शनिवार, 11 सितंबर 2021

मकान में गैस विस्फोट से एक महिला की मौंत हुईं

वोरोनिश। रूस में येलेट्स शहर के समीप दो मंजिला आवासीय मकान में गैस विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। स्थानीय आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में मकान का एक हिस्सा नष्ट हो गया। विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। जबकि तीन लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी है।

इससे पहले बुधवार को मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में बुधवार को इसी तरह की घटना में सात लोगों की मौत हो गयी थी।

संक्रमण: 24 घंटों में 33 हजार 376 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। देश में अब बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 308 लोगों की मौत हो गई। जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 32 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 3 लाख 91 हजार 516 हो गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक 3 करोड़ 32 लाख 8 हजार 330 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से अबतक 4 लाख 42 हजार 317 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, देश में पिछले दिन कोरोना वैक्सीन की 65 लाख 27 हजार 175 डोज़ दी गईं। जिसके बाद टीकाकरण का कुल आंकड़ा 73 करोड़ 5 लाख 89 हजार 688 पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 92 हजार 135 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 54 करोड़ 1 लाख 96 हजार 989 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25 हजार 10 नए मामले सामने आए है। वहीं 177 लोगों की मौत हो गई।

कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह करीब 5 बजकर 58 मिनट पर चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जोशीमठ के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया। झटके से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सरकार के बीच चल रहा टकराव हो सकता हैं खत्म

राणा ओबरॉय          
करनाल। हरियाणा में करनाल में किसानों और सरकार के बीच चल रहा टकराव जल्द ही खत्म हो सकता है।करनाल के बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर किसान यहां धरना दे रहे हैं। अब किसानों और अफसरों के बीच टकराव खत्म हो सकता है और इसके संकेत शुक्रवार देर रात तक चली अफसरों और किसानों की बैठक में मिले। बता दें कि सरकार के निर्देश पर किसानों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह करनाल पहुंचे हुए थे। वहीं, किसानों की ओर से इस बैठक में भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत पंद्रह सदस्यीय कमेटी के किसान नेता भी शामिल थे।

बलात्कार करने के आरोपी को आजीवन कारावास

रांची। झारखंड के रांची जिले में पॉक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मासूम बच्ची से रेप का ये मामला तीन साल पुराना है।

रांची की स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी जाबर आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
ट्रायल के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से 6 और बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी। तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई है। इस मामले में बीते मंगलवार को ही रांची सिविल कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था।
कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने बताया कि अदालत ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो की धारा 4 के तहत दोषी ठहराया है और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी जाबर आलम पर 6 सितंबर 2018 को बच्ची की रिश्तेदार ने केस दर्ज कराया था।
दर्ज शिकायत के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर मोहल्ले में बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी जाबर आलम बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की मेडिकल जांट में भी दुष्कर्म की बात सामने आई थी।

कार के नहर में गिरने से परिवार के 4 लोगों की मौंत

श्रीनगर। जम्मू शहर के बाहरी छोर पर मिरान साहिब इलाके में एक कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार की देर रात उस समय हुई , जब एक कार सतवाडी से बहादुरपुर,अरनिया जा रही थी। कार में आठ लोग सवार थे। इसी दौरान मिरान साहिब के समीप एक छोटे पुल से गुजरते समय कार नहर में गिर गयी।

मृतकों की पहचान केवल कृष्ण(60), सुरजीत कुमारी(52) , मानसी(2) और दो माह की प्रांशी के रूप में की गयी है। कार में सवार अन्य गणेश कुमार , कंचन, मीनू कुमारी और सुशांत को बचा लिया गया है।

यूपी: 1 दर्जन से अधिक पीसीएसों के ट्रांसफर किए

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात एक दर्जन से ज्यादा पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए है। पीसीएस हिमांशु कुमार गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट कानपुर से तबादला कर टीजी लखनऊ, विश्व भूषण मिश्रा एडीएम टीजी का लखनऊ तबादला कर एडीएम प्रशासन नागरिक उड्डयन निदेशालय, अमित कुमार अपर नगर आयुक्त लखनऊ का तबादला कर रायबरेली में एडीएम प्रशासन, पंकज कुमार वर्मा का महाराजगंज ट्रांसफर कर एडीएम एफआर, प्रदीप कुमार एडीएम चंदौली को बलिया में सिटी मजिस्ट्रेट, विनीत सिंह एडीएम को गोरखपुर सिटी, नागेंद्र सिंह को देवरिया में एडीएम एफआर, प्रदीप वर्मा को एसडीएम उन्नाव से ट्रांसफर कर अलीगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट, राजीव पांडेय एसडीएम एटा को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट, शैलेन्द्र कुमार सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद को ओएसडी यमुना एक्सप्रेस अथार्टी, विपिन कुमार सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद को एडीएम सिटी, अविनाश त्रिपाठी ओएसडी ग्रेटर नोयडा को नगर मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद, अमित भट्ट को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, राम भरत तिवारी को एडीएम एफआर सीतापुर बनाया है।

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...