मंगलवार, 21 सितंबर 2021

कलकत्ता एचसी के फैसलों को निरस्त किया: एससी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि नौकर या केयरटेकर संपत्ति में कभी भी कोई अधिकार नहीं ले सकते चाहे, वह उसमें लंबे समय से क्यों न रह रहे हों।
यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने सत्र न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसलों को निरस्त कर दिया, जिसमें संपत्ति पर नौकर के दावे को स्वीकार कर लिया गया था। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और ए.एस. ओका की पीठ ने यह फैसला देते हुए नौकर को आदेश दिया कि वह संपत्ति को तीन माह के अंदर खाली कर उसका कब्जा मालिक को सौंप दे। अदालत ने कहा कि यदि वह कब्जा नहीं देता तो उस पर कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।
अदालत ने इसके साथ ही मालिक की सीपीसी के आदेश 7 और नियम 11 की अर्जी स्वीकार कर ली और कहा कि नौकर का संपत्ति में कोई हक अर्जित नहीं होता। अदालत ने कहा कि नौकर या केयरटेकर प्रतिगामी कब्जे (एडवर्स पजेशन) का दावा भी नहीं कर सकता क्योंकि वह संपत्ति पर मालिक द्वारा देखभाल के वास्ते रखा गया है जिसका वह कोई किराया या अन्य कोई राजस्व नहीं दे रहा था।
मामला तब शुरू हुआ जब मालिक ने लंबे समय से संपत्ति की देखभाल के लिए रह रहे व्यक्ति से कब्जा लेने का प्रयास किया। नौकर ने कहा कि वह इस संपत्ति पर लंबे समय से रह रहा है इसलिए यह उसकी संपत्ति हो गई। इसके लिए उसे दीवानी कोर्ट में मुकदमा दायर किया और कहा कि उसे संपत्ति का शांतिपूर्ण कब्जा बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया जाए तथा मलिक को हस्तक्षेप से रोका जाए।

घटना के 32 घंटे बाद बरामद किया युवक का शव

कविता गर्ग       
मुंबई। महाराष्ट्र के वर्सोवा में अरब सागर में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव घटना के 32 घंटे बाद मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय पाटिल का शव वर्सोवा में समुद्र से निकाल लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जुहू में कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने पाटिल को ”मृत लाया हुआ घोषित” किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार को पाटिल समेत तीन युवक समुद्र में बह गए थे। दो युवकों के शव सोमवार को बरामद किए गए। उन दोनों युवकों की उम्र क्रमश: 18 और 20 वर्ष थी।
रविवार रात करीब नौ बजे पांच युवक वर्सोवा जेट्टी में समुद्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन अन्य समुद्र में बह गए। मुंबई एवं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के आखिरी दिन रविवार को गणेश और गौरी की प्रतिमा का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया।

एमपी: 1 और पर्यटन स्थल पर्यटकों की पसंद बना

मनोज सिंह ठाकुर           
मंडला। मंडला में प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के साथ अब एक और पर्यटन स्थल पर्यटकों की पसंद बन चुका है। ये है अजगर दादर यानि अजगरों का पूरा गांव या कहें पूरी एक बस्ती। यहां हजारों की तादाद में अजगर हैं। अजगरों की ये बस्ती कान्हा के बफर जोन से लगे अंजनिया वन परिक्षेत्र के ककैया गांव में है। 1926 में आई बाढ़ में ये जगह पोली हो गई थी। बस तब से जीव जन्तुओं ने यहां अपना डेरा जमा लिया। 2014-15 में वन विभाग के प्रयास से ये लोगों की नजर में आयी। हजारों अजगरों को यहां एक साथ रेंगते देखा जा सकता है न गांव वाले इन्हें परेशान करते हैं और न ही गांव वालों को कभी इन्होंने काटा।
अजगर दादर मंडला जिले का दूसरा प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। दुनिया में प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान बाघों के कारण वन्य प्राणि प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। अब इस अजगर दादर भी पर्यटकों में काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।
पर्यटक हमेशा नई और खतरनाक रोमांचक चीजें देखने के शौकीन होते हैं। इसलिए मंडला की ओर कूच करते हैं। लेकिन पर्यटकों को यहां एक ऐसे रोमांच का अनुभव होता है जिसे देखते ही सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। यहां अजगरों को खुले आम आराम फरमाते देखा जा सकता है और भी एक दो नहीं बल्कि झुंड के झुंड।एक ही जगह पर आपको इतने तरह के अजगर दिख जाएंगे जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। छोटे से छोटे और बड़े से बड़े इतनी लंबाई कि कभी आपने सोचा भी ना होगा। ये अजगर दादर करीब 2 एकड़ में एरिया में फैला हुआ है। यहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े अजगर पाए जाते हैं। इस स्थान को अजगर दादर कहा जाने लगा है।
अजगर कोल्ड ब्लडेड होते हैं। इस स्थान पर ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में अजगर धूप सेंकते हुए दिख जाते हैं। गांव वाले इन्हें परेशान नहीं करते और न ही इन्होंने कभी गांव वालों को डसा। यहां अजगर और इंसानों के बीच अजीब रिश्ता है। गांव वाले इन अजगरों की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील हैं।बताया जाता है कि 1926 में यहां भीषण बाढ़ आयी थी और ये स्थान पोला हो गया था. बस तभी से यहां तरह तरह के जीव जंतु रहने लगे। इन्हीं पोले स्थानों को अजगरों ने भी अपना निवास बना लिया। यह स्थान 2014-2015 के आस -पास वन विभाग के प्रयासों से लोगों की नजर में आया है। कान्हा नेशनल पार्क की तरह धीरे धीरे इस जगह के बारे में ख्याति फैल रही है और पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

सीएम जयललिता की मां संध्या का किरदार निभाया

कविता गर्ग              
मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री काफी लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापस लौटी हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी'  हाल ही में रिलीज हुई। जिसमें उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत अभिनेत्री जयललिता सीएम की मां संध्या का किरदार निभाया। भाग्यश्री को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देख उनके फैंस काफी खुश हैं। सलमान खान के साथ अपना फिल्मी डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया से रातों-रात स्टारडम हासिल कर लिया था। यह सलमान खान और भाग्यश्री की पहली और आखिरी फिल्म थी, जिसमें वह साथ में नजर आए। हर किसी को यह क्यूट जोड़ी काफी पसंद आई।
अब भाग्यश्री ने जब अपना कमबैक किया है, तो क्या वह फिर से सलमान खान के साथ कभी किसी फिल्म में नजर आएंगी। इस बारे में टीवी9 भारतवर्ष से एक्सक्लूसिव बातचीत में भाग्यश्री ने खुलकर बात की। जब हमने अभिनेत्री से पूछा कि अगर मैंने प्यार किया का सीक्वल बनता है, तो क्या आप फिर से सलमान खान के साथ काम करना चाहेंगी। तो इस पर भाग्यश्री ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में सलमान खान पर चुटकी ली। भाग्यश्री ने कहा- पर सलमान खान तो 50 साल की एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेगा। इसके बाद भाग्यश्री ने कहा कि अगर अब मैंने प्यार किया का सीक्वल बना और उसमें ये दिखाया गया कि आगे की कहानी क्या है, तो हां जरूर ये मैं करना चाहूंगी।उन्होंने बताया- "तो जब शूटिंग के दौरान मुझसे कहा गया कि सलमान उधर खड़ा है और आप इधर से भागकर जाइये और सलमान खान से लिपट जाइये। मैंने कहा कि बाप रे, ये कैसे हो पाएगा मुझसे। बस फिर क्या था मैं मेकअप रूम में बैठकर रोने लगी। 
थोड़े टाइम बाद सूरज जी आए बुलाने के लिए कि क्या हो गया।  मैंने कहा कि ये मैं नहीं कर पाऊंगी। मुझे डर लगता है। तब सूरज जी बोले कि किस बात का डर। आपके मम्मी पापा कुछ कहेंगे। मैंने कहा- नहीं। तो बोले फिर क्या बात है।  मैंने कहा कि ये मैंने जिंदगी में कभी नहीं किया है। मैं नहीं कर पाऊंगी ये। तकरीबन आधा घंटा हो गया मैं रो रही थी।

शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में 1 नये युग की शुरुआत

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक नये युग की शुरुआत है। श्री प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था 2020 को सार्वभौमिक, समग्र और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में सरकार द्वारा अनेकों दूरगामी प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से हर हफ्ते एक नए विश्वविद्यालय और हर दिन एक महाविद्यालय की स्थापना देश मे आत्मनिर्भर शिक्षा व्यवस्था की एक मिसाल है। सरकार ने स्कूलों में कम्प्यूटर, स्वच्छता, बिजली और पानी जैसी आधारभूत ज़रूरतों को सुनिश्चित किया है।

जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने 7 जगहों पर छापा मारा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। एनआईए ने सात जगहों पर छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, बारामूला के साथ साथ अनंतनाग में मारी गई है। खबर है कि छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने मोहम्मद शाफी वानी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, 27 जून को जम्मू के वायु सेना स्टेशन दोहरा विस्फोट हुआ था। जिसके बाद जांच में सुरक्षा बलों को आईआईडी बरामद हुआ था इसके बाद से ही लगातार सुरक्षा बल ने जांच अभियान तेज कर दी थी।
जम्मू-कश्मीर  के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बाद इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि पिछले 30 घंटे से अधिक समय से घुसपैठ रोधी अभियान जारी है।
अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है और एक बड़े क्षेत्र को घेर लिया गया है। सेना के मुताबिक इस साल घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है।
हालांकि सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि इस साल कोई संघर्षविराम उल्लंघन नहीं हुआ है और न ही सीमा पार से कोई उकसावे की घटना हुई है। 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा, "इस साल कोई संघर्षविराम उल्लंघन नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, "घुसपैठ पर, पिछले वर्षों के विपरीत, कुछ प्रयास हुए हैं। शायद ही कोई सफल प्रयास था। मेरी जानकारी के अनुसार घुसपैठ के केवल दो प्रयास सामने आए हैं। एक बांदीपुर में निष्प्रभावी किया गया था. दूसरे की तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "उरी में पिछले 24 घंटों से ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमें लगा कि घुसपैठ की कोशिश की गई है। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। क्या वे इस तरफ हैं या प्रयास करके वापस चले गए हैं। लेकिन हम काफी सतर्क हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ कम से कम हो।

पुलिस अधीक्षक ने 5 पुलिसों को किया निलंबित

हरिओम उपाध्याय            
बांदा। ड्यूटी से गायब पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पुलिस अधीक्षक ने आज ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर 1 उपनिरीक्षक और 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया। 1 वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शहर में कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन जांच के लिए केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने इन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से गायब मिलने वाले अतर्रा चुंगी थाना के प्रभारी (उपनिरीक्षक) शिवाजी मौर्य, सिपाही अश्विनी कुमार, अनंत कुमार, हरनाथ और नंदलाल को एसपी ने सोमवार देर शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मुंबई: जेल में बंद कारोबारी राज कुंद्रा बाहर निकलें

कविता गर्ग        
मुंबई। अश्लील फिल्म मामले में मुंबई की जेल में बंद कारोबारी राज कुंद्रा मंगलवार को बाहर आ गए हैं। 2 महीने पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी कुंद्रा को 1 दिन पहले ही मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दी थी। बताया जा रहा है कि कुंद्रा को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी भाजीपाले ने 50,000 रुपए का मुचलका भरने पर सोमवार को कुंद्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। कुंद्रा के सहयोगी और सह-आरोपी रयान थोर्पे को भी अदालत ने कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने के मामले में जमानत दे दी थी। कुंद्रा के साथ थोर्पे को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,345 नये मामलें

कुआलालम्पुर। मलेशिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,345 नये मामले सामने आये तथा 301 संक्रमितों की मौत हो गयी।
मलेशिया के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21 लाख 12 हजार 175 हो गया। वहीं मृतकों की संख्या 23,744 हो गयी है। इसी दौरान 16,814 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 18 लाख 80 हजार 733 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। अभी यहां 2,07,698 सक्रिय मामले हैं।

उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व का गला घोंट दिया: शिवसेना

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व का गला घोंट दिया गया है। उन्होंने शीर्ष संत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। प्रभावशाली हिंदू संत महंत नरेंद्र गिरी सोमवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित बाघंबरी मठ में मृत पाए गए थे।
वह भारत में साधुओं के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संत की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन उनके अनुयायियों को लगता है कि उनकी हत्या की गई है। राउत ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में किसी ने हिंदुत्व का गला घोंट दिया है। जिस तरह से हमने (महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी नेतृत्व वाली सरकार ने) पालघर में जांच की थी, उसी तरह इस मामले (संत की मौत) की सीबीआई जांच होनी चाहिए।”
अप्रैल 2020 में पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की भीड़ के हाथों जान जाने की घटना का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि उस समय भाजपा ने कहा था कि हिंदुत्व पर हमला किया गया है। गौरतलब है कि मुंबई से 140 किलोमीटर उत्तर में पालघर जिले के गडचिंचले में 16 अप्रैल, 2020 को भीड़ ने दो साधुओं चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरी (70) और सुशीलगिरी महाराज (35) तथा उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े (30) को पीट-पीट कर मार डाला था।
शीर्ष संत के साथ अपनी पार्टी के संबंधों को याद करते हुए राउत ने कहा कि वह कुंभ मेला और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े थे और एक हिंदुत्व संगठन के रूप में शिवसेना को कई बार उनका आशीर्वाद मिला। पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह के अनुसार, महंत गिरी का शव उनके शिष्यों ने छत से लटका पाया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सात-आठ पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें संत ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं, इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, संत ने लिखा था कि वह अपने एक शिष्य से परेशान थे।

भारत से कनाडा के लिए कनेक्टिविटी फिर से शुरू

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। लगभग 5 महीने बाद भारत से कनाडा के लिए सीधी कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। एयर कनाडा ने दिल्ली-टोरंटो नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू की है। नए प्रोटोकॉल के तहत डब्ल्यूएचओ अप्रूव्ड वैक्सीन लगवा चुके लोग 18 घंटे के भीतर कराए गए निगेटिव आरटी-पीसीआर या रैपिड पीसीआर टेस्ट के साथ यात्रा कर सकते हैं। एयर कनाडा के मुताबिक, सभी यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। फ़िलहाल कनाडा ने केवल जॉनसन, मॉडर्न, फाइजर और कोविशील्ड को ही मान्यता दी है। साथ ही यात्रियों को सभी दस्तावेजों को प्रस्थान से पहले अपलोड करना आवश्यक है। अधिक जानकारी और अपडेट कनाडा सरकार की वेबसाइट पर मौजूद है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...