शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ(एनआरएआई) के मोहाली में होने वाले चुनावों से एक दिन पहले खेल मंत्रालय ने निशानेबाजी संघ को नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं। क्योंकि अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार श्याम सिंह यादव ने चुनावों के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जाने में ‘हितों के स्पष्ट टकराव’ का हवाला दिया है।
करवाएगा क्योंकि यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है और सुनवाई की अगली तारीख दिसंबर है। मौजूदा अध्यक्ष रानिंदर सिंह फिर से इस पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें उन्हें यादव चुनौती दे रहे हैं। मंत्रालय के निर्देश के बाद चुनावों को अमान्य ठहराया जाना तय है।
उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष यादव की याचिका पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय ने आदेश दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिये कि राष्ट्रीय खेल संहिता 2011 का उल्लंघन न हो, चुनाव अधिकारी बदला जाना चाहिए। यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं जबकि रानिंदर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के पुत्र हैं।
चुनाव अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मेहताब सिंह गिल हैं और याचिकाकर्ता के अनुसार उनकी नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से नहीं की गयी। मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा, ”याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया है कि चुनाव अधिकारी को पंजाब राज्य सतर्कता आयोग अधिनियम के तहत पंजाब राज्य का मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीसी) नियुक्त किया गया था। ”
इसमें कहा गया है, ”और उक्त पद के लिए उनके नाम की सिफारिश एनआरएआई के वर्तमान अध्यक्ष के एक करीबी रिश्तेदार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने की है।” इस पत्र की एक प्रति पीटीआई के पास भी है। पत्र के अनुसार, ”याचिकाकर्ता ने जो बात उठायी है उससे चुनाव अधिकारी और संबंधित हितधारकों के बीच निजी और पेशेवर संबंधों से हितों का स्पष्ट टकराव नजर आता है।”
पत्र में कहा गया है, ”इसलिए एनआरएआई को नये चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करने और भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष, उद्देश्यपूर्ण और पारदर्शी तरीके से अपनी संचालन संस्था के चुनाव कराने के लिये नयी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया जाता है। ”
यादव ने रानिंदर सिंह के कार्यकाल को लेकर भी आपत्ति उठायी थी लेकिन मंत्रालय ने पाया कि वह फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। खेल संहिता के अनुसार, ‘भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) सहित किसी भी एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघ) का अध्यक्ष अधिकतम 12 साल तक अपने पद पर रह सकता है।” इस आधार पर रानिंदर सिंह की उम्मीद्वारी वैध है क्योंकि वह 2022 के आखिर में 12 साल पूरा करेंगे। रानिंदर ने इससे पहले 2010 और 2017 के चुनावों में भी अध्यक्ष पद के चुनाव में यादव को हराया था।

सचिव पलांडे को भ्रष्टाचार के केस में निलंबित किया

कविता गर्ग    
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। पलांडे की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद यह कदम उठाया गया है। पलांडे को इस वर्ष 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी आदेश में कहा गया कि पलांडे को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के अनुसार, 26 जून को गिरफ्तार किए जाने के वक्त से अगले आदेश तक वह निलंबित माने जाएंगे। यह आदेश 16 सितंबर को जारी किया गया।
आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान पलांडे का मुख्यालय मुंबई शहर के जिला कलेक्ट्रेट में होगा और वह जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई शहर नहीं छोड़ सकेंगे। पलांडे अतिरिक्त जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी थे। ईडी ने 31 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को पलांडे की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत रखे जाने के संबंध में जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि पलांडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से शहर के होटलों और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं रणबीर

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि रणबीर कपूर जल्द ही डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह इरोज नाउ के साथ काम करेंगे, जिसका टाईटल 'ऐसा वैसा प्यार' होने वाला है। इस फिल्म में चार अलग-अलग तरह की लव स्टोरीज दिखायी जायेगी। यदि सबकुछ सही रहा तो रणबीर इस फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में जल्द नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे।

तेलांगना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने माफी मांगीं

हैदराबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर तेलांगना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने उनसे माफी मांग ली है। तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने पिछले दिनों अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को गधा कहा था और उन्हें पार्टी से निकाले जाने की बात कही थी। इस मामले के बाद कांग्रेस नेता की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने शशि थरूर से माफी मांग ली है।
मलकागिरी से सांसद एवं तेलंगाना कांग्रेस के चीफ सांसद रेवंथ रेड्डी ने पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को गधा बताते हुए उन्हें पार्टी से निकाले जाने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस चीफ की इस कथित अपमानजनक टिप्पणी की मीडिया रिपोर्टों को लेकर जब कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जताई तो उसके बाद रेवंथ रेड्डी ने शशि थरूर से माफी मांग ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फोन करते हुए माफी मांगने वाले मलकागिरी के सांसद रेवंथ रेड्डी ने ट्वीट किया है कि मैंने शशि थरूर जी से बातचीत कर यह बताया है कि मैं अपनी टिप्पणी वापस लेता हूं और दोहराता हूं कि मैं अपने वरिष्ठ सहयोगी को सर्वाेच्च सम्मान देता हूं। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनके शब्दों से पहुंची किसी भी तरह की ठेस के लिए खेद व्यक्त किया है।

फिल्म 'खो गए हम कहां' बनाने जा रहें हैं फरहान

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर फिल्म 'खो गए हम कहां' बनाने जा रहे हैं।
फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी एक नई फिल्म 'खो गए हम कहां' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को फरहान अख्तर के अलावा जोया अख्तर और रीमा कागती भी प्रोड्यूस कर रही हैं। अर्जुन वरैन सिंह फिल्म निर्देशित करेंगे।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉम्बे शहर में तीन दोस्तों की कहानी है। अनन्या पांडे ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "अपने दोस्तों खोजों और आपको फॉलोअर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चिकित्सा अधिकारी को प्रभाव से निलंबित किया

मनोज सिंह ठाकुर        
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन संभागायुक्त ने टीकाकरण महाअभियान के दौरान अनुपस्थित रहने पर एक चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संभागायुक्त संदीप यादव ने संभाग के देवास जिले के भौरासा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण महाअभियान के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ जावेद पटेल को कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

11 आरोपियों के खिलाफ उम्रकैद की सजा सुनाईं

मनोज सिंह ठाकुर        
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक अदालत ने एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में ग्यारह आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा सुनायी है।
अभियोजन के अनुसार भारौली थाने के गोरम गांव में 27 अगस्त 2011 को युवक सितंबर शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों में छुन्ना शर्मा, बंटू, कुल्लू, सोनू, मिथुन शर्मा, ज्ञान सिंह, रवि यादव, बलवीर यादव, कुल्लू, राजू व मनोज शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है।
जिला न्यायालय के चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अनीस खान ने कल यह सजा सुनायी है।

रायपुर की शिक्षिका ने एचसी में याचिका दायर की

दुष्यंत टीकम           
बिलासपुर। मोबाइल फोन और ई मेल आईडी हैक कर अश्लील मेसैज भेजने व ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित रायपुर की एक शिक्षिका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुरानी बस्ती और कबीर नगर के थाना प्रभारी को हाईकोर्ट तलब किया और मामले की जांच कर शपथ-पत्र सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
महिला ने शिकायत की थी कि उनका व उनकी बेटी का मोबाइल फोन व ई मेल हैक कर उनमें अश्लील मेसैज भेजे जा रहे हैं और पैसों की मांग की जा रही है। मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। याचिका में उन्होंने बताया कि उनके कुछ अन्य रिश्तेदारों को भी इसी तरह से फोन और ई मेल हैक कर परेशान किया जा रहा है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। आशंका है कि उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिये परिवार का कोई सदस्य ही उसे तंग कर रहा है।
हाईकोर्ट में जस्टिस एन के व्यास के पुरानी बस्ती व कबीर नगर के थाना प्रभारियों को अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस ने बताया कि अब तक मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कट्टरपंथ से उत्पन्न चुनौती को अधिक स्पष्ट किया

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को शुक्रवार को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि उनका मानना है कि इस क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं। मोदी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का मूल कारण बढ़ती कट्टरता है और अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों ने कट्टरपंथ से उत्पन्न चुनौती को और अधिक स्पष्ट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा और विश्वास के लिए जरूरी है बल्कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है।
प्रधानमंत्री ने एससीओ के नए सदस्य के तौर पर ईरान का स्वागत भी किया। गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक शिखर बैठक ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हो रही है। इस बैठक में अफगानिस्तान संकट, क्षेत्रीय सुरक्षा, सहयोग एवं सम्पर्क सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी । विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिये दुशांबे गए हैं।

हॉकी महासंघ के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा

सिडनी। आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 से जुड़े सरकारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की। जिसमें इस वर्ष के आखिर में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप भी शामिल है। जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा।
इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है। हॉकी आस्ट्रेलिया ने इसके साथ घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली उनकी टीम और उनका ट्रांस तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड अगले महीने से शुरू होने वाले प्रो लीग के तीसरे सत्र में भी भाग नहीं लेंगे। हॉकी आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ”आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों में कोविड संबंधित सरकारी यात्रा प्रतिबंध और अनिश्चितता को देखते हुए एफआईएच प्रो लीग (अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाली) के तीसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोविड-19 पृथकवास से जुड़े कड़े नियम हैं जिससे उनके लिये अन्य टीमों की मेजबानी करना बेहद मुश्किल बन गया है। हॉकी आस्ट्रेलिया के सीईओ माइकल जॉनस्टन ने कहा, ”जोखिम का आकलन करने और और आस्ट्रेलियाई सरकार की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर हॉकी आस्ट्रेलिया इस समय हॉकी से संबंधित विदेशी यात्राओं पर विचार नहीं कर रहा है। 
भारत में होने वाले टूर्नामेंट और प्रो लीग के अलावा आस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप, बेल्जियम में इंडोर विश्व कप और 2022 में अमेरिका में होने वाले मास्टर्स इंडोर विश्व कप में भी भाग नहीं लेगा।

टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षित करने के निर्देश जारी

पंकज कपूर         
नैनीताल। डॉ. बीसी कर्नाटक ने जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर अपने अधीनस्थ स्टाफ को टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षित करने के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही जिन पशु चिकित्साधिकारियों की प्रगति न्यून है, उनको तत्काल प्रगति में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया। अपर निदेशक, पशुपालन विभाग, कुमाऊं मंडल हल्द्वानी। नैनीताल डॉ. बीसी कर्नाटक ने जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर अपने अधीनस्थ स्टाफ को टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षित करने के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही जिन पशु चिकित्साधिकारियों की प्रगति न्यून है, उनको तत्काल प्रगति में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ० प्रतिभा द्वारा ब्रुसेला टीकाकरण पर पीपीटी के माध्यम से जनपद के समस्त पशुचिकित्साधिकारियों को विस्तार से बताया गया। साथ ही एनएलएम द्वारा जारी की गई विडियो एसओपी के माध्यम से सम्बन्धित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. बीसी कर्नाटक, अपर निदेशक, कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये कि ब्लॉक स्तर पर अपने अधीनस्थ स्टॉफ को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि ब्रुसेला टीकाकरण को ससमय पूर्ण किया जा सके एवं टीकाकरण करते समय एसओपी का अक्षरशः पालन किया जाए।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...