रविवार, 8 अगस्त 2021

तुर्की: 1 बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौंत हुईं

अंकारा। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में शनिवार देर रात एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 14 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि चालक ने प्रांतीय राजधानी बालिकेसिर के पास अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मध्यरात्रि के बाद करीब 01:40 बजे बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गयी। हादसे में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य ने विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 18 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिन में तुर्की में यह दूसरी बड़ी बस दुर्घटना है। देश के पश्चिमी प्रांत मनीसा में शनिवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गयी थी और 30 अन्य घायल हो गये थे।

निर्माण हटाने के आदेश को लेकर दुविधा बरकरार

राणा ओबराय                       
चंडीगढ। अरावली वन क्षेत्र व पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 के एरिया से अवैध निर्माण हटाए जाने के आदेश को लेकर दुविधा बरकरार है। स्थानीय नगर निगम प्रशासन के पास अरावली में बने निर्माणकर्ताओं ने सीएलयू (चेंज लैड यूज)और एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। वहीं कुछ निर्माणकर्ताओं ने एनओसी व सीएलयू ली हुई है। लेकिन वे फॉरेस्ट एरिया में हैं, ऐसे निर्माण को कैसे तोड़ा जाए।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से वकील ने कहा कि फॉरेस्ट एरिया से अवैध निर्माण हटाए जाने के मामले में अभी कुछ वक्त और चाहिए। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 20 अगस्त को अगली सुनवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात ये है कि 20 अगस्त को हरियाणा सरकार इन अवैध बैंक्विट हॉल, फॉर्महाउस के बारे में सुप्रीम कोर्ट में क्या कहती है। क्योंकि अभी भी हरियाणा सरकार का रुख साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो सरकार पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 की धारा 4 और 5 में संशोधन बिल को फिर से ला सकती है। अगर ये बिल फिर से आ गया तो सभी निर्माण फॉरेस्ट एरिया से बच जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने खोरी मामले को लेकर आदेश जारी किया था कि अरावली वन क्षेत्र से हर तरह का निर्माण हटाया जाए। निर्माण हटाने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन, नगर निगम व वन विभाग अभी तक नोटिस देने व ड्रोन सर्वे कराने का ही काम कर रहा है क्योंकि अरावली में 150 से ज्यादा फॉर्महाउस, बैंक्विट हॉल बने हुए है। इनमें से कई ने एनओसी व सीएलयू ली हुई है या सीएलयू व एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। अब प्रशासन इस कैटेगरी को लेकर असमंजस में है कि इनका क्या करना है। इसका लेकर सरकार को अपना पक्ष शुक्रवार को रखना था।
वहीं वन विभाग ने अवैध रूप से निर्माण करने वाले 130 फॉर्म हाउस,बैंक्विट हॉल, शिक्षण संस्थान, गोशाला आदि को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है लेकिन अभी तक सभी के जवाब नहीं आए हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार के वकील ने 10 दिन का वक्त और मांगा है ताकि वह फैसला ले सकें कि इनका करना क्या है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को अगली सुनवाई की तारीख तय की है। हरियाणा सरकार ने साल 2019 में पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 में संशोधन का बिल विधानसभा में पास किया था। उस वक्त लोगों ने इसका विरोध किया था। सदन में भी काफी विरोध हुआ, लेकिन पास कर दिया गया। इस बिल में अरावली वन क्षेत्र को वन के दायरे से बाहर निकालने का प्रावधान है। जिसका लोगों ने विरोध किया। लेकिन ये बिल अभी भी पूरी तरह से पास नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो इन 10 दिनों में सरकार इस बिल को फिर से लागू करवाने पर विचार कर सकती है। अगर ये बिल पास हुआ तो फिर अरावली के सभी निर्माण बच सकते हैं।

झारखंड सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया

रांंची। झारखंड ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था।
शनिवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) गौबा को 30 अगस्त के बाद एक साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी है। 
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम बनाने में गौबा की अहम भूमिका मानी जाती है, जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया था। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए लौटने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्होंने चार साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

फिल्म 'मिमी' के गाने पर ठुमके लगाएंगी मलाइका

कविता गर्ग                    
मुबंई। आज रात आठ बजे से शो स्ट्रीम होगा। इस बार शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है कि पहले ही दिन शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। इनमें एक से बढ़कर एक कलाकार तो हैं हीं, साथ ही प्रीमियर पर कई खास मेहमान आने वाले हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस से शो की पूरी लाइमलाइट लूटने की तैयारी कर ली है।
मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट अदाओं से सबका दिल तो लूटेंगी ही, साथ ही वह हिट गानों पर डांस भी करेंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' के गाने 'परम सुंदरी' पर जमकर ठुमके लगाएंगी। इस दौरान मलाइकी अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है।
मलाइका के डांस स्टेप्स देखकर पता चलता है कि वह अपने हिट गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर भी डांस करेंगी। वूट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी परम सुंदरी आ गई हैं बिग बॉस ओटीटी की स्टेज पर आग लगाने। ओवर द टॉप का लेवल बढ़ाएगा बिग बॉस ओटीटी और हॉटनेस बढ़ाएंगी मल्ला।' बता दें कि मलाइका को उनके करीबी 'मल्ला' कहकर बुलाते हैं।मलाइका अरोड़ा को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार शो में खूब ग्लैमर दिखने वाला है।
करण जौहर ने 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने पर ड्रामैटिक अंदाज में दिख रहे हैं। करण घर के अंदर प्रवेश करते हैं। वह घर का एक-एक कोना दिखाते हैं जो कि काफी आलीशान दिख रहा है।

फीडर की मरम्मत पर इलाकों में बिजली बंद रहेगी

राणा ओबराय                     
जालंधर। जालंधर में फोकल प्वाइंट के अधीन चलते 66 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर रविवार विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। बिजली इन इलाकों में बाबा मोहन दास नगर, कालिया कॉलोनी, फाजिलपुर इंडस्ट्री, ग्लोब कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, विवेकानंद पार्क, न्यू फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन, करनाल दो, गदाईपुर, शीतल नगर में बंद रहेगी। पावर कॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बंसल ने कहा है कि फीडर की मरम्मत को लेकर विभिन्न इलाकों में बिजली 7 घंटे तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा है कि फीडर की मेंटेनेंस को लेकर बिजली बंद की जा रही है। बिजली के फीडर के साथ-साथ लगते इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

22वें दिन पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर है।सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 22वें दिन महंगे पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी है। रविवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव में फेरबदल नहीं हुआ है। एलओसीई की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। साथ ही, इंटरनेशनल बाजार में भी इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुआ है।
देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत लगातार आसमान छू रही थी। 
पिछले 42 दिनों में कीमतों में तेजी की बात करें पेट्रोल लगभग 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। लेकिन मई के बाद से लगातार बढ़ रहीं पेट्रोल की कीमतों में 22 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई के बाद से ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत में 17 जुलाई को आखिरी बार बदालव देखने को मिला था। 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था लेकिन डीजल के रेट्स स्थिर थे। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के भाव।

अफगान: जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना

काबूल। अफगानिस्‍तान और तालिबान के बीच चल रही जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना हुआ है।तालिबान की ओर से लगातार जारी हमलों के बाद अब अफगानिस्‍तान में नागरिक संकट खड़ा हो गया है। अफगानिस्‍तान में बिगड़े हालात के बीच भारत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस  के 30 जवानों ने अपनी तैनाती दोबारा अफगानिस्‍तान में कराए जाने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने आईटीबीपी के इन जवानों को याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने जवानों की इस याचिका पर आश्‍चर्य जाहिर करते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखने के बाद कोई वहां कैसे जाने की इजाजत मांग सकता है।
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता आईटीबीपी जैसे सशस्‍त्र बल के रूप में भारत में कहीं भी तैनात किए जा सकते हैं। उनके पास अफगानिस्तान में तैनात होने का कोई निहित अधिकार नहीं है। बता दें कि आईटीबीपी के जिन जवानों ने याचिका दायर की है उन सभी को अफगानिस्‍तान में भारतीय दूतावास में सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात किया गया था।
अफगानिस्‍तान में तालिबान के लड़ाकों की ओर से हमले तेज होने के बाद उन्‍हें वापस भारत भेज दिया गया था।  याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि वे अफगानिस्तान में दो साल के प्रवास के हकदार थे, लेकिन दस महीने के बाद ही उन्हें वापस भारत बुला लिया गया है।
अपनी याचिका में, उन्होंने कहा है कि काबुल में भारतीय दूतावास में आने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की जरूरत है। इसलिए उन्हें वहां जाने दिया जाए। बता दें कि आईटीबीपी की एक यूनिट अभी भी अफगानिस्‍तान में भारत के दूतावास और कंधार में वाणिज्‍य दूतावास की सूरक्षा में तैनात है।

ओलंपिक में नीरज ने मेडल जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी। एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है। 
कोविड-19 मानकों का ध्यान रखते हुए फैंस ने स्वागत की तैयारी कर रखी हैं।नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

यूके: आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं

पंकज कपूर                           
देहरादून। एक बार फिर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं जोरों पर है। इससे पहले कई जिलों के जिलाधिकारी बदल चुके है। अब पुलिस कप्तानों को लेकर धामी सरकार ने तैयारी कर ली है। अब कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। 15 अगस्त तक इन जिलों के कप्तान बदले जायेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कम से कम छह कप्तान बदले जा सकते हैं। इसकी कसरत शुरू होते देख आईपीएस भी लाबिंग में जुट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, ऊधसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के कप्तान बदले जाने तय हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकि, ऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकिएऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-358 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 9, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 7 अगस्त 2021

चीन के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार पर चिंता व्यक्त की

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का दिन प्रतिदिन विस्तार करता जा रहा हैं। चीन के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार पर अमेरिका ने शनिवार को अपनी चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने चीन के परमाणु शस्त्रागार के तेजी से विकास पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि चीन अपनी दशकों पुरानी परमाणु न्यूनतम प्रतिरोध रणनीति से भटक गया है।

26 आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) के भाग लेने वाले देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय समुद्र कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए और दक्षिण चीन सागर में अपने उसकानेवाला काम को बंद करना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री ने तिब्बत, हांगकांग और शिनजियांग में चल रहे मानवाधिकारों के हनन पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। ​विदेश मंत्री ने सभी आसियान सदस्यों को बर्मा में सैन्य हिंसा को समाप्त करने और बर्मा के लोगों का समर्थन करने का भी आग्रह किया।

समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया

अतुल त्यागी                   
हापुड़। डीएम अनुज सिंह ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी छेत्र के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूपीएसआईडीसी क्षेत्र का भ्रमण किया।
उद्योग बंधुवों की मीटिंगों के असेसमेंट से डीएम के संज्ञान में थी, यूपीएसआईडीसी छेत्र के उद्यमियों की समस्याएं।
धौलाना में तहसील दिवस के पश्चात डीएम अनुज सिंह ने सीडीओ उदय सिंह सहित उद्योगों से संबंधित अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में घंटों भ्रमण कर उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण का अधिकारियों को निर्देश दिया।

गजेंद्र को माहेश्वरी के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत को आज रायपुर प्रवास के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के सदस्यों ने एयरपोर्ट में उनका स्वागत करते हुवे सौजन्य भेंट की। माननीय शेखावत जी को प्रदेश सभा द्वारा सम्पन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर समाज के नारायण राठी (राष्ट्रीय सह मंत्री, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा), श्री सुरेश मूंधड़ा (प्रदेश सचिव: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), जगदीश झंवर, संपत काबरा (अध्यक्ष : माहेश्वरी सभा, रायपुर), बसंत राठी (अध्यक्ष: माहेश्वरी समाज, गुढ़ियारी), शुशील लाहौटी (अध्यक्ष : महेश सभा, रायपुर), सूरज प्रकाश राठी (सह मंत्री: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), प्रकाश माहेश्वरी (सह सचिव: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), मनोज राठी सीए (प्रबन्ध न्यासी : महेश सेवा निधि ट्रष्ट), जीवन लाल लड्ढा (कार्यकारी मंडल सदस्य- अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा), अशोक लड्ढा, अजय सारड़ा (अध्यक्ष: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा), सुरेश मोहता (सचिव: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा), गोविंद माहेश्वरी, प्रमोद बियानी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

मरियानी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

दिसपुर। असम के 5 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज इन्हीं तैयारियों को लेकर एआईसीसी सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम के जोरहट जिले के मरियानी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मरियानी विधानसभा के बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत में विकास उपाध्याय ने आज स्थानीय कार्यकर्ताओं से आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि हमारी तैयारी बूथ स्तर की होनी चाहिए। 
ताकि हम स्थानीय जनता के सीधे सम्पर्क में रहकर कार्य करें और उनकी मांगों एवं आवश्यकताओं को आलाकमान तक पहुंचाकर स्थानीय जनता को लाभ दिला सके। साथ ही प्रभारी महोदय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मौकापरस्त लोगों के कारण आज यह उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई हैं। जिसके कारण क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उनके इस विश्ववास और अपनत्व की रक्षा की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की हैं। जिसे आप बखूबी निभा भी रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से हम यह उपचुनाव अवश्य ही जीतेंगे, यह मेरा पूर्ण विश्वास हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी महोदय विकास उपाध्याय की बातों पर एक स्वर में पूर्ण समर्थन दिया गया तथा आगामी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने का वचन भी दिया गया।

जननायक जनता पार्टी को हुआ सर्वाधिक नुक्सान

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान जननायक जनता पार्टी को ही हुआ है। किसानों की माने जाने वाली पार्टी जेजेपी से आज हरियाणा में ग्रामीण वर्ग काफी नाराज दिख रहा है। इसीलिए, हरियाणा की सत्तारूढ़ मुख्य पार्टी भाजपा जेजेपी नेताओं को खूब छका रही है। हरियाणा में बात चाहे सरकारी कामों की हो या राजनीतिक नियुक्तियों की हो अथवा मंत्रिमंडल विस्तार की हो बीजेपी आलाकमान और मुख्यमंत्री अब पहले की तरह दुष्यंत चौटाला को पहले की तरह तवज्जों नही दे रहे हैं। भाजपा आलाकमान व मनोहरलाल खट्टर इस बात को अच्छी तरह से जान गए किसान आंदोलन के बुरे असर के कारण अब पहले वाला आक्रामक रूख दुष्यंत चौटाला का नहीं रह गया है।
निजी सुत्रो के अनुसार काफी समय से जेजेपी पार्टी मुखिया ने अपने कार्यकर्ताओं की लिस्ट सरकारी पदों पर नियुक्त करने के लिए भेज रखी है। परन्तु सीएम खट्टर ने उसको किसी कोने में फेंक रखा है! पिछले लंबे समय से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से सम्पर्क करते नजर आ रहे है परन्तु उनको सफलता नही मिली। अपनी असफलता छुपाने के लिए दिल्ली दौरे पर गए दुष्यंत मीडिया औऱ जनता से कहते हैं, कि वह सरकारी कार्यों से दिल्ली जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली गए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की थी। जनता पूछती है कि नड्डा से कौन सा काम था। सिर्फ एक ही काम हो सकता है अपनी पार्टी से हरियाणा सरकार में मन्त्री बनवाना ? एक बात साफ हो चुकी है। अब जेजेपी पार्टी को खट्टर सरकार में बना रहना मजबूरी सी बनती जा रही है ? मंत्रिपद की आस देख रहे विधायको औऱ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आस भी दम तोड़ते जा रही है?

कौशाम्बी: पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी। जनपद कौशांबी में शहजादपुर चौकी के अन्तर्गत हाइवे किनारे अपना ढाबा के मालकिन के किरायेदारों से किराया मांगने पर मालकिन से किरायेदार शमीम अहमद पुत्र, लल्लन अहमद 42 वर्ष व समीर अहमद पुत्र शमीम अहमद उम्र 21 वर्ष नि.ननबई, थाना कोखराज को मु.अ.स.93/21 धारा147, 406,387,506,I पीसी के तहत ननबई मोड़ के पास दरोगा नित्यानंद, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कां.जितेन्द्र सिंह चौकी शहजादपुर, थाना कोखराज ने आज दोनों व्यक्ति को अपराध में जेल भेज दिया। 
विष्णु सोनी 

देश में पेट्रोल के दाम लगातार 21वें दिन स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस सप्ताह तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद शनिवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 21 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 22 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।इस समाप्त में अमेरिका के तेल भंडार में वृध्दि होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

1,000 छात्रों को 'यूपीएससी' की तैयारी का फैसला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है। औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विमानन कंपनियों से प्रत्येक वर्ष 25 छात्रों को पायलट का प्रशिक्षण देने के बारे में भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महाज्योति (महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 40 करोड़ रूपये का वितरण किया जा चुका है।
वडेट्टीवार ने कहा, ”महाज्योति के तहत हम ओबीसी श्रेणी के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाएंगे।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की खातिर अदालत में जिन आंकड़ों की जरूरत पड़ सकती है उन्हें जुटाने के लिए अलग से एक आयोग बनाने पर विचार कर रही है।

अफगान में हालात का तेजी से बिगड़ना गंभीर विषय

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष समाधान के लिए कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात का तेजी से बिगड़ना ‘गंभीर विषय’ है। अल कहतानी कतर के विदेश मंत्री के ‘आतंकवाद निरोध और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता’ के लिए विशेष दूत हैं और अफगानिस्तान में वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए भारत दौरे पर आए हुए हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किए जिनमें कहा गया कि शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा, ”कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी की अगवानी करके प्रसन्नता हुई। अफगानिस्तान में हाल के हालातों पर भारत के नजरिए और हाल की चर्चाओं के दौरान क्षेत्र की ओर से जो चिंताएं सामने आईं उनसे उन्हें अवगत करवाया।
विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने कहा कि तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात गंभीर मसला है। शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए। अल-कहतानी ने अफगान शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है और वह ऐसे समय भारत के दौरे पर आए हैं जब अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से बढ़ाई गई हिंसक घटनाओं को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं।
अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई थी। अफगानिस्तान की स्थिरता में एक अहम पक्षकार होने के नाते भारत क्षेत्र के अन्य देशों और युद्धग्रस्त देश में तेजी से बदलते हालात के मद्देनजर सभी अहम पक्षकारों के साथ वार्ता कर रहा है। अफगानिस्तान में हालात को लेकर रूस, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 11 अगस्त को दोहा में वार्ता होने वाली है।

अजैब सिंह भट्टी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे अमरिंदर

राणा ओबराय                
चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अमृतसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जबकि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष अजैब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पंजाब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा एस.ए.एस. नगर (मोहाली), वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फिरोजपुर में, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा गुरदासपुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एस.बी.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगे
।इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी पठानकोट, जलपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुल्ताना मलेरकोटला, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी जालंधर और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मुक्तसर साहिब में, सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा फहतेगढ़ साहिब में, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मानसा में, जल संसाधन मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया तरनतारन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पटियाला में, पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर में और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...