपनी है जिसके शेयर ने नैसडैक इंडेक्स पर अपने इश्यू प्राइस से 21 फीसदी ऊपर 36 डॉलर के भाव में एंट्री की है।
इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही फ्रेशवर्क्स इंक का मार्केट कैप 12 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। इस कंपनी के सीईओ गिरीश मातृभूम ने कहा कि उनकी कंपनी ने दूसरी भारतीय Saas स्टार्टअप के लिए पब्लिक होने का रास्ता साफ कर कर दिया है। साथ ही स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के साथ ही अपने कर्मचारियों के लिए बहुत पैसा बनाया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि उन्होंने फ्रेशवर्क्स खुद के लिए बीएमडब्ल्यू लेने के लिए शुरू नहीं की थी बल्कि वह सभी कर्मचारियों के लिए बीएमडब्ल्यू लेना चाहते हैं।
फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश ने बताया कि उनकी कंपनी के पब्लिक होने से 500 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं जिनमें से 69 कर्मचारियों की उम्र 30 वर्ष से कम है। इस कंपनी के दो-तिहाई शेयर होल्डर है। जिन्होंने कंपनी को यहां तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत की उन्हें इसका इनाम मिलना चाहिए। आज भारत में हमारे 500 कर्मचारी करोड़पति हो गए हैं।
फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश मातृभूम ने अपने कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा यह कपंनी सिर्फ मेरी मेहनत से नहीं बनी है। यह आप सब के मेहनत से बनी है और मिलकर इसे और आगे बढ़ाएंगे। फ्रेशवर्क्स शुरुआत से ही एक ग्लोबल कंपनी रही है। इसके कस्टमर 120 से अधिक देशों में है और इसका ज्यादातर रेवेन्यू अमेरिका से ही आता है।

गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने के खिलाफ अपील की

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा उसके खिलाफ की गई जांच की गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की है। गूगल ने एक बयान में कहा कि इस कवायद का मकसद सीसीआई की जांच शाखा को मिली किसी भी गोपनीय जानकारी को गैरकानूनी रूप से बाहर आने से रोकना है। गूगल ने कहा कि उसे अभी तक यह गोपनीय रिपोर्ट नहीं मिली है।
प्रौद्योगिकी कंपनी ने आगे कहा, ”गूगल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर कर इस मामले के समाधान की मांग की है और विशेष रूप से भरोसे के उल्लंघन पर आपत्ति जताई, जिससे गूगल और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाता है।” पिछले हफ्ते आई रिपोर्टों में कहा गया था कि सीसीआई की जांच शाखा महानिदेशक ने पाया है कि एंड्रायड के संबंध में गूगल अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं में शामिल है।
गूगल ने कहा, ”हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि महानिदेशक की रिपोर्ट, जिसमें हमारे एक चालू मामले की गोपनीय जानकारी शामिल है, सीसीआई के पास से मीडिया में लीक हो गई।” गूगल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ”गोपनीय जानकारी की रक्षा करना किसी भी सरकारी जांच के लिए बुनियादी जरूरत है और हम आगे किसी भी गैरकानूनी खुलासे को रोकने के अपने कानूनी अधिकार का पालन कर रहे हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने पूरी तरह से सहयोग किया और पूरी जांच प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखी। प्रवक्ता ने कहा, ”हम उन संस्थानों से समान स्तर की गोपनीयता की उम्मीद करते हैं, जिनसे हम जुड़े हुए हैं।”

यूपी: पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की

हरिओम उपाध्याय             
गदरपुर। तीन काले कृषि कानूनों को समाप्त करवाये जाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को समर्थन देने के लिए उद्योग व्यापार मंडल एवं संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित कर आपसी तालमेल से बंद को सफल बनाये जाने की अपील की गई।
अनाज मंडी स्थित मंडी समिति कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में प्रांतीय व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार मंडल एवं किसान संगठनों के बीच हुई बैठक में संयुक्त रूप से भारत बंद को सफल बनाये जाने के लिए रणनीति तैयार की गई। जियमें उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ एवं कांग्रेस किसान मोर्चा के सुभाष बेहड़ शामिल हुए। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि जबरदस्ती थोपे जा रहे तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में करीब 10 माह से किसान जत्थेबंदियों द्वारा दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद के लिए उन्होंने व्यापारियों एवं जनप्रनिधियों से सहयोग की अपील की। तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है। उसके लिए किसान मजदूर के अलावा व्यापारियों को एवं अन्य लोगों को भी सहयोग करके देश की एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने में सहयोग करना चाहिए। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी द्वारा जो निर्णय लिया जायेगा उस निर्णय पर नगर व्यापार मंडल कार्य करेगा। बेहड़ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि 27 सितंबर को प्रातः से ही वह व्यापारियों को निवेदन करके भारत बंद में सहयोग की अपील करने के साथ-साथ भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से भी 27 सितंबर को भारत बंद रखे जाने का आह्वान करते हुए सहयोग किये जाने की गुजारिश की जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि बंद के दौरान किसी भी व्यापारी के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी बाजार को व्यापार मंडल के सहयोग से भी शांतिपूर्वक बंद किया जायेगा किसी प्रकार की आराजकता भी बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष भुड्डी द्वारा बाजार बंद का समय निर्धारित किया जायेगा उसी के अनुसार बाजार बंद होगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, अजैब सिंह धालीवाल, अशोक सेठी, सेवक सिंह गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह, साहब सिंह हरभजन सिंह, हरमीत सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।

आगजनी की घटना को अंजाम, आरोपी अरेस्ट किया

संदीप मिश्र          
बरेली। वर्षों 1995 में निशोई हाल्ट पर एक ट्रेन में आगजनी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को बरेजी जंक्शन जीआरपी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विपिन वर्ष 1998 से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। वह लगतार फरार था। कोर्ट की तरफ से उसके कई वारंट भी जरी किए गए। यहां तक की कुर्की वारंट भी जारी किया गया। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मगर अब जीआरपी ने उसे अतरछेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।
उस वक्त करीब 15 लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा 
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि वर्ष 1995 निशोई हाल्ट पर एक ट्रेन में आगजनी की घटना हुई थी। जिसमें करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें से सभी लोग कोर्ट में पेश हो रहे थे। मगर कुछ लोग थे जो कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुए। उनमें से एक विपिन कुमार भी शामिल था। जब कोर्ट से कुर्की वारंट जारी हुआ तो जीआरपी इंस्पेक्टर ने एक टीम बनाई और फरार विपिन की तलाश शुरू कर दी।
मुकदमे के वक्त बरेली का निवासी था आरोपी 
जिस वक्त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया उस वक्त वह मूल रूप से बरेली के बिशारतगंज थाना के अतरछेड़ी का रहने वाला था। मगर घटना के कुछ सालों बाद वह बादयूं के जवारपुरी थाना के रोजा में जाकर रहने लगा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जीआरपी अमीराम सिंह, सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरगोविंद और कांस्टेबल शशि कुमार शामिल थे।
 

नीति के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की कोरोना प्रबंधन की लचर नीति के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। इसलिए मृतक परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त स्तर पर अस्पताल में वेंटीलेटर आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। जिसके कारण लोगों की मृत्यु हुई है। सरकार इसके लिए जिम्मेदार है इसलिए प्रत्येक मृतक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने कोरोना मृतक परिजनों को 50 हज़ार रुपये देने की बात उच्चतम न्यायालय में कही है। उन्होंने कहा कि यह राशि बहुत कम है और इतना पैसा मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने पर ही खर्च हो जाते हैं।
प्रधानमंत्री केयर्स फंड का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सरकार के पास 50 करोड रुपए से अधिक की राशि आई है और उसका कहीं कोई हिसाब नहीं है। यह राशि कोरोना के नाम से आई है इसलिए कोराना मृतकों के परिजनों को इस निधि से भी पैसा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हुई मौत का आंकड़ा छिपाया नहीं जाना चाहिए और इसको लेकर सर्वेक्षण भी कराया जाना चाहिए। देश में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी गई है, लोगों का कारोबार खत्म हुआ है।

तकनीक: केसर उत्पादक किसानों की आय दोगुनी

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज कहा कि सरकार की नीतियों और तकनीक के बदौलत केसर उत्पादक किसानों की आय दोगुनी हो गयी है। तोमर ने फिक्की की ओर से आयोजित 10वें कृषि रसायन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के केसर उत्पादक किसानों की पैदावार और उनके उत्पाद का दाम बढा है। अब केसर के दाम एक लाख रुपये प्रति किलो से बढकर दो लाख रुपये प्रति किलो मिलने लगे हैं।
ऐसा वहां केसर पार्क की स्थापना करने , नयी तकनीकों के अपनाने ,ग्रेडिंग , ब्रांडिंग और पैकेजिंग करने के कारण हुआ है । उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने के ऐसे कई उदाहरण हैं और आने वाले समय में आय दोगुनी करने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक उर्वरकों और रसायनों के प्रयोग से उत्पादन में बहुत अधिक वृद्धि हुयी है और इसको नकारा नहीं जा सकता है लेकिन अतिउपयोग को बर्जित किया जाना चाहिए ।
रासायनिक , जैविक और प्राकृतिक खेती में संतुलन होना चाहिए। प्रकृति के खिलाफ इन्सान जाता है तो उसका दु:परिणाम भी भुगतना पड़ता है । खेती में रसायन से एकदम दूर हटना उचित नहीं है। किसान रसायन के साथ ही जैविक कृषि पर जोर दें । तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपनी प्रासंगिकताको सिद्ध किया है।
कोविड के संकटकालीन समय में भी कृषि क्षेत्र का कामकाज बेहतर रहा है, कृषि आधारित उद्योगों की स्थिति भी कमोबेश संतोषजनक बनी रही है । इस क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि कृषि क्षेत्र मजबूती से आगे बढ़े और देश की जरूरतों की पूर्ति के साथ ही दुनिया के लिए भी आपूर्ति करने में भारत सक्षम बना रहे। हमारा चिंतन ” वसुधैव कुटुम्बकम ” पर आधारितहै।
इसी भावना से देश आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कृषि उपज के मामले में दुनिया में भारत पहले या दूसरे स्थान पर है और हमारी कोशिश है कि देश इस दिशा में निरंतर बढ़ता रहे। कृषि उपज के निर्यात में भी भारत, विश्व में पहले 10 स्थान में शामिल हो चुका है, इस स्थिति को भी और आगे बढ़ाने की इच्छा किसानों व देश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते है कि खेती के प्रति रूचि बढ़े व किसानों की आमदनी दोगुनी हों।
अनेक योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) स्कीम में अभी तक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रूपए सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराए गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से किसानों को ऋण सहायता दी जा रही है, वहीं एक लाख करोड़ रूपए के ऐतिहासिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड द्वारा क्षेत्र की बुनियादी ढांचे की कमी को पूरा किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम लोगों और नई पीढ़ी की रूचि कृषि के प्रति बढ़े, खेती लाभकारी बनें, किसान महंगी फसलों की ओर आकर्षित हो, कृषि के जरिये अधिकाधिक रोजगार पैदा हो, नई टेक्नालाजी का लाभ किसानों को ज्यादा से ज्यादा मिलें। कृषि सुधार कानून के जरिये किसानों को बाजार की स्वतंत्रता मिली है, कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन भी प्रारंभ किया है, जिसमें अभी तक साढ़े पांच करोड़ किसानों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है और इस साल दिसंबर तक 8 करोड़ किसानों का डाटाबेस पूरा हो जाएगा। सरकार 10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ)बनाने की योजना के माध्यम से भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

सड़क दुर्घटना में 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 की मौंत

श्रीराम मौर्य       
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना और मंडी जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन पुलिस कर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रवक्ता सुदेश मोक्ता ने आज बताया कि ऊना जिले में पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग पर चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशापुर बैरियर के पास बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 1030 बजे के करीब तीनों जवान एक बाइक पर सवार होकर आशादेवी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर जा रहे थे तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। तीनों चैाथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे और सिविल ड्रेस में थे।

बेंगलुरू में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौंत हुईं

बेंगलुरू। बेंगलुरू में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बेंगलुरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने यहां पत्रकारों को बताया, ” पंक्चर ठीक करने की एक दुकान के साथ बने एक परिवहन गोदाम में विस्फोट हुआ। तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि थारागुपेट इलाके में हुए विस्फोट के पीड़ितों की पहचान कर ली गयी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ ‘अस्थिर रसायन’ के कारण विस्फोट हुआ जो एक औद्योगिक खेप का हिस्सा था। पांडेय ने बताया, ”विस्फोट की जांच की जा रही है। यह न सिलेंडर विस्फोट था और न ही पटाखे से हुआ विस्फोट या शॉर्ट सर्किट से हुआ विस्फोट था। कम्प्रेसर के टुकड़े भी नही मिले।
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट की वजह पर अपनी राय देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम में अब भी ‘अस्थिर रसायन’ के 60 बक्से हैं। इस खेप के स्रोत और मालिक का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना ताकतवर था कि दो किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले लोगों ने इसकी आवाज सुनी जबकि स्थानीय लोगों को लगा कि भूकंप आया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...