गुरुवार, 23 सितंबर 2021

यूपी: पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की

हरिओम उपाध्याय             
गदरपुर। तीन काले कृषि कानूनों को समाप्त करवाये जाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को समर्थन देने के लिए उद्योग व्यापार मंडल एवं संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित कर आपसी तालमेल से बंद को सफल बनाये जाने की अपील की गई।
अनाज मंडी स्थित मंडी समिति कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में प्रांतीय व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार मंडल एवं किसान संगठनों के बीच हुई बैठक में संयुक्त रूप से भारत बंद को सफल बनाये जाने के लिए रणनीति तैयार की गई। जियमें उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ एवं कांग्रेस किसान मोर्चा के सुभाष बेहड़ शामिल हुए। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि जबरदस्ती थोपे जा रहे तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में करीब 10 माह से किसान जत्थेबंदियों द्वारा दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद के लिए उन्होंने व्यापारियों एवं जनप्रनिधियों से सहयोग की अपील की। तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है। उसके लिए किसान मजदूर के अलावा व्यापारियों को एवं अन्य लोगों को भी सहयोग करके देश की एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने में सहयोग करना चाहिए। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी द्वारा जो निर्णय लिया जायेगा उस निर्णय पर नगर व्यापार मंडल कार्य करेगा। बेहड़ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि 27 सितंबर को प्रातः से ही वह व्यापारियों को निवेदन करके भारत बंद में सहयोग की अपील करने के साथ-साथ भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से भी 27 सितंबर को भारत बंद रखे जाने का आह्वान करते हुए सहयोग किये जाने की गुजारिश की जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि बंद के दौरान किसी भी व्यापारी के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी बाजार को व्यापार मंडल के सहयोग से भी शांतिपूर्वक बंद किया जायेगा किसी प्रकार की आराजकता भी बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष भुड्डी द्वारा बाजार बंद का समय निर्धारित किया जायेगा उसी के अनुसार बाजार बंद होगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, अजैब सिंह धालीवाल, अशोक सेठी, सेवक सिंह गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह, साहब सिंह हरभजन सिंह, हरमीत सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...